नयी दिल्ली
हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 नवंबर से चार दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए आमिर अली की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है ।
इस वर्ष टूर्नामेंट में महाद्वीप की 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड तथा पूल बी में बंगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान हैं।
भारतीय टीम की अगुवाई आमिर अली करेंगे और उप कप्तान रोहित होंगे। गोलपोस्ट की जिम्मेदारी प्रिंसदीप सिंह और बिक्रमजीत सिंह पर होगी। डिफेंडर आमिर अली, तालेम प्रियोबर्ता, शारदानंद तिवारी, योगंबर रावत, अनमोल एक्का और रोहित को टीम में शामिल किया गया है।
मिडफील्डर अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंग्सन सिंह और फॉरवर्ड गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल। इस बीच, सुखविंदर और चंदन यादव को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023, 2015, 2008 और 2004 सहित रिकॉर्ड चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पिछले वर्ष फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।
भारतीय टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “सुल्तान ऑफ जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिए पहली बार का अनुभव था, फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने में बहुत अच्छा जज्बा दिखाया और मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के राष्ट्रीय शिविर में बहुत मेहनत की हैं और हमने डिफेंस में अधिक प्रभावी होने और गोल करने में कुशल होने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं।”

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









