शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नोटिस, BJP ने भी किया प्रदर्शन

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. 25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतलाकीन सत्र हंगामेदार रहा है. आज यानी 20 दिसंबर को भी सत्र के आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा होने की संभावना है. डॉ. बीआर अंबेडकर और गुरुवार को संसद के बाहर हुई धक्कामुक्की के बाद सियासी दलों में भारी गुस्सा है. जिसे लेकर आज (गुरुवार) बीजेपी और विपक्ष  दल दोनों ही प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च कर रहा है. राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने आरोप है लगाया  कि राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। साथ ही, कल संसद में हुई झड़प के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। FIR में राहुल पर एनडीए सांसदों को धक्का देने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगे हैं।   संसद परिसर में धक्का-मुक्की कल संसद परिसर में हुए हंगामे के दौरान बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रताप सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिससे वह मेरे ऊपर गिर गए और मुझे चोट लग गई। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल के व्यवहार को 'गुंडागर्दी' करार दिया।   अमित शाह के बयान पर विपक्ष नाराज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर संबंधी बयान ने विवाद को और गहरा दिया है। विपक्ष का कहना है कि शाह ने संविधान निर्माता का अपमान किया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा और अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। वहीं, अमित शाह ने विपक्ष पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।   देशभर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन अमित शाह के बयान के खिलाफ देशभर में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किए। मुंबई और कोलकाता में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। मुंबई में हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, पटना में बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।   संसद में हंगामे के बाद सख्त निर्देश कल की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में प्रदर्शन और झड़पों पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सांसदों को गेट्स को अवरुद्ध न करने और संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा है।   प्रियंका गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन: शुक्रवार को प्रियंका गांधी अगुवाई में कांग्रेस के साथ ही इंडिया ब्लॉक में शामिल दूसरी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी कल की तरह ही नीले कपड़ों में नजर आईं। विपक्षी सांसदों में हाथ में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। विजय चौक से संसद भवन तक मार्च किया। -सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, "यह एक फर्जी मामला है. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की कोशिश कर रहे थे और हम सभी को रोका गयाय मुझ समेत कई सांसदों को भाजपा सांसदों ने धक्का देकर गिरा दिया. मैं गिर गया और मुझे हल्की चोटें भी आईं… बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के ज्वलंत मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा एक नया संस्करण लेकर आ रही है कि राहुल गांधी ने एक महिला पर हमला कियाय यह पूरी तरह से निराधार है और हम संबंधित अधिकारियों को चुनौती देते हैं कि वे वीडियो फुटेज रिलीज करें. हमारे पास एक बेहतरीन सीसीटीवी कैमरा सिस्टम है.आप इसे पब्लिश क्यों नहीं करते और जनता को सच्चाई क्यों नहीं बता सकते?…" -इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल सांसदों से मिलने के लिए आरएमएल अस्पताल पहुंचे हैं.  घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की ताजा हेल्थ कंडीशन पर आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा, "दोनों की हालत बेहतर है. उनका बीपी नियंत्रण में है…वे फिलहाल आईसीयू में हैं. टीम उनकी निगरानी करेगी. उसके बाद वरिष्ठ डॉक्टर फैसला लेंगे…सीटी स्कैन और एमआरआई की दोनों रिपोर्ट सामान्य हैं…" – बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है. विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को सौंपा गया है और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की गई है. मांग की गई है कि जब तक समिति इस मामले में फ़ैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए. -संसद में कल सांसदों के बीच हुई झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "यह लोगों द्वारा तैयार की गई घटना थी. वे लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने से रोक रहे थे. वे धक्का-मुक्की कर रहे थे…कैसे कोई किसी को रोक सकता है संसद में जाने से. मैं इसकी गवाह हूं. मैं वहीं पर थी और बीजेपी वहां पर सांसदों को रोक रही थी. वो लोग धक्का दे रहे थे ." -अभी बीजेपी के दो जख्मी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल में भर्ती हैं, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई. -रामनोहर लोहिया अस्पताल में प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं. राहुल गांधी की गुंडागर्दी का ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा. मुझे समझ नहीं आता कि राहुल गांधी को गुंडागर्दी करके मिलेगा क्या? अब ऐसे सांसदों को पीटा जाएगा. ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखने को नहीं मिला. बीजेपी और कांग्रेस के आरोप- प्रत्यारोप INDIA ब्लॉक के सांसद सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे और अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा … Read more

अजयगढ़ में खुलेंगे 100 सीटर कन्या और 50 सीटर बालक छात्रावास

भोपाल जनकल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में आयोजित जल कलश यात्रा, संत सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर में 98 करोड़ रूपये के 13 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि 25 दिसम्बर से बुन्देलखण्ड क्षेत्र की प्रगति के नये द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड का हर व्यक्ति खुशहाल होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का खजुराहो में शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना क्षेत्र के अजयगढ़ में 100 सीटर कन्या और 50 सीटर बालक छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम में बुन्देलखण्डी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भगवान जुगल किशोर की पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड विकास की बदौलत अब नये दौर में पहुंच रहा है। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन से बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से वृहद स्तर पर सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली उत्पादन, कई फसलों की पैदावार एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास से नागरिकों का जीवन खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को पन्ना के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के खेल मैदान में जल कलश यात्रा, संत सम्मलेन एवं जनकल्याण पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 20 वर्ष से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से चंबल एवं मालवांचल में खुशहाली आएगी। 70 हजार करोड़ रूपए लागत की इस परियोजना का निर्माण भी अब निर्बाध रूप से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। धार्मिक क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावना है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। तीर्थ क्षेत्रों के विकास के साथ सर्वसमाज एवं सर्वहरा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी का प्रयास भी किया जा रहा है। गत दिनों में संभाग स्तर पर सफलतापूर्वक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए हैं। इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा के दौरान भी निवेशकों को आगामी फरवरी माह में भोपाल में प्रस्तावित इंवेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया गया है। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्दलेखण्ड की जीवन रेखा साबित होगी। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को पेयजल सुविधा और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन एवं सकारात्मक सोच के फलस्वरूप अन्य विकास योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का भागीरथी प्रयास सराहनीय है। विभागीय प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पन्ना प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याण एवं विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिला प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। साथ ही आजीविका मिशन के स्टॉल में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर व्यंजन भी चखे। हीरा कार्यालय द्वारा यहां हीरा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर गत दिवस प्राप्त 17 कैरेट के हीरे का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, विधायक प्रह्लाद लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय सहित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।   recent visitors 157

Jaipur नेशनल हाइवे पर हादसा…दिल दहलाने वाला अग्निकांड 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में

जयपुर राजधानी जयपुर में आज सुबह भीषण दुर्घटना हुई. भांकरोटा इलाके में सुबह 5:30 बजे CNG से भरे एक कंटेनर को ट्रक में टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कंटेनर में भरी CNG गैस 400 से 500 मीटर दूर फैल गई. जहां कंटेनर से CNG गैस फैली वहां पर भीषण आग फैल गई. इस दौरान CNG से लगी आग ने 40 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें कुछ संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में करीब 23 से 24 लोग के घायल होने और 7 लोगों की आग से झुलसने से मौत की सूचना है, अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों का इलाज SMS हॉस्पिटल जयपुर के ICU में चल रहा है. कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज घटना स्थल से कुछ दूर रहने वाले गौरव कुमार ने बताया कि भिड़ंत के बाद कंटेनर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. कंटेनर के ब्लास्ट होते ही आसपास क्षेत्र की खिड़कियां कड़कड़ाने लगी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग लगने के कारण आसमान केसरिया हो गया. चारों तरफ केमिकल की बदबू फैल गई, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, कुछ ही पल में चारों तरफ चीख पुकार मचाने लगी. जब स्थानीय लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो सभी सन्न रह गए. 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दी आग की लपटें वहीं घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर रहने वाले आकाश जैन ने बताया कि कंटेनर और ट्रक की टक्कर के बाद अचानक जब कंटेनर में आग लगी तो इसके धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक आई. जब बाहर आकर बालकनी में देखा तो आंख की लपटें साफ-साफ नजर आ रही थी, आग की लपटों के कारण घटनास्थल के क्षेत्र में धुए का गब्बर उठ रहा था, जो बड़ा भयावह था. 'चारों तरफ आग ही आग…' हादसे के चश्मदीद सुनील ने आजतक से बात करते हुए पूरे भयानक मंजार के एक्सप्लेन किया है. चश्मदीद ने घटना के बारे में बात करते हुए बताया, "हम राजसमंद से जयपुर आ रहे थे. हमारे बस के बिलकुल पास में अचानक से ब्लास्ट हुआ. हमारे चारों तरफ आग ही आग थी और बस के अंदर भी आग आ चुकी थी." उन्होंने आगे बताया कि हम बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो पता चला कि मेन गेट लॉक है. इसके बाद हम खिड़की तोड़कर बाहर निकले. हमारे साथ 8 से 10 लोग और भी बाहर निकले. कुछ लोग अंदर ही रह गए थे और कुछ लोग जल भी गए. राहत कार्य जारी आग लगने की घटना पर जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा, "करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंचीं. राहत कार्य जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं. इस घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं." जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ हादसा यह अग्निकांड राजस्थान से गुजरने वाले जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ था. दमकल की 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई हैं, लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी थी. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा. दोनों ज्वलनशील पदार्थ (एलपीजी और सीएनजी) लेकर आ रहे वाहनों के बाद ऐसी स्थिति बनी कि कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. करीब एक किलोमीटर के हाईवे पर ये तबाही का मंजर फैल गया. CM ने घटना पर जताया दुख हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने खुद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया. प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है." recent visitors 177

प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर 2024 को करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना के 25 दिसंबर 2024 को खजुराहो में प्रस्तावित भूमि-पूजन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल खजुराहो मेला ग्राउण्ड का निरीक्षण भी किया। बैठक में भोजन की व्यवस्था, बस व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, हितग्राहियों की संख्या, आसपास के जिले के लोगों को शामिल करने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जल अभियान से आमजन जनता को जोड़ने के लिए संकल्प पत्र बांटे जाएं। उन्होंने एसपीजी की बैठक के उपरान्त समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम जो म.प्र. के लोकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित करें। बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम के रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल एवं अन्य तैयारियों के ऊपर बिंदुवार प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के मेला ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी इतिहास में विश्व की नई इबारत लिखने जा रहे। जो नई घटना होगी और बुंदेलखंड के पूरे इलाके को सूखामुक्त करने के लिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अटल जी की जयंती पर आ रहे है। इस परियोजना से साढ़े आठ लाख से अधिक हेक्टेयर जमीन को सिंचाई का लाभ मिलेगा और लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।   recent visitors 87

नया साल शुरू होते ही आम उपभोक्ताओं की जेब पर और भार बढ़ने वाला, चाय से साबुन तक सब होगा महंगा

नई दिल्ली नया साल शुरू होते ही आम उपभोक्ताओं की जेब पर और भार बढ़ने वाला है। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां, जैसे हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, गोदरेज कंज्यूमर, पारले प्रोडक्ट्स, नेस्ले, और अडानी विल्मर, अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। उत्पादन लागत और कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी का असर अब चाय पत्ती, साबुन, तेल और क्रीम जैसे रोजमर्रा के उत्पादों पर साफ दिखाई देगा। सितंबर 2024 में खाद्य तेल आयात पर ड्यूटी में 22% की वृद्धि के साथ ही पिछले एक साल में इसकी लागत में 40% तक का इजाफा हुआ है। इसी तरह, चीनी, गेहूं के आटे और कॉफी के उत्पादन पर भी महंगाई का असर देखा गया है। पारले और डाबर जैसे ब्रांड्स ने बढ़ाई कीमतें पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने पुष्टि की है कि कंपनी अपने उत्पादों की नई कीमतों के साथ पैकेजिंग तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं की मांग को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी। वहीं, डाबर ने हेल्थकेयर और ओरल केयर उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं, जबकि नेस्ले ने अपने कॉफी प्रोडक्ट्स में बढ़ोतरी की है। ग्रामीण और शहरी बाजारों पर असर रिटेल डेटा के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग ने अक्टूबर 2024 में एफएमसीजी सेक्टर को 4.3% की वार्षिक वृद्धि दी थी, लेकिन नवंबर में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों को उम्मीद है कि शहरी उपभोक्ता इन बढ़ी कीमतों को वहन कर पाएंगे। recent visitors 57

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए कंफर्म टिकट का हो गया इंतजाम! रेलवे ने जारी की स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में जाने की राह आसान करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो सके. इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेन की सूची भी जारी की गई है. पश्चिम रेल मंडल रतलाम के डीआरएम ने बताया कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसका ध्यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के मध्य दोनों दिशाओं में  बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया- कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. उज्जैन होते हुए पहुंचेगी इंदौर यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी 2025 को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर , उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए अगले दिन बलिया पहुंचेगी.  इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 एवं 26 जनवरी तथा 09 एवं 23 फरवरी 2025 को  बलिया से चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी. इन रेलवे स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. ये है महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 1. ट्रेन संख्‍या 09031/09032 उधना-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (04 फेरे) ट्रेन संख्या 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल उधना से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे बलिया पहुंचेगी. यह ट्रेन 17 जनवरी और 16 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला स्पेशल बलिया से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 जनवरी और 17 फरवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, विश्वामित्री, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09031 का वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  2. ट्रेन संख्‍या 09019/09020 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल (16 फेरे) ट्रेन संख्‍या 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल वलसाड से 08:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे दानापुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 08, 17, 21, 25 जनवरी और 08, 15, 19, 26 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्‍या 09020 दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल दानापुर से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:30 बजे वलसाड पहुंचेगी. यह ट्रेन 09, 18, 22, 26 जनवरी और 09, 16, 20, 27 फरवरी, 2025 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  3. ट्रेन संख्‍या 09021/09022 वापी-गया महाकुंभ मेला स्पेशल (20 फेरे) ट्रेन संख्या 09021 वापी-गया महाकुंभ मेला स्पेशल वापी से 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे गया पहुंचेगी. यह ट्रेन 09, 16, 18, 20, 22, 24 जनवरी और 07, 14, 18, 22 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09022 गया-वापी महाकुंभ मेला स्पेशल गया से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:00 बजे वापी पहुंचेगी. यह ट्रेन 10, 17, 19, 21, 23, 25 जनवरी और 08, 15, 19, 23 फरवरी, 2025 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  4. ट्रेन संख्‍या 09029/09030 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (02 फेरे) ट्रेन संख्या 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल 17 फरवरी, 2025 को विश्वामित्री से 08:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे बलिया पहुंचेगी.  ट्रेन संख्या 09030 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल 18 फरवरी, 2025 को 23:30 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09029 का वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.    5. ट्रेन संख्‍या 09413/09414 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (10 फेरे) ट्रेन संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी. यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुँचेगी. यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. 6. ट्रेन संख्‍या 09421/09422 साबरमती-बनारस (वाया गांधीनगर केपिटल) महाकुंभ मेला स्पेशल [06 फेरे] ट्रेन संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी. यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुँचेगी. यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गांधीनगर केपिटल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, … Read more

प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे कुवैत यात्रा पर, 43 साल बाद किसी PM का होगा दौरा

 नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 दिसंबर को कुवैत के ऐतिहासिक दौरे पर जाएंगे. 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी. पीएम मोदी की यह यात्रा कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर हो रही है. भारतीय समुदाय और कुवैत नेतृत्व से बातचीत करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुवैत दौरे में भारतीय समुदाय के लोगों से और वहां के टॉप नेतृत्व से बातचीत करेंगे. कुवैत में 10 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं. देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय का सबसे बड़ा योगदान है. वैसे में उनके अधिकार पर भी पीएम मोदी बात करेंगे. कुवैत के विदेश मंत्री आए थे भारत उसके बाद कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली अल-याहया ने दिसंबर के पहले हफ्ते में ही नई दिल्ली की यात्रा की थी। इस दौरे से यह संदेश देने की कोशिश है कि भारत ऊर्जा संसाधनों का अकूत भंडार रखने वाले इस देश के साथ अपने संबंधों को लेकर कितना गंभीर है। प्रधानमंत्री कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी जड़ें इतिहास में हैं और जो आर्थिक और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। बता दें कि बीते दिनों कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। विदेश मंत्रालय की ओर से कुवैत के विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) का एकमात्र देश है, जहां पीएम मोदी ने अभी तक दौरा नहीं किया है। कुवैत वर्तमान में जीसीसी का अध्यक्ष है। जीसीसी में कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि सितंबर में पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए के 79वें सत्र के मौके पर कुवैत राज्य के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की थी, जो दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। पीएम मोदी का दौरा क्यों है खास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत दौरा बेहद खास माना जा रहा है. कुवैत खाड़ी सहयोग परिषद का प्रमुख सदस्य है और फिलहाल जीसीसी की अध्यक्षता भी कर रहा है. वैसे में भारत का संबंध जीसीसी सदस्य देशों से बेहतर हो जाएगा. साथ ही कुवैत भारत के लिए कच्चे तेल और LPG का सबसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश है. 43 साल पहले इंदिरा गांधी ने किया था कुवैत का दौरा 43 साल पहले 1981 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत का दौरा किया था. हालांकि 2009 में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी दौरा किया था. recent visitors 47