MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (MP Vidhansabha Winter Session) 16 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस बार का सत्र सिर्फ 5 दिनों तक ही रहेगा। 16 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह के अलावा 23 नवंबर को घोषित होने वाले बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायक शामिल होंगे। बताया जाता है कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांग लिए हैं और वित्त विभाग इसका परीक्षण कर रहा है। इसके अलावा इस सत्र के दौरान दो से तीन विधेयकों को भी मंजूरी दिलाई जा सकती है। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दे सकेंगे विधायक     सत्र के दौरान गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है। अशासकीय विधेयकों की सूचना विधानसभा सचिवालय को 20 नवंबर तक दी जा सकेगी। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दी जा सकेगी।     स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, नियम 267 क के अधीन सूचना और कैबिनेट के अविश्वास की सूचना 10 दिसंबर से विधानसभा सचिवालय में कार्यालय समय में दी जा सकेगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विचार करेंगे। इसके पहले दी जाने वाली सूचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।     विधायकों से कहा है कि वे विधानसभा से संबंधित जो भी सूचना हो वह विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करके देने के बजाय विधानसभा के प्रमुख सचिव को संबोधित करके देंगे। इसके लिए विधानसभा के प्रक्रिया तथा संचालन संबंधी नियम 236 के माध्यम से विधायकों को अवगत कराया है। recent visitors 54

घरेलू शेयर बाजार में बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण भारी गिरावट रही

मुंबई घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुले लेकिन बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण इसमें भारी गिरावट रही। आय के मोर्चे पर कंपनियों के निराशाजनक प्रदर्शन और विदेशी निवेशकों की निकासी से बाजार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंक यानी 1.03% गिरावट के साथ 78,675.18 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 257.85 अंक यानी 1.07 अंक की गिरावट के साथ 23,883.45 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.76 लाख करोड़ रुपये घटकर 436.78 लाख करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर रहे। इनमें 2-3% की गिरावट आई। अकेले एचडीएफसी बैंक ने सेंसेक्स में कुल गिरावट में 324 अंकों का योगदान दिया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी. के. विजयकुमार ने कहा कि कंसोलिडेट कर रहे मार्केट में दो मजबूत कारक काम कर रहे हैं। पहला, एफआईआई द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने मंदड़ियों को लाभ पहुंचाया है। इसने बाजार को नीचे की ओर खींचा है। दूसरा, डीआईआई की निरंतर खरीद ने बाजार को सहारा दिया है। आज की बिकवाली में प्रमुख कारक इस प्रकार हैं: 1. एशियाई बाजारों में गिरावट मंगलवार को एशियाई शेयरों में गिरावट आई। इसकी वजह चीनी बाजारों और सेमीकंडक्टर शेयरों में गिरावट रही। निवेशकों ने अमेरिका में राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर चिंता जताई। इस बीच, बिटकॉइन रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उम्मीद की जा रही थी कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। बाजार आशावादी हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल कर कटौती और कम रेगुलेशन लाएगा। इससे इक्विटी को बढ़ावा मिलेगा। इस आशावाद ने बिटकॉइन को $89,637 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचाने में मदद की। 2. एफआईआई की बिकवाली 11 नवंबर को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली की प्रवृत्ति को बनाए रखा और 2,306 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। इस बीच, नवंबर में अब तक, एफआईआई ने 23,547 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे हैं जबकि अक्टूबर में 94,017 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे गए थे। 3. तेल में उतार-चढ़ाव मंगलवार को तेल की कीमतों में थोड़ा बदलाव हुआ। ओपेक की मासिक रिपोर्ट से आगे का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। चीन की नई प्रोत्साहन योजना और अधिक आपूर्ति के मुद्दों पर निवेशकों की चिंताओं ने धारणा को प्रभावित किया। ब्रेंट क्रूड वायदा 4 सेंट बढ़कर $71.87 प्रति बैरल हो गया, जबकि यू.एस. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 1 सेंट गिरकर $68.03 प्रति बैरल हो गया। 4. रुपये में गिरावट भारतीय रुपया मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। चीनी युआन और अन्य क्षेत्रीय करेंसीज में गिरावट के कारण दबाव में आया। अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी डॉलर में तेजी जारी रही। हालांकि, व्यापारियों ने कहा कि RBI के संभावित हस्तक्षेप ने मुद्रा की गिरावट को रोकने में मदद की। शुरुआती कारोबार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र में 84.3925 के अपने पिछले सर्वकालिक निचले स्तर से थोड़ा आगे निकल गया। यह पिछली बार 84.3950 पर लगभग स्थिर था। 5. महंगाई के आंकड़े बाजार बंद होने के बाद महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अक्टूबर के मुद्रास्फीति के आंकड़े बढ़कर 5.8% के आसपास पहुंच जाएंगे, जो 14 महीने का उच्चतम स्तर है। यह डेटा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है। इससे यह तय होगा कि आरबीआई दिसंबर में 25 आधार अंकों की दर कटौती के साथ आगे बढ़ेगा या नहीं। recent visitors 115

लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम

भोपाल मध्य प्रदेश में सभी माता और बहनों के लिए खुशी की खबर लाडली बहना आवास योजना की आ गई है नई सूची जिन बहनों ने आवेदन किया था वह इस सूची में अपना नाम देख सकती हैं इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार जिन बहनों के पास कच्चे घर थे वह अब पक्के मकान  का सपना पूरा कर सकती हैं। इस योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभ किया। व लाडली आवास योजना नाम दिया। इसके पश्चात, विधानसभा चुनाव होने के कारण इस योजना का कार्य पूरा नहीं हो सका लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत वे महिलाएं जो अत्यंत गरीब वर्ग से है जो अभी कच्चे मकान में निवास कर रही हैं उनके लिए पक्के मकान बनाने का सपना पूरा किया जा सकता है सरकार द्वारा यह कदम उठाए गए हैं । जिससे कि महिलाओं को स्वयं के पक्के मकान दिए जा सके। मध्य प्रदेश में ऐसे गरीब परिवार हैं जो अभी भी कच्चे मकान में निवास कर रहे है। उनके लिए यह खुशी की बात है की सरकार द्वारा पक्की मकान बनाने के लिए कुछ राशि प्रदान की जा रही है। लिस्ट की संपूर्ण जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी की जा चुकी है यह लिस्ट उनकी ऑफीशियली वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है इस सूची में सभी आवेदकों के नाम प्रदर्शित होते हैं इस सूची में उन सभी महिलाओं के नाम शामिल किए जाते हैं जो अत्यंत गरीब वर्ग से हैं जिनके पास स्वयं का कोई घर नहीं है  उन महिलाओं को इस सूची में शामिल किया जाता है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह अत्यंत गरीब वर्ग से जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य है सभी के अपने पक्के मकान हो। जिन महिलाओं ने इस योजना के आवेदन भर दिए हैं उन सभी महिलाओं को पात्रता सूची में सम्मिलित कर लिया गया है जिन महिलाओं का नाम इस सूची में सम्मिलित किया गया है उन सभी महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत पाक के मकान की राशि प्रदान की जाएगी। अगर आप सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो पूरी जानकारी पढ़ें। सूची में चैक करे अपना नाम     लाडली आवास योजना का फॉर्म अप्लाई किया है तो सबसे पहले आपको pmayg.nic.in इस पर जाना होगा।     होम पेज ओपन होगा उस पर आपको लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करके दूसरा पेज ओपन हो जाएगा     अब आपके सामने एक नया पोर्टल ओपन होगा , स्टेकहोल्डर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     उसके बाद आइ ए वाई ऑप्शन पर क्लिक करें ।     इसके पश्चात आपको एडवांस सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     उसके पश्चात आपको कुछ जानकारियां सबमिट करनी होगी जैसे राज्य का नाम ,जिला का नाम ,तहसील का नाम।     नई सूची चेक करने के लिए लाडली बहन आवास योजना की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     इसके बाद सूची ओपन हो जाएगी अब आप सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।   Ladli Behna Awas Yojana का प्रारंभ हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 सितंबर 2023 को एमपी की राजधानी भोपाल में किया गया था, इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनवाने के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। आवास योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की जिन लाड़ली बहनों को पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला पाया है उनको लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का है। इस योजना की शुरुआत करते समय हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ बहनों के सुख और सम्मान के लिये उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे हर गरीब परिवार का पक्के मकान मे रहने का सपना साकार हो सके।      लाड़ली बहना आवास योजना एमपी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही यह आवास योजना जिसके तहत एमपी की लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद एमपी सरकार द्वारा दी जाती है, जिससे ग़रीब महिलाओं का स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो सके, हाल ही में लाड़ली बहना आवास योजना की लिस्ट जारी हुई है इसलिए जो महिलाएँ आवास योजना के लिए अप्लाई की थी वे अपना नाम नई लिस्ट में जाकर देख सकती हैं। लाड़ली बहना आवास योजना उद्देश्य लाडली बहना आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी महिलाओं को आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित, पक्का और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपना सम्मानपूर्वक जीवन आसानी से व्यतीत क़र सकें। प्रमुखविशेषताएँ:     लक्षितलाभार्थी:     यह लाडली बहना आवास योजना मुख्यतः उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से हैं।     आवासकीउपलब्धता:     लाडली बहना आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे।     मकानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ जैसे पानी, बिजली और शौचालय इत्यादि उपलब्ध होंगे।     वित्तीयसहायता:     केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी।     योजना के लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए धनराशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएगी।     समुदायऔरसामाजिकसशक्तिकरण:     इस योजना का एक उद्देश्य समुदाय और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर  महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें।     पारदर्शिताऔरनिगरानी:     लाडली बहना आवास योजना की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।     लाभार्थियों और योजनाओं की कड़ी निगरानी के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी। Ladli Behna Awas Yojana Apply कैसे करें? यदि आप भी इस लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है और आपके पास कच्चा मकान है तो आप लाड़ली बहना आवास योजना के … Read more

PM मोदी ने चिमूर में कहा- हमने 370 को खत्म किया, कश्मीर को भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में दोनों गठबंधन कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चिमूर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले देश को पीछे करने का, देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने कहा कि ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है. धारा 370 को लेकर साधा निशाना PM मोदी ने कहा, "हमने 370 को खत्म किया.कश्मीर को भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा.लेकिन कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से 370 लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर रहे हैं.ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है." उन्होंने आगे कहा, "हमारा जम्मू-कश्मीर दशकों तक अलगाववाद और आतंकवाद में जलता रहा.महाराष्ट्र के कितने ही वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते करते जम्मू-कश्मीर की धरती पर शहीद हो गए.जिस कानून की आड़ में, जिस धारा की आड़ में ये सब हुआ, वो धारा थी 370. ये धारा 370 कांग्रेस की देन थी. 'नक्सलवाद पर लगाई लगाम' कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ खूनी खेल दिए हैं. ये हमारी सरकार है जिसने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है. आज ये पूरा क्षेत्र खुलकर सांस ले पा रहा है. अब चिमूर और गढ़ चिरौली के क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं. इस क्षेत्र में नक्सलवाद फिर से हावी न हो जाए, इसके लिए आपको कांग्रेस और उसके साथियों को यहां फटकने भी नहीं देना है. उन्होंने आगे कहा, "हमारे चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है. यहां नक्सलवाद के कुचक्र में कितने ही युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया. हिंसा का खूनी खेल चलता रहा, औधोगिक संभावनाओं ने यहां दम तोड़ दिया. 'आदिवासी समुदाय को बंटाना चाहती है कांग्रेस' PM मोदी ने कहा,  "भाजपा और महायुति सरकार  'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र को लेकर काम कर रही है. मैं गरीब के जीवन की मुश्किलों को समझता हूं, इसलिए आपका जीवन आसान बनाने के लिए मैं दिनरात काम करता हूं." PM मोदी ने आगे कहा, "आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं. हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है. कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है. कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए." 'किसानों को बनाना है समृद्ध' PM मोदी ने कहा,  "हमें महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए हमारे किसानों को समृद्ध बनाना है. आज यहां किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है. महायुति सरकार साथ में नमो शेतकरी योजना का डबल फायदा भी दे रही है." आरक्षण से चिढ़ती है कांग्रेस PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी, तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी. कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वो इस देश वे राज करने के लिए ही पैदा हुआ है. आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया. कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है. 'हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' PM मोदी ने कहा, "आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं. हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है.कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है. कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए." उन्होंने आगे कहा, "आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है. आदिवासी समाज जातियों में बटेगा, तो उसकी पहचान और ताकत खत्म हो जाएगी.कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है. इसलिए मेरा आपसे आग्रह है: हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे."   recent visitors 72

कैबिनेट बैठक :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के भारत की तर्ज पर 2047 का मध्य प्रदेश का विजन बनाया जाएगा

भोपाल मप्र सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ. यादव ने मंत्रियों से कहा कि वे जिलों के अधिक से अधिक दौरे करें और गुड गवर्नेंस के लिए काम करें। आम आदमी तक सरकार की पहुंच हो, इसके लिए सभी फोकस करें। एमपी स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 2047 में विकसित भारत बनाने की कल्पना को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मध्यप्रदेश 2047 में कैसा होगा, इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट बनाकर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि विजन डॉक्यूमेंट को पीएम नरेन्द्र मोदी की मंशा के मुताबिक तैयार किया जाए। कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कैबिनेट में विकसित भारत 2047 को लेकर चर्चा हुई है। एमपी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के सपने पर काम सरकार कर रही है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जो विजन डॉक्यूमेंट बनाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नवाचार और आधुनिक तकनीकी के इस्तेमाल में एमपी आगे बढ़े, इसके लिए सबको मिलकर काम करना है। विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा मंत्री करें। जब कैबिनेट में आए तो समग्र बातें शामिल हों। सीएम यादव ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में पीएम मोदी के सपनों का मध्यप्रदेश दिखाई देना चाहिए। मोहन कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले     प्रदेश में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके आधार पर ही उनकी पेंशन का निर्धारण भी होगा।     नर्मदापुरम के बाबई मोहासा में नवकरणीय ऊर्जा के लिए भूमि की आवंटित करने का निर्णय लिया गया।बाबई में पहले से एमपी सरकार सोलर पावर के लिए काम कर रही है, लगभग 214 एकड़ भूमि सरकार पहले भी दे चुकी थी, लेकिन मांग को देखते हुए सरकार ने 311.44 एकड़ भूमी और देने का प्रस्‍ताव कैबिनेट में पास किया है।       मुरैना में बनेगा सोलर एनर्जी स्टोरेज का प्लांट।     भोपाल के भंवरी में अतिरिक्त भूमि की आवंटित।     15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर धार और शहडोल में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।     भौरी में नवकरणीय ऊर्जा के लिए 21.4 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।     आवास योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में 2.5 लाख रुपये का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।     सीएम डॉ यादव ने मंत्रियों से कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए, जिससे आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंचे। वे जिलों के अधिक से अधिक दौरे करें और गुड गवर्नेंस के लिए काम करें।     मुरैना में सोलर पावर स्टोरेज कैपेसिटी डेवलप की जाएगी।     नर्मदापुरम जिले के बाबई मे सोलर एनर्जी के लिए 214 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।     अब और 311.44 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।     इसके अलावा भोपाल जिले के भौंरी में भी सोलर एनर्जी के लिए 21.494 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की गई है।     रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के पहले यह तैयारी की गई है। इसका भूमि पूजन सात दिसंबर को हो सकता है। पीएम आवास को मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने देश में तीन करोड़ नए आवास बनाने का फैसला किया है। इसमें एमपी को भी टारगेट मिला है। मंत्री उदय प्रताप ने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा हुई है। एमपी में आने वाले समय में पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाकों में समान काम किया जाएगा। इसमें स्वयं की भूमि पर मकान बनाने वालों को शहरी इलाकों में करीब ढाई लाख रुपए और ग्रामीण इलाकों में डेढ़ लाख रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे। गांवों में 3.50 लाख आवास बनेंगे पीएम आवास योजना 2.0 में एमपी के लिए ग्रामीण इलाकों में शुरुआती दौर में 3.50 लाख आवास बनाने का टारगेट दिया गया है। इसे कैबिनेट में मंजूरी मिली है। हालांकि पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों का कहना है कि एमपी के गांवों में 15 लाख ग्रामीणों को आवास चाहिए। पहले चरण में जो मंजूरी मिली है, उसके बाद अब आगामी स्टेज के लिए और टारगेट भेजे जाएंगे। recent visitors 67

तुलसी-शालिग्राम विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित हुए

भोपाल  देवउठनी ग्यारस के शुभ उपलक्ष्य में बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन कार्यालय पर तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन कराया। इस तुलसी-शालिग्राम विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित हुए। उन्होंने तुलसी पूजन कर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दी। तुलसी विवाह के लिए युवा सदन कार्यालय को विवाह स्थल की तरह सजाया गया, जहां हुजूर सहित भोपाल के सैकड़ों लोग सम्मिलित होकर तुलसी-शालिग्राम विवाह के साक्षी बने। सीएम ने की रामेश्वर शर्मा की तारीफ, बताया समाज का गौरव मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि – आज का दिन हम सभी सनातनियों के लिए गौरव का दिन है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी नींद से जागकर संसार की व्यवस्था का कार्यभार भगवान शिव से अपने हाथों में लेते हैं। इसलिए आज के दिन को हरिहर मिलन के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए मैं इस शुभ घड़ी में सभी प्रदेश और देशवासियों को देवोत्थान एकदशी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि – मेरे मित्र पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को बधाई, जिन्होंने तुलसी विवाह का इतना सुंदर आयोजन कराया और मुझे इसमें आमंत्रित कर तुलसी विवाह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामेश्वर शर्मा हमारे सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं, ये राजधानी में हमारे सनातन धर्म के सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं। मैं इसके लिए इन्हें बधाई देता हूं। रामेश्वर जी हमारे समाज के गौरव हैं। उपचुनाव पर बोले सीएम सीएम डॉ मोहन ने कहा कि ये हमारा परंपरागत त्योहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनानी यज्ञ चल रहा है। ये मिलन का त्योहार है। वहीं एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रही है। सरकार विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव में हमारे दोनों प्रत्याशी को विजयी बनाएं। देवों के जागने के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ वहीं आयोजन को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – यह सनातन धर्म की महानता है। जहां हर पर्व लोक में खुशियों का संचार करता है। आज देवउठनी ग्यारस है, सभी देवों को हम सेवक निंद्रा से जगाते हैं। देवों के जागने के साथ ही आज से सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। हम इन्हीं देवों को साक्षी मानकर, इन्हीं की आराधना कर के अपने जीवन के शुभ उपलक्ष्यों की शुरुआत करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी देवउठनी ग्यारस की शुभकामनाएं  हिंदू मान्यतानुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक भगवान विष्णु योग-निद्रा में रहते हैं, जिसे ‘चतुर्मास’ कहा जाता है। इस अवधि के दौरान विवाह, शुभ कार्यों और मांगलिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहता है। देवउठनी ग्यारस पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। आज देवउठनी ग्यारस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी को शुभकामनाएँ दी है। वे विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास पर तुलसी-शालिग्राम के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज से बाद शादी-ब्याह, गृह-प्रवेश और अन्य सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील इसी के साथ मुख्यमंत्री ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर भारी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने जनता से आह्नान किया कि वे बीजेपी को वोट करें। बता दें कि  दोनों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। बुधनी में बीजेपी के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच सीधी टक्कर है। इस सीट से कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच। बुधनी विधानसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है, इसलिए कांग्रेस के लिए यहां कड़ी चुनौती है। वहीं, विजयपुर में बीजेपी ने वन मंत्री रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया है, जो कुछ समय पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए थे। रावत के कांग्रेस छोड़ने के कारण ही यह सीट खाली हुई है, क्योंकि वे इसी सीट से कांग्रेस के विधायक थे। उनके सामने कांग्रेस की ओर से मुकेश मल्होत्रा चुनावी मैदान में हैं।   recent visitors 89

निमाड़ उत्सव:15 से 17 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी खेल गतिविधियां

महेश्वर पश्चिम निमाड़ के खरगौन जिले के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर कार्तिक पूर्णिमा से "निमाड़ उत्सव" का आयोजन होगा। यह 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2024 तक होगा। इस आयोजन को भव्य बनाने एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। नवम्बर में आयोजित तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव में प्रतिदिन सायं 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से नर्मदा रिसोर्ट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन होगा। तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर को उज्जैन के दिनेश शर्मा एवं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले द्वारा मां नर्मदा की सांगीतिक आरती के साथ होगा। इस दौरान सांयकाल में सुगम संगीत की प्रस्तुति मुम्बई के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले एवं उनके साथियों द्वारा दी जाएगी। शनिवार 16 नवंबर को सायं 07 बजे निमाड़ी गायन अंतर्गत "लोककण्ठ" की प्रस्तुति मनीषा शास्त्री, राखी बांके, सोनाली ढाकसे, विकास शुक्ला एवं साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। गणगौर नृत्य की प्रस्तुति खण्डवा की साधना उपाध्याय एवं साथियों द्वारा, बैगा जनजाति के करमा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के दयाराम एवं साथियों द्वारा, छाऊ नृत्य की प्रस्तुति रांची की सृष्टिघर महतो व साथी कलाकारों द्वारा, भांगड़ा और मलवाई गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति पटियाला के मनेन्द्र सिंह व साथी कलाकारों द्वारा तथा गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुति उड़ीसा की चन्द्रमणि प्रधान व साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। रविवार 17 नवंबर को काठी नृत्य की प्रस्तुति हरसूद के रामदास साकल्ले एवं साथियों द्वारा, गुटुमबाजा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के लेखपाल धुर्वे एवं साथियों द्वारा दी जाएगी। इसके पश्चात मेरठ के हरिओम पंवार, इंदौर के मुकेश भोलवा, दिल्ली के शंभु शिखर, इंदौर के श्याम सुंदर पलोड, खण्डवा के डॉ. श्रीराम परिहार, महेश्वर के विजेय शितांशु, हरिश दुबे, विष्णु फागना, गोगावां के जगदीश जोशिला, पंधाना के विरेन्द्र चौरे, सनावद के दीपक पगारे, खरगोन के नरेन्द्र जोशी, खलघाट के विजय शर्मा द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। निमाड़ उत्सव के दौरान होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को प्रातः 08 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर से अहिल्या घाट तक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रातः 09 बजे उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर 03 बजे से देवी अहिल्या घाट पर नौका सज्जा प्रतियोगिता, सांय 06 बजे से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक व बालिका वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता एवं दोपहर 12 बजे से देवी अहिल्या घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 17 नवंबर को प्रातः 09 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालिका वर्ग के लिए कबड्डी एवं दोपहर 02 बजे से रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।   recent visitors 131