श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन

रायपुर श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालुओं को लेकर मंगलवार को भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से रवाना हुई। ये श्रद्धालु अयोध्या में श्रीरामलला के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या और काशी जा रहे हैं। यात्रा और दर्शन को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। स्टेशन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा स्टेशन राममय हो गया। पारंपरिक नृत्यों और बाजे-गाजों के बीच उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान खान-पान सहित सभी सुविधाएं राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से श्रीरामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया। बिलासपुर की जोरापारा, सरकण्डा की श्रीमती रमा तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह अवसर प्राप्त हो रहा है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हम श्रीरामलला के दर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कोरबा के श्री प्रताप सिंह ने कहा कि यह योजना राज्य के लोगों की आस्था का सम्मान है। इससे प्रदेशवासियों को श्रीरामलला के दर्शन का सुअवसर मिल रहा है। रायगढ़  की श्रीमती राजकुमारी पटेल ने कहा कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। recent visitors 160

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए अधिकारियों को निर्देश, हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वार्ड या ग्राम में तिरंगे झंडों की कमी न हो, शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से व्यवस्था की जाए। प्रदेश में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व सामाजिक समरसता के भाव के साथ उत्साह और उल्लास से मनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी वर्षा को देखते हुए सावधानियां बरतने और आवश्यक निगरानी व मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समत्व भवन से प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल सहभागिता की। प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1900 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। विजयपुर के श्योपुर में होने वाले स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगस्त माह की राशि रुपए 1250 के साथ ही विशेष उपहार स्वरूप में लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। दस अगस्त को रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन की थीम पर 9 अगस्त को रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन, 11 अगस्त को महाविद्यालय तथा एनसीसी/एनएसएस बालिकाओं से संवाद, 12 अगस्त को देवी अहिल्याबाई शहरी क्षेत्र महिला महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद सम्मेलन तथा 13 अगस्त में प्रदेश में महिला उद्योगपति सम्मेलन होंगे। इन कार्यक्रमों में "एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत पौध-रोपण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में लहराया जाए 78 फीट लंबा तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की जाएंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने, तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेब-साइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में 78 फीट लंबा तिरंगा लहराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 10 अगस्त को होने वाले स्व- सहायता समूह सम्मेलन और लाड़ली बहनों के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि शामिल हों। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी वार्ड और पंचायत में प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात 11 अगस्त से प्रदेश में घर-घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां आरंभ की जाए। पुलिस बैंड को कार्यक्रमों से जोड़ते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली जाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी का पर्व केवल एक दिन के औपचारिक रूप से न मनाया जाए। ये दिन लंबी गुलामी के बाद मिली स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। अतः शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ संपूर्ण समाज को साथ लेकर इन राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन हो। इन पर्वों के समान ही हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों का संचालन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाए। जिला स्तर पर उपलब्ध पुलिस बैंड को कार्यक्रमों से जोड़ते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली जाए। जिलों में स्थित शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर विशेष रूप से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाए। हर घर तिरंगा उपलब्ध कराने में निजी संस्थाएं और व्यक्ति भी करें सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की सभी वार्ड और पंचायत में तिरंगे ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निजी व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त करने पर उनका भी सहयोग लिया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने बताया कि स्व-सहायता समूह के पास पर्याप्त तिरंगे ध्वज उपलब्ध हैं। पंचायत स्तर तक स्व-सहायता समूह द्वारा तिरंगे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रानी दुर्गावती और देवी अहिल्या बाई का भी स्मरण किया जाए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती का 500वां जयंती वर्ष और देवी अहिल्या का 300वां जयंती वर्ष चल रहा है। रानी दुर्गावती का संघर्ष स्वतंत्रता के लिए ही था और देवी अहिल्या का काल सांस्कृतिक उत्थान और आदर्श शासन व्यवस्था का काल रहा। सांस्कृतिक एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवादी अवधारणा के क्रियान्वयन के लिये उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया।  recent visitors 113

छत्तीसगढ़ में कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, बीजापुर में रेड अलर्ट

  रायपुर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 597.8 मिमी, बलरामपुर में 891.3 मिमी, जशपुर में 535.3 मिमी, कोरिया में 599.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 598.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 644.5 मिमी, बलौदाबाजार में 774.9 मिमी, गरियाबंद में 703.5 मिमी, महासमुंद में 535.9 मिमी, धमतरी में 693.1 मिमी, बिलासपुर में 672.5 मिमी, मुंगेली में 707.3 मिमी, रायगढ़ में 589.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 378.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 644.5 मिमी, सक्ती 551.4 कोरबा में 815.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 649.9 मिमी, दुर्ग में 471.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 572.3 मिमी, राजनांदगांव में 774.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 892.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 530.0 मिमी, बालोद में 821.4 मिमी, बेमेतरा में 428.6 मिमी, बस्तर में 804.5 मिमी, कोण्डागांव में 758.9 मिमी, कांकेर में 977.9 मिमी, नारायणपुर में 890.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 945.0 मिमी और सुकमा जिले में 1032.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। दर्री डैम के गेट खुलने से हसदेन नदी उफान पर कोरबा में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके चलते डैम के गेट खोलकर पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते गेरवा घाट पर बने एनीकेट के ऊपर से पानी बह रहा है। नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। कोरबा में निचली बस्तियों में भरा पानी लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। वार्ड नंबर-12 न्यू अमरैयापारा क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गए हैं। बारिश का पानी बीच बस्ती में घुस गया है। सड़क से कई फिट उपर पानी बह रहा है। यही हाल राताखार,मोती सागर पारा, दादर नाला के पास भी है। रायगढ़ में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश रायगढ़ में मंगलवार की रात रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक है। वहीं, आज सुबह से आसमान पर बादल छाए हैं। इससे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक है। जिले में अब तक 571.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। धर्मजयगढ़, कापू, लैलूंगा क्षेत्र में शहर के मुकाबले अच्छी बारिश हुई है recent visitors 161

हर घर तिंरगा अभियान- सभी गाँव और वार्ड में 11 से 15 अगस्त तक संचालित होगी गतिविधियां: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत आज की मंत्री परिषद की बैठक तिरंगे को समर्पित है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक गांव और वार्ड  में 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुई। 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर होंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 4500 छात्रावासों और आश्रमों की निगरानी के लिए सचिव स्तरीय 10 अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। संबंधित संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टर इन अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सचिव स्तरीय दस अधिकारी करेंगे आश्रमों और छात्रावासों की निगरानी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर 10 अगस्त को एक साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा और बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि जारी की जाएगी। सायबर तहसीलों में बढ़ाई जाएंगी गतिविधियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि  प्रदेश में आईटी, रक्षा और स्पेस साइंस में निवेश तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बेंगलुरु में 8 अगस्त को इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इन्वेस्टर समिट भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि साइबर तहसीलों में राजस्व संबंधी अन्य प्रक्रियाओं को शामिल करते हुए तहसीलों के कार्यों की परिधि को विस्तारित किया जा रहा है। त्यौहारों पर चाक चौबंद रहे व्यवस्थाएँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 अगस्त, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी, भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई जाए,  माखन-मटकी फोड़ने के कार्यक्रमों में सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।   recent visitors 143

महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सीएम योगी ने दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर थे। सीएम ने यहां ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर उनकी दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद साधु-संतों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज मेरे लिए पूज्य गुरु के तुल्य थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत की न्यायपालिका की ताकत दुनिया ने देखी। लोग कहते थे कि अगर फैसला राम मंदिर के पक्ष में हुआ तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी। योगी ने कहा, साधु-संतों ने भरपूर प्रयास किया कि बातचीत से समस्या का समाधान निकालेंगे। लेकिन, जब बातचीत से समस्या का समाधान नहीं हुआ और हठधर्मिता आड़े आने लगी तो साधु संतों ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना। इस रास्ते को चुनने के बाद देश में बड़ी मजबूती के साथ आंदोलन हुए। आंदोलन के बढ़ने के कारण मामला न्यायालय में जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और यूपी में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद समस्या का समाधान भी हुआ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्य संपन्न किया। 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। दुनिया भर में यह तारीख प्रेरणा भी बनी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सनातन आस्था के केंद्र धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है। उनके आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। recent visitors 93

सरकार का ऐलान- वक्फ बोर्ड के स्वामित्व वाले मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम बनाने की योजना है

मुंबई केंद्र की मोदी सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन करने के लिए संसद में एक विधेयक लाने वाली है। मोदी सरकार का उद्देश्य वक्फ बोर्ड के कामकाज में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। साथ ही महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करना भी। इस बिल के संसद में पेश करने से पहले ही विरोध में आवाजें उठने लगीं। पिछले दिनों विपक्ष के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार समाज में विभाजन पैदा करने के लिए वक्फ अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक लाना चाहती है। हालांकि सरकार की तरफ से साफ किया गया कि बिल को पेश करने से पहले कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों से चर्चा की गई है। इस बीच महाराष्ट्र से खबर आ रही है कि छत्रपति संभाजीनगर में वक्फ बोर्ड के स्वामित्व वाले मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम बनाने की योजना है। मामले में जानकार एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संभाजीनगर में आमखास मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम बनाया जाएगा। यह मैदान वक्फ बोर्ड के स्वामित्व में आता है। इस पर फैसला संरक्षक मंत्री अब्दुल सत्तार की अध्यक्षता और खेल मंत्री संजय बनसोडे की मौजूदगी में लिया गया। बयान के अनुसार, संरक्षक मंत्री सत्तार ने निर्देश दिया कि जिला कलेक्टर फुटबॉल स्टेडियम के लिए प्रस्ताव तुरंत खेल विभाग को सौंपे। देशभर में 30 वक्फ बोर्ड गौरतलब है कि वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करने वाला विधेयक वक्फ बोर्ड के लिए अपनी संपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारियों के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य कर देगा। देश में 30 वक्फ बोर्ड हैं। सूत्रों का कहना है कि सभी वक्फ संपत्तियों से प्रति वर्ष 200 करोड़ रुपये का राजस्व आने का अनुमान है। यह वक्फ के पास मौजूद संपत्तियों की संख्या के अनुरूप नहीं है। मूल रूप से, देशभर में वक्फ बोर्ड के पास करीब 52,000 संपत्तियां हैं। वर्ष 2009 तक चार लाख एकड़ भूमि पर 3,00,000 पंजीकृत वक्फ संपत्तियां थीं और आज की तारीख में, आठ लाख एकड़ से अधिक भूमि पर 8,72,292 ऐसी संपत्तियां हैं।   recent visitors 99

विपक्ष ने कहा- ‘गांधी’ दिखाते तो जरूर जाते, राजस्थान के सीएम और विधायकों ने देखी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मल्टीप्लेक्स में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वन्त्रता सेनानी  वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेलीं, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता। उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणापुंज है। आज उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने का मुझे सुअवसर मिला है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौर भी उपस्थित रहे। लेकिन विपक्ष ने सीएम भजनलाल के इस न्योते को ठुकरा दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अगर गांधी पर बनी फिल्म दिखाते तो हम जरूर जाते। मैं उस दिन जाऊंगा, जिस दिन यह गांधी पर बनी फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कहा- जिस तरह से इनका रवैया है, उस रवैए के चलते हम न आज जाएंगे, न कल जाएंगे। हम इनके निमंत्रण का बहिष्कार करते हैं। recent visitors 96