Thursday, July 16, 2026 5:00 pm

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

Notice to vacate government residence to former minister Arvind Bhadoria ग्वालियर। शिवराज सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया को अब रेसकोर्स रोड स्थित शासकीय बंगला नंबर 35 खाली करना होगा. यह बंगला मंत्री के रूप में उन्हें मिला था, लेकिन चुनाव हारने और मंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनके द्वारा बंगला खाली नहीं किया गया है. कुछ दिनों पहले उनके बंगले में चोरी हो गई थी, जिससे मामला हाईलाइट हो गया. तब प्रशासन की नींद टूटी. अब पूर्व मंत्री को बंगला खाली करने को लेकर एसडीएम झांसी रोड ने नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें आज यानी 28 अगस्त तक का अल्टीमेटम है. अगर इस पर पूर्व मंत्री ने बंगला नहीं छोड़ा तो बेदखल करने की कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 117