भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का संस्कारधानी में प्रथम आगमन पर डुमना एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

BJYM workers accorded a grand welcome to BJYM National President Dr. Hemang Joshi at Dumna Airport upon his maiden visit to Sanskardhani. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी के संस्कारधानी जबलपुर में प्रथम आगमन पर डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर मयंक मिश्रा एवं अनिकेत चौरसिया ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें द्वारकाधीश का पावन चित्र भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा यात्रा’ के क्रम में डॉ. हेमांग जोशी का जबलपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित युवा मोर्चा के ऊर्जावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल, पंकज दुबे, अमित बचवानी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जय रोहाणी, भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष पंकज तिवारी, भाजयुमो महामंत्री रौनक अग्रवाल, रविंद्र तिवारी सहित भाजयुमो नगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी के प्रथम जबलपुर आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए आगामी सेवा एवं जनहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। recent visitors 10