सभी हिंदू अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएं, इससे एक क्रांति खड़ी होगी – धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी हिंदुओं को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएं, इससे एक क्रांति खड़ी होगी। दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था जो 18 अक्टूबर से 24 अक्तूबर तक किया गया था, जिसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुए सामने बैठे सभी श्रद्धालु, भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारभ कर दें। चर्चाओं में अपील मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था, जो 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक चला था, कथा के दौरान शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की और कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें, इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुई सामने बैठे सभी श्रद्धालु भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ कर दें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के हिंदू लगाए इससे एक क्रांति खड़ी होगी. लगता है दिव्य दरबार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां पर भी दरबार लगता है वहां पर भक्तों का तांता लग जाता है. बाबा के दिव्य दरबार में लाखों की संख्या में भक्त अर्जी लगाने आते हैं. इसके अलावा बागेश्वर धाम में भी काफी ज्यादा संख्या में भक्त पहुंचते हैं, इसके अलावा बागेश्वर बाबा कल यानि की 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील में चल रही राम भद्राचार्य जी की भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे.   recent visitors 108

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा – आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान

रायपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिए आज 26 अक्टूबर का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस संस्थान की तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर संस्थान के विभिन्न इंजिनियरिंग शाखाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, प्राध्यापकों, साथियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आपके लिए खुद को यह याद दिलाने का दिन है कि आप एक जिम्मेदार नागरिक और सक्षम व्यक्ति के रूप में बाहर की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी भिलाई द्वारा आदिवासी समाज की प्रगति के लिए तकनीकी क्षेत्र में किए गए विशेष प्रयास सराहनीय हैं। आईआईटी भिलाई ने ऐग्रीटेक, हेल्थटेक और थिंकटैंक पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया है। आईआईटी भिलाई ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एम्स रायपुर के साथ सहयोग करके मोबाइल फोन ऐप्स बनाए है, जिससे गांव के लोगों को घर बैठे चिकित्सा संबंधी मदद मिल जाती है। इस संस्थान ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के साथ भी सहयोग करके किसानों के लिए समाधान बनाएं हैं। जिससे उन्हें अपने संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन और सहायता मिलती है। यह सराहनीय है कि 6 लाख किसान क्रॉप डॉक्टर नाम के मोबाइल ऐप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं। यह संस्थान सामाजिक तौर पर प्रासंगिक अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है। यहां राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा संबंधी प्रोजेक्ट भी चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही महुआ जैसे लघुवनोपज पर भी शोध किया जा रहा है। आईआईटी भिलाई एक समावेशी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और यहां वंचित तथा पिछड़े वर्गों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस संस्थान ने छात्राओं की संख्या और भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं। आईआईटी के छात्रों ने विश्व स्तर पर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ग्लोबल कंपनी का नेतृत्व करते हुए हमारे आईआईटियन्स ने अपने तकनीक एवं कौशल से 21वीं सदी की दुनिया में उच्च स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी के विद्यार्थियों ने स्वरोजगार एवं उद्यमिता का रास्ता चुना है और रोजगार का सृजन किया है। आईआईटियन्स ने अपनी अग्रणी खोज, अपनी वैज्ञानिक सोच, नवोन्मेषी एवं दूरगामी दृष्टिकोण से देश एवं दुनिया की प्रगति में अपना योगदान दिया है। उन्होंने भारत में डिजिटल ट्रान्सफार्मेशन एवं स्टार्टअप कल्चर को भी बढ़ावा दिया है। तकनीकी विकास के माध्यम से देश को विश्व में उंचा स्थान दिलाने में आईआईटी इको सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका को हम सब जानते हैं। आप सभी विद्यार्थियों पर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का बड़ा दायित्व है। यहां के छात्र अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगे। उपयोग के क्षेत्र में कहा जाता है नो रिस्क नो गेन। दूसरे शब्दों में रिस्क नहीं लेने की मानसिकता से स्वरोजगार में सफलता नहीं मिल सकती। रिस्क एपेटाइट के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। एआई, ब्लॉकचेन, आग्युमेन्टेड रियालिटी, क्वांटम कम्प्यूटिंग, साईबर सिक्योरिटी और अन्य तकनीक को आप सभी जानते है। उन्होंने युवाओं से कहा नई तकनीक का विकास करें और दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। भारत सरकार ने देश के सभी क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी उच्च शिक्षा देने के लिए देश भर में 23 आईआईटी स्थापित किए हैं। सर्वोच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। देश में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आईआईटीएक मजबूत इको सिस्टम तैयार करेंगे। यह इको सिस्टम विकसित भारत की पहचान बनेगा। आईआईटी भिलाई नये सपनों, नई सोच, नवीनतम तकनीक के साथ यह संस्थान और विद्यार्थी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और आगे बढ़ाने की आपकी यात्रा के लिए मेरी अनंत शुभकामनाएं। मेरी मंगलकामना है कि आप सबका भविष्य उज्ज्वल हो और आप विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें। राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि आईआईटी भिलाई के तीसरे और चौथे संयुक्त दीक्षांत समारोह के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी। छत्तीसगढ़ में हम सभी के लिए यह सम्मान की बात है कि हमारे माननीय राष्ट्रपति ने आज इस समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है। राज्यपाल  डेका ने कहा कि वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ में आईआईटी भिलाई की स्थापना ने राज्य के तकनीकी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कमी को पूरा किया। इस संस्थान का स्थायी परिसर हमारे माननीय प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 20 फरवरी 2024 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि वैश्विक सोच और दृष्टि वाला राष्ट्रीय महत्व का यह संस्थान अब हमारे राज्य में फल-फूल रहा है। बहुत कम समय में, इस संस्थान ने छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों और दिमाग में अपनी जगह बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत के धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध है। हमारा राज्य प्राकृतिक संसाधनों और खनिज के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत में भी समृद्ध है। यह संस्थान हमारे राज्य के लोगों के लिए प्रत्यक्ष सामाजिक और आर्थिक प्रासंगिकता के मुद्दों पर हमारी सरकार की विभिन्न शाखाओं के साथ कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के विभागों, एजेंसियों और आईआईटी भिलाई के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। कुछ परियोजनाएं नदियों के पुनरुद्धार, जिला प्रशासन की क्षमता निर्माण और राज्य की अमूर्त विरासत को संरक्षित करने से संबंधित हैं। उन्होंने संस्थान के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में यह संस्थान हमारे राज्य तथा राष्ट्र के लिए उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के गौरवशाली शिक्षण संस्थान आईआईटी भिलाई के तीसरे और चौथे संयुक्त दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु उपस्थित हैं। इस मंच पर उनकी उपस्थिति से मैं स्वयं को भी गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। उन्होंने सभी विद्यार्थी को बधाई दी। मुख्यमंत्री  साय ने अवगत कराया … Read more

धनतेरस पर तूफान, दिवाली पर बारिश? मध्य प्रदेश में दिखेगा तूफान दाना का असर, मौसम को लेकर हो जाएं अलर्ट

भोपाल  बारिश थमने के बाद अब धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ती जा रही है, इधर तूफान दाना की वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर भी जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हल्की बारिश का असर बताया है. बदल रहे मौसम के बीच धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम के समय हल्की-हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर के समय तीखी धूप निकल रही है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 18 डिग्री के नीचे पहुंच गया है. गुरुवार-शुक्रवार की रात रतलाम में तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में 16.8, भोपाल में 17.6, बैतूल में 17.2, धार में 17.3, गुना में 19.6, ग्वालियर 19.9, इंदौर 16.8, खंडवा 18, रायसेन 18.6, उज्जैन में 17.5 डिग्री दर्ज किया गया. छिंदवाड़ा 18.5, जबलपुर 19.4, खजुराहो 19.8, मंडला 17.6, नौगांव 18, सिवनी 19.6, टीकमगढ़ 18.5, मलाजखंड में 19.1 डिग्री दर्ज किया गया. तूफान दाना का असर मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भी तूफान दाना के असर की वजह से तीन दिन बारिश का अनुमान जताया है. कल 27 अक्टूबर को छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है. जबकि 28 व 29 अक्टूबर को खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में बारिश की संभावना बताई है. प्रदेश से हो चुकी है मानसून की विदाई मालूम हो कि 15 अक्टूबर को पूरे मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन तूफान दाना और सिस्टम के एक्टिव होने वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सीहोर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और छिंदवाड़ा में भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार धनतेरस पर मध्य प्रदेश में दाना तूफ़ान का असर दिख सकता है. जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग में तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में ठण्ड भी बढ़ेगी, हलांकी कई हिस्सों में धूप खिलेगी, भोपाल में 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया. recent visitors 76

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में MVA के लिए करेंगे प्रचार करेगी चुनाव नहीं लड़ेगी- संजय सिंह

नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हरियाणा चुनाव का असर: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन न करके राजनीतिक खामियाजा उठाया. जिससे पार्टी की भी अधिकतर सीटों पर जमानत जब्त हो गई. इस हार के बाद AAP ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. राजनीतिक विश्लेषक अजीत शुक्ला का मानना है कि आम आदमी पार्टी का चुनाव मैदान से दूर रहना इंडिया गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित होगा. राजनीतिक रणनीति का इशारा: AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. माना जा रहा है कि उनका यह कदम गठबंधन के भीतर एकता बढ़ाने और वोटों को एकत्रित करने में सहायक होगा. महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के चुनावों का पूर्वावलोकन: उल्लेखनीय है कि AAP ने 2019 में महाराष्ट्र में 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव मैदान में होती तो इससे वोटों का बंटवारा होता और इंडिया गठबंधन को सीधा नुकसान होता. आगे का चुनावी पथ: जब आम आदमी पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ती है तो संभावना है कि वोट बैंक प्रभावित नहीं होगा और बेहतर एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ेगी. इसी तरह झारखंड में भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जहां AAP का दूर रहना भाजपा के लिए और मुश्किल पैदा कर सकता है. हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. खबरों की मानें तो पार्टी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही थी. आप मालाबार हिल से अपना उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग में थी. हालांकि अब पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र चुनाव नहीं लड़ने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. हमें मिला था एक सीट का ऑफर- आप महाराष्ट्र में आप के चुनाव ना लड़ने की घोषणा पर दिल्ली सरकार में मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमारे गठबंधन के साथी शरद पवार और उद्धव ठाकरे दोनों का बड़प्पन है कि उन्होंने महाराष्ट्र में गठबंधन का धर्म निभाते हुए हमें एक सीट देने की पेशकश की थी. लेकिन आम आदमी पार्टी वो पार्टी नहीं है जो सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए ही चुनाव लड़ती है या फिर अपने ईगो के लिए सीटें मांगती हो. हमें लगता है कि हम जहां अच्छा कर सकते हैं जहां हमें लगता है कि बीजेपी को हराने में हम अहम भूमिका निभा सकते हैं वहां पार्टी चुनाव लड़ती हैं." उन्होंने आगे कह, "हमारा यह मानना है कि हमारे गठबंधन के साथी अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं महाराष्ट्र के अंदर. उनके चुनाव लड़ने से बीजेपी को नुकसान हो सकता है. इसलिए हमने कहा है कि हम उनके लिए प्रचार करेंगे लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ेंगे." recent visitors 77

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील दीपावली पर स्थानीय सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित

दीपावली पर स्थानीय सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी में “वोकल फॉर लोकल’’ का भाव रहना चाहिए  – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील दीपावली पर स्थानीय सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामना की है कि सभी के जीवन में महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में “वोकल फॉर लोकल’’ का भाव रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सभी को वोकल फॉर लोकल के लिये प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि दीया-बाती बनाने वालों, साफ-सफाई व श्रृंगार की सामग्री बनाने वालों और ऐसी ही गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर लगे व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलकर, दीपावली पर्व के उत्साह और उल्लास का प्रकटीकरण होता है। भगवान श्रीराम ने भी सभी लोगों के साथ मिलकर सभी के कल्याण की कामना के साथ अपना राज्य चलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी दीपावली मनाने के लिए स्वयं बाजार जाकर स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पाद खरीदेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे, सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो, हम सामूहिक दायित्व के रूप में दीपावली का पर्व मनाएं।   recent visitors 54

2025 – 26 तक भारत के तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान: सीतारमण

वाशिंगटन केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले 80 वर्षों में एक बहुपक्षीय संस्था के रूप में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विकास की सराहना करते हुये शनिवार को यहां कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में आईएमएफ सहित प्रमुख वैश्विक संस्थाओं में सुधारों की आवश्यकता है। श्रीमती सीतारमण ने यहां विश्व बैंक और आईएमएफ की वार्षिक बैठक के दौरान आईएफएफ में 'एमडी के वैश्विक नीति एजेंडा' पर आईएमएफसी प्लेनरी सत्र में भाग लिया और गुटो में बटे विश्व के लिए एक सेतु का काम करने के लिए आईएमएफ की सराहना की और कहा कि आईएमएफ की मुख्य योग्यता के साथ-साथ संगठन के भीतर संसाधनों की उपलब्धता का उचित संज्ञान लेने के बाद सदस्यों की जरूरतों के अनुसार अपनी निगरानी, ऋण और क्षमता विकास को तैयार करके भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है; जबकि कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में उत्पादन अपनी क्षमता के करीब पहुंच रहा है, मुख्य मुद्रास्फीति आम तौर पर कम हुई है और केंद्रीय बैंकों के लक्ष्यों के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मध्यम अवधि की वैश्विक विकास संभावनाओं सहित कई नकारात्मक जोखिम हैं, जो उनकी निरंतर कमजोरी के कारण चिंता का विषय हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि एमडी के वैश्विक नीति एजेंडे ने सही ढंग से नरम लैंडिंग हासिल करने और कम विकास-उच्च ऋण पथ से बाहर निकलने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ की निगरानी और नीति मार्गदर्शन ऋण संकट से जूझ रहे देशों के लिए महत्वपूर्ण है, हालांकि, आईएमएफ को अपनी नीति में निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि ईएमडीई की आर्थिक बुनियादी बातों को पर्याप्त रूप से ध्यान में रखने के लिए सॉवरेन रेटिंग की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके लिए पूंजी की लागत और निजी पूंजी को आकर्षित करने की उनकी क्षमता को ध्यान में रखा जाए। वित्त मंत्री ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के साथ जुड़ाव को भी रेखांकित किया और कार्यप्रणाली में सुधार का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे चुकाने की क्षमता और इच्छा को दर्शाने वाले बुनियादी बातों को भी शामिल करें।   विश्व बैंक को प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के साथ किफायती बनाया जाये: सीतारमण केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने विश्व बैंक को व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देने, मध्यम आय वाले देशों को अधिक उधार लेने के लिए प्रोत्साहित करने और विकास प्रभाव को गहरा करने के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण मॉडल के साथ अधिक किफायती बनाने की मांग की है। श्रीमती सीतारमण ने आज यहां विश्व बैंक और अंतररराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक 2024 के दौरान विश्व बैंक में 'भविष्य के लिए तैयार विश्व बैंक समूह' पर विकास समिति के पूर्ण सत्र में भाग लिया और 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में बहुपक्षीय विकास बैंकों की नींव रखने में वैश्विक साउथ के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया और सही मायने में समावेशी, वैश्विक विकास ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेने में सभी को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने हस्तक्षेप करते हुये कहा कि डिजिटल समावेशन और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक साउथ के परिवर्तनकारी अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए नवाचारों के दो-तरफ़ा आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक को आगे आना चाहिए। उन्होंने ने वित्तीय क्षमता बढ़ाने के लिए बैलेंस शीट उपायों को अनुकूलित करने के वास्ते पिछले वर्ष में विश्व बैंक की पहल की सराहना की और कहा कि बढ़ती वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की अपनी विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए नए और रियायती संसाधनों की आवश्यकता को देखते हुए नए और रियायती दोनों तरह के संसाधन आवश्यक होंगे। वित्त मंत्री ने भारत के रुख को दोहराया कि विश्व बैंक को वैश्विक सूचकांक और देशों के तुलनात्मक रिपोर्ट जैसे विश्वव्यापी शासन संकेतक और नए बी-रेडी इंडेक्स तैयार करते समय सख्ती से साक्ष्य-आधारित और डेटा-संचालित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने इस उम्मीद के साथ अपने हस्तक्षेप का समापन किया कि विश्व बैंक प्राथमिकताओं को संबोधित करके, क्षेत्रों को सशक्त बनाकर और साझेदारी को बढ़ावा देकर एक नई प्रतिबद्धता के साथ भविष्य का मार्ग तैयार करेगा, ताकि 2030 एसडीजी और उससे आगे की दिशा में प्रगति को तेज करने में सक्षम भविष्य के लिए तैयार संस्थान बनाया जा सके। recent visitors 94

महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-योगी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह प्रचार करेंगे. नितिन गडकरी, सीएम भजनलाल शर्मा, योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र पटेल, विष्णुदेव साय, हेमंत बिस्वा, नायब सैनी,  मोहन यादव स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान: आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. महाराष्ट्र राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा. चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को जारी कर दिया गया.  महाराष्ट्र में नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को परिणाम आएंगे. महाराष्ट्र में कुल 1,00,186 पोलिंग बूथ होंगे. महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिए होंगी. आपको बात दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है. महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे. BJP के स्टार प्रचारकों की सूची:   – नरेंद्र मोदी   – जेपी नड्डा   – राजनाथ सिंह   – अमित शाह   – नितिन गडकरी   – योगी आदित्यनाथ   – डॉ. प्रमोद सावंत   – भूपेंद्र भाई पटेल   – विष्णु देव साय   – डॉ. मोहन यादव   – भजनलाल शर्मा   – नायब सिंह सैनी   – हिमंत बिस्वा सरमा   – शिवराज सिंह चौहान   – देवेंद्र फडणवीस   – चंद्रशेखर बावनकुले   – शिव प्रकाश   – भूपेंद्र यादव   – अश्विनी वैष्णव   – नारायण राणे   – पीयूष गोयल   – ज्योतिरादित्य सिंधिया   – रावसाहेब दानवे पाटिल   – अशोक चव्हाण   – उदयन राजे भोंसले   – विनोद तावड़े   – आशीष शेलार   – पंकजा मुंडे   – चंद्रकांत पाटिल   – सुधीर मुनगंटीवार   – राधाकृष्ण विखे पाटिल   – गिरीश महाजन   – रवींद्र चव्हाण   – स्मृति ईरानी   – प्रवीण दारेकर   – अमर साबले   – मुरलीधर मोहोल   – अशोक नेते   – डॉ. संजय कुटे   – नवनीत राणा     recent visitors 51