चार्जर से कनेक्टेड मोबाइल भी जला, राजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश

अजमेर. जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी। पलंग भी पूरा जला हुआ था। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल भी पलंग पर चार्जर से कनेक्ट होकर लगा हुआ था। मोबाइल भी पुलिस को जला हुआ बरामद हुआ है। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि थाने से करीब 1 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में जेजे चिल्ड के नाम से बर्फ फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर सुबह 6 बजे के करीब जली हुई बॉडी मिलने की थाने पर सूचना मिली थी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश ओरिया निवासी लव कुश (24) पुत्र अमर सिंह के नाम से हुई है। मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना देकर बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसे लेकर जांच जारी है। recent visitors 72

चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान-अजमेर में ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यावर सदर थाने के सामने अजमेर रोड पुलिया पर यह हादसा सामने आया है। थाना प्रभारी गंगाराम खावा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर से अजमेर की ओर कोयला भरकर जा रहे ट्रेलर में डिवाइडर से टकराकर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर के टायर जलकर खाक हो गए। गनीमत रही आग लगने के तुरंत बाद मांडलगढ़ निवासी ट्रेलर के ड्राइवर दुर्गालाल मीणा और खलासी ने जलते ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। फिलहाल ब्यावर सदर थाना पुलिस ने ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। आगजनी के कारण लगा जाम ट्रेलर में आग लगने के कारण ब्यावर सदर थाने के सामने वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस ने पहले आग पर काबू पाकर ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे लगाया, उसके बाद जाम खुलवाकर आवाजाही दुरुस्त की गई। हो सकता था बड़ा नुकसान ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहा ट्रेलर पूरा कोयले से भरा हुआ था। गनीमत रही आग की लपटें कोयले तक नहीं पहुंचीं। वरना बड़ा नुकसान हो जाता और आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो जाता। सदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे कि बड़ा हादसा होने से टल गया। recent visitors 100

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की महाआरती, राजस्थान-अजमेर में मनाया मां अंबे मंदिर का स्थापना दिवस

अजमेर. अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित अंबे माता मंदिर में पहले नवरात्र और 40वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। पुष्कर से आए पंडितों ने माता की विशेष शृंगार के साथ भव्य महाआरती की, जिसमें 1100 दीपक जलाए गए। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट ने उनका स्वागत किया। देवनानी ने माता का आशीर्वाद लेकर सनातन धर्म और अजमेर की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे पर स्थित अंबे माता मंदिर में आज पहले नवरात्र पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिन और अंबे माता मंदिर का स्थापना दिवस होने के चलते माता काविशेष शृंगार किया जाए और 1100 दीपकों से की भव्य महाआरती भी की गई। गुरुवार को अंबे माता मंदिर का 40वाँ स्थापना था। इस मौके पर पुष्कर से आए पंडितों ने अंबे माता की भव्य आरती की। उसके बाद आतिशबाजी भी की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी पहुंचे, जो उन्होंने अंबे माता मंदिर में महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को माला, चुनरी और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उनको अंबे माता की तस्वीर भेंट कीं। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहा स्थित अंबे माता मंदिर इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बातचीत में कहा कि यह अंबे माता के मंदिर में अजमेर ही नहीं आसपास के क्षेत्र से भी लोग आते हैं।  इस प्राचीन मंदिर में जब से मैंने आना शुरू किया है माता जी का आशीर्वाद मुझे मिला है। आज मैं जो कुछ भी हूं माता जी के आशीर्वाद से हूं। देवनानी ने कहा कि माता रानी मुझे इतना आशीर्वाद दे कि मैं अंतिम सांस तक अजमेर को सेवा करता रहूं। सनातन धर्म में माता की पूजा सर्वश्रेष्ठ है और हम सब सनातनी हैं। सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के लिए हम सब कटिबद्ध हैं। recent visitors 180

चौहान वंश की कुलदेवी हैं मां चामुंडा, राजस्थान-अजमेर महाराज पृथ्वीराज युद्ध से पहले करते थे दर्शन

अजमेर. अजमेर के फायसागर रोड स्थित बोराज गांव की पहाड़ी पर विराजमान चामुंडा माता का मंदिर है। जहां पर साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह लाखों लोगों का आस्था का केंद्र है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इस मंदिर की स्थापना की थी और वे स्वयं यहां पूजा अर्चना किया करते थे। मंदिर के पुजारी मदन रावत ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1160 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से लेकर आज तक चामुंडा माता की पूजा अर्चना नित्य होती है। मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है। गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता। इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। पृथ्वीराज चौहान की है कुलदेवी चामुंडा माता मंदिर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुल देवी माना जाता है। स्थानीय लोग चामुंडा माता को चामुंडा माई कह कर पुकारते है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे। यहीं, वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। बोराज गांव से मंदिर के सेवादार पूजा अर्चना किया करते है। पृथ्वीराज चौहान इस चामुंडा माता मंदिर युद्ध का आशीर्वाद लेने के लिए युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने इसी चामुंडा माता मंदिर में जाते थे। यह ऐतिहासिक मंदिर अजमेर के एक झील फॉयसागर के पास में पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जहां तक गाड़ी भी जाती है और ऊंचाई से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। पहाड़ी पर बने इस मंदिर को 1000 से भी ज्यादा वर्ष बीत चुके हैं। बताया जाता हैं कि यहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान आते थे और विशेष तौर से युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने के लिए और पूजा-अर्चना करते थे। पृथ्वीराज चौहान से भी पहले का यह मंदिर है जो मंदिर के ऊपर लिखे शिलालेख बताते हैं। मंदिर में एक ऐसा माता गंगा का कुंड है जिसमें पानी कभी समाप्त नहीं होता जितना उसमें से पानी निकालो आ जाता है। मंदिर में महादेव का स्थान भी है। कहा जाता है यहां पर सिर्फ माता का मुख ही बाहर की तरफ है बाकी शरीर धरती माता के अंदर है। यहां बहुत ही धूमधाम से आरती की जाती है नवरात्रा में विशेष तौर से मेला लगता है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे, यही वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। आज भी माना जाता है कि चामुंडा माता मंदिर में आने वाले हर भक्त के दुख दर्द को हर लेती है और मनवांछित फल प्रदान करती है। कुंड का पानी नहीं होता खत्म मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है । गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता, इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और नवरात्रि में माता रानी का विशेष श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई, आने वाले दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। recent visitors 226

10 दमकलों ने आग पर पाया काबू, राजस्थान-अजमेर की कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के माखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में कल रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया। घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे गोदाम में आग लगी। यहां कॉटन, जूट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री मालिक धोलाभाटा निवासी नंदकिशोर धनवानी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। recent visitors 71

एसपी ने विशेष निगरानी के दिए निर्देश, राजस्थान-अजमेर में जिला त्योहार कमेटी की बैठक

अजमेर. त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रही है। त्योहार के समय शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस लाईन अजमेर स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जिला अजमेर के जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सभी सदस्यों को सुझाव दिए गए हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, शहर की यातायात व्यवस्था तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी वर्ग के आरक्षण को उपवर्ग में विभाजित करने संबंधी पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में भविष्य में उत्पन्न होने वाली कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही इस संबंध में सदस्यों को अप्रिय घटना को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी बिश्नोई ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर सभी सदस्यों को सुझाव दिए गए हैं। recent visitors 105

‘हर घर तिरंगा’ फहराने का कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, राजस्थान-अजमेर में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ली बैठक

नागौर. नागौर जिले के खींवसर उपखंड के पांचोड़ी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक बेरहम और क्रूर पति अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर घसीटकर ले गया। इस घटना को जिसने भी देख दंग रह गया। व्यक्ति की इस घिनौरी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो जैसे ही चर्चा में अया तो मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोकस ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पीछे जो बात निकलकर सामने आई है, उसमें बताया गया कि महिला अपनी बहन से मिलने के लिए जैसलमेर जा रही थी, लेकिन उसके पति ने उसे जाने से मना किया था। महिला नहीं मानी तो गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसे मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर घसीटा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की जांच जारी है, और जल्द ही इस संबंध में आगे की जानकारी दी जाएगी। recent visitors 99