सरकार ने जारी किए निर्देश, राजस्थान-जयपुर के साइलेंस जोन में केवल दो घंटे ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि इस दिवाली एनसीआर क्षेत्र में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। रात 8 बजे से 10 बजे ग्रीन श्रेणी के पटाखों से ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी गई है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार साइलेंस जोन जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, सरकारी गैर सरकारी चिकित्सा केन्द्र, स्कूल, कॉलेज, कोर्ट और धार्मिक स्थानों से 100 मीटर की दूरी पर पटाखे चलाए जाएंगे। वहीं, क्रिसमस और नए साल के अवसर पर पटाखे रात 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलाए जा सकेंगे। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के अनुसार विवाह समारोह में भी केवल ग्रीन आतिशबाजी का ही इस्तेमाल किया जाए। किसी भी हालत में प्रतिबंधित पटाखों को बाजार में नहीं बेचा जाए। स्टेट के कॉलेज और स्कूलों में पटाखों के जलने से होने वाले नुकसान को लेकर बच्चों को जागरूक किया जाए। स्टेट के सभी थाना सीआई को इस आदेश की पालना कराएंगे। ये आदेश जारी किए गए शांत क्षेत्र, अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्र, कोचिंग, स्कूल, न्यायालय, धार्मिक स्थानों से 100 मीटर के क्षेत्र में पटाखे नहीं चलाए जाएं। दीपावली, गुरु पर्व आदि पर पटाखे रात में 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाए जाएं। क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर पटाखे रात में 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलाए जाएं। राज्य का वह क्षेत्र, जो एनसीआर के निकटवर्ती क्षेत्र की परिधि में आता है। ऐसे क्षेत्र में केवल दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखे चलाए जाने हेतु क्षेत्र चिह्नित किए जाएं। इसकी जानकारी आमजन को प्रदान की जाए। ऐसे क्षेत्र में विवाह समारोहों में भी ग्रीन पटाखे ही इस्तेमाल किए जाए। साथ बैन पटाखे नहीं बेचे जाएं। राज्य में कॉलेजों एवं स्कूलों में पटाखों के जलने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जाए और आमजन को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए। राज्य के पुलिस थानों के थाना अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे उपरोक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। recent visitors 118

ED को भारी हेरफेर के मिले सबूत, राजस्थान-जयपुर में गायक दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले रेड

जयपुर. मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के जयपुर में होने जा रहे शो से पहले टिकटों को लेकर बड़ा स्कैम सामने आया है। राजधानी जयपुर में 3 नवंबर को होने जा रहे सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले ED की एंट्री हो गई है। ईडी को इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली। साथ ही बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत भी मिले हैं। दिलजीत के शो के टिकट तीन हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक की हैं, लेकिन बाजार में इसे बदमाशों द्वारा 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक बेचा गया है। शनिवार को ईडी ने जयपुर सहित देश भर में 13 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। ईडी ने छापेमारी दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु में की गई जो रविवार को भी जारी है। छापेमारी में ईडी को फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली है। साथ ही ईडी को बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत मिले हैं। ईडी ने कुछ लोगों को डिटेन किया। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। ईडी की जांच जारी है। बुक माई शो की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पर एक्शन लिया गायक दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट 3 नवम्बर को जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में होना है। इसके साथ विदेशी बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट भी इंडिया में होगा। इनके टिकट जोमाटो लाइव और बुक माई शो पर बेचे गए। बुक माई शो की तरफ से इसकी जांच कराई गई। इसमें पता चला कि टिकट बाजार में अन्य प्लेटफार्म से बिक रही हैं, जो फर्जी हैं। इस तरह से कुछ लोग निजी फायदे के लिए फर्जी टिकट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी-ठगी कर रहे हैं। बुक माई शो से कॉपी कर सोशल मीडिया पर बेच दिए टिकट दरअसल कुछ लोगों ने बुक माई शो से मिल रही टिकटों की हूबहू नकल बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से बेचना शुरू कर दिया। लोगों ने टिकट मिलने की जानकारी पर खरीदना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को संदेह हुआ तो बुक माई शो से मिले टिकटों और सोशल मीडिया से मिले टिकटों की जांच की। पता चला कि यह फेक है। इस पर बुक माई शो को जानकारी दी गई। recent visitors 90

गुलाबी नगर के हैरिटेज की मिलेगी झलक, राजस्थान-जयपुर एयरपोर्ट का 11 बाद टर्मिनल-1 फिर शुरू

जयपुर. करीब 11 साल इंतजार के बाद जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 फिर से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गांव की शोभा खेत बता देता है। वैसे ही जयपुर शहर की शोभा यह टर्मिनल-1 बता देगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल-1 का लोकार्पण हमारे प्रदेश के विकास और उन्नति का प्रतीक है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाएगा और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा। शर्मा ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे की मौजूदा यात्री क्षमता लगभग 65 लाख है जो आने वाले समय में बढ़कर 3 करोड़ 80 लाख हो जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेरिटेज लुक वाला टर्मिनल-1 जयपुर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को प्रदेश की सुंदर संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाएगा। शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर को होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पूरी दुनिया से मेहमान जयपुर आएंगे तो इस सुंदर टर्मिनल का अनुभव लेंगे।  शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट की अंतरराष्ट्रींय मीट के दौरान उन्होंने संबंधित देशों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने एअरलांइस की जयपुर से डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था करें। टर्मिनल-1 पर विकास और विरासत का संगम आधुनिक और हेरिटेज स्वरूप वाला टर्मिनल-1 विकास और विरासत का संगम है। यहां प्रस्थान क्षेत्र में 10 तथा आगमन क्षेत्र में 14 इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही 10 चेक-इन काउंटर भी होंगे। इसके अलावा ड्यूटी फ्री आउटलेट्स, मेडिकल रूम, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा तथा लाउंज जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। recent visitors 130

पुलिस की छह स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं, राजस्थान-जयपुर में ज्वेलर्स से लूट

जयपुर. जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में देर रात एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स रामकरण प्रजापत जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और लूटपाट की। हमलावर ज्वेलर्स से सोने-चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक किलो सोने के आभूषण और 30-35 किलो चांदी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के समय ज्वेलर्स का बेटा भी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही था और वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में लिप्त गैंग के बदमाशों के मूवमेंट्स की भी जांच की जा रही है। recent visitors 76

स्टाइपेंड के लिए रेजीडेंट डॉक्टरों कर रहे हड़ताल, राजस्थान-जयपुर में मरीज हो रहे परेशान

जयपुर. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पिछले 16 दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है। अस्पताल के बाहर लंबी कतारों में खड़े मरीज दर्द से कराह रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। एसएमएस अस्पताल में रोजाना 8000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते थे, पर अब यह संख्या 4500 से भी कम हो गई है। मरीजों की तकलीफ को देखते हुए हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि वार्डों के बेड खाली पड़े हैं और इलाज की प्रक्रिया धीमी हो चुकी है। रेजिडेंट डॉक्टर अपने स्टाइपेंड और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान में रेजिडेंट्स को कई अन्य राज्यों, जैसे मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, की तुलना में अधिक स्टाइपेंड मिलता है। उदाहरण के लिए, एमबीबीएस इंटर्न को राजस्थान में 14,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता है जो मध्य प्रदेश के 13,409 रुपये से अधिक है। इसी प्रकार, एमडी/एमएस और डीएम/एमसीएच रेजिडेंट्स को भी अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्टाइपेंड मिलता है। मरीजों की स्थिति और अस्पताल का हाल हड़ताल से एसएमएस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं पर भी भारी असर पड़ा है। सामान्य दिनों में जहां 8000 से अधिक मरीज ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या घटकर 4500 से भी कम हो गई है। इसके बावजूद अस्पताल के गेट तक मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इलाज के लिए दो से तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या भी तेजी से घट गई है। सामान्य दिनों में जहां 550 मरीज रोजाना भर्ती होते थे, अब हड़ताल के चलते केवल 150 मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच तनाव रेजिडेंट्स की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि जब रेजिडेंट्स को अन्य राज्यों से अधिक स्टाइपेंड मिलता है, तो हड़ताल कितनी जायज है? सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे मरीजों की तकलीफें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं, सीनियर डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन हड़ताल की खबर फैलने के बाद मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। मरीजों की जान जोखिम में रेजिडेंट्स की यह हड़ताल पिछले 10 महीनों में पांचवीं बार हो रही है, जबकि प्रदेश में डेंगू, वायरल और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस हड़ताल से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है, और यह सवाल उठता है कि मरीजों के दर्द को हथियार बनाकर हड़ताल करना कितना उचित है? रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों को कोर्ट ने तलब किया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने इस मामले में आदेश देते हुए कहा कि आज बुधवर दोपहर 2 बजे कोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में एडवोकेट अजय शुक्ला और शोभित तिवाड़ी को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है और उनसे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाओं पर कितना असर पड़ा है और इसे जल्द से जल्द कैसे हल किया जा सकता है। आज की सुनवाई में यह तय हो सकता है कि हड़ताल समाप्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य स्थिति में कैसे बहाल किया जाएगा। recent visitors 116

दूल्हे को बताई असली कहानी, राजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार

जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात उसने आरोपी से की, इस दौरान कौशल ने बिहार के रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की की फोटो दिखाई। शादी तय होने पर शादी में आने वाले तीन लाख रुपये का खर्च उनका ही होने की बात हुई। तीन लाख रुपये देने पर दिसंबर 2023 में मैरिज करना तय हो गया, डील के तहत शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताते हुए कहा कि पैसों का लालच देकर उसे शादी के लिए तैयार किया गया था। शादी में बताए गए उसके माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील करके 3 लाख रुपये लेने के बाद उसे एक भी रुपया नहीं मिला। इसके दूसरे दिन शादी के दौरान दिए गए गहने पहनकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से भाग निकली। अब पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। recent visitors 77

बदहवास पति ने घर में लगाया फंदा, राजस्थान-जयपुर में पति के लेट आने पर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी

जयपुर. जयपुर में करवा चौथ की रात एक दंपति ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई और पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया, घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज किया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया।SHO (हरमाड़ा) उदयभान के अनुसार नांगल सिरस गांव, हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था। करवा चौथ की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी और ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पत्नी का शव देखकर लौटा घर रेलवे ट्रेक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया और अपने भाई को व्हाट्स एप मैसेज भेजकर लिखा- 'भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है, मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।' मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया। रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। लेट आने की बात पर हुआ था झगड़ा SHO उदयभान ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था और इसी बात को लेकर उसकी मोनिका के साथ कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया। recent visitors 85