फोटो खींच कर भेजो और पाओ शानदार इनाम, राजस्थान पर्यटन विभाग का हरियाली तीज ऑफर

जयपुर. श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरियाली तीज के मौके पर जयपुर में तीज माता की शाही सवारी निकाली जाती है। यह आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से हर साल किया जाता है। इसके लिए जयपुर में आज सरकारी ऑफिसों में आधे दिन का अवकाश भी रखा गया है। इस बार विभाग की ओर से तीज के मौके पर एक फोटो कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पर्यटन विभाग के अकाउंट @my_rajasthan को फॉलो करना होगा। इसके बाद rajasthan.tourism101@gmail.com पर ई मेल के जरिए एंट्री भेजनी होगी, जो फोटो फाइनल राउंड में सिलेक्ट होगी, उसे सरकार की तरफ से शानदार इनाम दिया जाएगा। ऐसे मनाई जाती है तीज इस दिन महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करती हैं। जयपुर के परंपरागत लहरिया परिधानों से सजी-धजी महिलाएं लाख की चूड़ियां पहनती हैं। इस अवसर पर मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। जयपुर के अलावा भी राजस्थान के कई शहरों में तीज के मेले लगाए जाते हैं। तीज पर बन रहे 3 शुभ योग इस बार तीज पर परिघ योग, शिव योग और रवि योग एक साथ आ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज 6 अगस्त की रात  7 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 7 अगस्त को रात 10 बजे तक मनाई जाएगी, तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा। recent visitors 157

नानी के साथ खेल रहे पोते की मौत, राजस्थान-नागौर में बारिश से मकान का एक हिस्सा ढहा

नागौर. मंगलवार को मौसम विभाग ने नागौर के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी किया था। लगातार बारिश के चलते मुंडवा तहसील के भटनोखा के अमरराम मेघवाल के घर का एक हिस्सा पूरा ढह गया। घटना के समय घर में नानी के साथ दो दोहिते खेल रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे के समय घर में नौ लोग मौजूद थे, मकान गिरने की आवाज सुनकर 6 लोग तो भागकर बाहर आ गए। मगर नानी मैनादेवी पत्नी अमराराम के पास खेल रहे मोहित (7) पुत्र भूटाराम मेघवाल और उसका छोटा भाई विवेक (3) अंदर मलबे में दब गए। तीनों को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला और नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। नानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं विवेक को भी ज्यादा चोट आई है, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मुंडवा तहसीलदार बुधराम सोहु और भावड़ा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। recent visitors 127

बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में बाइक सवार परिवार को वाहन ने कुचला

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। इस बाइक पर सवार तीन पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक मासूम उछलकर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार शंभूपुरा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं और रात को निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रेलर या कंटेनर जैसे किसी भारी वाहन के इस बाइक सवार परिवार को कुचलना की बात सामने आई है। इसके बाद प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई है। मृतकों की शिनाख्त मृतकों की पहचान शंभूपुरा थाना क्षेत्र में केसरपुरा निवासी सुरेश व इसके परिवार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। इस पर निम्बाहेड़ा उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव निम्बाहेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इधर देर रात जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। recent visitors 101

जेवर और नकदी लेकर भागी, राजस्थान-जयपुर में लुटेरी दुल्हन शादी के पांच दिन बाद फरार

जयपुर. जयपुर ग्रामीण जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में शादी के पांच दिन बाद लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि दलालों ने पीड़ित को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है और पांच लाख रुपयों की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित युवराज सामोता जाट ने गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दी है कि 15 जुलाई को राधिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रुदावन, अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से दलाल रेखा कुमारी पत्नी सुबेसिंह और लीलाराम ने 5 लाख रुपये लेकर विवाह करवाया था। इसके बाद 20 जुलाई को दुल्हन के पिता विजेंद्र सिंह ने उसके पिता भगवान सहाय को फोन करके कहा कि उनके यहां बेटी के घर जाकर सफाई करने का रिवाज है। 21 जुलाई को दुल्हन के परिजन घर आए और सफाई करके चले गए। 23 जुलाई को दुल्हन राधिका पीहर वालों से मिलने के बहाने ससुराल से चली गई। कुछ दिन बाद जब युवराज पत्नी को लेने वापस ससुराल गया तो वहां कोई नहीं था। सभी लोग फरार हो चुके थे। घर लौटकर देखा तो सफाई के बहाने दुल्हन के परिवार वाले मां के जेवर और 50 हजार की नकदी ले गए थे। इसके बाद दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की मांग की। जांच में पता चला है कि आरोपित दुल्हन भरतपुर और ढोढसर में पहले भी ऐसा कर चुकी है। छह पुलिसकर्मियों को मिला अवॉर्ड – जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय और समर्पण से काम को लेकर जुलाई-2024 में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए चिह्नित किया गया है। पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग दुष्कर्म – शास्त्री नगर थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि विरोध करने पर आरोपित पड़ोसी ने उसे डराया-धमकाया। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने पर घरवालों को पड़ोसी की करतूत का पता चला। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। दोस्त से छीने 3.94 लाख रुपये – चित्रकूट थाना इलाके में एक युवक ने मिलने बुलाकर अपने दोस्त से 3.94 लाख रुपये छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई कमल सिंह ने बताया कि प्रतापपुरा निवाई टोंक निवासी राकेश मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके दोस्त पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने उसे मिलने के लिए अक्षरधाम मंदिर बुलाया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके पास से बैग ले लिया और उसमें रखे रुपयों में से 3.94 लाख रुपये निकालकर अपने दोस्त को दे दिए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे कार से उतारकर चलते बने। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। ईंट-पत्थर लगाकर टायर खोल ले गए बदमाश – सांगानेर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर बदमाश रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी एसआई गोपाललाल ने बताया कि प्रताप नगर निवासी योगेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि उसने बीती रात घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर चोर रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। recent visitors 126

यह पिता का दायित्व है कि वह अपने नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण करे, भले ही मां कामकाजी हो और कमाती भी हो: कश्मीर हाईकोर्ट

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि बच्चों का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी पिता की होती है। उन्होंने कहा है कि यह पिता का दायित्व है कि वह अपने नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण करे, भले ही मां कामकाजी हो और कमाती भी हो। जस्टिस संजय धर ने सुनवाई के दौरान कहा कि मां कामकाजी हो तो भी पिता अपने बच्चों का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं है। कोर्ट में एक शख्स ने दलील दी थी कि उसके पास अपने नाबालिग बच्चों को भरण-पोषण देने के लिए पर्याप्त आय नहीं है। शख्स ने यह भी तर्क दिया कि उसकी अलग रह रही पत्नी (और बच्चों की मां) एक कामकाजी महिला है, जिसके पास बच्चों की देखभाल करने के लिए पर्याप्त आय है। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "नाबालिग बच्चों के पिता होने के नाते का उनका भरण-पोषण करना पिता की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है। यह सच है कि बच्चों की मां कामकाजी महिला हैं और उनके पास आया का स्रोत है लेकिन इससे पिता होने के नाते याचिकाकर्ता को अपने बच्चों का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी से मुक्ति नहीं मिलती। इसलिए यह तर्क निराधार है।" शख्स ने कोर्ट में जिसने अपने तीनों बच्चों के लिए 4,500 रुपये भरण-पोषण के रूप में भुगतान करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सेशन कोर्ट द्वारा भरण-पोषण देने के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद शख्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शख्स ने हाईकोर्ट में तर्क दिया कि उसकी मासिक आय केवल 12,000 रुपये है और उसके लिए अपने बच्चों के लिए 13,500 रुपये भरण-पोषण के रूप में देना संभव नहीं है। उसने बताया कि उसे अपने बीमार माता-पिता का भी भरण-पोषण करना है। उसने आगे तर्क दिया कि बच्चों की मां एक सरकारी टीचर थी, जिसे अच्छा वेतन मिलता था। ऐसे में बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अकेले उस पर नहीं डाली जा सकती। हालांकि उसने ट्रायल कोर्ट के सामने कोई सबूत पेश नहीं किया जिससे पता चल सके कि वह हर महीने 12,000 रुपए ही कमाता है। दूसरी तरफ कोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वह एक योग्य इंजीनियर था जिसने पहले विदेश में भी काम किया था। recent visitors 122

कुश्ती में 50 किलो वजन नहीं किया मेंटेन, विनेश फोगाट हुईं पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वॉलिफाई?

पेरिस. पेरिस ओलंपिक में 7 अगस्त को जिस तरह से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक करके तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का किया था, ऐसा लग रहा था कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही स्वदेश लौटेंगी। विनेश फोगाट के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का भी यह सपना चकनाचूर हो गया है। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मंगलवार को अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को भी हराया था, जिसने इस मुकाबले से पहले अपने करियर में एक भी मैच और एक भी प्वॉइंट नहीं गंवाया था। बुधवार की सुबह खबर आई कि विनेश फोगाट को डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया है। इसका मतलब वह फाइनल मुकाबले में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। विनेश फोगाट का वजन निश्चित वजन से 100 ग्राम ज्यादा आया और इस वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कुश्ती में क्या है नियम? वजन करने को लेकर नियम के मुताबिक जिस दिन भी पहलवान को मुकाबला लड़ना होता है, उस दिन उसका वजन लिया जाता है। हर वजन वर्ग के मुकाबले दो दिनों के अंदर होते हैं, ऐसे में जो पहलवान फाइनल या रेपचेज में पहुंचते हैं, उन्हें दोनों दिन वजन कराना होता है। पहली बार वजन कराते हुए पहलवान के पास 30 मिनट होते हैं, वजन कराने के। वो अपनी मर्जी से इस दौरान जितनी बार चाहें वजन करा सकते हैं। इस दौरान यह भी देखा जाता है कि पहलवान को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं है और उसके नाखून एकदम छोटे-छोटे कटे हों। जिन पहलवानों को लगातार दूसरे दिन मुकाबले में उतरना होता है, उन्हें वजन करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं।युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्लयू) के नियम के मुताबिक अगर पहलवान का वजन निर्धारित वजन से ज्यादा आता है, तो ऐसे में उसे अयोग्य करार दिया जाएगा। recent visitors 123

अब कांस्य के लिए होगा मुकाबला, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को हराकर जर्मनी फाइनल में पहुंचा

पेरिस. जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल दागे और भारत पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बराबरी का गोल दागा, लेकिन मैच समाप्त होने से छह मिनट पहले जर्मनी ने तीसरा गोल दागा जिसने अंत में अंतर पैदा कर दिया। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।   recent visitors 111