कांग्रेस धर्म और जातियों के नाम पर लोगों को लड़ा रही है, प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

महाराष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने धुले एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। कांग्रेस धर्म और जातियों के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है… जब कांग्रेस ने धार्मिक समूहों के साथ इस साजिश की कोशिश की, तो इससे देश का विभाजन हुआ। अब कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़का रही है। भारत के लिए इससे बड़ी कोई साजिश नहीं हो सकती… जब तक आप एकजुट रहेंगे, तब तक आप मजबूत रहेंगे… 'एक है तो सुरक्षित है'।"   इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहा- मोदी पीएम मोदी ने धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आजादी के समय बाबासाहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे लेकिन नेहरू जी इस बात पर अड़े थे कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बड़ी मुश्किल से बाबासाहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे। नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उनका भी आरक्षण के खिलाफ यही रवैया था। ये लोग चाहते थे कि SC, ST, OBC हमेशा कमजोर रहें। राजीव गांधी ने भी OBC आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहा है। कांग्रेस को आदिवासियों की एकता पसंद नहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा SC, ST, OBC समाज की एकता को किसी भी तरह से तोड़ना है। कांग्रेस चाहती है कि SC, ST, OBC समाज अलग-अलग जातियों में बंटा रहे। कांग्रेस आदिवासी समाज की पहचान, ST की एकता को तोड़ने में लगी हुई है। कांग्रेस को आदिवासियों की एकता पसंद नहीं है। जब कांग्रेस ने धर्म के नाम पर ऐसी साजिश रची थी, जब देश का बंटवारा हुआ था, अब कांग्रेस SC, ST, OBC की एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा कर रही है। इससे बड़ी साजिश भारत के खिलाफ नहीं हो सकती।" recent visitors 81

PM Modi ने Donald Trump को जीत की दी बधाई, कहा- ‘मित्र को ऐतिहासिक जीत की बधाई..

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ‘ऐतिहासिक’ जीत सुनिश्चित होने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं। एसोसिएटेड प्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 205 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है।   recent visitors 67

प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में भरेंगे हुंकार, गढ़वा और चाईबासा में करेंगे चुनावी रैली

रांची  झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 नवंबर को गढ़वा और चाईबासा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं. नई दिल्ली से प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट होते हुए गढ़वा जाएंगे और गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद करीब 12:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री करमवीर सिंह समेत कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे. रांची एयरपोर्ट पर करीब आधे घंटे तक भाजपा नेताओं से बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री चाईबासा के लिए रवाना हो जाएंगे. चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होगी, जिसके बाद रोड शो भी होने की उम्मीद है. चाईबासा कार्यक्रम स्थल पर सांसद आदित्य साहू मौजूद रहेंगे. 10 नवंबर को भी होगी पीएम मोदी की रैली झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार कार्यक्रम होने वाला है. पार्टी की ओर से अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 चुनावी सभाएं होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को दूसरी बार झारखंड आने वाले हैं. वे उस दिन रांची और चंदनक्यारी में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के शीर्ष नेताओं में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को रातू में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, जिसके बाद उनका कार्यक्रम लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में होगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को जमशेदपुर, कोडरमा और बड़कागांव में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं.   recent visitors 84

पांच सौ वर्ष की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अयोध्याधाम में अपने भव्य मंदिर में विराजमान है, यह दिवाली ‘बहुत खास है: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार की दिवाली को ‘बहुत खास’ बताया है और कहा है यह पहली दिवाली है जब पांच सौ वर्ष की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अयोध्याधाम में अपने भव्य मंदिर में विराजमान है। श्री मोदी ने मंगलवार को सरकार के रोजगार मेला कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुये प्रारंभ में देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी और गुरुवार को होने वाले दीपावली पर्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस बार की दिवाली का साक्षी होना बड़े सौभाग्य की बात है। श्री मोदी ने कहा, “…. इस साल की दीपावली बहुत खास है, बहुत विशेष है। आपको होगा की भई दिवाली तो हर बार आती है, इस बार विशेष क्या हो गया, मैं बताता हूं, विशेष क्या है। 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है।” श्री मोदी ने कहा, “इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिये, यातनायें झेलीं। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास, भव्य दिवाली के साक्षी बनेंगे।” उन्होंने उत्सव के इस वातावरण में…आज के पावन दिन पर रोजगार मेले में सरकारी कार्यालयों और सरकारी संगठनों के नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 51 हजार युवक एवं युवतियों को बधाई और शुभकामनायें दीं। आज धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व प्रारंभ हुआ है। कल रूपचतुर्दशी, गुरुवार को दीपावली, उसके बाद अन्नकूटन और भाईदूज का पर्व मनाया जायेगा।   recent visitors 67

पीएम मोदी ने AAP सरकार पर साधा निशाना, दिल्ली के बुजुर्गों से माफी मांगी, कहा-अपने ही लोगों पर जुल्म, मेरे दिल में कितना दर्द

नई दिल्ली देश में 70 साल या इससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को अब 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आयुष्मान योजना को विस्तार देते हुए यू-विन पोर्टल की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए राजधानी के बुजुर्गों से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह उनकी मदद नहीं कर पाएंगे क्योंकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस योजना को लागू नहीं किया है। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की वजह से दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने योजनाओं को लागू नहीं किया है और इस वजह से वह दोनों राज्यों के बुजुर्गों के कष्ट को जानते हुए भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। पीएम ने कहा, 'मैं दिल्ली के 70 साल के जितने बुजुर्ग हैं उनसे क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मैं उनसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है। मुझे जानकारी तो मिलेगी लेकिन मैं सहायता नहीं कर पाऊंगा। कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल में जो सरकार है वह इस आयुष्मान योजना से नहीं जुड़ रही है।' पीएम ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने ही राज्य के बीमार लोगों के साथ जुल्म करने की यह प्रवृत्ति मानवता की दृष्टि से किसी भी तराजू पर खरी नहीं उतरती। उन्होंने कहा कि उनके दिल में जो दर्द है उसको वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते। पीएम ने कहा, 'देशवासियों की तो सेवा कर पा रहा हूं लेकिन राजनीतिक स्वार्थ की दीवारें मुझे दिल्ली, पश्चिम बंगाल के बुजुर्गों की सेवा करने से रोक रही हैं। मैं राजनीतिक पहलू से नहीं बोल रहा हूं, भीतर एक दर्द होता है जिस दिल्ली से मैं बोल रहा हूं, दिल्ली के बुजुर्ग मेरी बात सुनते होंगे, मेरे दिल में कितना दर्द होता होगा, मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा।' recent visitors 69

चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी, अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।"मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, ​क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार 'आयुष्मान भारत योजना' से जुड़ नहीं रही है। मोदी ने कहा, " एक समय था, जब इलाज में लोगों के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी। मैं अपने गरीब भाई-बहनोंं को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही 'आयुष्मान भारत' योजना ने जन्म लिया है। सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। नरेंद्र मोदी ने कहा, " जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्र​गति की गति भी तेज होगी, इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं:- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले का बचाव, समय पर बीमारी की जांच, मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं, छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर करना, स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये दिवाली ऐतिहासिक है, 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान वया वंदना कार्ड सौंपा recent visitors 66

किसानों की दीपावली से पहले दीपावली, 81 लाख को बड़ा तोहफा देंगे PM मोदी, सीधे खाते में भेजेंगे 1624 करोड़ रुपये

भोपाल दीपावली के पहले सरकार किसानों को बड़ा उपहार देने जा रही है। 29 अक्टूबर को 81 लाख किसानों के खाते में एक हजार 624 करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि डाली जाएगी। मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगल क्लिक से वर्चुअल यह राशि डालेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। वह मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी करेंगे। हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मध्य प्रदेश समेत नीमच, मंदसौर और सिवनी जिले को दीपावली पर यह बड़ा उपहार देंगे। आने वाले समय में हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्य प्रदेश आज विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। आज मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हो गई है। सुशासन के साथ औद्योगिक क्षेत्र, शिक्षा, उच्च शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और स्व-रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे है। उज्जैन-इंदौर के बीच वंदे मेट्रो सेवा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी जानकारी दी है कि उज्जैन और इंदौर के बीच वंदे मेट्रो की सुविधा शुरू होगी। सरकार ने परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। सीएम ने जानकारी दी कि उज्जैन, देवास, फतेहाबाद और इंदौर के मध्य सर्किल ट्रेन का निर्माण भी होगा। इस रूट पर भी वंदे मेट्रो को चलाने की बात चल रही है। सीएम कहना है कि मेट्रो की तुलना में वंदे मेट्रो की स्पीड अधिक होती है। खास बात यह है कि इसे ब्राड गेज लाइन पर चलाया सकता है। यही वजह है कि सर्किल रूट पर भी वंदे मेट्रो चलाने की योजना है।   recent visitors 71