छत्रपाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा एवं बसंत राजपूत चरखारी विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चरखारी भी जुआ खेलते पकड़े

छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।रात्रि में खजुराहो के एक होटल में जुंवे के संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई। अनुभाग नौगांव व खजुराहो से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर खजुराहो के सारांश होटल में विधिवत भ्रमण किया, होटल के हॉल में जुआ चल रहा था, पुलिस बल द्वारा घेराव कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जुआ के फड़ व हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे जुंवारियो के पास से 20 लाख रुपए नगद राशि एवं ताश की गड्डियां बरामद की गई। साथ ही आरोपियों के पास से प्रयुक्त वाहन दो टोयोटा इनोवा, ह्युंडई अल्काजार, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एप्पल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियां के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल संपत्ति करीब एक करोड रुपए से अधिक जप्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुंवारी फारुख खान उर्फ वीरू पठान पिता जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर,  अरविंद गुप्ता पिता धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर,  सत्येंद्र सिंह पिता सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर, मुकेश रजक पिता किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर, सत्यम शर्मा पिता रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर,पूरन कुमार पांडे पिता माता प्रसाद निवासी औरैया,शैलेंद्र पुरोहित पिता हरनारायण निवासी महोबा, हरिशंकर चौरसिया पिता बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा,मोहम्मद हलीम पिता अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर, दुर्ग विजय यादव पिता प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा, जगदीश वर्मा पिता कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा, पिंकू पिता जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा, मोहम्मद नसीम पिता नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो,छत्रपाल यादव पिता स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा,पवन कुमार पिता राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर,बालकरण पिता ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर,हर्षवर्धन गुप्ता पिता महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा,बसंत कुमार लोधी पिता मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप, प्रधान आरक्षक राकेश आरक्षक कमल सिंह सेंगर, धीरेंद्र राजावत, सूरज यादव, शैलेश सिंह, पुष्पेंद्र राजावत, अनिल, रंधौर यादव, संदीप, सोनू यादव, जयराम, सौरभ तिवारी एवं अनुभाग नौगांव व खजुराहो से गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 203

बैढ़न नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक गिरफ्तार, 5 लाख रूपये की हिरोइन बरामद

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली द्वारा अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार एवं उनकी गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ हिरोइन / स्मैक के तस्कर पर प्रभावी कार्यवाही की गई। संक्षिप्त विवरण –  थाना बैढ़न में दिनांक 13.11.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चंद्र प्रकाश शाह पिता खजांती प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष सा. बलियरी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली का अवैध मादक पदार्थ हेरोइन / स्मैक बिक्री रखा है मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने की वजह से तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई आरोपी चंद्र प्रकाश शाह पिता खजांती प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष बलियरी के कब्जे से 48 ग्राम मादक पदार्थ हिरोइन कीमती करीबन 500000 रूपये की बरामद होने पर धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट मे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी चंद्र प्रकाश शाह पिता खजांती प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष सा. बलियरी के विरूध्द पूर्व मे भी मादक पदार्थों के बिक्री के कई प्रकरण पंजीबध्द है। आरोपी से अबैध मादक पदार्थ हिरोईन की खरीद फरोख्त करने वाले ब्यक्तियों के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर विवेचना की जा रही है। सराहनीय भूमिका – निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविन्द द्विवेदी, सउनि पप्पू सिंह, प्र.आर. धर्मेन्द्र रावत, राजेश सिंह, जितेन्द्र सेंगर आर. अभिमन्यू उपाध्याय प्रियंका गुप्ता, बंदना तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। recent visitors 51

उत्तर प्रदेश ATS में तैनात महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पहले कपड़े फाड़े फिर जान से मारने की दी धमकी

 लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि इलाके के कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और पति के साथ बुरी तरह मारपीट की है. यहां तक कि सिपाही का कपड़ा तक फाड़ डाला है. इसके बाद उन दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला सिपाही और उसका पति यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में तैनात हैं. 11 नवंबर को इलाके का एक दबंग अंकित यादव अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस गया. महिला को गाली देते हुए मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने आए पति को भी उन्होंने जमकर पीटा. इसके बाद आरोपी ने सिपाही के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ डाले. इसी बीच कॉलोनी के लोगों के आने के बाद वो लोग घर से बाहर निकले. इस बीच पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन दबंग उनके दरवाजे पर बैठे रहे. उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे. उनके जाने के बाद पीड़ित कृष्णानगर थाने पहुंचे. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352, 351 (2), 191 (2), 74 और 332 (सी) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है. बताते चलें कि इसी साल अप्रैल में लखनऊ में ही एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले लोगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई भी की थी. आरोपी युवक महिला सिपाही का ड्यूटी से घर लौटते समय पीछा कर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे. विरोध करने पर महिला सिपाही को धमकाते हुए भाग रहे थे. लेकिन शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद उनकी जबरदस्त धुनाई कर दी. लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रात में सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट पास करना शुरू कर दिया. महिला द्वारा खुद को सिपाही बताने के बाद भी उन्होंने अपनी हरकत जारी रखी और धमकाते हुए भागने लगे. महिला सिपाही ने भी शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया.   recent visitors 70

मातगुंवा पुलिस ने 4 किलो गांजा व मोटरसाइकिल समेत, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 मातगुंवा पुलिस ने 4 किलो गांजा व मोटरसाइकिल समेत, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार  आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से थाना सुनवानी जिला पन्ना में अवैध गांजा का अपराध दर्ज छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुंवा पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान मातगुंवा बिजावर रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना मातगुंवा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते बिजावर मातगुंवा रोड ग्राम कूड़न के पास पहुंची, पुलिस टीम को देखकर संदेही ने मोटरसाइकिल लौटाने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। बैग की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 4 किलोग्राम कीमत करीब 60 हज़ार रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल कीमत करीब 1 लाख 25 हज़ार रुपये जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ बेचने हेतु तस्करी कर रहे दो आरोपी 1. राम अवतार विश्वकर्मा पिता रामदीन विश्वकर्मा 2. भैयन चौधरी पिता सुमेरा चौधरी दोनों निवासी ग्राम शिरशी पटना थाना सुनवानी जिला पन्ना के विरुद्ध थाना मातगुंवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ पर अन्य आरोपियों के संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से थाना सुनवानी जिला पन्ना में अवैध गांजा का अपराध दर्ज है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार सहायक उप निरीक्षक धनीराम तिवारी प्रधान आरक्षक राममिलन, मुकेश कुशवाहा, आरक्षक कुलदीप, राजेंद्र, पंकज एवं सतीश की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 49

पुराने मामले को लेकर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे सहित लात से आदिवासी युवक से मारपीट

सीधी सीधी जिले में अपराधी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सीधी जिले के जमोड़ी थाना का यह मामला बताया गया है जहां इसके ट्रेडर्स के मालिक ने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। प्रदीप कुमार सिंह गोंड़ ने बताया कि 7 नवबर को शाम करीब 4:30 बजे मैं बिहारी जायसवाल के दुकान में सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान बिहारी जायसवाल का छोटा लड़का सोनू जायसवाल सामान लेने के बारे में बात ही कर रहा था कि उसी समय उसका बड़ा लड़का भूपेन्द्र आया और पुराने मामले को लेकर मुझे गाली-गलौज करने लगा। साथ ही लाठी-डंडे सहित लात से मारपीट की। हल्ला करने के बाद कुछ लोग आए इसके बाद बचाव हुआ है। शनिवार के दिन वीडियो वायरल हो रहा है। घायल ने बताया की मेरे शरीर में कई चोटें आई हैं। इस मामले में भूपेन्द्र जायसवाल जान से खत्म करने की धमकी भी दे रहा है। इसकी शिकायत के लिए मैंने 8 नवंबर को जमोड़ी थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर निरीक्षक जमोड़ी विशाल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हो गया है। जिस मामले में शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिजन एक्ट सहित अन्य धारााएं लगा दी गई हैं। recent visitors 93

गर्लफ्रेंडवश में रहेगी, आर्थिक तंगी भी होगी दूर… तांत्रिक के जाल में उलझकर इवेंट मैनेजर ने गवाई जान

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले महीने एक इवेंट मैनेजर ने खुदकुशी की थी। वह रिटायर्ड डीएसपी का नाती था। इस मामले में पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तांत्रिक के संपर्क में इवेंट मैनेजर लगातार था। तांत्रिक ने इवेंट मैनेजर की परेशानी का फायदा उठाया है। साथ ही उससे तंत्र क्रिया के नाम पर रुपए भी हड़पे हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। समस्या का समाधान करने का किया दावा दरअसल, 20 वर्षीय समर प्रताप सिंह भोपाल में रहकर इवेंट मैनेजर का काम करता था। गर्लफ्रेंड से युवक का ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह से वह परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात एक कथित तांत्रिक आशुतोष शुक्ला से हुई थी। उसने समर से दावा किया था कि हम बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। समर ने तांत्रिक का नंबर लिया। कुछ दिनों बाद उसने अपने ब्रेकअप और समस्याओं का जिक्र किया। वश में रहेगी गर्लफ्रेंड इस पर तांत्रिक ने कहा कि चिंता करने की बात नहीं है। बस कुछ तंत्र क्रिया करना होगा। इससे तुम्हारी गर्लफ्रेंड वश में रहेगी। साथ ही सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। इवेंट मैनेजर तांत्रिक के झांसे में आ गया। तांत्रिक ने श्मशान में तंत्र क्रिया करने के लिए उससे रुपए लिए। बताया जा रहा है कि हजारों रुपए तांत्रिक ने उससे हड़प लिए लेकिन समर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने तांत्रिक से पैसे की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर तांत्रिक ने मृतक को समर को परेशान करने लगा। समर से भी उसने तंत्र क्रियाएं करवाई थीं। परेशान समर ने तांत्रिक आशुतोष को मैसेज भी किया था कि तुमने मुझे परेशान कर दिया। इसी आधार पर पुलिस ने तांत्रिक आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, गिरफ्तार तांत्रिक आशुतोष महज 12वीं तक पढ़ा है। उसे तंत्र मंत्र नहीं आता है। रीवा से भोपाल वह रोजगार की तलाश में आया था। यहां आकर कुछ मंत्र सीखा और तंत्र-मंत्र की प्रक्रियाएं शुरू कर दी। recent visitors 70

इंदौर में पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस, ‘अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है’

 इंदौर इंदौर में धक्का लगने पर सनसनीखेज घटना हो गयी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. वारदात एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित अलका टॉकीज के सामने की है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद बदमाशों का सड़कों पर जुलूस निकाला गया. एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि घटना रविवार रात की है. नाबालिग अलका टॉकीज के सामने खड़ा था. फरियादी सोहेल अली भी सूरज कश्यप के साथ चाय पीने आया था. चाय पीने के दौरान सूरज कश्यप से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नाबालिग ने मौके पर साथियों को बुला लिया. दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर सूरज कश्यप के पेट में चाकू मार दिया. धक्का लगने पर चाकूबाजी की घटना चाकू से सूरज कश्यप के पेट में गंभीर चोट आयी है. घायल अवस्था में सोहेल अली के दोस्त को अस्पताल भेजा गया. सोहेल अली ने चाकूबाजी की घटना खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग समेत राजू ठाकुर, रोशन मुनावत, यश, गोयल, विशाल पाल और अतुल मिश्रा पर चाकूबाजी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस घटना के दूसरे दिन  (सोमवार) पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों का जुलूस निकाला. पुलिस पैदल बदमाशों को मौका ए वारदात पर ले गयी. रास्ते में आरोपी जोर- जोर से चिल्लाते दिखे, "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है." पुलिस की सार्वजनिक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है. बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देख लोगों ने राहत की सांस ली है. recent visitors 51