गांधीसागर अभयारण्य में अफ्रीका व केन्या के दलों ने भी दी हरी झंडी, दिसंबर के अंत तक आ सकते हैं चीते

मंदसौर  अब सबकुछ ठीक रहा तो साल के अंत में गांधीसागर अभयारण्य में चीते आ जाएंगे। इसके साथ ही देश में कूनो के बाद गांधीसागर अभयारण्य चीतों के दूसरे घर के रूप में पहचाना जाएगा। यहां बड़े घास के मैदान, पानी, कंदराएं सभी कुछ चीतों के लिए मुफीद हैं। अभयारण्य भी उनके स्वागत के लिए तैयार है। अभी चीतों के लिए हिरण, चीतल को यहां लाने का काम भी फिर से शुरू हो गया है। 1250 हिरण-चीतल लाने हैं और अभी तक 434 ही पहुंचे हैं।अभयारण्य में 6400 हेक्टेयर में चीतों के लिए बड़े बाड़े बनकर तैयार हैं। इनमें आठ क्वारंटाइन बाड़े भी हैं, जहां शुरुआत में आठ चीतों को क्वारंटाइन बाड़ों में रखा जाएगा। चीतों के भोजन को लेकर भी हुई चर्चा केंद्र सरकार की तरफ से जो संकेत मिले हैं, उसके अनुसार साल के आखिर तक चीते गांधीसागर में आ सकते हैं। ये अफ्रीका से लाए जाएंगे या केन्या से यह अभी तय नहीं है। दक्षिण अफ्रीका व फिर केन्या से आए दल ने गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को बसाने के लिए की गई सभी तैयारी का निरीक्षण किया है। गांधीसागर अभयारण्‍य में हिंगलाजगढ़ किले के आस-पास घना जंगल वन्‍य प्राण‍ियों के लिए काफी अच्‍छा है। विशेषज्ञों ने बाड़े, क्वारंटाइन बाड़ों, हाईमास्ट कैमरा, जलस्रोत मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए स्थल और उपचार केंद्र सहित सभी तैयारी देखी है। चीतों के भोजन को लेकर भी उनकी चर्चा हो चुकी है। बड़े जानवरों का शिकार नहीं कर सकता चीता चीता बड़े जंगली जानवरों का शिकार नहीं कर सकता हैं। इसके लिए हिरण, खरगोश, जंगली श्वान जैसे छोटे जानवर ही उपयुक्त रहते हैं। चीते के भोजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गांधी सागर अभयारण्य क्षेत्र में 1250 चीतल और हिरणों को बीते वर्ष ही छोड़ा जाना था लेकिन अभी तक करीब 434 ही छोड़े गए हैं। शाजापुर जिले के साथ ही भोपाल के वन विहार, नरसिंहगढ़ सेंचुरी और कान्हा टाइगर सफारी आदि स्थानों से हिरण व चीतल को पकड़कर यहां छोड़ने के लिए अफ्रीकी वाइल्ड लाइफ एंड साल्यूशन कंपनी को अनुबंधित किया गया है। केन्या से आए दल ने देखी व्यवस्था     गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को लाने की तैयारी हमारी तरफ से पूरी हो गई है। अफ्रीका, केन्या से आए दल ने भी सारी व्यवस्था देख कर संतुष्टि जताई है। अब सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। साल के अंत में आते हैं या बाद में यह हम भी आदेश का ही इंतजार कर रहे हैं। – संजय रायखेरे, डीएफओ, मंदसौर   recent visitors 108

दीपोत्सव के लिए सजे बाजार, धनतेरस के मौके पर होगी 5000 करोड़ की खरीदी

नई दिल्ली धनतेरस पर धनवर्षा के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। सराफा से लेकर ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खूब रौनक है। नवरात्र से सकारात्मक रुझान के साथ शुरु हुए व्यापार में इस बार 30-40 प्रतिशत की रफ्तार है। पिछली बार धनतेरस पर लखनऊ जिले भर का कुल बाजार करीब 3000 करोड़ के आसपास था, जोकि इस बार 5000 करोड़ पार करने की उम्मीद है। सराफा बाजार में 2000 करोड़, रियल स्टेट में 1000 करोड, ऑटो सेक्टर में 500 करोड़, कपड़ा बाजार में 120 करोड़ कारोबार का अनुमान है। पहले दशहरा, करवा चौथ, फिर पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग के बाद कारोबारियों को अब तीन दिन बाद धनतेरस की बाजार से काफी उम्मीदें हैं। धनतेरस को लेकर सबसे ज्यादा जोर सराफा बाजार में है। पिछले साल जो सोना 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था व इस बार 81,000 हो गया है। 72,000 रुपये प्रति किलो वाली चांदी इस बार एक लाख पार कर गई है। पिछली बार 1200 करोड़ का कारोबार हुआ था, महंगाई के बावजूद इस बार भी बाजार चढ़ रहा है। चौक सराफा एसोसिएशन के अदीश जैन के मुताबिक इस बार दोगुना कारोबार की उम्मीद है। ऑटो सेक्टर में भी इस बार कारोबार 500 करोड़ पार कर जाने की उम्मीद है। पिछली बार 450 करोड़ के आसपास कारोबार रहा था। बर्तन बाजार में भी 15 फीसदी की तेजी है। यहियागंज के थोक बर्तन कारोबारी हरीश अग्रवाल के मुताबिक इस बार 70-80 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। मिठाई और पैक्ड गिफ्ट का भी चलन तेजी से है। शहर की मशहूर मिठाई व बेकरी की दुकानों को भी बड़े कॉर्पोरेट ऑर्डर मिले हैं। लगातार मिठाइयां, मेवे, चॉकलेट व अन्य गिफ्टों की पैकिंग की जा रही है। लखनऊ समेत जिले भर में करीब 400 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। जबकि, रियल एस्टेट में भी धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए खूब बुकिंग हुई है। करीब 1000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस पर 200 कारों की होगी डिलीवरी सनी टोयोटा के जीएम सेल्स प्रदीप शुक्ला का कहना है कि लखनऊ में हमारे तीन शोरूम हैं। इस बार कारों की सेल अच्छी निकल रही है। धनतेरस को लेकर पूरी तैयारी है। 200 बुकिंग मिली हैं, जिनकी धनतेरस पर डिलीवरी की जाएगी। उम्मीद है कि बाजार के इस रुख के चलते आंकड़ा 200 पार हो जाएगा। गहनों से ज्यादा निवेश के लिए खरीद रहे सोना लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवींद्रनाथ रस्तोगी का कहना है कि डेढ़ साल के अंदर सोने में निवेश से लोगों को 80 फीसदी तक रिटर्न मिला है। इसीलिए गहनों के साथ-साथ निवेश के लिए बुलियन में भी लोग सोना खरीद रहे हैं। लखनऊ समेत जिले भर में करीब 1800-2000 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। सर्वे में धनतेरस पर बंपर कारोबार की उम्मीद कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश चेयरमैन संजय गुप्ता का कहना है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार बाजार में काफी तेजी है, ऐसे नतीजे सर्वे में सामने आए हैं। धनतेरस पर सभी सेक्टरों को मिलाकर लखनऊ व आसपास के जिलों में करीब 5000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। जबकि, धनतेरस व दीपावली पर पूरे प्रदेश भर में एक लाख करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। कपड़ा बाजार में 120 करोड़ का होगा कारोबार यूपी कपड़ा उद्योग व्यापार के प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी का कहना है कि पिछले साल से 30 प्रतिशत ज्यादा की बढ़त है। कपड़ा बाजार में लिनेन, कलरफुल व कॉटन कपड़ों की मांग ज्यादा रही क्योंकि, लखनऊ में आसपास के जिलों का ग्राहक भी कपड़े खरीदता है। पूरे शहर भर में करीब 120 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।   recent visitors 86

Gautam Adani ने नई डील से कर दिया बड़ा खेल, पूरी दुनिया में धूम मचाने की तैयारी!

नई दिल्ली  भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी विदेशों में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने शनिवार को घोषणा की कि उसने यूएई में सेलेरिटास इंटरनेशनल FZCO नाम से एक नई यूनिट बनाई है। 100,000 दिरहम की अधिकृत और चुकता शेयर पूंजी के साथ सेलेरिटास जेबेल अली फ्री जोन में परिचालन करने के लिए तैयार है। हालांकि कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसने अभी तक व्यावसायिक गतिविधियां शुरू नहीं की हैं। सेलेरिटास में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की 74% हिस्सेदारी है और इस अधिग्रहण में कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की एक संयुक्त उद्यम कंपनी अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड 200 करोड़ रुपये में कोकोकार्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में 74% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार है। अडानी एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरपोर्ट, रोड्स और डेटा सेंटर बिजनस को ऑपरेट करती है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 80,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। इसमें से 50,000 करोड़ रुपये एयरपोर्ट कारोबार और अडानी न्यू इंडस्ट्रीज के लिए आवंटित किए गए हैं। अडानी एयरपोर्ट्स के पास सात चालू एयरपोर्ट और नवी मुंबई में एक निर्माणाधीन एयरपोर्ट है। उसने अगले दशक में 21 अरब डॉलर के निवेश की रूपरेखा तैयार की है। एयरपोर्ट बिजनस अडानी ग्रुप 2019 से एयरपोर्ट बिजनस में काम कर रहा है और वर्तमान में भारत में एयरपोर्ट का सबसे बड़ा निजी ऑपरेटर है। अडानी एंटरप्राइजेज का समेकित शुद्ध लाभ जून 2024 को समाप्त पहली तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 116% बढ़कर 1,454 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 674 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का परिचालन से राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के 22,644 करोड़ रुपये की तुलना में 12% बढ़कर 25,472 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.76% गिरावट के साथ 2693.70 रुपये पर बंद हुआ। recent visitors 115

रामनगरी में दीपोत्‍सव की तैयारियां अंतिम चरण में, पांच किलोमीटर दूर से देखा जा सकेगा मनमोहक नजारा

अयोध्या रामनगरी में 30 अक्‍टूबर को होने वाले दीपोत्‍सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस साल यहां संगीत की धुन पर ग्रीन आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर आसमान में 600 फीट तक ऊंचाई पर आतिशबाजी से सरयू का आकाश जगमगाएगा। इस आतिशबाजी को चार से पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्‍या में देख सकेंगे। इस बार पुराने सरयू पुल पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो किया जाएगा। एक्सिस कम्‍युनिकेशन के प्रमुख संजय सिंह ने बताा कि 30 अक्‍टूबर को शाम को पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी, लेजर शो, फ्लेम शो और संगीत के संगम से भव्‍य कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्‍य आकर्षण प्रदूषणमुक्‍त ग्रीन आतिशबाजी होगी। देश और दुनिया से आ रहे श्रद्धालु गौरतलब है कि अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्‍ठा के बाद पहली बार होने जा रहा दीपोत्‍सव बेहद खास है। इस बार देश और दुनिया को गवाह बनने का मौका मिलेगा। सात समंदर पार के रामभक्‍त भी दीपोत्‍सव के साक्षी बन सकेंगे। प्रशासन की ओर से दूरदर्शन समेत अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर दीपोत्‍सव के लाइव प्रसारण की तैयारी की जा रही है। यहां सजाए गए मंच अयोध्‍या के दीपोत्‍सव में 10 मंच तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं मंचों पर कलाकार रामलीलाओं और रामकथा पर नृत्‍य नाटिकाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। ये मंच गुप्‍तारघाट, बड़ी देवकाली, रामघाट, बिड़ला धर्मशाला, भरत कुंड, तुलसी उद्यान, भजन संध्या हनुमानगढ़ी, बस अड्डा बाईपास और रामकथा पार्क पर बनाए जा रहे हैं। रामकथा प्रसंगों की निकलेगी शोभायात्रा शोभायात्रा की झांकियों में भी रामलीला दल के कलाकार रामकथा से जुड़े प्रसंगों की झांकियां अपने रथों के मंचों से पेश करेंगे। इसमें मनु सतरूपा, नारद मोह, पृथ्‍वी पुकार, पुत्रेष्‍ठ यज्ञ, रामजन्‍म, मुनि आगमन, ताड़का वध, अहिल्‍या उद्धार, गंगा उत्‍पति, धनुषयज्ञ, राम विवाह, राम वनवास, केवट प्रसंग, शूर्पणखा प्रसंग, सीताहरण, लंका दहन, रामेश्वर स्थापना, राम राज्याभिषेक, राम दरबार और राम मंदिर की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। recent visitors 90

CM योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान का RSS ने किया समर्थन ! संघ ने कहा- एकता से बनी रहेगी शांति

मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'हमें इसे आचरण में लाना चाहिए. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है.' 'मदद के लिए दुनियाभर के हिंदू भारत की तरफ देखते हैं' प्रेस कॉन्फ्रेंस में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं. पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं. वर्तमान हालात में एकता बनाए रखनी है. कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं. गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए. इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए जिससे शांति बनी रहे.' उन्होंने कहा, 'ओटीटी को लेकर कानून और नियम आने चाहिए.' दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के लिए भारत सरकार ने कदम उठाए हैं. दुनिया में कहीं भी किसी भी हिंदू को दिक्कत है तो वो मदद के लिए भारत की तरफ ही देखता है.' 'बंटेंगे तो कटेंगे' का समर्थन किया सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे आचरण में लाना है. लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है. हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं.' 'हमें बहन-बेटियों को बचाना होगा' दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'लव जिहाद से समाज में समस्या हो रही है. लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करें. हमारे समाज की बहन-बेटियों को बचाना हमारा काम है. केरल में 200 लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया है.' मथुरा में आयोजित हुई RSS की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक इस बार मथुरा स्थित गऊ ग्राम परखम के दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित हुई. 25 और 26 अक्टूबर को बुलाई गई इस बैठक में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारकों ने हिस्सा लिया. यह बैठक कई मायनों में जरूरी है. संघ प्रमुख मोहन भागवत मथुरा में इस बैठक के लिए 10 दिन के प्रवास पर हैं. कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में लगभग ढाई घंटे तक अहम बैठक हुई थी. संघ ने क्या कहा? संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इसे हमें आचरण में लाना होगा। कुछ लोग हिंदू समुदाय को तोड़ने का काम कर रहे हैं। लोक कल्याण के लिए हिंदू समाज में एकता जरूरी है। सीएम योगी के इस बयान को हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त भुनाया। उनके इस बयान की चर्चा तो झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी हो रही है। उनके बयान के होर्डिंग हर शहर और गली-मुहल्ले में लगे हैं। बीजेपी भुना रही सीएम योगी का नारा बता दें कि बीजेपी सीएम योगी के नारे के दम पर बिखरे हिंदू वोटर्स को एक करना चाहती है। राम मंदिर के नारे पर जो धु्रवीकरण हुआ, उसका नतीजा हमारे सामने है, पार्टी की केद्र में दो-दो बार सरकार बनी, लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की है। बीजेपी विपक्ष की जातीय गोलबंदी खासकर जातीय जनगणना का तोड़ निकालने के लिए इस नारे को जमकर भुना रही है। सीएम योगी ने क्या कहा था सीएम योगी ने आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम राष्ट्र की एकता में कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी सशक्त बनेगा जब हम सब एक होंगे। सीएम ने कहा कि आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे।   recent visitors 111

दिवाली पर इस बार दो अमावस्या होने से पांच नहीं छह दिन तक मनेगा दीपोत्सव

भोपाल  पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर मंगलवार से होगी। इस वर्ष दो अमावस्या होने के कारण पांच दिवसीय दीपोत्सव छह दिन तक मनाया जाएगा। 29 अक्टूबर को धन्वंतरी जयंती के साथ खरीददारी का महामुहूर्त भी रहेगा। धन्वंतरी पूजा के साथ प्रदोष व्रत भी किया जाएगा।  31 अक्टूबर को दीपावली पूजन का मुख्यकाल प्रदोषकाल होता है। जिसमें स्थिर लग्न की प्रधानता होती है। वृष, सिंह या कुंभ लग्न में दीपावली पूजन करना उत्तम माना गया है। इस दिन वृष लग्न सायं के 06:37 मिनट से रात 08:33 तक है, जो दीपावली पूजन के लिए उत्तम समय है। इसके बाद अर्ध रात्रि में सिंह लग्न में रात्रि के 12:59 से रात 02:33 मिनट तक और कुंभ लग्न में भी दिन के 3:22 से दिन के 03:32 तक भी गणेश, कुबेर आदि दवेताओं का पूजन किया जा सकता है। नरक चतुदर्शी 30 अक्टूबर को 30 अक्टूबर बुधवार को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे रूप चतुर्दशी, छोटी दीपावली, दक्षिणी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन नरकासुर का वध भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा किया गया था। शिव चतुर्दशी व्रत के साथ यम-काल पूजा की जाएगी। इस दिन दक्षिण दिशा में चतुर्मुखी दीपक जलाने से मृत्यु भय, संकट, पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होती है। इस दिन अमृत सिद्धि योग भी विद्यमान होगा। दीपोत्सव का पर्व 31 अक्टूबर को 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य विनोद गौतम ने बताया कि अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 2:42 दिन से शुरू होगी एवं लक्ष्मी पूजा प्रतिष्ठानों, कारखानों में प्रारंभ हो जाएगी। फिर देव स्थान, गृहस्थजन प्रदोषकाल सूर्यास्त के बाद दीपोत्सव मना सकेंगे। इस दिन लक्ष्मी-कुबेर पूजा के साथ कुलदेवता, पितृ देवता एवं वास्तु देवताओं के साथ पंचदेवों का पूजन करना लाभकारी माना गया है। प्रदोषकाल में मां लक्ष्मीजी के इस दिन प्रादुर्भाव के समय ईशान कोण एवं घर के बाहर दीपक लगाना शुभकारी होता है। महानिशाकाल में कुबेर के साथ भ्रमणरत महालक्ष्मीजी के लिए स्वच्छता, पवित्रता एवं दीपों की रोशनी से प्रसन्न किया जाता है। उदयकालिक अमावस्या तिथि एक नवंबर को एक नवंबर को उदयकालिक अमावस्या तिथि सायंकाल 4:30 तक ही रहेगी। यह स्नानदान देव पितृकार्य श्राद्ध अमावस्या के रूप में फलदायी मानी गई है। इस दिन शाम से दीपोत्सव अनेक समाजजनों द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। जिसे अहीर, यादव समाज प्राथमिकता के साथ गौवंश का रंग-रोगन करके प्रारंभ करते हैं। कई बार यह उत्सव 30 दिन तक का हो जाता है। अन्नकूट दो नवंबर को दो नवंबर शनिवार को अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, बलि पूजा, गौ क्रीड़ा आदि उत्सव मनाए जाएंगे। वहीं तीन नवंबर रविवार के दिन भाई दूज का त्योहार होगा। इसके साथ चित्रगुप्त पूजा भी की जाएगी। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। recent visitors 89

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने जारी की 22 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

मुंबई भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें कुल 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया गया था। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 121 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार का नाम शामिल हैं। भाजपा की दूसरी सूची के किनके नाम? भाजपा ने धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से राम भदाणे, मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम श्याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले गढ़चिरौली से मिलींद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्णलाल बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले और नासिक मध्य सीट से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार बनाया गया है। recent visitors 96