85 की मौत, 181 लोग थे सवार, दक्षिण कोरिया में रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान

दक्षिण कोरिया. दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी। यहां समझें पूरा घटनाक्रम समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 85 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे। recent visitors 39

इंडिगो ने जारी किया भोपाल से हैदराबाद की दूसरी फलाईट का शेड्यूल, सीटें भरने के लिए यात्रियों को मिल सकता है कम किराये का लाभ

भोपाल इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। अब यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है। वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी 2025 से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कतार में एयर इंडिया की सहयोग की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नव वर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी। भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई 7594/ 7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15 बजे recent visitors 88

40 साल बाद भोपाल को मिलेगी जहरीले कचरे से आजादी, सरकार को मिली सभी अनुमति

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को 337 मीट्रिक टन अत्यंत जहरीले कचरे से आजादी मिलेगी। भोपाल गैस त्रासदी का जहरीला कचरा मामले में सरकार को सभी अनुमति मिली है। गुप्त तरीके से किसी भी वक्त कचरा हटाने की कार्रवाई हो सकती है। 250 किलोमीटर लंबाई का भोपाल से पीथमपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। 40 साल बाद पीथमपुर में वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन होगा। रामकी एनवायरो में वैज्ञानिकों के निगरानी में निष्पादन होगा। कचरे को जलाकर निष्पादित किया जाएगा। 12 ट्रैकों में साइंटिफिक क्लोजर के साथ भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में कचरा ले जाया जाएगा। 300 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 6 जनवरी तक हटाने के निर्देश दिए थे। गैस राहत त्रासदी मंत्रालय ने भोपाल और इंदौर कमिश्नर को निर्देश दिया है। सभी आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिए है। किसी भी वक्त जानलेवा जहरीला कचरा हटाया जा सकता है। निर्देश भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्रालय का है। recent visitors 41

अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक, दर्शन का समय बढ़ाया

अयोध्या नए साल के आगमन के साथ ही भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक हो गए हैं। इस बीच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन का समय बढ़ा दिया है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की है। इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध अयोध्या जिला मुख्यालय में लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं। अयोध्या में एक स्थानीय होटल के मालिक अंकित मिश्रा ने कहा, "हम इस नए साल में श्रद्धालुओं का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। हमारे सभी कमरे 15 जनवरी तक के लिए पहले से बुक हो चुके हैं।" शनिवार सुबह जब जांच की गयी, तो एक ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ने दिखाया कि कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ होटल मांग में वृद्धि के कारण प्रति रात एक कमरे का 10,000 रुपये से अधिक शुल्क ले रहे हैं। इस साल की शुरुआत में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि देखी गई है, जबकि चैत्र (मार्च-अप्रैल) में हिंदू नववर्ष का पारंपरिक महत्व है। सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरण नैयर ने कहा, "राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, लता चौक, गुप्तार घाट, सूरजकुंड और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।" मंदिर ट्रस्ट ने भी खासकर 30 दिसंबर से जनवरी के पहले दो हफ्तों के बीच बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए व्यापक तैयारी की है। ट्रस्ट के एक व्यक्ति ने कहा, "सभी भक्तों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए दर्शन का समय बढ़ाया गया है और विशेष व्यवस्था की गई है।" recent visitors 59

आबकारी विभाग भी नए वर्ष के जश्न में आयोजित पार्टियों में बगैर अनुमति के शराब पार्टी करने को लेकर अभी से अलर्ट

इंदौर वर्ष 2024 की विदाई के साथ नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए कई स्थानों पर पार्टियां आयोजित होंगी। इसकी तैयारी शहर में शुरू हो चुकी है। वहीं आबकारी विभाग भी नए वर्ष के जश्न में आयोजित पार्टियों में बगैर अनुमति के शराब पार्टी करने को लेकर अभी से अलर्ट हो गया है। विभाग की अलग-अलग टीमें 31 दिसंबर को होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट और फार्म हाउस की निगरानी करेंगी। बगैर लाइसेंस के शराब पिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। 31 दिसंबर की रात को शहर में शराब पार्टियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। लाइसेंस लेकर ही पार्टी करें आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब पार्टी करने के लिए लाइसेंस लेना होगा। बगैर लाइसेंस के शराब पार्टियां आयोजित नहीं हो सकेंगी। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि नए साल की पार्टियों के स्थान को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों चिह्नित किया जा रहा है। वहीं आयोजकों को निर्देशित किया जा रहा है कि आकस्मिक लाइसेंस लेकर ही शराब पार्टी आयोजित करें। पब व रेस्टारेंट रात 12 बजे तक बंद हो जाएं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एसीपी अमित सिंह को 31 दिसंबर को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि 31 दिसंबर को शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएं। बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, सह संयोजक अविनाश कौशल ने बताया कि हमने मांग की है कि नशा करके वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त किए जाएं। नशे में मिलने पर 24 घंटे बाद दें जमानत सार्वजनिक स्थानों पर आतिशबाजी न की जाए। होटल पब, रेस्टारेंट को आवश्यक रूप से रात 12 बजे बंद कराया जाए। नाबालिक अगर कोई होटल पर वह रोड पर नशे में पाया जाए तो कार्रवाई कर 24 घंटे के बाद ही जमानत दी जाए। बड़े आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाए। बता दें नए वर्ष के आयोजन को लेकर शहर भर में तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। वहीं प्रशासन भी इस आयोजन को शांतिपूर्वक कराने को लेकर अपनी योजना बना रहा है। इस पर कुछ नियम बनाए गए हैं ताकि कोई परेशानी नहीं हो सके। recent visitors 30

2025 में बदलने वाली है सूरत, मेरठ को नमो भारत-वंदे भारत और सड़कों के नेटवर्क की मिलेगी सौगात

मेरठ दिल्ली-एनसीआर का हृदय स्थल बनकर उभर रहा मेरठ समृद्धि और भव्यता की नींव रख चुका है। देरी से ही सही, लेकिन उपलब्धियों का गुलदस्ता सजाते हुए सुहाने सफर पर निकल चुका है। गति से प्रगति के ध्येय वाक्य से देश की पहली रीजनल रैपिड रेल शुरू कर चुके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस साल मेरठ की सीमा तक (मेरठ साउथ -भूड़बराल स्टेशन से) भी नमो भारत ट्रेन के संचालन का शुभारंभ 18 अगस्त से कर दिया। आधुनिक हो रहे रेलवे के लिए क्रांति बनकर आई वंदेभारत ट्रेन 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ के बीच यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी गई। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मेरठ होते हुए देहरादून तक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के रास्ते देहरादून तक 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुरू हुई। मेरठ-नजीबाबाद और मेरठ-बागपत हाईवे पूरी तरह से शुरू हुआ तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज तक सफर का वास्तविक कार्य होते हुए दिखा। सभी हाईवे को जोड़ने वाला कनेक्टर यानी आउटर रिंग रोड भी लगभग तैयार हो गया। वहीं, देहरादून बाईपास पर परतापुर से सिवाया टोल प्लाजा तक एलिवेटेड रोड की स्वीकृति मिलने की खुशखबर भी मिली। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण भी नए साल में तैयार हो जाएगा। इस तरह से नया साल उन्नति के पथ पर सुहाने सफर के लिए स्वागत कर रहा है। मेरठ साउथ तक पहुंची देश की पहली रीजनल रैपिड रेल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस परियोजना का पहला कारिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तैयार हो रहा है। इस साल यह सुखद रहा कि मेरठ साउथ यानी भूड़बराल स्टेशन से इस परियोजना पर संचालित ट्रेन नमो भारत की सेवा 18 अगस्त से शुरू हो गई। मेरठ के भूड़बराल स्टेशन से साहिबाबाद तक यात्रा का शुभारंभ हो गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एनसीआरटीसी के आंकड़ों के अनुसार अब तक 50 लाख लोग यात्रा कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक यात्रा गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशन से की गई। नए साल में जून में मोदीपुरम तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इससे मेरठ मेट्रो जहां शहर के अंदर यात्रा कराएगी, वहीं नमो भारत दिल्ली पहुंचाएगी। लखनऊ के साथ अयोध्या, बनारस पहुंचाएगी वंदेभारत वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत मेरठ से लखनऊ के बीच 31 अगस्त से सेवा शुरू की गई थी। इसने जहां लखनऊ तक यात्रा सुहाना किया वहीं अब इस ट्रेन का विस्तार अयोध्या और बनारस तक करने की घोषणा भी साल के अंत तक हो गई। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने जाते हैं, ऐसे लोगों को सहूलियत मिल जाएगी। वहीं काशी विश्वनाथ का दर्शन करने व पूर्वांचल के लोगों को भी सुविधा मिल जाएगी। उम्मीद है कि नए साल के शुरुआती एक-दो महीने में ही ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। क्योंकि इसकी संभावित समय सारिणी भी सार्वजनिक हो चुकी है। प्रयाग के तट पहुंचाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, कम करेगा पूरब की दूरी महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे नए साल में शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का प्रोजेक्ट पश्चिम से पूरब की दूरी कम करेगा। दोनों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक यात्रा का सेतु की तरह काम करेगा। उम्मीद है कि जून तक इस पर यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। इसका निर्माण प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। यह मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाया जा रहा है। एलिवेटेड रोड बनते ही देहरादून हाईवे पर बढ़ेगी गति एनएच-58 यानी दिल्ली-देहरादून हाईवे का बाईपास सबसे व्यस्त रहता है। इसके आसपास कालेज, मंडप, होटल व व्यावसायिक गतिविधि बढ़ने से वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए हाल ही में जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी थी कि परतापुर में जहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनाया गया है, वहीं से एक एलिवेटेड रोड बाईपास पर बनाया जाए। यह एलिवेटेड रोड मोदीपुरम से आगे सिवाया टोल प्लाजा के पास उतारा जाए। इस मांग को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी। उम्मीद है कि नए साल में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इससे इस हाईवे पर जाम कम हो जाएगा और वाहनों की गति बढ़ेगी। जोड़े जा रहे हाईवे, बाहर से निकल जाएंगे वाहन शहर में छह हाईवे हैं। इनमें से चार हाईवे और एक राज्य मार्ग को जोड़ने के लिए कनेक्टर यानी आउटर रिंग रोड बनाई जा रही है। इसका अधिकांश कार्य पूर्ण होने वाला है। यह दिल्ली-देहरादून हाईवे, मेरठ-नजीबाबाद हाईवे, किला रोड, मेरठ-गढ़ हाईवे, मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर हाईवे को आपस में जोड़ रहा है। बिजौली-जाहिदपुर, सिवाया और परतापुर सफर के बड़े केंद्र मेरठ-हापुड़-बुलंशहर हाईवे पर जाहिदपुर से बिजौली तक तीन नए मार्गों को जोड़ा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे, आउटर रिंग रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण यहीं पर जोड़ रहा है। परतापुर में दिल्ली रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, देहरादून बाईपास व नमो भारत का भूड़बराल स्टेशन है। वहीं सिवाया से मोदीपुरम के बीच में एनएच-58, आउटर रिंग रोड, नमो भारत ट्रेन का मोदीपुरम डिपो स्टेशन, प्रस्तावित बस अड्डा व प्रस्तावित ट्रांसपोर्टनगर होने से प्रमुख परिवहन केंद्र बन जाएगा। उम्मीदें 2025 गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होगा। प्रयागराज तक सफर होगा सुहाना। दिल्ली-दून हाईवे के बाईपास पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। दिल्ली-दून हाईवे से मवाना रोड, किला रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड को जोड़ने वाले कनेक्टर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होगा। इससे मेरठ के आधे हिस्से को जाम से निजात मिलेगी। दिल्ली पहुंचना आसान होगा। जून तक तय लक्ष्य के अनुसार नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का संचालन मोदीपुरम तक शुरू हो जाएगा।   recent visitors 61

नए साल में नया फॉर्मूला लेकर चलेगी मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार, होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी!

भोपाल मोहन सरकार नए साल में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में है। मंत्रालय से लेकर जिलों तक बदलाव होंगे। विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को इसका आधार बनाया जाएगा। सरकार के स्तर पर खाका तैयार हो रहा है। बीते साल में पिछड़ने वाले अधिकारियों से नए फार्मूले के आधार पर निपटा जाएगा। मध्य प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो रहा है।  सरकार इसमें उद्योग, कृषि-वनोत्पाद, अद्योसंरचनाएं एवं नगरीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवाएं, सुशासन एवं नागरिक सेवाएं और वित्तीय नियोजन एवं संवर्धन जैसे 8 कार्य समूह तय किए हैं। माना जा रहा है कि इन समूहों में पहले से कुछ काबिल अफसर हैं लेकिन कुछ का परफार्मेंस बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यहां बदली जा सकती है प्रशासनिक जमावट -प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग में आयुक्त की पदस्थापना। जिलों में विवादित हो चुके कलेक्टरों पर गाज गिरनी तय है, उनको भी वापस बुलाया जाना है जो 3 साल पूरे कर चुके हैं। -ऐसे जिले जहां पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने सदन में गंभीर मुद्दे उठाए और शासन-प्रशासन को किरकिरी झेलनी पड़ी, वहां कलेक्टरों पर गाज गिरनी तय। -राजस्व महाभियान में खराब परफार्मेंस वाले कमिश्नर- कलेक्टर भी निशाने पर होंगे। खाद संकट के दौरान जिलों में बेहतर वितरण व्यवस्था नहीं बना पाने, किसानों को नहीं समझा पाने वाले कुछ कलेक्टर भी राडार पर बताए जा रहे हैं। -ऐसे जिले जहां से सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का ग्राफ कम करने के लिए बगैर वैधानिक निराकरण के बंद करने की दोबारा शिकायतें मिल रही हैं, उन संबंधित अधिकारियों को भी बदला जा सकता है। recent visitors 84