व्हाट्स एप पर भेजा मैसेज, राजस्थान-अलवर में पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगे 30 हजार

अलवर. साइबर ठगों ने विवेकानंद नगर सेक्टर 4 निवासी महिला रिद्धि से नौकरी दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित महिला रिद्धि की परिचित सोनिया ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब कर 30 हजार रुपये महीना कमाने के बारे में बताया गया। पीड़िता ने जब दिए गए नंबरों से बात की तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठग ने पहले 100 रुपये मांगे फिर 200 और फिर यह सिलसिला 30000 पर आकर रुका। इसके बाद भी ठग लगातार पैसों की डिमांड करने लगे। व्हाट्सएप डीपी का स्क्रीनशॉट लेकर महिला को ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपयों की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर धमकी भी दी, जिस पर पीड़ित महिला अपने परिवार के लोगों के साथ साइबर थाने पहुंची व संबंधित नंबरों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। recent visitors 110

अब मध्यप्रदेश में पोषण आहार के लिए 8 की बजाए मिलेंगे 18 रुपए, कुपोषण से बचाने राशि बढ़ाएगी केंद्र सरकार

भोपाल प्रदेश के बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए भारत सरकार पोषण आहार की राशि बढ़ाने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार से भी सुझाव मांगा था। राज्य सरकार ने पोषण आहार की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया। आठ से 12 रुपये तक खर्च राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती, धात्री माताओं, अतिकम वजन के बच्चों को प्रति हितग्राही प्रतिदिन पूरक पोषण आहार दिया जाता है। वर्तमान में आठ से 12 रुपये तक प्रति बच्चे पर पोषण आहार के लिए खर्च किए जाते हैं। वर्तमान समय की मंहगाई को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने यह राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसके बाद भारत सरकार पोषण आहार की राशि आठ रुपये बढ़ाकर 12 रुपये और 12 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये करने जा रही है। 50 प्रतिशत व्यय देता है केंद्र बता दें कि पूरक पोषण आहार में व्यय की जाने वाली 50 प्रतिशत राशि भारत सरकार महिला बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बाल विकास परियोजनाओं में तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों को सांझा चूल्हा के माध्यम से सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन पृथक पृथक मीनू अनुसार पूरक पोषण आहार के रूप में दिया जाता है। संपर्क एप से होगी है आंगनबाड़ियों की मानिटरिंग राज्य सरकार ने व्यवस्था में कसावट लाते हुए आंगनबाड़ियों की आनलाइन मानिटरिंग की व्यवस्था भी की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सहायिका संपर्क एप पर आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ फोटा लेकर अपलोड करते हैं। इसी तरह बच्चों को परोसा जाने वाले भोजन, पोषण आहार की भी फोटो संपर्क एप पर अपलोड की जाती है। इससे काफी हद तक व्यवस्था में पारदर्शिता आई है। एक नजर में- बाल विकास परियोजनाएं — 453 आंगनबाडी केंद्र– 84465 मिनी आंगनबाडी केंद्र -12670 आंगनबाड़ियों में पूरक पोषण आहार से लाभान्वित हितग्राही– 80.00 लाख अभी यह है पोषण आहार अप्रैल-2018 से पुनरीक्षित दर 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चे – 8 रुपये प्रति बच्चा प्रतिदिन- 12-15 ग्राम प्रोटीन , 500 कैलोरी अतिकम वजन के बच्चे (6 माह से 6 वर्ष तक) 12 रुपये प्रति बच्चा प्रतिदिन- 20-25 ग्राम प्रोटीन , 800 कैलोरी गर्भवती माता,धात्री माता एवं किशोरी बालिका- 9.50 रुपये प्रति हितग्राही प्रतिदिन- 18-20 ग्राम प्रोटीन, 600 कैलोरी   recent visitors 132

अजात शत्रु थे पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक होने के साथ-साथ अजातशत्रु थे जिनका सभी दलो के लोग बराबर सम्मान करते थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने श्री बाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया और कहा कि वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते थे और सम्मान करते थे। डेका ने 1978-79 में उनके असम दौरे के संबंध में स्मृतियां साझा की। राज्यपाल श्री डेका ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए श्री बाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। भारत को जब कमजोर देश समझा जाता था, तब पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। इस कदम से उन्होंने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। राज्यपाल ने श्री वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की। recent visitors 80

10 साल तक के बच्चों को देंगे ओलंपिक खेलों की खास ट्रेनिंग, राजस्थान-भरतपुर में मंत्री कर्नल राठौड़ ने की घोषणा

भरतपुर. विश्व में ओलंपिक खेलों का विशेष महत्व है और इसी को लेकर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आगामी 2036 ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान में 10 साल तक के बच्चों का चयन कर उन्हें खास ट्रेनिंग देने की बात कही है और उम्मीद जताई है कि 2036 के ओलंपिक खेलों तक ये अच्छे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन सकें और भारत की झोली में सबसे अधिक पदक डालें। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 78वें स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमें 2036 के ओलंपिक तक ऐसी तैयारी करनी है कि भारत नंबर 1 पर आए। इसके लिए राजस्थान की तरफ से हम 10 साल के एक हजार बच्चों का चयन कर उन्हें खास ट्रेनिंग देंगे। मुझे यकीन है अगले 12 साल में वे अंतर्राष्ट्रीय लेवल के सबसे अच्छे खिलाड़ी होंगे। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एथेंस 2004 ओलंपिक खेलों में पुरुषों की डबल-ट्रैप स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने देश के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक रजत पदक जीत चुके हैं। recent visitors 80

भारतीय उद्यमियों को मिलेंगे नए व्यावसायिक अवसर, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेला के ब्रोशर का किया विमोचन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले  ‘स्वदेशी मेला’ की विवरणिका (ब्रोशर)  का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025,  राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025  व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा।     इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, प्रान्त समन्वयक श्री जगदीश पटेल, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्री प्रवीण मैशेरी, श्रीमती शीला शर्मा, श्री युगबोध अग्रवाल, श्री अमर बंसल, स्वदेशी मेला एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी, श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे। recent visitors 89

घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए अनूपपुर और कोतमा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की: मुख्यमंत्री मोहन यादव

अनूपपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को अनूपपुर में आयोजित लाड़ली बहन से उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए और जिले वासियों को कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए अनूपपुर और कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। लाडली बहनों का आर्थिक विकास करने के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने अनूपपुर में कई घोषणाएं की।   मुख्‍यमंत्री ने की ये घोषणाएं जिला मुख्यालय में नया न्यायालय भवन। कोतमा नगर में 100 बिस्तर का सिविल अस्पताल। बिजुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। कोतमा में सभी अनु विभाग कार्यालय के लिए भवन की मंजूरी। बिजुरी को तहसील का दर्जा। अनूपपुर में ऑडिटोरियम भवन।naidunia_image जिला मुख्यालय अनूपपुर में नवीन बस स्टैंड। अनूपपुर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स। अनूपपुर और कोतमा के बीच हवाई पट्टी का निर्माण। इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय का लेंगे सहयोग। अनूपपुर में मेडिकल कालेज निर्माण कराया जाएगा। कोतमा के राजा कछार जलाशय का निर्माण करांएगे। तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम कंटकों से उरा गांव तक तीन किलोमीटर की सड़क। राष्ट्रीय राजमार्ग से पथरौड़ी गांव तक सड़क बनाए जाने की घोषणा की। recent visitors 110

अभिभावकों ने धरना देकर जताया विरोध, राजस्थान-झुंझुनू में शिक्षक के ट्रांसफर पर स्कूल में लगााया ताला

झुंझुनू. तबादले हुए शिक्षक को स्कूल में वापस लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल में ताला लगाकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झुंझुनू के सूरजगढ़ तहसील में स्थित बालू राम की ढाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के तबादले को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक शिक्षक सुमेर सिंह को वापस इस स्कूल में तैनात नहीं किया जाता, तब तक स्कूल को खोलने और बच्चों को भेजने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीण गोपी राम ने बताया कि शिक्षक सुमेर सिंह का दूसरी स्कूल में तबादला कर दिया गया है। सुमेर सिंह पिछले 20 साल से इस स्कूल में कार्यरत थे और इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ पौधारोपण, योग अभ्यास, खेलकूद, पारिवारिक संस्कार, स्वच्छता आदि गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया। उनके कार्यकाल में स्कूल के परिणाम बेहतर हुए और नामांकन में भी वृद्धि हुई। सुमेर सिंह की अनुपस्थिति स्कूल की प्रगति के लिए हानिकारक साबित हो रही है, इसलिए जब तक उन्हें वापस नहीं लाया जाता, धरना जारी रहेगा। recent visitors 113