ढाई लाख के पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में अवैध पटाखा भंडारण

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण पर पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पामगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये से अधिक का पटाखा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश में जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री पर रोक लगने के निर्देश दिए हैं। इसमें पामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम धनेली में आकाश मिश्रा के कब्जे से कार्टून, बोरी में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए, जिसकी कीमत 2 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्राम धाराशिव में बनवारी राठौर के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के फटाखे कीमत 47 हजार रुपये को बरामद किया गया है। दोनों आरोपी आकाश मिश्रा और  बनवारी राठौर के खिलाफ धारा 9 (ख), विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। recent visitors 57

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की रात खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार युवक के टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के गुमला का रहने वाला सुखबल सिंह चौहान बीते कुछ सालों से रायगढ़ में रहते हुए बीएस स्पंज में सुपरवाइजर का काम करता था। वह शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी बाइक से किसी काम से कहीं जा रहा था। वह जैसे ही नलवा प्लांट के पास पहुंचा कि रात के अंधेरे में वह सडक किनारे खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल युवक को डायल 112 की मदद से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। recent visitors 67

PM मोदी लोगों से डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही

नई दिल्ली मन की बात का आज 115वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा- कॉल आते ही, 'रुकें' घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी निजी जानकारी न दें। स्क्रीन शॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें। दूसरा चरण है 'सोचो'- कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर धमकी नहीं देती, वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करती, न पैसे मांगती है। अगर ऐसा है तो समझिए कुछ गड़बड़ है। इसके बाद तीसरा चरण 'एक्शन लो' फॉलो करें। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें। पिछले महीने इस प्रोग्राम के 10 साल पूरे हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी के मन की बात पर एक किताब "मोदी संवाद" का विमोचन किया गया। पीएम मोदी ने मन की बात में इन मुद्दों पर बात की एनिमेशन और वर्चुअल टूरिज्म पर एनिमेशन सेक्टर आज ऐसी इंडस्ट्री बन चुका है कि जो दूसरी इंडस्ट्रीज को ताकत दे रहा है। इन दिनों VR टूरिज्म बहुत फेमस हो रहा है। वर्चुअल टूर के जरिए अजंता की गुफाएं देख सकते हैं। कोणार्क मंदिर के कॉरिडोर में टहल सकते हैं, या फिर, वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं। टूरिस्ट डेस्टिनेशन का VR टूर लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा करता है। आज इस सेक्टर में एनिमेटर्स, स्टोरी टेलर्स, राइटर्स, वॉइस ओवर एक्सपर्ट्स, म्यूजिशियन और गेम डेवलपर्स की मांग बढ़ती जा री है। इसलिए, देश के युवाओं से कहूंगा कि अपनी क्रिएटिविटी को विस्तार दें। आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं, हमारा पैशन बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है। हम हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी 'इमेजिंग टेलीस्कोप MACE' का भी उद्घाटन किया। ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। जानते हैं इसकी भी खास बात क्या है- यह मेड इन इंडिया है। बिरसा मुंडा-सरदार पटेल की जयंती पर मेरे जीवन के सबसे यादगार पल क्या रहे, तो कितने ही वाकये याद आते हैं। लेकिन इसमें भी एक पल खास है। वो पल था जब पिछले साल मैं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर उनकी जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव गया। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपने मस्तक से लगाने का सौभाग्य मिला। देश में बढ़ती फिटनेस अवेयरनेस पर देश में लोग फिटनेस को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। स्कूल फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। फिट इंडिया स्कूल आवर भी एक अनोखी पहल है। स्कूल अपने फर्स्ट पीरियड में फिटनेस एक्टिविटीज करवा रहे हैं। 'मन की बात' के श्रोताओं ने मुझे अपने अनुभव भेजे हैं। कुछ लोग तो बहुत ही रोचक प्रयोग कर रहे हैं। एक उदाहरण है फैमिली फिटनेस आवर का, यानि एक परिवार, हर वीकेंड एक घंटा फैमिली फिटनेस एक्टिविटी के लिए दे रहा है। एक और उदाहरण है, यानि कुछ परिवार अपने बच्चों को ट्रेडिशनल गेम्स सिखा रहे हैं, खिला रहें हैं। विदेश में बढ़ती संस्कृति की लोकप्रियता पर हजारों मील दूर, रूस के शहर याकूत्स्क में भी भारतीय कला की मधुर धुन गूंज रही है। यहां एक थिएटर में लोग कालिदास का अभिज्ञान शाकुंतलम देखने पहुंचे। कुछ हफ्ते पहले, मैं लाओस भी गया था। वहां मैंने कुछ अद्भुत देखा- 'लाओस की रामायण'। उनकी आंखों में वही भक्ति, उनके स्वर में वही समर्पण, जो रामायण के प्रति हमारे मन में है। कुवैत में अब्दुल्ला अल-बारुन ने रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद किया है। यह सिर्फ अनुवाद नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के बीच का सेतु है। उनका प्रयास अरब जगत में भारतीय साहित्य की नई समझ विकसित कर रहा है। पेरू की अर्लिंडा ग्रेसिया वहां के युवाओं को भरतनाट्यम सिखा रही हैं और मारिया वाल्डेज ओडिसी। इन कलाओं से प्रभावित होकर, दक्षिण अमेरिका के कई देशों में 'भारतीय शास्त्रीय नृत्य' की धूम मची हुई है। पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर 125% तक बढ़ गया था। पीएम ने खादी खरीदने की अपील की थी। 2015 में पूर्व अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी शो अपनी बात रखी थी। अप्रैल 2023 में मन की बात का 100वां एपिसोड का टेलीकास्ट यूनाइडेट नेशन हेडक्वॉर्टर न्यूयॉर्क में भी हुआ था। 27 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 6 करोड़ लोग डिजीटली मन की बात को सुनते हैं। 130 से ज्यादा टीवी चैनल और 800 से ज्यादा रेडियो स्टेशन इस शो को टेलीकास्ट करते हैं। 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। recent visitors 50

लोक परिवहन पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी में

भोपाल  प्रदेश में लोक परिवहन व्यवस्था फिर से शुरू करने के लिए पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इसमें तीन श्रेणी की बसें होंगी। 18 सीट वाली मिनी बस, 32 सीट वाली मिडी बस और 52 सीट वाली बड़ी बस। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए भारत सरकार से भी 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। प्राइवेट बसों की तुलना में किराया कम रहे, इसलिए राज्य सरकार भी बसों का संचालन करने वाली कंपनी को सब्सिडी देगी। राज्य सड़क परिवहन निगम के पास थी 4 हजार बसें बता दें कि पूर्व में लोक परिवहन व्यवस्था संचालित करने वाले मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पास चार हजार बसें थीं, अब उसकी लगभग 10 प्रतिशत बसें पहले चरण में चलाने की तैयारी है। बसों के संचालन के लिए तकनीकी, वित्तीय व अन्य सुझाव प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही एजेंसी का चयन किया जाएगा। बस संचालन को लेकर अहम बातों का फीडबैक डीपीआर में स्पष्ट हो जाएगा कि बसों के संचालन में क्या दिक्कतें आ सकती हैं और उन्हें कैसे हल किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पाइंट कहां होंगे। संचालन करने वाली कंपनी की क्या जिम्मेदारी हो सकती है। किराया कम रहे इसके लिए राशि कहां से मिल सकती है। सरकारी सहायता के अतिरिक्त आय के विज्ञापन या अन्य क्या साधन हो सकते हैं। मानव संसाधन की व्यवस्था किस ढंग से की जाएगी। मुख्यमंत्री ले रहे दिलचस्पी बता दें कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लोक परिवहन व्यवस्था फिर से प्रारंभ करने के लिए कहा है। इसके लिए परिवहन विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग योजना बना रहे हैं। पुलिस ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआइ) से भी सुझाव मांगा गया है। अभी इस पर सहमति बनी है कि सरकार पीपीपी माडल की जगह खुद ही परिवहन व्यवस्था का संचालन करेगी। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाली बैठक में होगा। recent visitors 58

विकिपीडिया पर “वामपंथी कार्यकर्ताओं का नियंत्रण”दान देना बंद करो- एलन मस्क

न्यूयॉर्क  दुनियाभर की शख्सियतों, महत्वपूर्ण जगहों और ज्ञान का अथाह सागर माने जाने वाली वेबसाइट विकिपीडिया (Wikipedia) ने इंटरनेट जगत में अपनी अहम जगह बना ली है. मगर, विकिपीडिया पिछले कुछ समय से आर्थिक संकट से जूझ रही है. इसके चलते वह वेबसाइट पर आने वाले हर शख्स से दान की अपील करते रहते हैं. हालांकि, अब विकिपीडिया के संकट अब और बढ़ने वाले हैं क्योंकि टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अब उनके पीछे पड़ गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह विकिपीडिया को दान देना बंद कर दें. एलन मस्क का ट्वीट एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि विकीपीडिया पर वामपंथी विचारधारा के लोगों का प्रभाव है और यह मंच निष्पक्ष जानकारी प्रदान करने में विफल हो रहा है। उनके अनुसार, विकीपीडिया की सामग्री का राजनीतिकरण हो रहा है, जिससे इसकी विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। मस्क ने यह भी कहा कि विकिपीडिया अब किसी एक विचारधारा का पक्ष लेता नजर आ रहा है, जो कि एक खुली जानकारी के मंच के लिए उचित नहीं है। एलन मस्क बोले- लेफ्ट विचारधारा वाले लोग कर रहे कंट्रोल दरअसल, एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में अपील की है कि विकिपीडिया को लेफ्ट विचारधारा (Far Left Activists) वाले लोग कंट्रोल कर रहे हैं. इसलिए इस इंटरनेट एनसाइक्लोपीडिया को हमें इसे चंदा नहीं देना चाहिए. उन्होंने अमेरिकी न्यूज कंपनी पायरेट वायर्स की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि विकिपीडिया के हमास सार्थक एडिटर्स ने इजराइल फलस्तीन नरेटिव को हाईजैक कर लिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 40 विकिपीडिया एडिटर्स इजराइल के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. यह कट्टर इस्लामिस्ट ग्रुप को सपोर्ट कर रहे हैं. पायरेट वायर्स को डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का समर्थक माना जाता है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी विकिपीडिया बंद करने की धमकी हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी विकिपीडिया पर कार्रवाई की थी. हाई कोर्ट ने कहा था कि वह यह बताने में असफल रही है कि एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के पेज को एडिट कौन कर रहा है. अदालत ने विकिपीडिया के खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई की है. अदालत ने 5 सितंबर को नोटिस जारी किया था. एएनआई की अपील पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा था कि अगर विकिपीडिया को भारत में काम करना पसंद नहीं है तो उसे यहां काम नहीं करना चाहिए. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि वह केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि इस प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया जाए. विकीपीडिया एक ओपन-सोर्स एन्साइक्लोपीडिया है, जिसे कोई भी व्यक्ति संपादित कर सकता है। इसकी यह संरचना इसे सबसे बड़ा और लोकप्रिय जानकारी का स्रोत बनाती है, लेकिन साथ ही यह आलोचना का भी शिकार होता है। ओपन-सोर्स प्लेटफार्म होने के नाते, इसमें गलत जानकारी का जोखिम बना रहता है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति इसमें बदलाव कर सकता है। मस्क का आरोप भी इसी ओर इंगित करता है कि विकिपीडिया के संपादकों का एक खास विचारधारा की ओर झुकाव है, जो जानकारी की निष्पक्षता को प्रभावित करता है। recent visitors 96

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, राहत के लिए चलाई जा रही हैं छह से अधिक स्पेशल ट्रेनें

रायपुर दीवाली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। खासकर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों, जैसे सारनाथ, साउथ बिहार, हटिया, गोंडवाना, छत्तीसगढ़, गोंदिया-बरौनी, और समता में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही कंफर्म टिकट मिल रहा है। वर्तमान में अधिकांश ट्रेनों में 50 से 60 वेटिंग चल रही है, जबकि उत्तरप्रदेश जाने वाली सारनाथ और गोंदिया-बरौनी की ट्रेनें नवंबर माह तक पूरी तरह से भरी हुई हैं। जैसे-जैसे दीवाली और छठ पर्व नजदीक आ रहा है, रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। विशेषकर 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अधिकांश ट्रेनों की सीटें पूरी तरह से भर चुकी हैं, और वेटिंग लिस्ट 50 से अधिक हो गई है। उत्तर भारत की ओर जाने वाले ट्रेनों के एसी कोच के किसी भी श्रेणी में टिकट मिलना अब मुश्किल हो गया है। त्योहार के समय घर जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प रह गया है। रायपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि ट्रेनों की संख्या कम होने से भीड़ बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की सुबह और शाम के समय भारी भीड़ देखी जा रही है। उत्तर भारत की ट्रेनों के अलावा बीकानेर-पुरी रूट पर भी लंबी वेटिंग चल रही है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ दिलाने के लिए बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच और एक एसी-3 कोच अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया है। इस अतिरिक्त कोच की सुविधा से 320 यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगी। यह सुविधा बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस में तीन से 24 नवंबर तक और पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में छह नवंबर से 27 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे ने छह से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा, गोंदिया से संतरागाछी और गोंदिया-छपरा के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जो छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेगी। recent visitors 73

भारत ने पिछले एक दशक में सुधारों ने विकास, उत्पादक रोजगार को बढ़ावा दिया : सीतारमण

वाशिंगटन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  यहां कहा कि निरंतर गति के साथ भारत के 2025-26 तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है।श्रीमती सीतारमण ने यहां विश्व बैंक और आईएमएफ की वार्षिक बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में 'नीति चुनौतियों पर संवाद' विषय पर ब्रेकफास्ट सत्र में भाग लिया और अपने हस्तक्षेप में भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि संरचनात्मक सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता बने हुए हैं और पिछले एक दशक में सुधारों ने विकास, उत्पादक रोजगार को बढ़ावा दिया है और वित्तपोषण और अनुपालन बाधाओं को कम करके कारोबारी माहौल में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर गति के साथ, भारत 2025-26 तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि नीति निर्माताओं को उच्च ऋण लागत और घटती राजकोषीय समायोजन के बीच विवेकपूर्ण राजकोषीय और मौद्रिक प्रबंधन के साथ विकास लक्ष्यों को संतुलित करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि विकास को बनाए रखने के लिए राजकोषीय समेकन क्रमिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुशल सामाजिक व्यय के लिए पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता देना और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का लाभ उठाना भारत में सफल साबित हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर उत्पादन-मुद्रास्फीति का व्यापार खराब हो गया है,और आर्थिक गति धीमी हो सकती है – जिसके लिए स्पिलओवर की निगरानी के लिए निरंतर डेटा-संचालित नीति समायोजन की आवश्यकता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और अन्य साझा चुनौतियों से निपटने के लिए सार्वजनिक वस्तुओं में वैश्विक निवेश पर जोर दिया। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाओं का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ब्रेटन वुड्स संस्थानों को अधिक कम लागत वाली, दीर्घकालिक वित्तपोषण प्रदान करके, निजी पूंजी का लाभ उठाकर और नवीन साधनों के साथ परियोजनाओं को जोखिम मुक्त करके विकास प्रभाव को बढ़ाना चाहिए। यह स्वीकार करते हुए कि प्रौद्योगिकी और जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे उभरते रुझान चुनौतियां पेश करते हैं लेकिन साथ ही अपार अवसर भी देते हैं, वित्त मंत्री ने कहा कि आईएमएफ पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक बदलावों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास और लचीलेपन के लिए आर्थिक नींव को धीरे-धीरे मजबूत करने, साहसिक संरचनात्मक सुधारों और वैश्विक सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता होगी।   recent visitors 93