आज से होगा शुरू मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। इसके बाद 12 मार्च के दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी तैयारी कर ली है। इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।  बजट पेश होने से पहले सीएम मोहन यादव ने बजट को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने रविवार को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना वार्षिक बजट तैयार कर लिया है। यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। बता दें कि बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा। बजट 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। बजट को लेकर तैयारी हुई पूरी मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बजट मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले साल विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों के आधार पर एक पूरा रोडमैप तय किया है। जनता की आकांक्षाओं के अनुसार बजट मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों का सामना करने के लिए काम कर रही है। इसलिए जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। 15 दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। सत्र में केवल नौ दिन की बैठक होगी, जिसमें छह दिन का अवकाश होगा। नई सरकार का होगा पहला पूर्ण बजट मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार इस सत्र के दौरान सदन में चर्चा और अनुमोदन के लिए पांच प्रमुख विधेयक पेश कर सकती है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राज्य सरकार विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। 11 से 13 मार्च तक सदन की बैठकें होंगी और विधेयकों पर चर्चा होगी। 14 से 16 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 17 से 18 मार्च तक सदन की कार्यवाही फिर से चलेगी। 9 दिन का होगा बजट सत्र 19 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर विधानसभा में अवकाश रहेगा। 20 और 21 मार्च को सदन की कार्यवाही जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 मार्च को एक और अवकाश रहेगा। सदन का अंतिम दिन कार्यवाही 24 मार्च को होगी। recent visitors 51

नगरीय विकास एवं आवास विभाग इंदौर को सिग्नल-लैस शहर बनाने की योजना पर कार्य कर रहा

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग इंदौर को सिग्नल-लैस शहर बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य शहर में यातायात को निर्बाध रूप से संचालित करना है। योजना के तहत फ्लाई-ओवर, बाय-लेन, अंडर पास और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहल लागू की जा रही हैं। योजना के पूरा होने पर इंदौर शहर में नागरिकों का यात्रा समय कम होगा और ट्रैफिक सुचारु रहेगा। सिग्नल-लैस योजना तेजी से बढ़ते शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने और यात्रा समय को कम करने में मदद करेगी। ऑर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग यातायात प्रबंधन को अधिक स्मॉर्ट और कुशल बनाने में भी किया जा रहा है। इस तकनीक से दुघर्टनाओं में कमी भी आयेगी। शहरी लोक परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 1330 बसों का संचालन शहरी मार्गों पर किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की दृष्टि से पीएम ई-बस सेवा में 552 ई-बसों का प्रस्ताव केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा गया है। बस डिपो अधोसंरचना के प्राक्कलन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन एवं सागर के स्वीकृत किये गये हैं। इसी के साथ चार्जिंग अधोसंरचना के प्राक्कलन भोपाल, जबलपुर, उज्जैन एवं सागर की स्वीकृत किये गये हैं। प्रदेश के 3 शहरों भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिये 217 ई-चार्जिंग अधोसंरचना विकास का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है।   recent visitors 58

अब घर बैठे करें रामलला और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लॉन्च किया यह खास ऐप

अयोध्या अयोध्या में स्थापित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, और इस भीड़ को ध्यान में रखते हुए अयोध्या प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी प्रयास के तहत, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 'अयोध्या यात्रा' नामक एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु अब घर बैठे ही राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अयोध्या के अन्य प्रमुख मठ मंदिरों का लाइव दर्शन कर सकेंगे। जानिए, ऐप की प्रमुख सुविधाएं सूत्रों के मुताबिक, इस ऐप की मदद से श्रद्धालु आरती में भी शामिल हो सकते हैं और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के लाइव दर्शन कर सकते हैं। यह ऐप 8 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा मिलेगी। इस ऐप के जरिए लोग अयोध्या के 20 से अधिक मंदिरों का लाइव दर्शन कर सकेंगे, साथ ही इन मंदिरों से जुड़ी पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। 3D वर्चुअल टूर की सुविधा अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि इस ऐप में श्रद्धालुओं को 3D वर्चुअल टूर की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे मंदिरों का और उनकी विशेषताओं का गहरा अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐप खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए है, जो अयोध्या नहीं आ सकते, लेकिन वे घर बैठे ही अयोध्या के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और उनके बारे में अधिक जान सकते हैं। आगे और शहरों में भी होगी लॉन्चिंग अश्वनी पांडेय ने यह भी बताया कि इस ऐप को अयोध्या के बाद काशी, मथुरा और उज्जैन महाकाल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी लॉन्च किया जाएगा, ताकि और अधिक श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन का लाभ मिल सके। वर्तमान में इस ऐप में हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य आठ भाषाओं का विकल्प भी दिया गया है, जिससे विदेशी पर्यटकों को भी सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस ऐप की लॉन्चिंग से अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू हुई है, जो उन्हें घर बैठे धार्मिक स्थानों के दर्शन और पूजन का अनुभव प्रदान करेगी। recent visitors 61

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जीएसटी के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है

नई दिल्ली जीएसटी (GST) के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दिए हैं. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने का प्रोसेस पूरा होने के बाद जीएसटी रेट्स में और भी कमी आएगी. गौरतलब है कि जीएसटी पर 2021 में गठित मंत्रियों के समूह (GoM) निर्णय लेने के काफी करीब बताया जा रहा है. इस बीच वित्त मंत्री द्वारा दिए गए ये संकेत भी जीएसटी कटौती की उम्मीद बढ़ाने वाले हैं. 'इसे और भी घटाया जाएगा…' बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अवार्ड्स समारोह में बोलते हुए कहा कि रेवेन्यू न्यूट्रल रेट (RNR) 2017 में 15.8% से घटकर 2023 में 11.4% हो गया है. इसमें और भी कमी आने की उम्मीद है. इस बीच Nirmala Sitharaman ने भविष्य में बड़ी कर राहत के संकेत भी दिए और कहा कि GST लागू होने के बाद से दरों में बड़ा बदलाव आया है और आगे इसे आगे भी घटाया जाएगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाने पर जीओएम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है और जीएसटी काउंसिल (GST Council) प्रमुख बदलावों पर अंतिम निर्णय लेने के करीब है. वित्त मंत्री बोलीं- ये काम मैंने अपने ऊपर लिया निर्मला सीतारमण ने कहा कि GoM ने उत्कृष्ट कार्य किया है, लेकिन फिर भी मैंने जीएसटी काउंसिल के सामने प्रस्तुत किए जाने से पहले उनके निष्कर्षों की पूरी तरह समीक्षा करने का कार्य अपने ऊपर ले लिया है. टैक्स स्लैब को तर्कसंगत (Rationalisation Of Tax Slab) बनाने के प्रोसेस में दरों को सुव्यवस्थित करना और उद्योग की महत्वपूर्ण चिंताओं का समाधान करना शामिल है. बैंकों में हिस्सेदारी घटा रही सरकार   वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी घटाने और ज्यादा से ज्यादा खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई. निर्मला सीतारमण ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) और माइक्रो-क्रेडिट के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कुछ कंपनियां बेहद आक्रामक तरीके से लोन दे थीं, लेकिन RBI के हस्तक्षेप से इन्हें नियंत्रित किया गया है और स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है. इन मुद्दों पर भी खुलकर बोलीं वित्त मंत्री FM Nirmala Sitharaman ने कार्यक्रम में कई अन्य मुद्दों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ पर भरोसा जताते हुए वित्त वर्ष 2021 के बाद से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी स्थिति पर जोर दिया. Tariff War के बीच उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) पर कहा कि दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते का लक्ष्य रखते हैं. recent visitors 86

होली के त्योहार के कारन रेगुलर ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

ग्वालियर होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा ऑन डिमांड फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें त्रिवेंद्रम सेंट्रल स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, ग्वालियर से इंदौर के लिए संचालित की जाएंगी। रेलवे द्वारा एसी स्पेशल ट्रेन क्रमांक 06073 त्रिवेंद्रम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच सात और 14 मार्च को शुक्रवार के दिन किया जाएगा। ये ट्रेन त्रिवेंद्रम सेंट्रल से दोपहर सवा दो बजे रवाना होकर कोल्लम, कायमकुलम, चैंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोटायम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोदानुर, तिरुपुर, एरोड, सेलम, जोलारपेट, काटपड़ी, चित्तौड़, तिरुपति, रेणिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, विजयवाड़ा, वारंगल, बलहरशाह, नागपुर, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए शनिवार की दोपहर 1:10 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ये ट्रेन आगरा, मथुरा पर ठहराव लेते हुए रात 8:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 06074 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 10 मार्च सोमवार को सुबह 4:10 बजे रवाना होकर मथुरा-आगरा होते हुए 8:23 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नागपुर, बलहारशाह होते हुए दक्षिण के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर बुधवार की दोपहर 2:15 बजे त्रिवेंद्रम सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 13-13 फेरे लगाएगी वहीं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा के लिए ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च तक और 16-17 मार्च को चलाई जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। ट्रेन क्रमांक 01825 ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ग्वालियर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर रात दो बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01826 इंदौर-ग्वालियर स्पेशल 12 मार्च तक और 17 व 18 मार्च को इंदौर से शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।   नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट होली के त्योहार में सिर्फ चार दिन का समय शेष है। इसके चलते अधिकतर ट्रेनों में अब वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में सामान्य स्लीपर श्रेणी के कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, होलिका दहन से पूर्व ही लोग अपने अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में दो माह पहले ही लोगों ने टिकट बुक करा लिए थे। यही कारण है कि अब यात्रियों को कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही हैं। ग्वालियर से मुंबई की ओर जाने वाली मंगला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर दादर एक्सप्रेस के अलावा केरला एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में ग्वालियर से किसी भी दिशा के लिए कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही हैं। कई श्रेणियों में नो-रूम की स्थिति है। recent visitors 58

IND vs NZ CT 2025 Final: 25 साल बाद न्यूजीलैंड से लिया बदला, जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

दुबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड से अपना बदला पूरा कर लिया है. यह बदला ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का है. 25 साल पहले यानी 2000 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था. उस फाइनल में दादा यानी गांगुली ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे. मगर इस बार रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को जीत भी दिलाई. खिताब जीतते ही भारतीय टीम ने रचा इतिहास खास बात यह भी रही है कि भारतीय टीम ने यह खिताब अजेय रहते हुए जीता है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. इस फाइनल जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. फाइनल जीतते ही टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है, जिसने 2 बार खिताब जीते हैं. इससे पहले 2002 (संयुक्त रूप से) और 2013 में जीता खिताब भारतीय टीम इससे पहले श्रीलंका में खेले गए इस तीसरे यानी 2002 सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब भारतीय टीम और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. जबकि 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब जीता. 2013 के बाद 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी को इंग्लैंड में कराया गया. तब पहली बार पाकिस्तान ने इसे अपने नाम किया. इसके बाद 2021 में टूर्नामेंट होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया. अब करीब 8 साल बाद यह टूर्नामेंट दोबारा कराया गया, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया है. अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें साल विनर नतीजा 1998 साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया 2000 न्यूजीलैंड भारत को 4 विकेट से हराया 2002 भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता मैच बेनतीजा रहा 2004 वेस्टइंडीज इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया 2006 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया 2009 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया 2013 भारत इंग्लैंड को 5 रनों से हराया 2017 पाकिस्तान भारत को 180 रनों से हराया 2025 भारत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर. recent visitors 80

IND vs NZ CT 2025 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

दुबई भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है. रोहित की तूफानी पारी, श्रेयस-राहुल ने भी दिखाया दम टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी कर दी. इस साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक मूड में नजर आए. रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी कर ली. वहीं गिल ने धीमी बल्लेबाजी की. भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया. गिल ने 1 छक्के की मदद से 50 बॉल पर 31 रन बनाए. इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. फिर भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दियाा, जो बड़ा शॉट मारने की कोशिश में रचिनन रवींद्र की बॉल पर स्टम्प आउट हो गए. रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था. रोहित के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला. श्रेयस अय्यर अनलकी रहे कि वो अपनी फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए. श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. श्रेयस को मिचेल सेंटनर ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया. फिर भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया, जो ब्रेसवेल की बॉल पर विलियम ओरोर्के को कैच थमा बैठे. श्रेयस अय्यर के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था. यहां से केएल राहुल ने शानदार 34 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. हार्दिक पंड्या (18) और रवींद्र जडेजा (9*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. भारत की पारी का स्कोरकार्ड: (254/6, 49 ओवर) बल्लेबाज विकेट रन रोहित शर्मा स्टम्प लैथम, बोल्ड रचिन रवींद्र 76 शुभमन गिल कैच फिलिप्स, बोल्ड मिचेल सेंटनर 31 विराट कोहली LBW माइकल ब्रेसवेल 01 श्रेयस अय्यर कैच रवींद्र, बोल्ड मिचेल सेंटनर 48 अक्षर पटेल कैच ओरोर्के, बोल्ड माइकल ब्रेसवेल 29 केएल राहुल नाबाद 34 हार्दिक पंड्या कॉट एंड बोल्ड काइल जेमिसन 18 रवींद्र जडेजा नाबाद 9 विकेट पतन: 105-1 (शुभमन गिल, 18.4 ओवर), 106-2 (विराट कोहली, 19.1 ओवर), 122-3 (रोहित शर्मा, 26.1 ओवर), 183-4 (श्रेयस अय्यर, 38.4 ओवर), 203-5 (अक्षर पटेल, 41.3 ओवर), 241-6 (हार्दिक पंड्या, 47.3 ओवर) चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में शतकीय ओपनिंग साझेदारी 141 – सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (भारत) Vs न्यूजीलैंड, नैरोबी, 2000 128- अजहर अली और फखर जमां (पाकिस्तान) Vs भारत, द ओवल, 2017 105- रोहित शर्मा और शुभमन गिल (भारत) Vs न्यूजीलैंड, दुबई, 2025 न्यूजीलैंड के लिए ब्रेसवेल-मिचेल ने जड़े अर्धशतक टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी के दौरान कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही. रचिन रवींद्र और विल यंग ने मिलकर 7.5 ओवरों में 57 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप के दौरान रवींद्र का कैच पहले मोहम्मद शमी और फिर श्रेयस अय्यर ने छोड़ा. भारत को आखिरकार पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई, जिन्होंने विल यंग (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. फिर कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड करके भारत को दूसरी सफलता दिला दी. रवींद्र ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. कुलदीप ने इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को भी चलता किया, जो रिटर्न कैच थमा बैठे. केन विलियमसन (11) के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन था. इसके बाद डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने कीवी पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनरशिप की. रवींद्र जडेजा ने लैथम (14) को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. 108 रनों पर चौथा विकेट गिरने के बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. ग्लेन फिलिप्स स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गुगली को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. फिलिप्स ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर 34 रन बनाए. फिलिप्स के आउट होने के कुछ देर बाद डेरिल मिचेल ने 91 गेंदों पर फिफ्टी कर ली. मिचेल कुल मिलाकर 63 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल ने 101 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए. मिचेल को मोहम्मद शमी ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. यहां से माइकल ब्रेसवेल ने तूफानी पारी खेलकर न्यूजीलैंड को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहेय ब्रेसवेल ने कप्तान मिचेल सेंटनर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े. सेंटनर 8 रन बनाकर रनआउट हुए. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड की पारी का स्कोरकार्ड: (251/7, 50 ओवर) बल्लेबाज विकेट रन विल यंग LBW वरुण चक्रवर्ती 15 रचिन रवींद्र बोल्ड कुलदीप यादव 37 केन विलियमसन कॉट एंड बोल्ड कुलदीप यादव … Read more