जबलपुर में सजेगा ‘Power of Women Garba Maharaas’, महिलाओं के हुनर और उत्साह को मिला मंच

Jabalpur to host ‘Power of Women Garba Maharaas’, a platform to showcase women’s talent and enthusiasm विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Power of Women Garba Maharaas का आयोजन रविवार, 11 अक्टूबर से होटल डिलाइट पैलेडियम में किया जा रहा है। आयोजन में गरबा और डांडिया के रंगों के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय गरबा वर्कशॉप भी रखी गई है, जिसमें प्रतिभागी गरबा नृत्य की बारीकियां सीख सकेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। प्रतिभागियों के लिए निर्धारित शुल्क प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क ₹600 और पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ₹450 निर्धारित किया गया है। आयोजकों की ओर से शुरुआती 30 रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा विजेताओं और टाइटल होल्डर्स के लिए भी विभिन्न पुरस्कार रखे जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में फलाहारी भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन से जुड़ी टीम प्रियंका पोद्दार पटेल कार्यक्रम की डायरेक्टर हैं। पारुल नौग्रैया, प्रीति दुबे, प्रतिमा श्रीवास्तव और ज्योति श्रीवास्तव को-डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हैं। एडवाइजरी पैनल में दीपा तिवारी, संगीता तिवारी, नीलम चौधरी, रीना प्रसाद और मनीषा पटेल के नाम शामिल हैं। यह आयोजन गरबा प्रेमियों को पारंपरिक नृत्य, उत्सव और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में शामिल होने तथा रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के लिए पोस्टर पर दिए गए संपर्क नंबर 8085707393 पर संपर्क किया जा सकता है। recent visitors 28

सुरक्षा कर्मियों ने युवक को मारा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग

जबलपुर ! एक दिल दहला देने वाली घटना जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां आए दिन शराब पीने बैठे युवक के बीच रोज-रोज की बेइज्जती से परेशान होकर निजी प्रेस बिल्डिंग के अंदर दो सुरक्षा कर्मियों ने 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. यह घटना एक निजी प्रिंटिंग प्रेस की बिल्डिंग में हुई. जो कई सालों से बंद पड़ी थी. बैंक ने इस बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए हेमराज सरिया और ज्ञानी सिंह ठाकुर को तैनात किया था. मृतक विकास पटेल इसी बिल्डिंग के पास पान की दुकान चलाता था. पिछले कुछ महीनों से विकास और दोनों सुरक्षा कर्मी अक्सर साथ में शराब पीते थे. घटना के दिन भी तीनों ने शराब पी. नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हेमराज और ज्ञानी ने विकास पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. विकास की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को बिल्डिंग के अंदर ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. ओमती थाना टीआई राजपाल बघेल ने बताया कि “दोनों आरोपी बैतूल और डिंडौरी के रहने वाले हैं. हत्या की मुख्य वजह आपसी विवाद है. आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही मृतक ओमती थाना जिला बदर यानी कि एनएसए का भी आरोपी था, जो पुलिस थाने जाकर हाजिरी लगाता था. इस बीच, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी खुद ओमती थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया. प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी विवाद की वजह सामने आई है. यह जघन्य घटना आपसी विवाद के गंभीर परिणामों को दर्शाती है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. recent visitors 145