पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार, न्यूजीलैंड ने कब्जाई सीरीज

पुणे बेंगलुरु के बाद अब पुणे में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने नाक कटवा दी है. पहले तेज पिच पर फ्लॉप हुए तो अब पुणे की स्पिन पिच पर फेल हो गए. न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रचते हुए भारत को 113 रन से हरा दिया है. कीवियों ने इसी के साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल हुई है. सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने खत्म किया 69 साल का सूखा 1955 से न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा कर रही है, लेकिन कभी भी उसने यहां कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी. हालांकि अब वक्त बदल गया है. न्यूजीलैंड की युवा टीम ने टॉम लैथम की कप्तानी में 69 साल का सूखा खत्म करते हुए इतिहास रच दिया है. 69 साल में पहली बार कीवी टीम ने भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज में धूल चटाई है. न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. टॉस के सिक्के ने नहीं दिया भारत का साथ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यही से मैच पलट गया. इस मैदान पर अब तक टॉस जीतने वाली टीमें ही टेस्ट मैच में जीती थीं. अब फिर से एक बार ऐसा ही हुआ है. कीवी टीम ने पहली पारी में 259 रन बनाए. भारतीय टीम पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त हासिल हुई. उसने दूसरी पारी में 255 रन बनाकर अपनी बढ़त 358 रन की कर ली. इस तरह टीम इंडिया को जीत के लिए 359 रन का टारगेट मिला. रोहित शर्मा की टीम 245 पर सिमट गई. टीम इंडिया के शेर, पुणे में ढेर 359 रन के टारगेट के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए. यशस्वी जायसवाल ने उतरते ही काउंटर अटैक जरूर किया, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम इंडिया संभल नहीं पाई. यशस्वी ने 65 गेंद पर 77 रन बनाए. रोहित शर्मा 8, शुभमन गिल 23, विराट कोहली 17 और सरफराज खान 9 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत खाता नहीं खोल सके. वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाकर थोड़ी देर तक लड़ाई लड़ी. रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रवींद्र जडेजा ने आखिरी में 42 रन बनाए, लेकिन ये टीम के लिए काफी नहीं थे. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट लिए थे. 12 साल बाद घर में सीरीज हारे 12 साल बाद घर में टीम इंडिया ने कोई टेस्ट सीरीज गंवाई है. आखिरी बार भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ साल 2012 में खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. साल 2012 में खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बल्ले पर अंकुश लगाए रखा था. उस टेस्ट सीरीज में ज्यादातर मौकों पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के फ्लॉप होने से भारतीय टीम को नुकसान झेलना पड़ा था. वहीं, इंग्लैंड की तरफ से तत्कालीन कप्तान एलिस्टेयर कुक और केविन पीटरसन रनों की बरसात कर रहे थे. एलिस्टेयर कुक और केविन पीटरसन ने उस सीरीज में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बेअसर साबित कर दिया था. recent visitors 75

स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलों के सीएमएचओ को जारी किए निर्देश, एक पैथोलॉजिस्ट सिर्फ दो केंद्रों में दे सकेगा सेवाएं

भोपाल प्रदेश में लगभग 20 वर्ष बाद एक बार फिर पैथोलॉजी केंद्रों पर कसावट होने जा रही है। अब बिना पैथोलॉजिस्ट के कोई भी जांच केंद्र प्रदेश में संचालित नहीं होगा। एक पैथोलॉजिस्ट मात्र दो जांच केंद्रों में अपनी सेवाएं दे सकता है। इसमें एक तो उसका खुद का पैथोलॉजी केंद्र और दूसरा किसी और का हो सकता है। यदि खुद का केंद्र नहीं है तो अन्य दो केंद्रों में वह सेवाएं दे सकता है। पैथोलॉजिस्टों को 15 दिन के भीतर अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बताना होगा कि वह किन केंद्रों में सेवाएं दे रहे हैं या देना चाहते हैं। लैब टेक्नीशियन के भरोसे चल रहे केंद्र लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव ने शुक्रवार को इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अभी प्रदेश में बड़ी संख्या में पैथोलॉजी केंद्र लैब टेक्नीशियन ही चला रहे हैं। वह किसी पैथोलॉजिस्ट का डिजिटल सिग्नेचर जांच में प्रिंट कर देते हैं। जांच की गुणवत्ता भरोसे की नहीं होने के कारण नुकसान रोगी को होता है। कई बार दो अलग-अलग जांच केंद्रों की रिपोर्ट अलग-अलग होने की शिकायतें भी आती हैं। कुछ लैब टेक्नीशियन बिना डिजिटल सिग्नेचर के ही रिपोर्ट दे रहे हैं। कई अस्पतालों में भी पैथोलॉजिस्ट नहीं हैं। अब ऐसे केंद्र बंद हो जाएंगे। 21 साल पहले कोर्ट ने दी थी व्यवस्था बता दें कि वर्ष 2003 में एक याचिका पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने यह व्यवस्था दी थी कि बिना पैथोलॉजिस्ट कोई भी जांच केंद्र संचालित नहीं होना चाहिए। इसके बाद तत्कालीन स्वास्थ्य आयुक्त रश्मि अरुण शमी ने आदेश जारी किया था कि एक पैथोलॉजिस्ट मात्र दो जांच केंद्रों में अपनी सेवाएं दे सकेगा। धीरे-धीरे इस व्यवस्था में शिथिलता आ गई। प्रदेश में ढाई हजार पैथोलॉजी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जबकि इनमें पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री के निजी और सरकारी मिलाकर लगभग छह सौ डॉक्टर ही होंगे। प्रमुख सचिव ने सैंपल कलेक्शन सेंटर के लिए भी पैथोलॉजिस्ट अनिवार्य किया है। recent visitors 73

इजरायल का बड़ा हमला, ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त , श‍िया देश शुरू करेगा पश्‍चिम एशिया में एक नया युद्ध

तेहरान ईरान यहूदी देश को गीदड़ भभकी ही देता रह गया और इजरायल ने शनिवार सुबह जोरदार हमला कर दिया। ईरान की मीडिया ेक मुताबिक तेहरान के आसपास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। तेहरान के करीब ही एक सैन्य क्षेत्र को इजरायल ने निशाना बनाया है। इसके अलावा वह अन्य जगहो पर भी ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रह है। इजरायल का कहना है कि ईरान महीनों से लगातार हमले कर रहा था और उसी का यह जवाब दिया गया है। इजरायल के इस हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि इजरायल की ओर से दागे गए रॉकेट तेहरान में गिर रहे हैं। वहीं ईरान ने कुछ मिसाइलों को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन ज्यादातर मामले में फेल हो गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक तेहरान में सेना के बेस के पास ही दो बार तेज हमले किए गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायल की ओर से आ रही मिसाइलों को रास्ते में नष्ट करने का प्रयास किया गया। कई मिसाइलों को नष्ट भी किया गया लेकिन इसके बाद भी इजरायल के इस तेज हमले को ईरान का डिफेंस सिस्टम झेल नहीं पाया। बता दें कि 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर करीब 22 मिसाइलों से हमला किया था। यह पिछले छह महीने में ईरान का दूसरा डायरेक्ट अटैक था। इजरायल ने कहा कि तेहरान की तरफ से होने वाले हमलों का जवाब देना हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों हैं। इजरायल की सेना ने कहा, महीने भर से चल रहे ईरानी हमले का जवाब दिया गया है और ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। वहीं अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि इस हमले में किसी परमाणु केंद्र को निशाना नहीं बनाया गया है। हमले में पूरे किए अपने उद्देश्य- इजरायल IDF प्रवक्ता ने कहा, 'कुछ समय पहले, IDF ने ईरान के कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों के खिलाफ लक्षित और सटीक हमला पूरा किया. हमारे सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए. यह हमला हाल के महीनों में ईरान में इजरायल राज्य और उसके नागरिकों के खिलाफ शासन के हमलों के जवाब में किया गया था. जवाबी हमला पूरा हो गया है और इसके उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं.' अगर ईरान पलटवार करता है तो हम इजरायल की रक्षा करेंगे: अमेरिका इजरायली मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिका ने भी ईरान को पलटवार न करने के लिये कहा है. वाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि प्रतिक्रिया आनुपातिक थी. हमने ईरान को संदेश भेजा कि अगर वह जवाब देता है तो हम इजरायल की रक्षा करेंगे. ईरान में सैन्य ठिकानों पर इजरायल के हमले लक्षित और आनुपातिक प्रतीत होते हैं. अब उनके बीच गोलीबारी का अंत हो जाना चाहिए. हर तर से तैयार है इजरायल की सेना: IDF हमले के बाद इजरायली सेना ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान अब ईरान कोई प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता है तो हम हर तरह से तैयार हैं. IDF के प्रवक्ता ने कहा,'ईरान लातार इजरायल के खिलाफ महीनों से हमले कर रहा था. इसके जवाब में अभी इजरायल ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किये हैं. दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल को भी जवाब देने का अधिकार है. हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं. हम इजरायल और इजरायल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा करेंगे. recent visitors 56

मध्य प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस उल्लास से मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर शाम अपने निवास स्थित समत्व भवन में प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस समारोह आनंद और उमंग के साथ मनाया जाएगा। भोपाल के लाल परेड पर 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों पर सायंकाल को प्रकाश सज्जा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस गर्व और गौरव का अवसर है। प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस और दीपावली पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही समाज के जरूरतमंद वर्ग के जीवन में खुशियां बिखरने के लिए समर्थ वर्ग को आगे आना चाहिए। निर्माण श्रमिकों, अस्पतालों में दाखिल निर्धन वर्ग के रोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार फल, मिष्ठान और उनके बच्चों के लिए पटाखों का प्रबंध करें। शासकीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति और निजी क्षेत्र के संस्थान भी प्रदेश के स्थापना दिवस और दीपावली पर सामाजिक प्रकल्प हाथ में लें। संयोग से इस वर्ष प्रदेश के स्थापना दिवस पर दीपावली पर्व का संयोग बना है। यह दोहरी प्रसन्नता का अवसर है, इस नाते सभी नागरिकों के लिए सम्मिलित उल्लास का वातावरण बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब बस्तियों में सेवा कार्यों का संचालन किया जाए। विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों का त्यौहार पर ध्यान रखते हुए उनके बच्चों के लिए मिष्ठान और पटाखों की व्यवस्था की जाए। जिलों में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि ऐसे सेवा कार्यों का नेतृत्व करें। स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा निर्मित उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध करवाए जाएं। माटी शिल्प, काष्ठ शिल्प और अन्य कलाओं से जुड़े शिल्पकारों के उत्पाद सामाजिक संगठनों द्वारा भी खरीदकर वितरित किए जाएं। दीपावली के अवसर पर जिला स्तर पर भी सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएं। मध्य प्रदेश का 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को लाल परेड मैदान पर भारतीय सेना के बैंड का प्रदर्शन होगा। एयर शो की भी तैयारी है। एक नवंबर को अमृत मध्य प्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति होगी तो दो नवंबर को पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह की तैयारी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सेवा कार्य किए जाएं और इसका नेतृत्व कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस और दीपावली पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही समाज के जरूरतमंद वर्ग के जीवन में खुशियां बिखरने के लिए समर्थ वर्ग को आगे आना चाहिए। निर्माण श्रमिकों, अस्पतालों में दाखिल निर्धन वर्ग के रोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार फल, मिष्ठान और उनके बच्चों के लिए पटाखों का प्रबंध करें। शासकीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति और निजी क्षेत्र के संस्थान भी प्रदेश के स्थापना दिवस और दीपावली पर सामाजिक प्रकल्प हाथ में लें। 108 कलाकार हिस्सा लेंगे इस दौरान बताया गया कि भोपाल के लाल परेड पर 31 अक्टूबर को भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर अमृत मध्य प्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत होगी, जिसमें 108 कलाकार हिस्सा लेंगे। लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित महेश्वर घाट की थीम पर कार्यक्रम का आकल्पन किया जा रहा है। संगीतकार अंकित तिवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रवीन्द्र भवन में सांस्कृतिक संध्या के साथ ही एक नवंबर को जन अभियान परिषद द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। ऐतिहासिक स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं बाजारों में सुंदरीकरण करने के साथ महत्वपूर्ण स्थलों पर 69 दीप जलाए जाएंगे। सभी जिलों में दो नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर दीपावली और गोवर्धन पूजा का सुखद संयोग बना है। विभिन्न गोशालाओं में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गो-पूजन कार्यक्रम होंगे। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रहे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल एसएन मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 65

रीवा में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक ऑडियो वायरल हो रहा

रीवा रीवा जिले में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो पीड़‍िता से बात का बताया जा रहा है। उधर इस मामले में एसपी विवेक सिंह इस तरह के किसी भी ऑडियो के वायरल होने से इनकार कर रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में यह ऑडियो पीड़‍िता का ही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में पीड़िता एक महिला के सवालों का जवाब दे रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह पति के साथ मंदिर से लौट रही थी। अचानक से चार-पांच युवक आकर मारने लगे। 5 बदमाशों ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया एक युवक धमकी देते हुए बोला- 'मैं मीडिया प्रभारी का लड़का हूं। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।' बताया कि हम पति-पत्नी हैं, फिर भी युवक नहीं माने। कांच की बोतल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पांच बदमाशों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। कांच की बोतल दिखाकर डराया पीड़िता ने बताया कि उन्हें कांच की बोतल दिखाकर डराया गया था. चिल्लाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया गया. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, उसके पति को पत्थर से मारा. उसके बाद वह पति को दूसरी जगह ले गए. फिर उसके साथ बारी-बारी से पांच आरोपियों ने रेप किया. पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई. जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे. पुलिस ने सात दरिंदों को दबोचा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों को तलाश तेज कर दी. करीब 100 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी की छाती और हाथ पर टैटू बना हुआ है. रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस न महिला से कथित तौर पर रेप करने वाले संदिग्धों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है. एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है. मामले की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पति-पत्नी की उम्र 19-20 साल है और वे अब भी कॉलेज में पढ़ते हैं. दोनों की हाल ही में शादी हुई है. दरिंदे ने कुबूल किया जुर्म पुलिस के अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम द्वारा जांच कराई गई है. पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई. एक आरोपी फरार है.पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है. इनमें एक आरोपी ने कुबूल किया है कि वह अपने साथियों के साथ भैरव बाबा मंदिर की ओर गया था. वह पांच लोग थे. वहां उन्होंने नशा किया, खाना खाया और वहीं नहाए थे. बाद में उसके तीन और दोस्त आ गए. तभी उन्हें एक चट्टान पर लड़का और लड़की बैठे दिखाई दिए. उसका एक साथ उनके पास पहुंच गया. फिर सभी वहां पहुंच गए. 4-5 लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया. उसने उसकी गाड़ी का वीडियो भी बनाया. लड़की का मोबाइल छीन लिया था जो बाद में उसे दिलवाया था. 21 अक्टूबर को हुई थी घटना पीड़िता के मुताबिक, 21 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ मंदिर घूमने गई थी. वापसी में दोपहर के समय मंदिर से 2 किलोमीटर दूर कोडिया नाले के पास एक चट्टान पर वह बैठ गए थे. तभी 5 युवकों ने उनके साथ मारपीट की. उसके पति को बांध दिया और उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने उनका वीडियो भी बनाया. उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद वह डरे सहमे घर पहुंचे. अगले दिन 22 अक्टूबर को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बाइक चाबी छुड़ा ली और फोन भी ले लिया भागने की कोशिश करने पर बाइक की चाबी छुड़ा ली और फोन ले लिया। मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी में योगेश शुक्ला और रीतेश मिश्रा मीडिया प्रभारी के दायित्व पर हैं। आरोपितों के नाम इनसे अलग हैं। आरोपित का वीडियो भी हो रहा वायरल घटना के एक आरोपित का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। आरोपित ने कहा कि 'नाले के पास हम मिलकर पार्टी कर रहे थे। सभी बहुत नशे में थे। एक युवक ने बताया कि महिला-पुरुष चट्टान के पास कुछ गलत कर रहे हैं। हम सभी मौके पर पहुंचे और दंपति को पीटा फिर महिला के पति को पेड़ से बांधकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर चेताया कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो को वायरल कर देंगे। महिला का महंगा मोबाइल भी हमने छीन लिया था।' पुलिस ने भी मौके पर से शराब की बोतल, गांजा, मोबाइल आदि सामान जब्त किया है। सभी आरोपित लिट्टी-चोखा बनाने के लिए जंगल में बने नाले किनारे गए थे। recent visitors 56

झारखंड चुनाव में प्रभारी के तौर पर शिवराज सिंह चौहान को मिला फ्री-हैंड, भाजपा में लगातार बढ़ रहा कद

भोपाल मध्य प्रदेश के 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में लगातार बढ़ रहा है। पार्टी संगठन भी उन पर पूरा भरोसा कर रहा है। इसी कारण पार्टी ने उन्हें नवंबर में होने जा रहे झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। टिकट वितरण के बाद अब उन्हें चुनाव प्रबंधन संबंधी निर्णयों के लिए फ्री हैंड दे दिया गया है। हाल ही में शिवराज सिंह को पीएम की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शिवराज की प्रचार शैली लोकप्रिय दरअसल, शिवराज सिंह ऐसे नेता हैं, जिनमें जनता आम आदमी की छवि देखती है। उनका जनता से जुड़ने का तरीका बहुत ही सहज, सरल है। यही वजह है कि झारखंड में भी उनकी प्रचार शैली लोकप्रिय हो रही है। ओबीसी वर्ग को साधने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। आदिवासी क्षेत्रों में शिवराज की रैली और सभाओं में भी भीड़ उमड़ रही है। ओबीसी वर्ग को शिवराज के जरिये साध रही भाजपा वैसे तो भाजपा अपने दिग्गज नेताओं को जाति या समाज के चेहरे के रूप में पेश नहीं करती, लेकिन जातिगत समीकरणों को साधने के लिए उपयोग करने में भी पीछे नहीं रहती। ऐसे ही शिवराज सिंह चौहान का ओबीसी चेहरे के रूप में भाजपा में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। झारखंड में भी ओबीसी मतदाताओं को साधने के लिए उनका उपयोग किया जा रहा है। दरअसल, पहले भी शिवराज सिंह दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में शामिल होते रहे हैं, साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आमंत्रित होते रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते भरोसे के बीच शिवराज की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति के खास मायने निकाले जा रहे हैं। लगभग 40 प्रतिशत ओबीसी मतदाता भाजपा झारखंड में अपना वोट शेयर 51 प्रतिशत करने के लिए प्रयास कर रही है। यहां ओबीसी मतदाताओं की संख्या 40 प्रतिशत के आसपास है। पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 से बढ़ाकर 27 करने का वादा किया था। भाजपा ने भी इसे चुनावी मुद्दा बनाया था। कमजोर वर्ग में बदलाव लाने की शिवराज की छवि रही शिवराज सिंह की छवि सफलतम मुख्यमंत्री के साथ किसानों, बेटियों और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से बदलाव लाने की है। इसका लाभ झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। जनता को अपनेपन से जोड़ना हो, महिला और बुजुर्गों के हित की योजना हो या सनातन धर्म का कोई विषय, शिवराज सिंह चौहान किसी भी मौके पर मंच लूटने वाले अग्रिम पंक्ति के वक्ताओं में शामिल हैं। recent visitors 77

साय कैबिनेट की बैठक 28 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार, 28 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी. इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया. मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी. वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है. समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी. मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन के लिए सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया. सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी. धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है. धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी. मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सहकारी समितियों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों को 18,420 रुपए प्रतिमाह के मान से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया. इस पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रुपए का व्यय भार आएगा. जिसके भुगतान के लिए पूर्व वर्षाें की भांति राशि मार्कफेड को प्रदाय की जाएगी. विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति द्वारा अनुशंसित 49 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया है. मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2021 के नियम 8 (2) में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए अभ्यार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी. राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन एवं संधारण नियम, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया. जिसके तहत पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति अपने दायित्वों के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण का कार्य भी देखेगी. ग्राम सभा के अनुमोदन से जल प्रभार का निर्धारण के अलावा नये कनेक्शन का निर्णय, वित्तीय प्रबंधन, मरम्मत, पेयजल गुणवत्ता का निर्धारण एवं शिकायतों का निराकरण करेगी. दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इसके तहत ऐसे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवाकाल में हो गई थी, और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकम्पा हेतु पात्र है, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी. ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदाय करने के पूर्व के आदेश को शिथिल करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा सके. लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डी.आई.आर. राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008 में संशोधन का अनुमोदन किया गया. जिसके तहत दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जाएगी तथा अंत्येष्ठि के लिए उनके परिवार को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. देशी/विदेशी मदिरा बोतलों पर चस्पा किये जाने हेतु Excise Adhesive Label (Hologram) होलोग्राम में अधिक सुरक्षात्मक फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक रोड (महाराष्ट्र) से होलोग्राम क्रय करने का निर्णय लिया गया. छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाइयों एवं कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण का अनुमोदन किया गया. recent visitors 62