देश का पहला 60 किमी लंबा ट्रॉयल ट्रैक तैयार, राजस्थान-जयपुर में होगा पहली बुलेट ट्रेन का परीक्षण

जयपुर. राजस्थान में देश का पहला ट्रेन ट्रायल ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है। 60 किमी लंबा यह ट्रैक पूरी तरह से सीधा नहीं है, इसमें कई घुमावदार बिंदु बनाए गए हैं। इससे इस बात का ट्रायल लिया जा सकेगा कि स्पीड से आने वाली ट्रेन बिना स्पीड कम किए घुमावदार ट्रैक से कैसे गुजरेगी। डीडवाना जिले के नावां में यह ट्रैक तैयार हो रहा है। पहला चरण पूरा होने के बाद 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का भी परीक्षण किया जा सकता है। यह टेस्ट ट्रैक रेलवे को आधुनिकता की ओर ले जाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के जरिए रेलवे संसाधनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर पाएगा और सुरक्षा भी काफी बढ़ जाएगी। देश में हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक के व्यापक परीक्षण के लिए भारतीय रेलवे राजस्थान के डीडवाना जिले के जोधपुर डिवीजन के नावा में गुढ़ा-थाठाना मीठड़ी के बीच 60 किमी का देश का पहला आरडीएसओ समर्पित परीक्षण ट्रैक विकसित कर रहा है। यह रेलवे ट्रैक जयपुर से लगभग 80 किमी दूर सांभर झील के बीच से निकाला गया है। आरडीएसओ डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के काम को दो चरणों में मंजूरी दी गई है। चरण 1 के काम को दिसंबर 2018 में और चरण 2 के काम को नवंबर 2021 में मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 820 करोड़ रुपये है। समर्पित परीक्षण ट्रेक के निर्माण में सात बड़े पुल, 129 छोटे पुल और चार स्टेशन (गुढ़ा, जब्दीनगर, नावां और मिठड़ी) शामिल हैं। इस परियोजना के तहत 27 किमी का काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2025 तक पूरा काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्पीड टेस्ट, स्थिरता, सुरक्षा पैरामीटर, दुर्घटना प्रतिरोध, गुणवत्ता सहित हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक और वस्तुओं की व्यापक परीक्षण सुविधाएं इस परियोजना के अंतर्गत रोलिंग स्टॉक आदि का विकास किया जा रहा है। इस समर्पित परीक्षण ट्रैक में ट्रैक सामग्री, पुल, टीआरडी उपकरण, सिग्नलिंग गियर और भू-तकनीकी अध्ययन का परीक्षण भी शामिल है। ट्रैक पर पुल, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज जैसी विभिन्न संरचनाएं बनाई गई हैं। इस ट्रैक पर आरसीसी और स्टील ब्रिज बनाए गए हैं, जो जमीन के नीचे और ऊपर हैं। इन पुलों को कंपनरोधी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन पुलों के जरिए इसके ऊपर से तेज गति से गुजरने वाली ट्रेन की प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जा सकता है। पुल का निर्माण टर्न-आउट सिस्टम का उपयोग करके किया गया है। यानी ऊपर भारी आरसीसी बॉक्स लगाकर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। सांभर का वातावरण क्षारीय होने के कारण स्टील में जंग नहीं लगेगा। साथ ही हाई स्पीड ट्रेन के कंपन को भी कम किया जा सकेगा। इन संरचनाओं के बीच से बुलेट ट्रेन को गुजारकर गति का परीक्षण किया जाएगा। यह देश का पहला डेडिकेटेड ट्रैक होगा, जहां पड़ोसी देश भी अपनी ट्रेनों का परीक्षण करा सकेंगे। गौरतलब है कि देश में बने कोचों, इंजनों और ट्रेन रैक के ट्रायल के लिए रेलवे के पास कोई समर्पित लाइन नहीं थी। सभी लाइनों पर काफी ट्रैफिक है। ऐसे में ट्रायल के लिए कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में यहां न केवल बुलेट ट्रेन बल्कि हाई-स्पीड, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन का भी परीक्षण किया जाएगा। इस ट्रैक पर हाई-स्पीड, सेमी-स्पीड और मेट्रो ट्रेनों का भी परीक्षण किया जा सकता है। रेलवे की आरडीएसओ यानी रिसोर्स डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन की टीम ट्रायल की निगरानी करेगी। रेलवे की यही टीम कोच, बोगी और इंजन की फिटनेस की जांच करती है। रेलवे किसी भी कोच या इंजन को ट्रैक पर चढ़ाने से पहले हर पैरामीटर की जांच करता है कि तय गति से ज्यादा कंपन तो नहीं होगा। खराब ट्रैक पर ट्रेन का रिस्पांस आदि भी जांचा जाएगा। हाई-स्पीड समर्पित रेलवे ट्रैक 60 किमी लंबा है, लेकिन मुख्य लाइन 23 किमी लंबी है। गुढ़ा में इसका हाई-स्पीड 13 किमी लंबा लूप है। रेलवे में लूप का उपयोग क्रॉसिंग को पार करने या विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रेनों को बिना किसी रुकावट के गुजारने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नावा स्टेशन पर 3 किमी का क्विक टेस्टिंग लूप और मीठड़ी में 20 किमी का कर्व टेस्टिंग लूप बनाया गया है। ये लूप अलग-अलग डिग्री के घुमावों पर बनाए गए हैं। खराब ट्रैक पर ट्रेन डगमगाने और झटके खाने लगती है। ट्रैक खराब होने पर स्पीड क्या होनी चाहिए और इसका क्या असर होगा, इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए 7 किलोमीटर लंबा घुमावदार ट्रैक बिछाया गया है। recent visitors 174

बागी होने पर लिया एक्शन, राजस्थान-जयपुर की देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कांग्रेस से निलंबित

जयपुर. कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नरेश मीणा देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि यदि देवली-उनियारा से नरेश के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के आदेश में नरेश पर पार्टी विरोधी कार्यशैली के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हुई देवली सीट से कांग्रेस ने कस्तूर मीणा को मैदान में उतारा है। नरेश मीणा यहीं से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब नरेश मीणा यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। recent visitors 67

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत दोसांझ का आज शाम होगा कॉन्सर्ट

जयपुर. दिलजीत दोसांझ आज यानी रविवार को गुलाबी शहर को अपने सुरों से सराबोर करेंगे। शाम छह बजे एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट में उनका कॉन्सर्ट शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट काफी संख्या में बेज दिए गए थे। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर किसी का फर्जी पाया गया तो उसकी एंट्री नहीं होगी। शो में एंट्री के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने पार्किंग के लिए ग्राउंड भी किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही मान्य होंगे। पिछले दिनों जयपुर में दोसांझ के शो के फर्जी टिकटों का बड़ा खुलासा हुआ था। ईडी तक ने इस पर कार्रवाई की थी। शो के टिकट ब्लैक में भी बेजे गए जो टिकटों की कीमत से कहीं ज्यादा में खरीदे गए। कुछ दिन पहले इस मामले में ईडी ने जयपुर और देश भर में अन्य 13 ठिकानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा था। ब्लैक में 80 हजार तक में बिके थे टिकट गौरतलब है कि आयोजकों ने टिकट की कीमत तीन हजार से 20 हजार रुपये तक रखी है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जब लोगों को लाखों रुपये के फर्जी टिकट बेचे गए हैं। ब्लैक में लोग इस टिकट को 20 हजार से 80 हजार तक में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट वाले टिकटों की है, जो स्टेज के बिल्कुल सामने की ओर है। 15 हजार दर्शकों की क्षमता दिलजीत शनिवार को साउंड चेक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जेईसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी पोजिशन और साउंड ट्रैक के बारे में जानकारी ली। उनके लिए ग्रीन रूम भी तैयार किया गया है, जहां वे शो से पहले आराम करेंगे। जेईसीसी की टीम के मुताबिक यहां 15  हजार दर्शकों की क्षमता है और परिसर में तीन हजार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है। recent visitors 126

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य बताया सनातन विरोधी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत के कॉन्सर्ट का विरोध

जयपुर. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का जयपुर के जेईसीसी में 3 नवंबर को कॉन्सर्ट होने जा रहा है। लेकिन यह कॉन्सर्ट पहले ही विवादों में आ गया है। पहले कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट सोशल मीडिया पर बिग गए वहीं अब बीजेपी विधायक भी इसके विरोध में आ गए हैं। राजधनी जपयुर की हवामहल सीट से विधायक बाबा बालमुंकुंदाचार्य ने यह कहते हुए इस कॉन्सर्ट का विरोध किया है कि यह कल्चर सनातन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उटपटांग कॉन्सर्ट के बजाए सत्संग होना चाहिए। विधायक ने दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के उटपांग आयोजन करने से समाज को लाभ नहीं है। करना है तो सत्संग करवाना चाहिए। सबका अपना-अपना मनोरंजन है लेकिन मैं सनातनी हुं, मेरा मानना है कि सत्संग होने से सदवचन मिलते हैं। जीवन में अच्छा करने का मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन कॉन्सर्ट से समाज में कोई लाभ नहीं है। हाल में दोसांज का कॉन्सर्ट दिल्ली में भी हुआ था और यह शो जबरदस्त हिट रहा था। लेकिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के बाद उनकी फैन्स फॉलोइंग की चर्चा के साथ, एथलीट खिलाड़ियों ने विरोध भी किया। क्योंकि कॉन्सर्ट की वजह से स्टेडियम की हालत खराब हो गई। यहां स्टेडियम में बोतलें बिखरी दिखी और रनिंग ट्रैक पर कचरा और हर्डल्स टूटे हुए दिखे। जिसकी शिकायत की गई। recent visitors 80

चार ट्रेनें रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, राजस्थान-जयपुर जंक्शन पर इसी महीने बदलाव

जयपुर. राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा। राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है। चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी। वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं। recent visitors 128

पहचान छिपाने लगाए थे फर्जी आधार कार्ड, राजस्थान-जयपुर के होटल से प्रेमियों को पुलिस ने पकड़ा

जयपुर. विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से एक होटल में कमरा लेकर रुके प्रेमी युगल को पकड़ा है। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने दोनों युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा थाने में पिछले दिनों एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जहां पुलिस टीम होटल में नक्शा-मौका बनाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान होटल रूम पहुंचने पर वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने रूम खुलवाया तो रूम के अंदर एक प्रेमी युगल ठहरे हुए मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पुलिस निगरानी में बैठाया गया और पुलिस ने होटल रूम का नक्शा-मौका तैयार कर अपनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल से उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने खुद को दौलतपुरा का रहने वाला बताया। होटल में रुकने के कारण के बारे में पूछने पर वे कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा आईडी मांगे जाने पर उन्होंने अपनी आईडी उनके पास नहीं होना बताया। इसके बाद होटल में रूम के लिए दी गई आईडी के बारे में पूछने पर दोनों घबरा गए। पुलिस ने होटल संचालक से दोनों की आईडी के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर होटल संचालक की ओर से प्रेमी युगल द्वारा दी गई आधार कार्ड की कॉपी दे दी गई। फर्जी आधार कार्ड से होटल में रूम लेने का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी प्रेमी युगल ने पहचान छिपाने के लिए होटल में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करना बताया है। recent visitors 91

सख्त कार्रवाई की मांग, राजस्थान-जयपुर में विधायक बालमुकुंद आचार्य पर समरसता बिगाड़ने का आरोप

जयपुर. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यासुब अब्बास ने हवा महल विधायक बालमुकुंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हवा महल विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब हथकंडे अपना रहे हैं। अब्बास ने कहा कि धार्मिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, हवा महल विधायक बार-बार हमारे धैर्य को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि लखनऊ में हमारी बात देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी हुई है और उन्हें सारे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस पर कार्रवाई करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। अब्बास ने कहा कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं, समय मिलते ही सारा विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और विधायक के ऊपर कारवाई करने की मांग की जाएगी, यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिया समुदाय चक्काजाम करेगा। जानिये क्या था मामला अब्बास का कहना है कि इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस निकाला जा रहा था, हजारों अकीदतमंद लोगों ने इस जुलूस मे हिस्सा लिया। जुलूस के रूप में शिया समाज के लोग कौमी इमामबाड़े से कर्बला के लिए पैदल निकले लेकिन रास्ते में विधायक बालमुकुंद आचार्य और शिया समाज के लोगों में नोकझोंक हो गई। दरअसल ये जुलूस साल में दो बार निकलता है। एक मोहर्रम की दस तारीख को इमाम हुसैन की शहादत पर और दूसरे चालीस दिन के बाद उनके चालीसवें पर, ये जुलूस राजस्थान प्रशासन में रजिस्टर्ड हैं साथ ही वक्त और जगह भी दर्ज है। इसलिए ये जुलूस अपने वक्त पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से शिया कौमी इमामबाड़ा पन्नीगरान मौहल्ला जयपुर से अपने सही समय पर उठा और सुभाष चौक होता हुआ अपने नियमित रूट से कर्बला रामगढ़ मोड़ के लिए निकला। जैसे ही जुलूस जोरावर सिंह गेट पर पहुंचा, हवामहल विधानसभा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी गाड़ी में आए और उनसे कुछ लोगों की बहस हो गई। दूसरा प्रकरण 22 अक्टूबर को हुआ था, जिसके चलते इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य और उनके साथी जबरन इमामबाड़े में घुस आए, जब नमाज चल रही थी। विधायक पर महिला उपासकों के साथ भी दुर्व्यवहार करने और इमामबाड़े के सामान को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है एवं कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शिया बोर्ड विधायक पर कार्रवाई की मांग करेगा कार्रवाई नहीं होने की सूरत में धरना एवं चक्काजाम किए जाने की भी घोषणा किया बोर्ड के द्वारा की जा रही है। recent visitors 55