पीएम सूर्य घर योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा

भोपाल पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 2500 घरों पर पैनल से बिजली बन रही है। अब उपभोक्ता इसे महंगी बिजली के विकल्प की तौर पर भी अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही महीनों में प्रदेश में सूरज से 40 मेगावट से अधिक बिजली बनना शुरू हो जाएगी। योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन आवेदक पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट या फिर एमपीसीजेड डाट इन, उपाय एप, वॉट्सएप चेटबाट या मुफ्त नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। किसान लगवा रहे बड़े पैनल किसान भी खेतों में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम से कुसुम योजना के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इन पैनल से बनने वाली बिजली को कंपनियां खरीदेंगी और किसानों को यूनिट के हिसाब से राशि दी जाएगी। किसान और कंपनी के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक हजार 456 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लगने से करीब तीन हजार 345 मेगावाट सोलर एनर्जी बन सकती है। मध्यप्रदेश में लगाए गए सोलर पैनल     कंपनी – सोलर पैनल     मध्य क्षेत्र – 9000     पश्चिम क्षेत्र – 4216     पूर्व क्षेत्र – 1926     कुल – 15142 सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे     फरवरी में शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे हैं। छह महीने में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नौ हजार लोगों को इससे जोड़ा है, जबकि प्रदेशभर में 15 हजार लोग पैनल लगवा चुके हैं। – मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ नोडल एवं प्रकाशन अधिकारी, ऊर्जा विभाग   recent visitors 50

प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।            मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।            इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे। recent visitors 68

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मुकाबले के खिलाफ हिंदू महासभा का प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान

ग्वालियर ग्वालियर में कल यानी 6 अक्टूबर को होने जा रहे भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच का हिंदू महासभा कड़ा विरोध कर रही है। हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में बने हालात में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ गलत काम हो रहे हैं। हिंदू महासभा अपने साथ अन्य हिंदू संगठनो को लेकर व्यापारियों को पत्र भेज रही है। पत्र में लिखा है कि हिंदुओं के सम्मान के लिए 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखें। ग्वालियर में मैच का विरोध,हिंदू महासभा ने की पिच खोदने की कोशिश क्या कहा एसपी ने? इस मामले में ग्वालियर के एसपी का कहना है कि वह किसी भी हाल में ग्वालियर की छवि को बिगड़ने नहीं देंगे। कुछ लोग विरोध में थे, लेकिन उनसे हमारी बात हो गई है। वहीं हिंदू महासभा लगातार व्यापारियों के साथ बैठक कर रही है। अगस्त में ही शुरू हो गया था विरोध भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच अगस्त 2024 में इंदौर की जगह ग्वालियर में कराने की घोषणा की गई थी। मैच की घोषणा के साथ ही हिंदू वादी संगठन, हिंदू महासभा ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके लिए हिंदू महासभा ने 14 अगस्त को खून से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर इस मैच को रद्द कराने की मांग की थी। साथ ही साथ 28 अगस्त तक मैच को रद्द करने की चेतावनी भी दी थी। तब से हिंदू महासभा लगातार प्रदर्शन कर इस मैच का विरोध कर रही है। इस बीच में कई रैलियां व सभाएं की गई थीं। विरोध के चलते मोती मस्जिद में बांग्लादेशी क्रिकेटर नहीं पढ़ सके नमाज शुक्रवार को जुमा की नमाज अता करने के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर फूलबाग की मोती मस्जिद जाना चाहते थे। जिसके लिए दोपहर के 1.30 बजे का समय तय किया गया था। फूलबाग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। तभी हिंदू महासभा विरोध करने की तैयारी करने लगी। इसको देखते हुए बांग्लादेशी टीम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। शहर काजी ने होटल में पहुंचकर बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को नमाज-ए-जुमा अता कराई। 80 प्रतिशत व्यापारियों का मिल रहा समर्थन महासभा ने मैच से एक दिन पहले हिंदू संगठनों के महासम्मेलन का ऐलान किया था, लेकिन किसी कारण वश यह सम्मेलन टल गया। पर 6 अक्टूबर को लश्कर के सभी बाजार बंद का आह्वान किया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि हमने रविवार को दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। इसके लिए सभी दुकानों पर हमारे कार्यकर्ता जाकर बंद का समर्थन कराने के लिए पत्र भेज रहे हैं। 80 प्रतिशत व्यापारियों का हमें समर्थन भी मिल रहा है। हम विरोध कर रहे हैं और करते रहेंगे, पुलिस जेल क्यों न भेज दे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि यह विरोध हर भारतीय का विरोध है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं, उसका विरोध है। हिंदुओं के धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे हैं उसका विरोध है। हम ग्वालियर की धरती पर बांग्लादेश से मैच नहीं होने देंगे। फिर चाहे पुलिस हम पर मामला दर्ज कर जेल क्यों न भेज दे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने हिंदुओं के साथ छल किया है। कथित हिंदू संगठन कहलाने वाले कई दल चुप्पी साधकर बैठे हैं। हमें न चुनाव लड़ना है न ही वोट चाहिए। इसलिए हम विरोध करते रहेंगे। 4 हजार जवान रहेंगे तैनात बताया जा रहा है कि पहले मैच की सुरक्षा में दो हजार के लगभग जवान लगाए जा रहे थे। विरोध और तनाव को देख इंटेलिजेंस ने कड़ी सुरक्षा के लिए सलाह दी थी। जिसके बाद पुलिस जवान व अफसरों की संख्या अब चार हजार कर दी गई है। दो हजार जवान बाहर से मिले हैं और इतने ही जवान जिले से लगाए जा रहे हैं। ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी के बीच रवाना होंगी टीमें एसपी ग्वालियर राकेश कुमार सगर ने बताया कि पहले स्टेडियम की बाउंड्री वॉल नीचे थी, लेकिन अब उसको बढ़वा कर ऊंचाई बढ़ा दी गई है, जिससे कोई आसामाजिक तत्व अंदर प्रवेश न कर सके। इसके अलावा जिस रूट से टीमें निकलेंगी विशेषकर बांग्लादेश की वहां कड़ी चौकसी लगा दी है। ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। पार्किंग के लिए देना होगा 100 व 50 रुपए शुल्क MPCA व GDCA द्वारा निजी एजेंसी के सहयोग से कुल 13 पार्किंग बनवाई गईं हैं। चार पहिया वाहन के लिए 100 रुपए व दोपहिया वाहन पार्क करने के लिये 50 रुपए शुल्क रखा गया है।  पार्किंग स्थल पर भी रोशनी, पेयजल, अस्थायी शौचालय व CCTV कैमरे की व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की देख-रेख में पार्किंग व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुल 13 पार्किंगों में 7 चार पहिया वाहनों के लिये और 6 पार्किंग दोपहिया वाहनों के लिए रहेंगी। मोती झील व गोल पहाड़िया की तरफ यह पार्किंग बनाई गई हैं। इस रूट से जाएंगी टीमें सिविल एयरपोर्ट से डीडी नगर चौराहा, पानी की टंकी तिराहा, यूनीपेंच फैक्ट्री तिराहा, गोला का मंदिर, महाराजा गेट, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन तिराहा, होटल सनबीम तिराहा, हेल्थ सेंटर तिराहा होते हुए होटल रेडिसन पहुंचेंगे। जबकि होटल से शंकरपुर स्टेडियम प्रैक्टिस के लिए, होटल रेडिसन से हेल्थ सेंटर तिराहा, तानसेन होटल तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, गोला का मंदिर, सिमको चौराहा, यादव धर्मकांटा, मल्लगढ़ा चौराहा, जलालपुर, सागरताल चौराहा, पऊआ वाली माता व मोतीझील होते हुए शंकरपुर स्टेडियम पहुंचेगी। बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे ग्वालियर शुक्रवार को बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज दौनेरिया ग्वालियर पहुंचे। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर उन्होंने कहा कि यह मैच इस समय नहीं होना चाहिए। BCCI ने यह मैच गलत समय पर लिया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ किस तरह से बर्बरता हो रही है। हिंदुओं को वहां पेड़ों से और खंभो से बांध कर मारा गया है। इतनी बर्बरता इतिहास के पन्नों में कभी सुनी नहीं गई है, जितनी बर्बरता अब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई है। ऐसी बर्बरता के बाद भी BCCI यह मैच करा रही है। करोड़ों … Read more

अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात

लखनऊ अमेठी में शिक्षक व उसके परिजनों की हत्या के पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में मुलाकात की। पीड़ित परिजन सीएम से मिलने के लिए लखनऊ आए। मुलाकात में ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। वो ही पीड़ित परिजनों को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे। यहां बता दें कि अमेठी में शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम और दो बच्चों की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह आरोपी की पुलिस कर्मियों से मुठभेड़ भी हुई जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर  फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है। अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी। रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे। मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में चंदन पर दो मुकदमे दर्ज है। सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके पहले आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती रही। आरोपी ने स्वीकार किया गुनाह कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। recent visitors 62

देवरिया : खेत के बीच चीखती चिल्लाती बदहवास भाग रहीं छात्राएं, बाइक पर सवार शोहदे… वीडियो हिलाकर रख देगा

 देवरिया  देवरिया जिले में शुक्रवार दोपहर में एक भयावह घटना घटी। स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को रास्ते में रोककर बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोहदों के चंगुल से अपने को बचाकर दोनों छात्रायें चिल्लाते हुए भागीं। इस दौरान एक बच्‍ची साइकिल समेत खेत में जा गिरी। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे मगर आरोपी बाइक से भाग निकले। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। घटना तरकुलवां थाना क्षेत्र की है। एक गांव की दो लड़कियां प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा हैं। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल गई थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्राएं साइकिल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्राओं को घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। अचानक हुई इस घटना से लड़कियां घबरा गई। मगर फिर हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने आप को शोहदों के चंगुल से छुड़ाकर चिल्लाते हुए भागी। इस दौरान छात्राओं की साइकिल खेत में गिर गई। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख शोहदे बाइक से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज वायरल यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शोहदे छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं और छात्राएं चिल्लाते हुए भाग रही हैं। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने तरकुलवां थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। एस ओ मृत्युंजय राय ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। recent visitors 161

PM मोदी वाशिम पहुंचे, पोहरादेवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, शीश झुकाया, आरती की, नगाड़ा बजाया…

मुंबई  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम जिला के पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पोहरादेवी में ही स्थित संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक चव्हाण ने किया। इसके बाद मोदी हेलीकॉप्टर से पोहरादेवी के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बजाया नगाड़ा पूजा के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर प्रांगण में मौजूद नगाड़ा भी बजाया. यह मंदिर बंजारा समुदाय के लोगों के लिए खास है और उनकी माता पोहरादेवी वाली जगदंबा माता में बहुत आस्था है. देवी की विशेष पूजा और आरती में नगाड़ा बजाना एक आवश्यक रीति है और जब लोगों की मनोकामना मंदिर में पूरी होती है तो भी वह नगाड़ा बजाकर बधाई भरते हैं. पीएम मोदी, महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और शनिवार को वह 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. महाराष्ट्र में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है. पीएम मोदी सबसे पहले वाशिम पहुंचे, यहां वह बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करने वाले हैं. इसी क्रम में वह पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और यहां से संत सेवालाल महाराज तथा संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए. यहां से निकलकर वह ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वाशिम के बाद मोदी का ठाणे और मुंबई जाने का कार्यक्रम हैं। जहां पर वह कई आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आज 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किस्त जारी होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत रूप से इस किस्त की घोषणा करेंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करती है, जिससे देशभर के लाखों लोगों को फायदा होता है। प्रत्येक वर्ष, पात्र किसानों को कुल ₹6,000 मिलते हैं, जो ₹2,000 प्रत्येक की तीन किस्तों में वितरित किए जाते हैं। मोदी वाशिम में करीब 23,300 करोड़ रुपए की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। ठाणे में 32,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद PM मुंबई में लगभग 14,120 करोड़ रुपए की लागत वाली मुंबई मेट्रो लाइन- 3 के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से आरे जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (JVLR) सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। मोदी BKC और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच मेट्रो में सवारी भी करेंगे। recent visitors 155

मंत्री जायसवाल ने चिरमिरी में कृषि विश्व विद्यायल बनाने तथा चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के मध्य एक नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषण की

 मंत्री जायसवाल ने कृषि विश्वविद्यालय तथा नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा नए संस्थान के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी शिक्षा में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे  मंत्री जायसवाल ने चिरमिरी में कृषि विश्व विद्यायल बनाने तथा चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के मध्य एक नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषण की मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  04 अक्टूबर 2024/ माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा अस्थाई भवन आईटीआई कॉलेज के प्रथम तल पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य गीत का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात जायसवाल ने रिबन काटकर कॉलेज का कक्षाओं का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस नए संस्थान के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी शिक्षा में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है इस शुभारंभ के साथ ही चिरमिरी के छात्रों को अब स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने की दो घोषणाएं:- इस दौरान उन्होंने सरभोका के आसपास चिरमिरी में कृषि विश्व विद्यायल बनाने तथा चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के मध्य एक नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषण की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र  में आने वाले सत्र में भौतिक, गणित, हिन्दी तथा अंग्रेजी विषय से यहां के विद्यार्थी स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई कर सकेंगे। सरकार ने शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज के भवन हेतु निर्माण एवं उपकरण तथा साजसजा के लिए 10  करोड़ रूपये की शासकीय स्वीकृति दी है। इसके साथ ही चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 01 में 5 एकड़ भूमि का आबंटन किया गया है। कॉलेज निर्माण के सभी कार्य प्रक्रियाधीन है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम)  एवं जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) ब्रॉच प्रारंभ किया गया है। सभी ब्रांचों में 60-60 सीट उपलब्ध है। कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए 23 शैक्षणिक स्टाफ, 45 सहयोगी स्टाफ कुल 68 लोगों सेटअप तैयार किया गया है। इस कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त है तथा छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय से संबध्यता किया गया है। अभी कॉलेज में सिविल इंजीनिरिंग के 8 तथा माइंनिंग इंजीनियरिंग 19 विद्यार्थियों के साथ कुल 27 छात्र है। आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों ने नल कलेक्शन, वाटर कूलर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच तथा कॉलेज परिसर में मोटर साइकिल स्टैंड की मांग रखी जिन्हें मंत्री जी तुरंत स्वीकृति दे दी और छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने तत्काल नगर निगम आयुक्त इनके प्राक्कलन तैयार इसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।   कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने नव प्रवेशी छात्र एवं छात्राओं को पेन एवं कॉपी देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, भूतपूर्व महापौर डब्ल्यू बेहरा, वार्ड पार्षद राय सिंह, जनप्रतिनिधी, विजयेन्द्र सारथी, नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आंचल, तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य आर. जे. पाण्डेय आईटीआई कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं तथा उनके अभिभावक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 130