कोलकाता में डॉक्टर की हत्या का जताया विरोध, छत्तीसगढ़-कोरबा में डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल की दी चेतावनी

कोरबा. कोलकाता के बीजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला देश और दुनिया में गर्माया हुआ है। इस घटनाक्रम को लेकर कोरबा में मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों ने नेताजी चौक से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा करने के साथ मामले में संलिप्प्त सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हाल में ही एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लगातार हो रही जांच के साथ इसमें कई  प्रकार के खुलासे हुए हैं।  कोरबा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर के अलावा विभिन्न चिकित्सा संस्थान से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन करने के साथ रैली निकाली  उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र श्रीवास ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और जहां की अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस प्रकरण में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग संगठन कर रहा है। ऐसा नहीं होने पर वे कामकाज बंद कर देंगे। सृष्टि मेडिकल इंस्टिट्यूट के संचालक देवेंद्र पांडे ने मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज काफी समय से चल रहा है और इसी की परिणति यह घटना हुई है। प्रकरण में दोषियों को अत्यंत कठोर सजा देने की जरूरत है। प्रकरण में चारों तरफ से दबाव बनने पर सीबीआई के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मालूम चला है कि किसी बात को लेकर दिवंगत डॉक्टर का कैंपस में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा से विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। खबरें तो इस प्रकार की है कि मौके पर ही डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए उसकी हड्डियां तोड़ दी गई और बाद में दुष्कर्म की वह घटना हुई जिसे लेकर देश भर में डॉक्टर के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ और संभ्रांत लोगों का खून खोल उठा है। recent visitors 89

राज्य के सभी 55 जिलों में पुलिस बैंड के स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होने की आमजन ने की प्रशंसा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पुलिस बैंड की महत्ता पर बल देते हुए हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना और इसके लिए इच्छुक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें बैंड में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जयदीप प्रसाद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में पुलिस बैंड द्वारा परेड में शामिल होकर देशप्रेम से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति दी गई । उल्लेखनीय है कि पुलिस बैंड की परेड में उपस्थिति से कार्यक्रम देखने आए दर्शक अत्यंत प्रसन्न, आकर्षित और रोमांचित नज़र आए । सभी जिलों में पुलिस बैंड द्वारा परेड में शामिल होकर देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति दिए जाने की उपस्थितजन ने प्रशंसा की और इसे प्रदेश सरकार और मध्यप्रदेश पुलिस का सराहनीय कदम बताया। इस तरह सभी जिलों में 15 अगस्त को पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दिए जाने की चुनौती हुई पूर्ण पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के प्रयासों से 10 जनवरी 2024 से प्रारंभ 6 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के ट्रेनिंग सेंटर सातवीं वाहिनी भोपाल में 100, प्रथम वाहिनी इंदौर में 107 तथा छठीं वाहिनी जबलपुर में 123 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बैंड वादन तथा वाद्ययंत्रों का सघन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित नवीन बैंड वादकों को जिला स्तरीय परेड के प्रशिक्षण के लिए एसटीसी बैंगलुरु से एडवांस बैंड कोर्स करके आए मध्यप्रदेश की विभिन्न बैंड इकाइयों के 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को भी लगाया गया । इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को 15 अगस्त को होने वाली जिलास्तरीय परेड के लिए जिलों में वितरित किया गया। इन 340 प्रशिक्षुओं में प्रदेश की सभी बटालियनों के पुलिसकर्मियों को सम्मिलित किया गया ताकि सभी इकाइयों में बैंड स्‍थापना के लक्ष्‍य को शीघ्र पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात इन प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदेश के 49 जिलों में 15 अगस्त 2024 की परेड को गौरवपूर्ण बनाने के लिए अपने-अपने जिलों में भेजा गया। मध्य प्रदेश में 6 जिलों में पूर्व से ही बैंड दल गठित है। इस प्रकार इस वर्ष प्रदेश के सभी 55 जिलों में बैंड दल के साथ स्वतंत्रता दिवस पर परेड संपन्न की गई।   आजादी की धुन अभियान के अंतर्गत जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में भी बैंड दे रहा प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "आजादी के रंग, खाकी के संग" अभियान और विशेष रूप से पुलिस बैंड के लिए संचालित किए जा रहे “आज़ादी की धुन” अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भी पुलिस बैंड द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति दी है। इसी अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार नीमच में  11 अगस्त को  “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जिले के एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल तिरंगा रैली के दौरान पुलिस बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई थी । इसके पूर्व 10 अगस्त को सागर जिले के पुलिस बैंड द्वारा शहर के मुख्य बाजार स्थित यातायात थाने के सामने भी शानदार प्रस्तुति दी गई थी । प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के विभिन्न आयोजनों में सुमधुर प्रस्तुति देकर पुलिस बैंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सभी जिले के निवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।   recent visitors 96

मध्यप्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों ने भी बंद की OPD, हाईकोर्ट बोला- हड़ताल का ये तरीका कतई ठीक नहीं

जबलपुर/ भोपाल कोलकाता रेप और मर्डर को लेकर डॉक्टरों के प्रदर्शन का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दाखिल की गई है, जिसे लेकर आज सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ़ जस्टिस की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान कई तल्ख टिप्पणियां की। कोर्ट ने कहा कि हड़ताल का यह तरीका ठीक नहीं है। अगर किसी की जान निकल रही होगी तो आप कहिएगा कि दो दिन बाद दवाई देंगे। हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर लौटने की सलाह दी है। इधर, अपने जवाब के लिए जूनियर डॉक्टरों ने जवाब के लिए वक्त मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोलकाता की घटना और डॉक्टर्स की सुरक्षा पूरे देश का मुद्दा है। हड़ताल का यह तरीका ठीक नहीं है। अगर किसी की जान निकल रही होगी तो आप कहिएगा कि दो दिन बाद दवाई देंगे। कोर्ट ने हड़ताली संगठनों से बात करके जवाब देने का निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता IMA को भी अब पक्षकार बनाया जाएगा। बेंच ने कहा कि कोलकाता की घटना और डॉक्टर्स की सुरक्षा पूरे देश का मुद्दा है। कोर्ट ने जूडा को हड़ताली संगठनों से बात करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता IMA को भी पक्षकार बनाएगा। थोड़ी देर बाद फिर मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के सभी जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। भोपाल में नेशनल हॉस्पिटल, हजेला हॉस्पिटल, अक्षय हार्ट हॉस्पिटल, सिद्दांता रेडक्रॉस हॉस्पिटल, गेस्ट्रो केयर हॉस्पिटल और चिरायु के साथ ही कई निजी अस्पताल OPD बंद रखकर विरोध जता रहे हैं। कुछ अस्पताल बाहर नोटिस चस्पा कर OPD बंद रखने की सूचना भी दे रहे हैं। इंदौर में सोमवार को भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आयुष विभाग और मेडिकल कॉलेज के दूसरे कंसल्टेंट को ओपीडी ड्यूटी पर लगाया गया है। इंदौर में सभी विभाग की ओपीडी शुरू है। वहीं इंदौर के सभी प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी बंद रखी गई है जबकि एडमिट मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। भोपाल में हमीदिया और एम्स के बाद अब निजी अस्पतालों ने भी आज ओपीडी बंद रखी है। प्राइवेट अस्पताल अक्षय हार्ट, नेशनल अस्पताल, सिद्धांता सहित भोपाल के कई अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू है। recent visitors 91

CM यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार करने की मांग की

भोपाल  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत के मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर ये स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। डॉ यादव ने कल देर रात अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। किसी भी बहन बेटी, वो भी एक चिकित्सक के साथ ऐसी घटना निंदनीय और दुखद है। इस तरह की घटना किसी भी बहन या बेटी के साथ नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा ने भोपाल में एक मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया, जिसमें पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की, आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और डॉक्टर रेप कांड में सरकार ने लीपापोती की है। उन्होंने ममता बनर्जी पर संवेदनहीनता और सांप्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।   recent visitors 105

पटरी पर रखी भारी चीज से टकराकर डिरेल हुई साबरमती Exp, अब IB कर रही जांच

कानपुर कानपुर में आज सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं. कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे. शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है. रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिए गए हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. इस घटना में यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. पैसेंजर्स के लिए अहमदाबाद के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है. वहीं कानपुर एडीएम सिटी राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतरी हैं, गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है. एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है. किसी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ है. बता दें कि शुक्रवार की देर रात कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे बेपटरी हो गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है. इस हादसे को लेकर ड्राइवर ने भी कहा है कि हादसा प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने की वजह से हुआ है, क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया, वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड मुड़ गया. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है. सीनियर अधिकारी घटनास्थल और कंट्रोल रूम में मौजूद हैं. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं. रेलवे की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353 कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015 मिर्जापुर 054422200097 इटावा 7525001249 टुंडला 7392959702 अहमदाबाद 07922113977 बनारस सिटी 8303994411 गोरखपुर 0551-2208088 इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल (1) 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24 (2) 11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24 (3) 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24 (4) 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO 17.08.24 (5) 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24 (6) 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड) JCO 17.08.24 इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन (1) 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर-वी झांसी. (2) 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर- वी झांसी. (3) 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी. सिलीगुड़ी के रंगा पानी में मालगाड़ी पटरी से उतरी वहीं दूसरा हादसा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी-रंगा पानी में भी हुआ है. ये एक्सीडेंट एक प्राइवेट यार्ड में हुआ, जहां ईंधन ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई. देर रात सिलीगुड़ी -रंगा पानी इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी ईंधन ले जा रही थी. रेलवे का कहना है कि ये हादसा एक प्राइवेट यार्ड में हुआ. ऐसे में रेल मंत्रालय से उसका कोई लेना देना नहीं है. इससे पहले भी रंगा पानी में 15 दिन पहले एक और मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी. इसी इलाके में इस साल जून के महीने में कंचनजंघा एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. यहां 2 महीने के अंदर 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं. recent visitors 94

मध्यप्रदेश में तबादले का नियम, प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही होंगे तबादले, कैबिनेट में होगी पास

भोपाल प्रदेश में पिछले डेढ़ साल तबादलों पर लगी रोक मोहन सरकार हटाने जा रही है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति तैयार कर ली गई है और विभागीय मंत्री से इसका अनुमोदन भी हो गया है। अब जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी। इसके अनुरूप ही मध्य प्रदेश में तबादले किए जाएंगे। मंत्रियों को सौंपा प्रभार इसके पहले राज्य सरकार ने मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही तबादले किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के प्राथमिकता वाले जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। 2022 में तबादलों से रोक हटी थी। तबादले से रोक हटी वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते तबादले से रोक नहीं हटाई गई। तब से लेकर अब तक केवल मुख्यमंत्री समन्वय से ही तबादले हो रहे हैं। अब दोनों ही चुनाव संपन्न हो चुके हैं, ऐसे में सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तबादले से रोक हटाने जा रही है और नई तबादला नीति के तहत तबादले किए जाएंगे।   नई तबादला नीति एक जिले से दूसरे जिले के अंदर तबादले के लिए प्रभारी मंत्री की अनुशंसा अनिवार्य होगी। एक निश्चित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले होंगे, लेकिन किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे। recent visitors 70

रोजगार एवं स्व-रोजगार से युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर में गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और बनेगा न्यायालय भवन कोतमा में बनेगा 100 बिस्तरीय अस्पताल रोजगार एवं स्व-रोजगार से युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवा, नारी, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित कोई योजना नहीं होगी बंद मुख्यमंत्री अनूपपुर जिले में आयोजित आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनूपपुर जिले अनूपपुर में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। अनूपपुर में ही गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और न्यायालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के कोतमा को भी 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बनाने की सौगात दी। बिजुरी उप तहसील को तहसील बनाने, बिजुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन करने एवं अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण के लिये हमारी सरकार कृत-संकल्पित है, इनको आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। रोजगार और स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व से संचालित जन-कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बिजली, सड़क, पानी के बाद युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने बलबूते पर कुछ कर सकें और अपनी जिंदगी बेहतर बना सकें, इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों सहित सभी जिलों में औद्योगिक पार्क और आईटी पार्क बनाने के प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 5 वर्षों में हमारी जीडीपी 7 लाख करोड़ की होगी। उन्होंने कहा की लाड़ली बहनों के लिए हमनें बजट में 18 हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर जिले में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अंतर्गत लाड़ली बहनों के लिए आभार-सह-उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिला मुख्यालय अनूपपुर आगमन पर पिपरहा के गुदुम बाजा दल ने जनजातीय संस्कृति के साथ स्वागत किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव में 176 कार्यों का लोकार्पण एवं 25 कार्यों का भूमि-पूजन किया। मध्यप्रदेश में कोई योजना नहीं होगी बंद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक है। भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा सूत्र ने बिगड़ते संबंधों की डोर संभाली है। हमारा देश त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहां प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के सभी गतिविधि तीज और त्यौहार मनाएं जाएंगे। हमारी सरकार ने गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी जैसे त्यौहार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। नर्मदा की गोद अमरकंटक में जन्म लेना सौभाग्य की बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद मनुष्य इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। सौभाग्य अच्छा रहा तो वह भारत में जन्म लेता है। भगवान की भक्ति के पुण्य से मध्यप्रदेश में तथा मां नर्मदा मैया की कृपा से अनूपपुर की इस पवित्र भूमि में जन्म लेता है। यहां की भूमि ऋषि-मुनियों की तपोस्थली है। कार्यक्रम को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राधाकृष्ण को झुलाया झूला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राधाकृष्ण को झूला झुलाया। इसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर बहनों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन के उपहार भेंट किये। उन्होंने बहनों को अपने हाथ से मिठाई ‍खिलाकर मुँह मीठा कराया। महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर अनूपपुर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं द्वारा प्रोसेस कोदो, कोदो की बिस्किट, नमकीन, गोंडी पेंटिंग, आयरन आर्ट, बाथ प्रोडेक्ट, प्ले आर्ट, बीजापुरी काष्ठ से रक्षाबंधन हेतु तैयार किए गए गिफ्ट हैम्पर, अचार, मुरब्बा इत्यादि के अवलोकन के बाद महिलाओं से उत्पाद के विक्रय के संबंध में मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त और उत्सावर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध पैडी ट्रांसप्लांटर संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राईसाईकल भी प्रदान किए। एकलव्य आवासीय परिसर में फलदार पौधा रोपा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आवासीय परिसर में फलदान पौधा रोपा। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान … Read more