Thursday, July 16, 2026 9:55 pm

पुलिस ने दी जानकारी, पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

केरल केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में "उरुली" कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास आस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध कथित तौर पर बृहस्पतिवार को हुआ।’’ सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला गया और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा। recent visitors 81

हरियाणा से चार लोगों को पकड़ा, केरल के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से बर्तन की चोरी

तिरुवनंतपुरम. केरल में तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कांसे का बर्तन चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पारंपरिक बर्तन को स्थानीय भाषा में उरुली के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग पुराने समय में पूजा करने के लिए किया जाता था। लोग इसे गुप्त तहखानों में रखते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों में से एक डॉक्टर है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।" उनके और दो-तीन महिलाओं के एक समूह ने पिछले हफ्ते मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने गुरुवार को मंदिर में चोरी की। मंदिर से बरंतन गायब होने के बाद मंदिर प्रबंधकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा में ट्रेस किया गया और बाद में पुलिस में उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाने की संभावना है। बता दें कि इस मंदिर में पुलिस चौबीसों घंटे पहरा देती है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मंदिर में चोरी की घटना ने सुरक्षाकर्मियों को चौंका दिया। recent visitors 81