मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. MPESB ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल 1170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 तय की गई है. इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन बता दें कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी योग्यता जांच सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी, जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपए देने होंगे. इन पदों पर भर्ती इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स के 82 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 29 पद, लेबोरेटर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट के 634 पद, रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, रेडियोग्राफर/ रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन के 127 पद, ओटी टेक्नीशियन के 9 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट के 11 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, डेंटल टेक्नीशियन के 14 पद, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक तकनीशियन के 3 पद, स्पीच थेरेपिस्ट के 5 पद, रेडियोथेरेपी तकनीशियन के 3 पद, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन के 16 पद, ईईजी टेक्नीशियन के 1 पद, सीएसएसडी टेक्नीशियन के 6 पद, लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड 2, डायलिसिस अटेंडेंट, ओटी अटेंडेंट, डार्क रूम अटेंडेंट, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, ड्रेसर, तकनीकी सहायक के 197 पद, टीबी एन्ड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर के 4 पद, एलर्जी टेक्नीशियन, पीएफटी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन के 14 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 1 पद, कैथलैब टेक्नीशियन के 6 पद, रेस्पिरेटरी थेरेपोस्ट, स्लीप टेक्नीशियन के 8 पद हैं. ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.     अब होमपेज पर नवीनतम अपडेट  सेक्शन पर जाएं.     यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें (सक्रिय होने के बाद)     अब यहां जरूरी जानकारी भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.     आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य रख लें.   recent visitors 126

MPPSC ने निकाली Health departmen में बम्पर भर्ती, 1 हजार से ज्यादा पोस्ट के लिए आवेदन 13 अगस्त से

भोपाल मध्य प्रदेश में लंबे समय के बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इतने पदों पर भर्ती की जा रही है. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC 2024) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया है. विभाग की तरफ से 1085 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. आपको बता दें कि ये भर्ती बिना किसी परीक्षा के की जाएंगी. यह भर्तियां इंटरव्यू के आधार पर की जाएंगी. आइए जानते हैं कि किस पद पर कितनी भर्तियां निकाली गई हैं और आवेदन के लिए जरूरी योग्यता क्या है. कब से कर सकते हैं आवेदन? इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी, आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर तय की गई है. इसके साथ ही आवेदन में करेक्शन के लिए 16 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक का समय मिलेगा. आयोग की तरफ से आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर तय की गई है. इन पदों पर निकली भर्ती     मेडिकल विशेषज्ञ: 239 पद     रेडियोलॉजी विशेषज्ञ: 38 पद     स्त्री रोग विशेषज्ञ: 207 पद     शिशु रोग विशेषज्ञ: 159 पद     सर्जरी विशेषज्ञ: 267 पद     एनेस्थिसिया विशेषज्ञ : 175 पद     कुल पदों की संख्या : 1085 कैसे करें आवेदन?     सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.     अब "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें.     यहां जाकर एक नया अकाउंट बनाएं.     फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.     जरूरी फीस का भुगतान करें.     फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर जरूर रखें. कितना लगेगा आवेदन शुल्क? मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगजन की श्रेणी से फॉर्म भरने पर 1000 रुपए आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. वहीं शेष अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. recent visitors 103