छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से गर्मी गायब! अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रायपुर सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 – 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रविवार का मौसम राजधानी रायपुर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक यानी 25.5 डिग्री दर्ज किया गया. रात में ठंडाकता महसूस की गई. सोमवार को मौसम में हल्की धूप-छांव बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है. बिलासपुर में पारा गिरा बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में यहां तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है. सरगुजा संभाग में भी बारिश का असर सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई. अंबिकापुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है. ये सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत तक है, जिससे छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हुआ है. इससे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ी है साथ ही तापमान में अस्थायी गिरावट भी देखने को मिल रही है. recent visitors 42

मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद

भोपाल मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के 42 जिलों, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन शामिल हैं, उनमें तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिससे लू का प्रभाव खत्म हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर और दक्षिण मध्यप्रदेश में अधिक प्रभाव, 17 जिलों में बदलेगा मौसम शुक्रवार को मध्यप्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के 17 जिलों- श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभागों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 12 और 13 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तन बना रहेगा। धार और रतलाम में सबसे अधिक गर्मी, तापमान 42 डिग्री पार गुरुवार को प्रदेश में गर्मी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसमें धार और रतलाम सबसे गर्म शहरों के रूप में सामने आए। धार में तापमान 42.3 डिग्री और रतलाम में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा में 42.1 डिग्री, जबकि गुना और नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री रहा। इसके अलावा टीकमगढ़ और दमोह में 41.8 डिग्री, सागर में 41.5 डिग्री, खरगोन और नौगांव में 41 डिग्री, मंडला में 40.8 डिग्री, तथा सिवनी और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भी तेज गर्मी, कहीं-कहीं राहत की फुहारें   राज्य के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, शिवपुरी में बारिश हुई, जिससे वहां के लोगों को कुछ राहत मिली। इसके अलावा कई शहरों में बादल छाए रहने से मौसम अपेक्षाकृत नरम बना रहा। कुल मिलाकर, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।   recent visitors 31

मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया, 17 जिलों में बारिश होने की संभावना

भोपाल मध्यप्रदेश में इस समय असामान्य मौसम देखने को मिल रहा है, जहां तेज गर्मी और लू के बीच ओले भी गिर रहे हैं। बुधवार को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज बारिश हुई और साथ ही ओले गिरे। तेज हवा के कारण कुछ पेड़ भी गिर गए। गुरुवार को सुबह से कई जिलों में भीषण गर्मी है, वहीं कुछ इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को उज्जैन, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, पन्ना, रतलाम, नीमच और मंदसौर में लू चलने का अलर्ट है। यहां तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, ग्वालियर, उज्जैन, धार, इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, रीवा में रात का तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से ओले-बारिश का दौर भी चल रहा है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।' बारिश और ओलों की संभावना मध्यप्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं, जिससे मौसम और भी अनिश्चित हो सकता है। मौसम परिवर्तन और स्कूलों का समय मौसम के इस असमंजसपूर्ण बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तेज गर्मी के कारण, प्रदेश के कई जिलों जैसे भोपाल, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और नीमच में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। अब कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक लगाई जाएंगी ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।   recent visitors 36

एमपी में 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावनामध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर समेत आठ जिलों में बुधवार को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम की वर्तमान स्थितिमंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक और तेज आंधी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन-टर्फ की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। भोपाल में पूरे दिन बादल रहे। जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक, तेज आंधी का असर भी देखने को मिला। दूसरी ओर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सिवनी में पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 32.3 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, मंडला में 34.5 डिग्री, सीधी में 34.8 डिग्री और बैतूल में 35 डिग्री रहा। वहीं, धार सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रतलाम में 39.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.2 डिग्री, गुना-दमोह में 38.5 डिग्री, छतरपुर के खजुराहो में 38.2 डिग्री, शिवपुरी-शाजापुर में 38 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 38.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान गिरा है। सिवनी में तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 32.3 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, मंडला में 34.5 डिग्री और बैतूल में 35 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहर धार रहा, जहां दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रतलाम में 39.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.2 डिग्री और गुना-दमोह में 38.5 डिग्री तापमान रहा। अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, एक टर्फ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा के पास से गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 2 अप्रैल: खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओले गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, जबलपुर, रीवा, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला और अन्य जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 3 अप्रैल: खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया और छतरपुर में भी आंधी चल सकती है। 4 अप्रैल: सिवनी और मंडला में ओले गिरने की संभावना है, जबकि बालाघाट में तेज आंधी का अनुमान है। recent visitors 35

मध्यप्रदेश में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, खरगोन-खंडवा में आज ओले गिरेंगे

भोपाल  मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बादलों के साथ होगी। मौसम में बदलाव की शुरुआत सोमवार से ही शुरू हो गई। राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। भोपाल में देर शाम बूंदाबांदी भी हुई। विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। भोपाल में 3 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 से 39 के बीच रहा। सबसे अधिक नर्मदापुरम में 39.4, उज्जैन में 38.5 व बैतूल में 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। यानी, अप्रैल के पहले सप्ताह में तेज गर्मी की बजाय बारिश, ओले का असर देखने को मिलेगा। इसलिए ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। शुरुआत में दक्षिणी हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। ओले-बारिश का अलर्ट 1 अप्रैल: खंडवा, खरगोन, बड़वानी। 2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम सहित 17 जिलों में। 3 अप्रैल: नर्मदापुरम सहित 7 जिलों में। 4 अप्रैल: सिवनी व आसपास। संकट के बादल प्रदेश में गेहूं फसलें खड़ी हैं या कट रही हैं। बारिश-ओले(Rain Alert) से नुकसान होगा। वहीं उपार्जन केंद्रों में 1,01,836 मीट्रिक टन गेहूं खुले में है। जिसके भींगने का खतरा(Hailstorm) बना है। परिवहन की सुस्त रफ्तार के चलते नुकसान हो सकता है तेज आंधी भी चलेगी मौसम विभाग के अनुसार, कहीं-कहीं आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। कुछ जिलों में यह रफ्तार 20 से 40 किमी के बीच रहने का अनुमान है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     1 अप्रैल: बड़वानी, खरगोन, खंडवा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रेगी। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, इंदौर, मंदसौर में बादल छा सकते हैं।     2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में तेज आंधी चल सकती है।     3 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट है।     4 अप्रैल: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है। मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है। recent visitors 36

रंगपंचमी पर बलपुर, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर-शहडोल संभाग में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में आ रही पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से सोमवार को प्रदेश के सभी इलाकों के तापमान में मामूली गिरावट हुई। यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से सिस्टम के निकल जाने की वजह से हवाओं के रूख में परिवर्तन हुआ है। इस वजह से प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह ठंडी हवाओं का अहसास भी हुआ। हालांकि, दो साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से पिछले 5 दिन से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन 19 मार्च से अगले 3 दिन के लिए मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पन्ना, टीकमगढ़, सतना, मैहर, सिंगरौली, दमोह, सागर, विदिशा, जबलपुर और छतरपुर जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, सिंगरौली में 39Km प्रतिघंटा, सागर में 37Km प्रतिघंटा, पन्ना में 36Km प्रतिघंटा और चित्रकूट, सतना में 35Km प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं, सोमवार को दिन के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल समेत कई शहरों में पारा 3 डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया। इससे पहले, 13 मार्च को मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हुई थी। 14 मार्च को भिंड में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, 15 मार्च को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें गिरी और बादल छाए रहे। 16 मार्च को भी कई जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहा। 17 मार्च को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। 19 मार्च: जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 20 मार्च: जबलपुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। 21 मार्च: ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, छतरपुर, दमोह, सिवनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में बारिश और आंधी होने का अनुमान है। इस बीच बादलों की लुकाछिपी भी दिनभर देखने को मिली। वहीं प्रदेश की बात करें तो 19 मार्च से पूर्वी मध्य प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि नार्थ यूपी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। वहीं हरियाणा में भी एक चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश में अगले एक-दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। चारों महानगरों का तापमान शहर — अधिकतम — न्यूनतम भोपाल — 32.2 — – 18.0 इंदौर — 33.3 — – 19.9 ग्वालियर — 32.0 — – 19.0 जबलपुर — 33.9 — – 19.6 recent visitors 29

मध्य प्रदेश में कई जिलों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी ,ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में रोज कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. अब दिन में तेज धूप के बाद भी तापमान गिरता दिखा, जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. हालांकि, बारिश होने की भी संभावना बन सकती है. मौसम विभाग ने मार्च के शुरुआती सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना जताई है. ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मावठा गिर सकता है. मौसम विभाग के एचएस पांडे के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक साथ कई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते पूर्वी व उत्तरी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है. वज्रपात की भी संभावना इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जिले शामिल रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. प्रदेश के बाकी जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में उछाल वहीं रीवा और सागर संभाग के जिलों में तापमान 3.5 डिग्री से लेकर 4.5 डिग्री के बीच दर्ज हुआ. न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 1.7 डिग्री से 2.4 डिग्री सेल्सियस के बीच उछाल देखा गया. उज्जैन में कम रहा तापमान प्रदेश के पांच बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो उज्जैन जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. यहां पारा 15.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल में 16.2 डिग्री, जबलपुर में 17 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री और ग्वालियर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. recent visitors 27