राज्यपाल ने सराहनीय कार्यों के लिए रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयॉ पुरस्कृत

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा का सशक्त प्रकल्प है। सदस्य, रेडक्रॉस के सेवा संकल्पों को पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में साकार करे। राज्यपाल पटेल रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि जिला इकाइयॉ रेडक्रॉस शाखा की पुरस्कृत इकाइयों से पीड़ितों की सेवा के बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ले। इकाइयों से सकारात्मकता के साथ परस्पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करे। सेवा कार्यों का आदर्श प्रस्तुत करे। राज्य शाखा द्वारा प्राप्त निर्देशों और लक्ष्यों का एकनिष्ठता के साथ समय सीमा में पालन करे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को आगे बढ़ाने में रेडक्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण है। सिकल सेल की जागरूकता, जांच और उपचार के कार्यक्रमों को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक आयोजित करे। चिन्हित मरीजों का इलाज संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की है कि सिकल सेल से प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद के व्यक्तिगत प्रयास जरूर करें। राज्यपाल पटेल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत उद्बोधन और मध्यप्रदेश रेडक्रॉस शाखा की 2023-24 का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। राज्य शाखा के महासचिव रामेन्द्र सिंह ने आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। आभार उपाध्यक्ष भरत झंवर ने माना। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य और जिला शाखा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।       recent visitors 26

कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी मिलते ही गदगद हुए रहाणे, इतने साल बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

कोलकाता  तीन बार की विनर और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौपी गई है, जिन्होंने बीते सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे अजिंक्य रहाणे केकेआर ने पिछले साल नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी में रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था. इस बीच वेंटकेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये के साथ केकेआर की सबसे बड़ी खरीद बने थे. रहाणे पिछले सीजन में केकेआर के सफल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया था और फिर नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. KKR की कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले रहाणे KKR की कप्तानी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। कप्तानी मिलने के बाद रहाणे ने फैंस को भरोसा दिया है कि वो इस सीजन टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। कप्तानी मिलने पर रहाणे ने कहा, आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्हें लगता है कि उनके पास एक बेहतरीन और काफी संतुलित टीम है। वो सभी के साथ काम करने और ट्रॉफी को डिफेंड करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हैं। IPL में रहाणे का बैटिंग रिकॉर्ड पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 185 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.14 की औसत और 123.43 की स्ट्राइक रेट से 3761 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है। रहाणे आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। रहाणे को 1.50 करोड़ में खरीदा अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से खेले थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता फ्रेंचाइजी ने रहाणे को बेस प्राइस पर ही खरीदा है. उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये रही थी. दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर हैं, जो लगातार केकेआर टीम के साथ बने हुए हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने पिछली बार वेंकटेश को भी रिलीज कर दिया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में दोबारा खरीद लिया. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश को दोबारा खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए. इस समय टीम में वेंकटेश ही सबसे महंगे प्लेयर हैं. 36 साल के रहाणे ने IPL में अब तक 185 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.42 रहा. उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं. श्रेयस की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी केकेआर पिछले सीजन में कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली थी. उनकी कप्तानी में ही टीम ने IPL 2024 का खिताब भी जीता था. यह केकेआर टीम का तीसरा आईपीएल खिताब रहा. मगर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया. ऐसे में मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर श्रेयस को खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया. IPL 2025 के लिए कोलकाता का स्क्वॉड अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), सुनील नरेन  रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक. दूसरी बार KKR के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे आपको बता दें कि, यह दूसरी बार होगा, जब रहाणे KKR के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले कोलकाता ने 2022 सीजन से पहले रहाणे को खरीदा था। उस सीजन उन्हें सिर्फ सात मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह केवल 133 रन ही बना सके। अगले सीजन, वह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए और वहां उन्होंने 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। उस साल चेन्नई खिताब जीतने में भी कामयाब रहा था। उस पूरे सीजन में रहाणे ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। रहाणे को ही क्यों बनाया गया कप्तान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘हम अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को पाकर बहुत खुश हैं. एक लीडर के रूप में वह अपने साथ अनुभव और परिपक्वता लेकर आते हैं. साथ ही, वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए एक फ्रैंचाइजी खिलाड़ी रहे हैं और उनमें नेतृत्व के कई गुण हैं. हमें विश्वास है कि वे हमारे खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करने के लिए दोनों आपस में अच्छा तालमेल बिठाएंगे.’ ओपनिंग मैच खेलेगी KKR केकेआर अपने टाटा आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को अपने घर- ईडन गार्डंस स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच से करेगी. कप्तान की भूमिका स्वीकार करते हुए रहाणे ने कहा, ‘आईपीएल में सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक केकेआर का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना सम्मान की बात है. मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है. मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं.’ recent visitors 63

चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला बाहर, ससुर बने वजह?

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखया है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मायावती ने कल ही आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी." पूर्व सीएम ने आगे लिखा-"लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ." उन्होंने लिखा-"अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है." ससुर अशोक सिद्धार्थ को बताया था जिम्मेदार बता दें कि 2 मार्च (रविवार) को लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद मायावती ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी हित में आकाश आनंद को इसकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. इस बयान में कहा गया था कि इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं. क्या बोले थे आकाश आनंद वहीं बसपा से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने पर आकाश आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा-"मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं. आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. आदरणीय बहन कु. मायावती द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है. कल आकाश आनंद को दी गई थी चेतावनी मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, "बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी." आकाश आनंद को मायावती ने बताया 'अहंकारी' मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि लेकिन आकाश आनंद की प्रतिक्रिया उम्मीदों के विपरीत रही. उन्होंने एक लम्बी प्रतिक्रिया दी, जिसे मायावती ने अहंकारी और गैर-मिशनरी करार दिया. उन्होंने इसे केवल स्वार्थी रवैया बताया, जो पार्टी की विचारधारा और मिशन से मेल नहीं खाता. अपने पोस्ट में मायावती ने उन सभी पार्टी सदस्यों को भी चेतावनी दी, जो इस तरह के व्यवहार करते हैं. मायावती ने "बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान मूवमेन्ट के महत्व" पर जोर देते हुए ये फैसला लिया. उन्होंने कहा कि यह कदम बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाने के लिए आवश्यक था. recent visitors 59

सिंहस्थ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय सीमा मे काम करना सुनिश्चित करें

उज्जैन अपर मुख्य सचिव नीरज कुमार मंडलोई ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा गृह में सिंहस्थ 2028 के प्रचलित और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।    लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और ब्रिज कॉरपोरेशन व विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य जो 2 वर्ष में पूर्ण होना है उन सभी को जून 2027 तक आवश्यक रूप से पूर्ण किया जावे इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय कर लें और किसी प्रकार का कोई गतिरोध ना हो।     कलेक्टर सभागृह में आयोजित बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, प्रभारी कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह, और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।       अपर मुख्य सचिव ने बैठक मे सभी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जून 2027 तक सभी बड़े कार्यो को पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर काम करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी जो भी अधिकारी इसकी डीपीआर बना रहे हैं उनकी जिम्मेदारी भी तय होगी आगे यदि किसी काम में समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी लेना होगी।      रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि इसके लिए ब्रिज कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर सीधे रेल्‍वे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे और प्रतिदिन के अनुसार कार्य की गतिशीलता पर भी ध्यान रखेंगे इसकी रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में अपर मुख्य सचिव को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।        बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि सभी संबंधित निर्माण एजेंस‍ियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं हरी फाटक ब्रिज के साथ एक और फोर लेन का ब्रिज प्रस्तावित है और रेलवे स्टेशन से शिप्रा नदी तक 24 मीटर की रोड भी प्रस्तावित की गई है।        बैठक में संभाग गुप्ता ने बताया कि हरी फाटक से महाकाल लोक तक एक अंडरपास बनेगा जिसमें छोटी गाड़ियां और पैदल ही लोगों को सीधे जाने की सुविधा होगी। इसी के साथ ब्रिज कॉरपोरेशन के पास 5 रेलवे ओवरब्रिज का काम है और 13 अन्य ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं इसके लिए भी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।                             संभाग आयुक्त ने कहा की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के अनुसार पंचकोशी मार्ग हेतू टू लेन सड़क प्रस्तावित है। पांच स्थाई कैंपों को विशेष रूप से व्यवस्थित बनाया जाएगा जिसमें शौचालय, फूड जोन ,चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम और आकस्मिक चिक‍ित्सालय का भी निर्माण किया जाना है। इसी के साथ रोड के दोनों और व्यापक स्तर पर प्लांटेशन किए जाने की व्यवस्था की गई है। बाकतकड़ ब्रिज से दाऊद खेड़ी तक भी फोर लाइन का रोड प्रस्तावित है। इसी के साथ आई.एस.बी.टी बस स्टॉप भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।            अपर मुख्य सचिव ने मंडलोई ने निर्देश दिए की उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्य और प्रस्तावित कार्यों के लिए वह भू-अर्जन के लिए अलग से एक व्यवस्था बनाई जावे जिससे किसी भी निर्माण एजेंसी को समस्या ना हो और निर्माण कार्य  की गति प्रभावित न हो। संभाग आयुक्त गुप्ता ने बताया कि इसके लिए 100 करोड़ रू. का एक अतिरिक्त फंड बनाया जाकर काम किए जाने का प्रस्तावित दिया गया है।         अपर मुख्य सचिव को प्रेजेंटेशन में बताया गया कि आगर मालवा जिले में आमला से नलखेड़ा तक 13 किलोमीटर का फोर लाइन बाईपास निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है जिससे बगलामुखी माता मंदिर के लिए जाने की सुविधा प्राप्त होगी। मंदसौर में पशुपतिनाथ से नालछा माता मंदिर तक फोरलेन का बाईपास भी प्रस्तावित किया गया है।        अपर मुख्य सचिव मंडलोई जी ने निर्देश दिए हैं कि सिंहस्थ के निर्माण कार्य को देखते हुए पीडब्ल्यूडी का एक डिविजन और ब्रिज कॉरपोरेशन का एक सबडिवीजन उज्जैन में स्थापित होगा। जिससे कार्य को गति मिले और 2 वर्ष की अवधि में सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में सुविधा होगी।       इसी के साथ बताया गया कि उज्जैन इंदौर सिक्स लेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिस पर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी के साथ-साथ आसपास की गाड़ियां सीधे रोड पर ना चढ़े, इसकी व्यवस्था भी कि जावे, लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जाए।        उज्जैन-जावरा 98 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड मार्ग के लिए भी प्रेजेंटेशन दिया गया जिसकी लागत रू. 5000 करोड़ की रखी गई है इसमें सिविल वर्क रू. 2029 करोड़ का है।        उज्जैन-मक्सी फोरलेन मार्ग 38 किलोमीटर का है जो 16 मीटर चौडा मार्ग प्रस्तावित है और इसकी लागत रू. 273 करोड़ रखी गई है।        इंगोरिया-उन्हेल मार्ग जिसकी लम्बाई 24 किलोमीटर है जो रू. 112 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा, इंगोरिया- देपालपुर मार्ग 32 किलोमीटर का 2 लेन मार्ग रू.195 करोड़ की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है उज्जैन सिंहस्थ बायपास फोरलेन मार्ग जो 19.82 किलोमीटर का है जो 17 मीटर चौड़ा बनेगा इसके लिए लगभग रू. 701 करोड की लागत रखी गई है।        अपर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को समन्वय के साथ तीव्र गति से किया जावे इसके लिए यदि अतिरिक्त अमले की आवश्यकता है तो उसके संबंध में विभाग सीधे पत्राचार करें जिससे कार्य की गति भी प्रभावित न हो और कार्य तीव्र गति से हो सके।       अपर मुख्य सचिव ने इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और मेडिसिटी के प्रेजेंटेशन को भी देखा अपर मुख्य सचिव ने सभी कार्य योजना पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य योजना बेहतर है और यदि इसको समय पर पूर्ण कर लिया गया तो हम  सिंहस्थ 2028  में बेहतर कनेक्टिविटी बना पाएंगे सभी अधिकारियों को उन्होंने समयबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 40

बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, राज्यपाल का अभिभाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता नवनिर्वाचित महापौरों से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन, निर्माणाधीन विधानसभा भवन का डॉ किया निरीक्षण बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी, सहित कार्य मंत्रणा समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी का विधानसभा परिसर में स्वागत किया। स्वागत समारोह के पश्चात माननीय राज्यपाल ने विधानसभा में अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नवनिर्वाचित महापौरगणों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मंत्रिमंडल एवं विधानसभा के समस्त विधायकों के साथ प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “स्नेह मिलन समारोह एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने आध्यात्मिक विषयों पर संवाद हुआ तथा समाज में शांति एवं सद्भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह जी ने कार्य की समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। recent visitors 32

जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते : मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते हैं। सांस्कृतिक, धार्मिक मूल्यों की स्थापना तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुबेरेश्वर धाम सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा जी लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था और भक्ति जागृत कर लोगों का धार्मिक, आध्यात्मिक उत्थान कर रहे है। उन्होंने कहा कि पं. मिश्रा ने भोपाल के निकट सीहोर में कुबेरेश्वर धाम की स्थापना कर इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और सबसे बड़े देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज कुंभ में गगा स्नान कर देश की सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी संतो का मार्गदर्शन मिला है। समय-समय पर हम और हमारी सरकार उनसे कई अवसरों पर विचार-विमर्श भी करती है। संतो से हमें सरकार चलाने का नैतिक बल मिलता है जिससे हम अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर  रहे   हैं। उन्होंने कहा कि हमने संपूर्ण प्रदेश में गौ-शालाओं का निर्माण किया है और गौ-शालाओं में गौ-माता के लिए बेहतर परिवेश उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता परमात्मा की हम पर असीम कृपा है। गौ-माता प्रकृति और परमात्मा के बीच संबंध का सूत्र है। बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गौ-माताओं के आश्रय के लिए भोपाल सहित सभी बड़ी नगर निगमों में 10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं बनाई जाएगी। दुग्ध उत्पादन पर भी प्रोत्साहन स्वरूप बोनस प्रदान किया जाएगा। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा। गांव-गांव में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गौ-शाला चलाने वालों को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये का अनुदान देकर गौ-शालाओं को सक्षम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान करेगी। ताकि बहनों का फिर से घर बस सके और उनके जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थ-स्थानों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में क्षिप्रा का पानी सूख जाता है। क्षिप्रा को पूरे साल प्रवहमान बनाये रखने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों वाले 19 स्थानों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। रुद्राक्ष महोत्सव में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग अयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा कलेक्टर श्री बालागुरू के, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन उपस्थित थीं।   recent visitors 33

Shivraj Singh Chouhan के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में हुई शुरू

भोपाल  मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में चल रही हैं। कार्तिकेय की हल्दी की रस्म हो चुकी है। शादी 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होगी। इस दौरान कार्तिकेय की मां साधना चौहान भावुक हुईं। बंसल परिवार ने बारात का निमंत्रण पहले ही दे दिया है। महिलाओं ने लगाई कार्तिकेय को हल्दी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। घर पर हल्दी की रस्म धूमधाम से मनाई गई। परिवार की महिलाओं ने कार्तिकेय को हल्दी लगाई और आशीर्वाद दिया। कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। शादी के लिए खास मंडप भी तैयार किया गया है। सनातन परंपरा का हो रहा पालन शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में सनातन परंपरा के अनुसार चल रही हैं। हल्दी की रस्म घर पर हर्षोल्लास के साथ पूरी हुई। परिवार की सभी महिलाओं ने मिलकर कार्तिकेय को हल्दी लगाई। इस दौरान उन्होंने ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी दिया। हल्दी लगाने के बाद कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र, कंगन और डोरा बांधकर आशीर्वाद दिया। शादी के लिए बना है खास मंडप शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिकेय की शादी के लिए खास मंडप बनाया गया है। इस मंडप में ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, इंद्र, गणेश, अंबिका और वरुण देवताओं की स्थापना की गई है। मंडप में तोरण, द्वारश्री और कलश भी रखे गए हैं। ये सारी रस्में आचार्य विष्णु राजोरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी कराईं। मान्यता है कि शादी के मंडप में सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं। वे सभी रस्मों का ध्यान रखते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। भावुक हुई साधना सिंह कार्तिकेय की हल्दी रस्म में मां साधना खूब भावुक हुई। जैसे ही तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है…प्यारी-प्यारी है मां…..गाना गाया गया तो शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह खुद को रोक नहीं पाई। वे कार्तिकेय और कुणाल से गले लगकर खूब रोई। लग्न लेकर पहुंचा बंसल परिवार बंसल परिवार ने कार्तिकेय के विवाह के लिए लग्न लेकर परिवार को निमंत्रण दिया है। कार्तिकेय के माता-पिता ने सनातन परंपराओं के साथ गणेश पूजन, गौरी पूजन और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। जल्द ही परिवार, बंसल परिवार में बारात लेकर जाएगा। अमानत, कार्तिकेय की दुल्हन और परिवार की बड़ी बहू बनेंगी। साथ दिखे परिवार के सभी सदस्य हल्दी की रस्म के बाद कार्तिकेय को तेल और हल्दी लगाई गई। यह रस्म परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पूरी की। तेल और हल्दी लगाने के पीछे कार्तिकेय की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की गई। 6 मार्च को जोधपुर में शादी कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अमानत बंसल से 6 मार्च को जोधपुर में होने जा रही है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। बंसल परिवार ने लग्न देकर चौहान परिवार को निमंत्रण दिया है। चौहान परिवार ने भी सभी रस्में पूरी की हैं। recent visitors 48