रायपुर
दीवाली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। खासकर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों, जैसे सारनाथ, साउथ बिहार, हटिया, गोंडवाना, छत्तीसगढ़, गोंदिया-बरौनी, और समता में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही कंफर्म टिकट मिल रहा है। वर्तमान में अधिकांश ट्रेनों में 50 से 60 वेटिंग चल रही है, जबकि उत्तरप्रदेश जाने वाली सारनाथ और गोंदिया-बरौनी की ट्रेनें नवंबर माह तक पूरी तरह से भरी हुई हैं।
जैसे-जैसे दीवाली और छठ पर्व नजदीक आ रहा है, रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। विशेषकर 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अधिकांश ट्रेनों की सीटें पूरी तरह से भर चुकी हैं, और वेटिंग लिस्ट 50 से अधिक हो गई है। उत्तर भारत की ओर जाने वाले ट्रेनों के एसी कोच के किसी भी श्रेणी में टिकट मिलना अब मुश्किल हो गया है। त्योहार के समय घर जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प रह गया है। रायपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि ट्रेनों की संख्या कम होने से भीड़ बढ़ गई है।
रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की सुबह और शाम के समय भारी भीड़ देखी जा रही है। उत्तर भारत की ट्रेनों के अलावा बीकानेर-पुरी रूट पर भी लंबी वेटिंग चल रही है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ दिलाने के लिए बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच और एक एसी-3 कोच अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया है।
इस अतिरिक्त कोच की सुविधा से 320 यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगी। यह सुविधा बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस में तीन से 24 नवंबर तक और पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में छह नवंबर से 27 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।
त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे ने छह से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा, गोंदिया से संतरागाछी और गोंदिया-छपरा के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जो छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









