MP Board का बड़ा फैसला! अनाथ बच्चों की परीक्षा फीस माफ, 2026-27 से मिलेगा फायदा

Major decision by MP Board! Exam fees for orphaned children waived; benefits to start from the 2026-27 academic session. भोपाल। आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई और परीक्षा न रुके, इसे ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने अनाथ विद्यार्थियों के लिए बड़ा राहतभरा फैसला लिया है। अब जिन विद्यार्थियों के माता और पिता दोनों का निधन हो चुका है, उन्हें मंडल की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क और नामांकन शुल्क नहीं देना होगा। मंडल के जारी आदेश के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी जो माता-पिता की मृत्यु के बाद किसी रिश्तेदार के आश्रय में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं अथवा शासन द्वारा संचालित अनाथालय में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने के लिए शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाएगी। आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई न छूटे, इसलिए फैसलामंडल ने आदेश में माना है कि माता-पिता दोनों को खो चुके कई विद्यार्थी रिश्तेदारों या अनाथालय के सहारे अपनी पढ़ाई जारी रखते हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण इनके सामने परीक्षा शुल्क जमा करना भी चुनौती बन सकता है। ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए उन्हें परीक्षा और नामांकन शुल्क से राहत देने की व्यवस्था की गई है। लाभ लेने के लिए प्रमाण-पत्र जरूरीशुल्क माफी का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को परीक्षा फॉर्म भरते समय माता और पिता दोनों के मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित अथवा मान्यता प्राप्त संस्था की ओर से ऐसा प्रमाण-पत्र देना होगा, जिसमें यह प्रमाणित हो कि संबंधित विद्यार्थी वहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर विद्यार्थी शुल्क छूट का पात्र नहीं होगा। 2026-27 की परीक्षाओं से लागूयह सुविधा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू की गई है। यानी आगामी मंडल परीक्षाओं में पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो माता-पिता के निधन के बाद भी विपरीत परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। recent visitors 11

MP Board 10th-12th Result: इंतजार खत्म… शुक्रवार शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट; यहां देखें अपना परिणाम

MPBoard 10th-12th Results: The wait is over… Results for the 10th and 12th-grade second examinations will be released on Friday at 4 PM; check your results here. MP Board 10th-12th Results 12 जून 2026 को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर देख सकेंगे। भोपाल। MPBoard 10th-12th Results (एमपीबीएसई) शुक्रवार, 12 जून 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगे। मंडल ने परीक्षा परिणाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा। यह द्वितीय परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या अपने प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहते थे। ऐसे छात्रों को एक और अवसर देने के उद्देश्य से बोर्ड ने यह परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय यानी शाम 4 बजे के बाद ही वेबसाइट पर परिणाम देखें। रिजल्ट जारी होने के बाद पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए छात्रों को धैर्य रखने की भी सलाह दी गई है। recent visitors 86