मोहन सरकार छत्तीसगढ़ को आठ बाघ, राजस्थान को चार बाघिन और ओडिशा को तीन बाघ देगी, बांधवगढ़, पेंच और कान्हा टाइगर रिजर्व से भेजे जाएंगे

भोपाल  गुजरात के बाद अब छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में भी मध्य प्रदेश के बाघ दहाड़ेंगे। राज्य सरकार इन तीनों राज्यों को 15 बाघ देगी। इनमें छत्तीसगढ़ को आठ बाघ (दो बाघ, छह बाघिन), राजस्थान को चार बाघिन एवं ओडिशा को तीन (एक बाघ, दो बाघिन) दिए जाएंगे। इसको लेकर सहमति बन गई है। मध्य प्रदेश वन विभाग मुख्यालय ने वन्यप्राणी शाखा के पीसीसीएफ सुभरंजन सेन से कहा है कि बांधवगढ़, पेंच एवं कान्हा टाइगर रिजर्व से ये बाघ भेजे जाएंगे। इसके लिए यह शर्त भी रखी गई है कि बाघ एवं बाघिन को भेजने की प्रक्रिया पशु चिकित्सकों की टीम की देखरेख में की जाए। एमपी में 785 बाघ हैं बाघों के जीवन को किसी प्रकार का खतरा न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। बाघों को भेजने का पूरा खर्च संबंधित राज्य को ही उठाना होगा और इसकी विधिवत अनुमति भारत सरकार से लेनी होगी। उल्लेखनीय है कि टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में 785 बाघ हैं। बता दें कि जिन तीनों राज्यों को बाघ भेजे जाएंगे, वे भाजपा शासित हैं तथा ये तीनों राज्य लंबे समय से मध्य प्रदेश से बाघ मांग रहे थे। चूंकि मध्य प्रदेश में देश के सर्वाधिक बाघ हैं और यह टाइगर स्टेट है, इसलिए इनकी प्रजाति का अस्तित्व अन्य राज्यों में भी बनाए रखने के लिए इन्हें वहां भेजने की स्वीकृति दी गई है। गुजरात को दो बाघ दे चुकी है मप्र सरकार, बदले में मिले शेर मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में नंदनी और बांधवगढ़ नामक दो बाघों का जोड़ा गुजरात सरकार को दिया है। बदले में मध्य प्रदेश को गिर के दो शेर मिले हैं। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से गुजरात के इंड्रोडा नेचर पार्क को दो बाघ भेजे गए थे। वहीं, जूनागढ़ के शक्कर बाघ जू से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को शेर मिले हैं। दोनों ही राज्यों में बाघ और शेर की आबादी बढ़ाने पर काम किया जाएगा। असम को जंगली भैंसे लेकर दिए जाएंगे बाघ मध्य प्रदेश लंबे समय से जंगली भैंसों को लाने के लिए प्रयासरत है। ये भैंसे असम से लाए जाने हैं और इनके बदले मध्य प्रदेश असम को बाघ देगा। यह बाघ इंदौर या ग्वालियर स्थित चिड़ियाघर से देने की तैयारी है। वहीं असम से मिलने वाले भैसों को कान्हा टाइगर रिजर्व में बसाया जाएगा। तीन जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जंगली भैंसे देने के लिए पत्र लिखा था। कहा था कि कई साल पहले मध्य प्रदेश में जंगली भैंसे हुआ करते थे, लेकिन बाद में ये खत्म हो गए। बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्ष 1979 तक जंगली भैंसे पाए जाते रहे हैं, लेकिन इसके बाद नहीं देखे गए। आखिरी भैंसा पन्ना के रैपुरा क्षेत्र के रूपझिर गांव के पास दिखाई देने की बात सामने आई। recent visitors 121

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की दी चेतावनी

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो एक मजबूत वेदर सिस्टम के कारण मध्य भारत में मौसम बदल जाएगा। इस वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 28 दिसंबर को बारिश और ओलवृष्टि देखी जा सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। बंगाल की खाड़ी की हवाओं से बदलेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना है। इसके साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के क्षेत्रों में देखा जा रहा है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार की मानें तो 27 और 28 दिसंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश कराएंगी। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इन जिलों में होगी बारिश वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें या बारिश देखी जा सकती है। इन इलाकों में छाएगा कोहरा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर को बारिश का अलर्ट एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नरेश कुमार ने कहा- 27 और 28 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आएंगी जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 27 दिसंबर को इन जिलों में झंझावात मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, अलिराजपुर, बड़वानी, खरगौन और खंडवा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झंझावात की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ सकती है। वहीं सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर में कोहरा छाने का अनुमान है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 दिसंबर को ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सूबे के श्योपुरकला, भिंड, मुरैना, विदिशा, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिहोर, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद, देवास, हरदा, खंडवा, इंदौर, खरगौन जिलों में अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुरहानपुर में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। recent visitors 57

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में आरएसएस की दखल बढ़ा, संघ की पृष्ठभूमि वाले नेता को ही इस पद की जिम्मेदारी मिलेगी!

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। फरवरी महीने के अंत तक भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। फिलहाल सत्तारूढ़ पार्टी बूथ, जिला और विभागीय अध्यक्षों के चुनाव में व्यस्त है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्षों का चयन होगा। इस बात की संभावना है कि आधे से अधिक राज्यों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस रेस में कई नाम चल रहे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि सारी अटकलों पर पानी फिर सकता है। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इसे देखते हुए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में आरएसएस की दखल बढ़ने की संभावना है। ऐसी चर्चा है कि जेपी नड्डा के एक विवादास्पद बयान के बाद आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी बन गई थी। इसका खामियाजा पार्टी को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ा था। लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों के बाद आरएसएस और भाजपा के बीच रिश्ते सामान्य होने की बात भी कही जाने लगी है। इन नामों की चर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े का नाम शामिल है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नामों पर विचार करना अभी जल्दबाजी हो सकती है। अंतिम निर्णय भले ही पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे, लेकिन आरएसएस को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। ऐसे में संघ की पृष्ठभूमि वाले नेता को ही इस पद की जिम्मेदारी मिलेगी, जो कि भविष्य में दोनों संगठनों की बीच सामंजस्य बनाकर चल सके। बीजेपी एक दलित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार कर सकती है। अमित शाह के द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गया बयान के बाद भाजपा फिलहाल बैकफुट पर दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी दलित समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी दलित मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकती है। ऐसे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम और उत्तर प्रदेश मंत्री बेबी रानी मौर्य के नाम की भी चर्चा होने लगी है। recent visitors 73

भारत चौथा टेस्ट जीता तो इतिहास रच देगा , ऐसा करने वाली बनेगी दुनिया की सिर्फ दूसरी टीम

मेलबर्न  भारतीय क्रिकेट टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का मौका है. टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर एक ऐसा कमाल कर सकती है जो 139 साल में किसी भी टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ नहीं किया. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस वक्त दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है. चौथा मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही भारत मेलबर्न में लगातार तीन टेस्ट जीत का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ करने वाली भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में हार मिली थी. तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला सीरीज के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. यहां जीत मिलने का मतलब है कि टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी. भारत उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है जो उन्होंने गाबा टेस्ट में उतारी थी. आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और वह घर लौट चुके हैं. तनुष कोटियन ने उनकी जगह ली है. रोमांचक मोड़ पर सीरीज पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच साल का आखिरी ब्लॉकबस्टर मैच होगा. एक तरफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और दूसरी ओर 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह दोनों दांव पर होंगे. दोनों ही टीमें 1-1 से सीरीज की बराबरी के साथ चौथे टेस्ट में उतरेंगे. भारत ने पर्थ में शुरुआती मैच में 295 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की. ब्रिस्बेन में बारिश से प्रभावित तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. भारत के पास इतिहास रचने का मौका सीरीज का चौथा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और यह दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मैच है. अगर भारत एमसीजी टेस्ट जीतता है, तो वे 1885 के बाद से इस प्रतिष्ठित स्थल पर लगातार 3 टेस्ट जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे. बॉक्सिंग डे टेस्ट के नतीजों पर नजर डाले तो यहां भारतीय टीम मेजबान पर हावी नजर आती है. 2014, 2018 और 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न टेस्ट खेला है. टीम इंडिया ने 2018 में 137 रन की जीत दर्ज की थी जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था. मेलबर्न में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास एमसीजी में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने का मौका है. भारत ने अपने पिछले दो दौरों के दौरान, 2018 (137 रन से) और 2020 (8 विकेट से) में ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर हराया था. दोनों दौरों पर भारतीय टीम क्रमशः विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऐतिहासिक सीरीज जीतने में सफल रही. 139 साल में पहली बार… भारत के पास एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैच जीतने वाली मेहमान टीम बनने का मौका है. ऐसा सिर्फ एक बार 139 साल पहले 1885 में हुआ था. इंग्लैंड क्रिकेट टीम (1882, 1885, 1885) यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र टीम बनी हुई है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के अलावा इतिहास में किसी भी टीम ने एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन से अधिक टेस्ट नहीं जीते हैं. 1885 में इंग्लैंड की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जीत की हैट्रिक पूरी करने के बाद से लगातार दो बार जीतने वाला कमाल 8 बार हो चुका है, लेकिन भी कोई टीम तीसरी बार ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई. इंग्लैंड ने इस मैदान पर लगातार दो बार टेस्ट जीतने का कमाल 5 बार (1894-1895, 1911-12, 1925-28, 1951-1954, 1982-1986) किया है, जबकि भारत ने दो बार (1977-81, 2018-20) यह उपलब्धि हासिल की. साउथ अफ्रीका ने 1952 और 1953 में जीत दर्ज कर इस क्लब में जोड़ा. MCG में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली मेहमान टीमें इंग्लैंड – 20 (57 मैच) भारत – 4 (14 मैच) साउथ अफ्रीका – 3 (13 मैच) वेस्ट इंडीज – 3 (15 मैच) पाकिस्तान – 2 (11 मैच) न्यूजीलैंड – 0 (4 मैच) श्रीलंका – 0 (2 मैच) recent visitors 83

पार्षद प्रियंका गौतम भाजपा में हुई शामिल, आप पार्टी को लगा झटका

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) की अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी/एसटी) इकाई के दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं कोंडली विधानसभा के वार्ड संख्या 194 की पार्षद प्रियंका गौतम बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में श्रीमती प्रिंयका सहित काफी संख्या में उनके कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एवंय भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी का पट्टा पहना कर श्रीमती गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी अनिल सूद, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अभय वर्मा, पार्टी के नेता अनिल त्यागी उपस्थि थे। भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीमती गौतम ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ हम आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। मुझे उम्मीद थी कि हम आप के साथ जुड़ कर अपने जाटव समाज की सेवा कर पाऊंगा, लेकिन आप ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि बात महिला सम्मान योजना की हो या, संजीवनी योजना की, ये सब छलावा है। आम आदमी पार्टी ने समाज को सभी वर्गों विशेषकर जाटव समाज के साथ छल करने का काम किया है। दिल्ली की आप सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि आम आमदी पार्टी एवं जाटव समाज की नेता प्रियंका गांधी भाजपा में शामिल हुयी है। इसके साथ ही आप के अन्य नेता और समाज के विभिन्न वर्गों के नेता भी पार्टी में हुए हुए। इनके भाजपा में शामिल होने के पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि श्रीमती गौतम जाटव समाज की सशक्त नेता हैं और इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आप विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से छल कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ऐसी योजना के नाम पर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसको लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुयी और जो योजना सरकारी दस्तावेजों में हैं ही नहीं।   recent visitors 65

मंत्री विश्वाससारंग ने कहा- हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार और सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार और सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य है। सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिये इसका विस्तार पंचायत स्तर पर करना होगा। सहकारिता के हर एक मूल भाव को आत्मसात करते हुए देश को समृद्ध बनाना ही हमारा लक्ष्य है। पैक्स के माध्यम से हर पंचायत तक रोजगार सृजित हो, इसके लिये बहुउद्देश्यीय पैक्स की अवधारणा गठित की गयी है। मंत्री श्री सारंग भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित सहकार से समृद्धि राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के पूर्व नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 10 हजार नवगठित बहुउद्देश्यीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल जुड़कर देखा गया। परिवार सहकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। समृद्ध राष्ट्र के लिये समाज को जोड़ने की जरूरत है और समाज को जोड़ने का केवल एक ही प्रकल्प है, सहकारिता। समाज का निर्माण सहकारिता के माध्यम से ही होता है। सभी की भागीदारी के साथ लक्ष्य को साधने का नाम ही सहकारिता है। परिवार सहकारिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी सहकारिता के बिना कुछ नहीं हो सकता। सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। पैक्स के माध्यम से हों रोजगार सृजित मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भागीदारी और बराबरी होने से अच्छे परिणाम निकलने का प्रतिशत बढ़ जाता है। सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिये हरेक वर्ग को जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हर पंचायत में पैक्स का लक्ष्य पूर्ण करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। पैक्स के माध्यम से रोजगार सृजित हों और सदस्यों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पैक्स पशुपालन, मत्स्य-पालन और ऋण वितरण तक ही सीमित नहीं रहे, पैक्स पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसी भी चलाये, जिसके पास जगह हो वह शादी हॉल, मैरिज गार्डन भी बनायें, इससे पैक्स मजबूत होगा। हर पंचायत में हो पैक्स मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अगले साल तक हर पंचायत में पैक्स हो, यही संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है कि बिना सहकार नहीं उद्धार और बिना संस्कार नहीं सहकार। पूर्ण अनुशासन में संस्कार के साथ सहकारी आंदोलन को मध्यप्रदेश में स्थापित करने के लक्ष्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। सहकारी मंथन के माध्यम से हो लक्ष्य निर्धारित मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी लक्ष्य है कि रोजगार सृजित कर हरेक घर तक रोजगार पहुँचे। इसमें पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा साथियों के माध्यम से हम सुनिश्चित करेंगे कि पैक्स बहुउद्देश्यीय हो जाये। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम सहकारी मंथन के माध्यम से नीचे से लेकर ऊपर तक सभी के साथ संवाद करेंगे और अगले वर्षों का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। उत्कृष्ट अधिकारी तैयार करें मंत्री श्री सारंग ने कहा कि उत्कृष्ट काम करने वालों का हमेशा सम्मान होता है। इसलिये आज कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि कनिष्ठों को उत्कृष्ट काम करने के लिये तैयार करें, जिससे वे वरिष्ठों की श्रेणी तक आने पर और ज्यादा सफल हो सकें। संभावनाएँ अनंत, तलाशने की जरूरत अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने कहा कि संभावनाएँ अनंत हैं, तलाशने की जरूरत है। पैक्स को बिजनेस बढ़ाने और हितग्राहियों को लाभ पहुँचाने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिये सहकारिता संस्थाओं को आपस में भी व्यवसाय करने की जरूरत है। विमोचन : कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण की मानक परिचालन प्रक्रियाओं पर आधारित पुस्तक, विधि प्रक्रिया एवं सरलीकृत समाधान पर आधारित पुस्तिका और सहकार से समृद्धि कार्यक्रम अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित ब्रोशर का विमोचन किया। सम्मान : कार्यक्रम में सीबीएस पर काम करने वाली पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत हो चुकी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति नहारगढ़ (मंदसौर) के प्रबंधक श्री पवन जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री सूरज विश्वकर्मा, मनासा (धार) के प्रबंधक श्री राधेश्याम यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री सुनील यादव, सोनकच्छ (देवास) के प्रबंधक श्री संतोष शुक्ला, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री देवेन्द्र सिंह  एवं अपेक्स बैंक द्वारा पूरे प्रदेश में 6 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक आयोजित विशेष ऋण महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने हुए अधिकतम ऋण वितरित करने वाले शाखा प्रबंधकों क्रमश:  श्री सुनील सिंघल, भरतपुर शाखा (उज्जैन), श्री शैलेन्द्र रावत, फ्रीगंज (उज्जैन) एवं श्री अशोक चंदेल, टी.टी.नगर (भोपाल) को भी पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में उक्त अवधि में अपेक्स बैंक ने निर्धारित लक्ष्य रूपए 50 करोड़ के विरुद्ध रुपए 50.13 करोड़ का ऋण इस अवधि में वितरित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री आलोक कुमार सिंह, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, महाप्रबंधक नाबार्ड श्री कमर जावेद, अपर आयुक्त श्री बी.एस. शुक्ला सहित शीर्ष सहकारी संस्थाओं के प्रबंध संचालक, सभी सहकारी संस्थाओं/बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद बोध ने किया और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। recent visitors 160

पीएम मोदी ने विद्वान लोगों से आजादी के 75 साल के बाद पुरानी सरकारों और भाजपा की सरकारों के विकास के कार्यों का मूल्यांकन करने का निवेदन किया

खजुराहो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मजयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के खजुराहो में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास किया साथ ही ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण एवं 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन का भूमिपूजन भी किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनकी जन्म स्थल मध्य प्रदेश आकर उनके सपने को पूरा किया, पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के खजुराहो में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास किया पीएम मोदी ने बेतवा और केन नदी से भरे जल को एक मॉडल  में डालकर प्रदेश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने बुन्देली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, भारत माता की जय, भारत माता की जय वीरों की धरती बुन्देलखाद में रहवे वारे सभी जन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम राम पहुंचे, उन्होंने देश दुनिया में बसे  इसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तारीफ करते हुए उन्हें कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए पीएम ने सरकार का एक साल पूरा होने पर बधाई दी, पीएम ने कहा इस एक वर्ष में मप्र के विकास को नई गति मिली है। देश के विकास में अटल जी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा आज हम सबके के लिए प्रेरणादायी दिन है, आज अटल जी की जन्म जयंती है भारत रत्न अटल जी के जन्म के 100 साल हो रहे है ये पर्व सुशासन का, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है, थोड़ी देर पहले जब में अटल जी का  डाकटिकट और स्मारक सिक्का जारी कर रहा था तो अनेक बातें दिमाग में चल रहीं थी उन्होंने बरसों तक हम जैसे कार्यकर्ताओं को सिखाया है, संस्कारित किया है देश के विकास में अटल जी का योगदान हमेशा हम सबके स्मृति पटल पर रहेगा। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है मोदी ने कहा सुशासन दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई मप्र में आप लगातार भाजपा को चुन रहे हैं इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। पीएम मोदी ने कहा, मैं तो जो विद्वान लोग हैं लिखने पढ़ने में माहिर हैं उनसे आग्रह करूँगा कि अब जबकि आजादी के 75 साल हो चुके है तो एक बार मूल्यांकन किया जाये 100, 200 विकास के, जनहित के , सुशासन के पैरामीटर निकालें फिर हिसाब लगाये और बताएं कि क्या अंतर हैं। सुशासन पर लोगों को भरोसा है पीएम ने कहा हमारे लिए सुशासन दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह भाजपा सरकारों की पहुंचान है। देश की जनता ने तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। एमपी में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसलिए क्योंकि सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। हमारी सरकार ने विकास में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं विद्वानों से आग्रह करुंगा कि देश की आजादी से अब तक किसकी सरकार ने क्या काम किया। मैं दावे से कहता हूं, देश में जब-जब भाजपा को जहां-जहां भी सेवा करने का मौका मिला है, हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के कार्यों में सफलता पाई है। आजादी के बाद सबसे पहले नदी जल का महत्व बाबा साहब आंबेडकर ने समझा पीएम ने कहा भारत के लिए नदी जल का महत्व सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समझा। भारत में जो नदी घाटी परियोजनाएं बनीं, इसके पीछे उन्हीं का विजन था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उनके इस योगदान के लिए किसी को पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के बीच नदी जल को लेकर विवाद चल रहा है। जिस समय कांग्रेस की सकरार थी वो इस विवाद को सुलझा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अटलजी की सरकार ने पानी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार जाते ही कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करने के लिए हम पसीना बहा रहे उन्होंने कहा जहाँ कांग्रेस की सरकार रही, जहाँ कम्युनिस्ट सरकार रही, जहाँ परिवारवादी सरकारें रहीं वहां क्या हुआ और जहाँ जहाँ भाजपा को सरकार चलाने का मौका मिला वहां क्या हुआ? जब जब भाजपा को जहाँ जहाँ भी सेवा करने का अवसर मिला है हमें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के, जन कल्याण के काम किये, पीएम बोले आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन सपनों को पूरा करने के लिए हम पसीना बहा रहे हैं। बुंदेलखंड को हमेशा कांग्रेस ने धोखा किया : डॉ मोहन यादव पीएम मोदी को आधुनिक भागीरथ बताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया, सीएम ने कहा मध्य प्रदेश में जब भी सूखा पड़ता था तब लोग आंख बंदकर जान लेते थे कि ये बुंदेलखंड ही होगा, लोग पलायन करते थे घर बंद कर जाते थे, लेकिन ये गौरवशाली क्षेत्र लक्ष्मीबाई, महाराजा छत्रसाल, आल्हा उदल का क्षेत्र किसी के सामने झुका नहीं, अपनी जवानी, खून पानी की तरह बहाया, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया, किसी से पानी नहीं मांगा। कांग्रेस ने बरसों गरीबों से वोट लिए, वादे किये, सरकार बनाई लेकिन भूल गए कोई पैकेज नहीं दिया,लेकिन अब आपके आशीर्वाद से ये बुंदेलखंड समृद्धशाली बुंदेलखंड बनेगा। recent visitors 100