उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए

कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में करें भर्ती : उप मुख्यमन्त्री शुक्ल यूजी पीजी सीट के लिए अधोसंरचना विकास और उपकरण खरीदी कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमन्त्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा स्वीकृत पदों की भर्ती में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यूजी/पीजी सीट्स के अपग्रेडेशन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों में सीट वृद्धि के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही आवश्यक उपकरणों की खरीदी प्रक्रिया को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए जिससे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सभी मापदंड निर्धारित समय में पूरे किए जा सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नियमित फॉलो-अप कर कार्यों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यह भी निर्देश दिए कि ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ क्रियान्वित किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिंदी में एमबीबीएस के लिए आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता मेडिकल कॉलेज में सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 66

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई सहित ग्रामीण अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंदौर  मध्यप्रदेश के इंदौर में होलकर रियासतकालीन जमीन पर कब्जे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दोनों भाई और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी सहित धमकाने की धाराओं में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है। तेजाजी नगर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 6.33 एकड़ जमीन पर जबरिया कब्जा का आरोप एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि तेजाजी नगर थाने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग नरेंद्र मेहता द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी 6.33 एकड़ जमीन जो उमरीखेड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में है। उस पर जोर जबरदस्ती और धमका कर कब्जा किया गया है। शिकायत के अनुसार जांच पड़ताल कर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और भारत पटवारी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह जमीन होलकर राजघराने में रियासतकाल में खुश होकर एक अन्य व्यक्ति को दी गई थी जिसके बाद उन्होंने इस जमीन को फरियादी को भेज दिया था और उसकी लिखा पढ़ी भी की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नवरतनमल जैन के नाम दर्ज है जमीन यह जमीन होलकर रियासत ने फरवरी 1939 में इनाम स्वरूप नारायण पलसीकर को दी गई थी। नरेंद्र मेहता ने बताया कि उनके पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में इस जमीन की विक्रय संधि के तहत ऋणों का निपटान करते हुए खरीदी थी और तभी से उस पर उनका अधिकार बना हुआ है। प्रदेश की राजस्व संहिता में वह इसके स्वामी हो गए। जान से मारने की धमकी दी मेहता ने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस भूमि पर उन्होंने एक कमरे का निर्माण भी कर लिया है और सोशल मीडिया पर जमीन बेचने का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह भूमि पर जाते हैं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रुपए की मांग करते हैं। नरेंद्र मेहता के मुताबिक होलकर रियासत ने यह जमीन इनाम स्वरूप नारायण पलसीकर को दी थी। मेरे पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में नियमानुसार यह जमीन खरीद ली थी और तभी से हमारे अधिकार में है। आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं पर राजस्व विभाग में जमीन अभी भी उनके पिता नवरतनमल जैन के नाम पर दर्ज है। उनके नाम पर पर्ची चिपकाकर सदाशिव यादव का नाम लिख दिया गया है जिसकी राजस्व अधिकारियों को भी शिकायत की है। शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी पुलिस को दर्ज शिकायत में नरेंद्र मेहता ने कहा कि आरोपियों ने जमीन पर अवैध निर्माण भी कर लिया है। सोशल मीडिया पर भूखंड बेचने का प्रचार कर रहे हैं। मैं वहां जाता हूं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए रुपए मांगते हैं। शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी देते हैं। फर्जी डाक्यूमेंट बनाए मेहता ने बताया कि आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी डाक्यूमेंट तैयार करवा लिए हैं, पर राजस्व विभाग के अभिलेखों में यह भूमि अभी भी उनके पिता नवरतनमल जैन के नाम है। राजस्व रिकॉर्ड में जैन के नाम पर पर्ची चिपकाकर सदाशिव यादव का नाम लिखा गया है। मेहता ने मामले में राजस्व अधिकारियों से भी शिकायत की है। recent visitors 57

राज्य में जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए राज्य स्तर पर नदी ग्रिड की योजना तैयार की जाएगी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें किसानों और युवाओं के साथ मध्य प्रदेश के हित में कई अहम फैसले लिए गए । कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह जी के सम्मान मेंअब अगली कैबिनेट बैठक 3 जून को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने “विकसित मध्यप्रदेश 2047” विजन डॉक्युमेंट तैयार कर लिया है। उस पर मंथन किया जा रहा है। मोहन कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले       राज्य में जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए राज्य स्तर पर नदी ग्रिड की योजना तैयार की जाएगी। मध्य प्रदेश में पहले से ही नदी जोड़ परियोजना के अंतर्गत काम किया जा रहा है।     टू-टियर और थ्री-टियर शहरों की प्लानिंग करने के लिए मास्टर प्लान बनाकर नियोजन की कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरों को सुव्यवस्थित रूप से बसाया जा सके और लोग बेहतर तरीके से रह सकें।     नारी सशक्तिकरण के लिए राजवाड़ा में पहले ही एक कैबिनेट बैठक हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने अन्य राज्यों को भी इस तरह के कार्य करने का सुझाव दिया है।     तीन जून को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। यह बैठक राजा भभूत सिंह की स्मृति में की जा रही है, जिन्हें नर्मदांचल का शिवाजी कहा जाता है। ब्रिटिश सेना के खिलाफ उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।     27 मई को प्रदेश के सभी निजी और सरकारी महाविद्यालयों में देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही अगले चार दिनों तक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।     देश के सभी जिलों में चार-चार कृषि वैज्ञानिक भेजे जाएंगे। वे मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्ट), मौसम और फसलों की अनुकूलता के बारे में किसानों को जानकारी देंगे और प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। कोरोना को लेकर दिए निर्देश देश में फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार सतर्क है और सभी जिलों को तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि, अब एमपी के लोग इसके आदी हो चुके हैं, इसलिए परेशानी की बात नहीं। 31 मई को कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री करेंगे समीक्षा मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला समागम को संबोधित करेंगे। इसमें दो लाख महिला उद्यमी और लाड़ली बहनें शामिल होंगी। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन वर्चुअली, इंदौर मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे। सतना और दतिया हवाई अड्डों का उद्घाटन और उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करें।     मध्य प्रदेश सरकार ने विभागों के विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए हैं। इसके लिए वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत विभागों को लैपटॉप, फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदने के लिए अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। विभागाध्यक्ष सीधे स्तर पर यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षु (इंटरन) रखने का भी अधिकार मिलेगा।     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर मेट्रो ट्रेन और सतना व दतिया के एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण भी किया जाएगा।     किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार ।26 मई को नरसिंहपुर में आयोजित किसान उद्योग समागम में लगभग ₹4736 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है, इससे 6 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।     28 मई को बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी मेले का होगा आयोजन।29 मई को सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।     30 मई को पूरे प्रदेश में अहिल्यावाहिनी महिला बाइक रैली निकाली जाएगी। भोपाल में आयोजित बाइक रैली में सीएम मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे।     केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में चार-चार कृषि वैज्ञानिक आएंगे। ये वैज्ञानिक आईसीआर के माध्यम से आएंगे। वैज्ञानिक जिले का मौसम, जिले में कौन सी फसल अनूकूल है, इसे लेकर वो किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। साथ ही पानी की उपलब्धता और मिट्टी की क्वालिटी का परीक्षण कर एग्रो क्लाइमेटिक के अनुसार उन्नत कृषि की सलाह देंगे। सीएम डॉ मोहन के आज के प्रमुख कार्यक्रम     दोपहर 1.30 बजे मंत्रालय कर्मचारियों की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम ।     मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे अपने निवास पर मुलाकात ।     शाम 6 बजे पार्टी कार्यालय में बैठक । 3 जून को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अगली कैबिनेट बैठक होगी। सभी मंत्री झील किनारे पाइन ट्री के नीचे 3 जून को मीटिंग करेंगे। यह बैठक जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही हैइससे पहले मार्च 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के नेतृत्व में कैबिनेट की मीटिंग पचमढ़ी में हुई थी। recent visitors 55

देश में एक्टिव हुए कोरोना के दो वैरिएंट NB.1.8.1 and LF.7, जानें ये कितने खतरनाक?

नई दिल्ली देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है और स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। मई 2025 के अंत तक भारत में कोविड-19 के एक्टिव केस 1000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और बिहार समेत कई राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिस पर केंद्र और राज्य सरकारों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा केस कहां? कोविड की इस नई लहर में केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बनकर सामने आया है, जहां अब तक 430 से अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, दिल्ली में 100 से ज्यादा मरीज, महाराष्ट्र में 43 नए केस, और नोएडा में 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पटना में भी संक्रमण ने दस्तक दे दी है, जहां एक मरीज पटना एम्स का डॉक्टर है। नोएडा और पटना में नए केस नोएडा में सामने आए मामलों में से एक व्यक्ति की हाल की यात्रा चेन्नई से रही है, जो नए संक्रमण के प्रसार की आशंका को और गहरा करता है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में दो नए केस दर्ज किए गए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। कोरोना के नए वेरिएंट भारत में इस समय 4 वेरिएंट्स की पुष्टि हो चुकी है:     XFG सीरीज     LF.7 सीरीज     JN.1 सीरीज     NB.1.8.1 सीरीज इन वेरिएंट्स में से JN.1 तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है, जिसके लक्षणों में नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। एशिया में भी बढ़ता खतरा भारत के साथ-साथ एशिया के कई देशों में कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है। हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन में रोज़ नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सिंगापुर और हांगकांग में मौतों की संख्या में भी इजाफा दर्ज हुआ है। कोरोना के दो वैरिएंट NB.1.8.1 and LF.7, जानें ये कितने खतरनाक? पिछले सप्ताह में वायरस के कारण कम से कम सात मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा के अनुसार इस समय देश में कोरोना वायरस के दो वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 भी पाए गए हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ख्याल आ सकता है कि यह दोनों वैरिएंट कितने खतरनाक हैं. चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं. सबसे पहले आपको संक्षेप में इन मामलों के अपडेट बताते हैं.     INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में तमिलनाडु में NB.1.8.1 का एक मामला पाया गया था, जबकि मई में गुजरात में LF.7 के चार मामले सामने आए थे.     अब तक, 22 अलग-अलग देशों के ग्लोबल जीनोम डेटाबेस में NB.1.8.1 वैरिएंट के 58 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल हैं. अमेरिका में, कैलिफ़ोर्निया, वाशिंगटन, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क जैसे राज्यों में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान इस वैरिएंट की पहचान की गई थी. कोरोना वायरस के NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 वैरिएंट क्या हैं? इसे जानने के लिए आपको पहले वैरिएंट का मतलब समझना होगा. दरअसल फैलने के लिए एक वायरस किसी होस्ट (इंसान या जानवर) को संक्रमित करता है, वह अपनी बहुत साली कॉपी बनाता है. जब कोई वायरस अपनी कॉपी बनाता है, तो वह हमेशा अपनी एक सटीक कॉपी तैयार करने में सक्षम नहीं होता है. इसका मतलब यह है कि, समय के साथ, वायरस अपने जीन सीक्वेंस (जिन कैसे लाइन में लगे हैं) में थोड़ा अलग होना शुरू कर सकता है. इस प्रक्रिया के दौरान उस वायरस के जीन सीक्वेंस में किसी भी परिवर्तन को म्यूटेशन के रूप में जाना जाता है, और इन नए म्यूटेशन (नए या अलग जीन सीक्वेंस वाले वायरस) वाले वायरस को ही वेरिएंट कहा जाता है. वेरिएंट एक या एक से अधिक म्यूटेशन से भिन्न हो सकते हैं. अब वापस आते हैं कोरोना वायरस के दो वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 पर. NB.1.8.1 और LF.7 दोनों कोरोना के JN.1 वैरिएंट में बदलाव होने से बने हैं आनी वे उप-वंशावली हैं. अभी भारत में सबसे अधिक फैलने वाला वैरिएंट JN.1 ही है. सभी मालूम चले कोरोना मामलों के सैंपल में 53% JN.1 वैरिएंट के ही हैं. इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और अन्य ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) का स्थान है. भारत सरकार की तैयारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन पर ज़ोर देने की सिफारिश की गई है, ताकि संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। क्या कहती हैं ताज़ा रिपोर्ट्स?     दिल्ली में बीते एक हफ्ते में 100+ नए केस सामने आए हैं।     महाराष्ट्र में अब तक कोविड से 5 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।     केरल, कर्नाटक और मुंबई जैसे शहरों में रेड अलर्ट लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस के NB.1.8.1 और LF.7 – JN.1 वैरिएंट कितने खतरनाक? WHO के इन वैरिएंट को लेकर उनके जोखिम का जो शुरुआती मूल्यांकन किया है, उसके अनुसार, NB.1.8.1 वैरिएंट दुनिया भर में कम सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है. फिर भी इसमें A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है. यह दिखाता है कि यह अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है और शरीर के इम्यून सिस्टम (रोगों से लड़ने की क्षमता) को मात दे सकता है. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि NB.1.8.1 और LF.7 के संक्रमण से सामान्य फ्लू या हल्के COVID-19 के समान लक्षण होते हैं. अधिकांश रोगी अस्पताल में एडमिट हुए बिना घर पर ही जल्दी ठीक हो जाते हैं. यह डेल्टा जैसे पहले के वेरिएंट के उल्टा है, जो अधिक गंभीर बीमारी और उच्च मृत्यु दर का कारण बनता है, खासकर बिना टीकाकरण वाले लोगों में या उनमें जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है . हांगकांग-ताइवान में मरीजों की भीड़…. कोरोना कहां-कहां बरपा रहा कहर? भारत में पिछले एक हफ्ते में कोविड-19 के 752 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की तादाद 1,000 से ज्यादा हो गई है. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इसके साथ ही विदेश में भी कोरोना के … Read more

IPL के फाइनल मुकाबले में मनेगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, इंडियन आर्मी को मिलेगा ‘ग्रैंड सैल्यूट’

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 18वां सीजन अपने चरम पर पहुंच रहा है। सीजन का खिताबी मुकाबला 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस भव्य फाइनल से पहले स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्लेऑफ का रोमांच शुरू आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे। मुल्लांपुर में 29 मई को क्वालिफायर 1 खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर अहमदाबाद रवाना होगी। अगले दिन, 30 मई को मुल्लांपुर में ही एलिमिनेटर मैच होगा। इस मैच की विजेता टीम क्वालिफायर 2 के लिए अहमदाबाद जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर 2 का मुकाबला होगा, जिसकी विजेता दूसरी फाइनलिस्ट टीम बनेगी। इसके बाद 3 जून को फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के अध्यक्ष को न्योता स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया है और इसके तहत बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर ने वीरतापूर्ण प्रयास से राष्ट्र की रक्षा की और हमें प्रेरित किया। सम्मान के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।  2019 में भी सशस्त्र बलों को समर्पित हुआ था समारोह हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के दौरान सशस्त्र बलों को समर्पित कोई समारोह आयोजित किया जाएगा। 2019 में बीसीसीआई ने चेन्नई में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के लिए सैन्य बैंड को आमंत्रित किया था और पुलवामा आतंकी हमले के बाद सशस्त्र बलों के लिए 20 करोड़ रुपये का योगदान देने का भी संकल्प लिया था। मालूम हो कि पुलवामा हमले में 44 सीआरपीएफ जवान बलिदान हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया। आईपीएल एक सप्ताह के लिए हुआ था स्थगित भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव आईपीएल पर भी पड़ा था और टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। सीजफायर के बाद आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इसके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ जिसके तहत फाइनल मुकाबला तीन जून को अहमदाबाद में कराने का फैसला लिया गया। सशस्त्र बलों के सम्मान में कुछ मुकाबलों से पहले राष्ट्रगान भी बजाया गया था। समापन समारोह में भारतीय सेना को सम्मान फाइनल से पहले आयोजित होने वाले समापन समारोह में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया जाएगा। इस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। बीसीसीआई ने इस खास मौके के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की वीरता 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक एयरस्ट्राइक की गई। भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना या वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की सेना ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी और ड्रोन हमलों का प्रयास किया। भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने इन ड्रोनों को तुरंत नष्ट कर दिया। तनाव के बीच आईपीएल का आयोजन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। लेकिन 17 मई से टूर्नामेंट फिर से शुरू हुआ, और लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी भारत लौट आए। इसने टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया। आईपीएल 2025: एक शानदार समापन की ओर आईपीएल 2025 न केवल क्रिकेट के रोमांच के लिए याद किया जाएगा, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और एकता का प्रतीक भी बनेगा। 3 जून को अहमदाबाद में होने वाला फाइनल मुकाबला और समापन समारोह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।   recent visitors 73

आज खेला जायेगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला

लखनऊ आईपीएल 2025 में शीर्ष-दो की जंग अब रोमांचक हो चली है। मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में (शाम साढ़े सात बजे से) लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी का काफी कुछ दांव पर लगा होगा। टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने तक प्रभावी प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले मैच में टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोक कर गई और उन्हें 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसने टेबल टॉप करने की आरसीबी की उम्मीदों को झटका दिया। हालांकि, बाकी नतीजे आरसीबी के पक्ष में गए और अब उनके पास एक बार फिर टेबल टॉप करने का अवसर है। लखनऊ के खिलाफ जीत उन्हें शीर्ष दो में स्थान पक्का करने के लिए काफी होगी, लेकिन हार उन्हें एलिमिनेटन मैच में धकेल सकती है। लखनऊ की टीम अच्छे फॉर्म से आ रही है और होम ग्राउंड पर लखनऊ को हराना आसान नहीं होगा। लखनऊ की टीम एड़ी चोटी का जोर लगाएगी लखनऊ की टीम मौजूदा सत्र में अपने निराशाजनक अभियान का अंत जीत से करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। गुजरात टाइटंस की लगातार हार ने तीसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के लिए 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने का शानदार मौका बना दिया है।आईपीएल की तालिका में शीर्ष दो पायदान पर रहने वाली टीमों को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के मुकाबले फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है। आरसीबी के नाम 17 अंक है और उसके लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है। मुंबई इंडियंस (16 अंक) और पंजाब किंग्स (17 अंक) में से कोई एक आज शाम होने वाले मुकाबले के बाद टाइटंस से (18 अंक) से आगे निकलने के लिए तैयार है। हेजलवुड की वापसी से आरसीबी खेमा खुश भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण लीग के 10 दिवसीय विराम से पहले आरसीबी शानदार फॉर्म में थी। उसने लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन इस ब्रेक ने टीम की लय को प्रभावित किया। लीग के फिर से शुरू होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका मैच बारिश से धुल गया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद से 42 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी से आरसीबी के खेमे में उत्साह बढ़ा है। हेजलवुड इस सत्र में टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथे नंबर पर हैं। दिग्वेश राठी की वापसी से लखनऊ मजबूत आरसीबी भी परिस्थितियों से परिचित होगी क्योंकि उसने अपना पिछला मैच इकाना स्टेडियम में ही खेला था। वहीं, लखनऊ की टीम अपने पिछले मैच में टाइटंस को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तिकड़ी ने इस सत्र में लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने टाइटंस के खिलाफ दो विकेट पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में टीम की गेंदबाजी इकाई ने भी प्रभावित किया था। चोटिल मयंक यादव की जगह लेने वाले विल ओरुर्के को शामिल करना एक सकारात्मक कदम रहा है। इस सत्र में एलएसजी की खोज रहे स्पिनर दिग्वेश राठी भी एक मैच का निलंबन पूरा करने के बाद इस मुकाबले से वापसी करेंगे। टीम को सत्र के आखिरी मुकाबले में अपने कप्तान ऋषभ पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पूरे सत्र में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। संभावित-11 इस प्रकार है- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड/लुंगी एनगिडी, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। सुयश शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आवेश खान, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, विल ओरुर्के। दिग्वेश राठी इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।   recent visitors 66

स्टॉक मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक गिरा, क्‍या Covid-19 है वजह?

मुंबई देश में कोराना (Corona) का साया एक बार फिर मंडराने लगा है और लगातार इसके मामलों में इजाफा हो रहा है. इसका डर शेयर बाजार (Corona Fear On Share Market) पर भी दिखने लगा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को जहां Sensex-Nifty दिनभर जोरदार तेजी के साथ भागते हुए नजर आए थे, तो वहीं मंगलवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 800 अंक से ज्यादा फिसलकर 81500 के नीचे कारोबार करता नजर आया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद की तुलना में 200 अंक से ज्यादा टूटकर रेड जोन में ट्रेड करता दिखा. शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस जैसे शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. धराशायी हुई सेंसेक्स और निफ्टी बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद 82,176.45 की तुलना में गिरावट लेकर 82,038.20 पर ओपन हुआ और महज कुछ मिनटों में ही ये इंडेक्स करीब 800 अंकों की गिरावट लेकर 81,303 पर कारोबार करता नजर आने लगा. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी और अपने पिछले बंद 25,001.15 की तुलना में फिसलकर 24,956.65 पर कारोबार की ओपनिंग की, लेकिन मिनटों में ये 200 अंक से ज्यादा टूटकर 24,769 पर कारोबार करता दिखा. सबसे ज्यादा गिरावट वाले 10 स्टॉक बात करें शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों के बारे में, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Motors Share (1.50%), NTPC Share (1.54%), M&M Share (1.40%) और TCS Share (1.20%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में FirstCry Share (4%), GICRE Share (2.70%), Emcure Share (2.40%) फिसलकर कारोबार कर रहा था. बात स्मॉलकैप शेयरों की करें, तो RatGain Share (7.40%), Sagility Share (5%) और Infobean Share (4.90%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. एशियाई बाजारों में मिले थे सुस्ती के संकेत बाजार खुलने से पहले सप्ताह के दूसरे दिन मिले जुले ग्लोबल संकेत मिल रहे थे. जहां कुछ अमेरिकी इंडेक्स में ग्रीन बंद हुए थे, तो वहीं एशियाई बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी. जी हां, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) जहां मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. तो वहीं जापान का निक्केई (Japan Nikkei) करीब 100 अंक फिसलकर 37,440 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. हांगकांग के हैंगसेंग (Hang Seng) की बात करें, तो ये भी शुरुआती कारोबारी में 90 अंक की गिरावट लेकर 23,199 पर कारोबार कर रहा था. साउथ कोरिया का कोस्पी (KOSPI) में भी मामूली गिरावट देखने को मिली थी. कल दिनभर रही थी बाजार में तेजी बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में दिनभर जोरदार तेजी देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 81,721.08 की तुलना में तेज उछाल के साथ 91,928.95 पर खुला था और 700 अंक से ज्यादा चढ़ गया था. हालांकि, कारोबार खत्म होते-होते BSE Sensex की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, फिर भी ये 455.38 अंक की तेजी लेकर 82,176.45 के लेवल पर क्लोज हुआ था. तो वहीं NSE Nifty 24,853.15 की तुलना में सोमवार को 24,919.35 के स्तर पर खुला और फिर 25,079 तक उछला, लेकिन अंत में निफ्टी इंडेक्स 148 अंकों की बढ़त के साथ 25,001.15 के लेवल पर बंद हुआ था. कोरोना फिर से डराने लगा सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब भारत में भी पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामले बढ़ (Covid-19 Cases In India) हैं और देश की तमाम स्वास्थ्य एजेंसीज कोरोना के मामलों पर नजर रखी हुई हैं और कई राज्यों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. चीन में कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़तों का प्रतिशत पिछले महीने 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 6.3 प्रतिशत हो गया है और वहां के अस्पतालों में वायरस के लिए A&E रोगियों की दर 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 16.2 प्रतिशत हो गई है. इसके अलावा ताइवान ने कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में 78 प्रतिशत की वृद्धि देखी है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में कोरोना के 104 एक्टिव केस (मामले) हैं. बीते एक हफ्ते में 99 नए मामले सामने आए हैं.वहीं, अब पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले केरल में 430 में है.   recent visitors 65