MY SECRET NEWS

Wednesday, June 10, 2026 15:09
ब्रेकिंग न्यूज

सिरोही.

सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव के 6वें दिन विष्णु धर्मशाला परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा बच्चो ने सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बालकों की 4 से 6 वर्ष आयुवर्ग में जलेबी दौड़ एवं 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी दौड़ एवं 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चम्मच दौड़ एवं 75 मीटर दौड़,15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बोरी दौड़, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक, व 40 वर्ष से ऊपर में गोला फेक प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं में 4 से 6 वर्ष तक जलेबी दौड़ और 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी 50 मीटर की दौड़, 10 से 15 वर्ष में सुई धागा और चम्मच दौड़, 15 से 18 वर्ष तक सुई धागा दौड़ और 50 मीटर की दौड़ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी सांत्वना पुरस्कार पवन सतीश अग्रवाल सांतपुर की तरफ से दिए गए। इन दौरान अनुज गर्ग कृष्णा मेडिकल, सुभाष ऐरन, धीरज अग्रवाल, अमित बंसल, आशुतोष गर्ग, टिटू मंगल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल छोटू भाई, महावीर टैनी, कृष्णा अग्रवाल, दीपांशु विजेंद्र अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, राकेश सांतपुर इन सभी अग्रबंधुओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल के अनुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों मे किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 6 से 8 में 36 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 9 से 12वीं में 24 बच्चों ने भाग लिया तथा 12वीं से ऊपर में 10 बच्चों ने भाग लिया। सांत्वना पुरुष्कार तरुण कुमार शंकरलाल की तरफ से दिए गए। कार्यक्रम में रामगोपाल, मनीष सिंघल, महावीर टेनी, शैलेश ओरिया एवं अरविंद गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समाज महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि इसमें अग्रवाल की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि डांस और फैंसी ड्रेस के साथ नाटक की प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से हमें यह दर्शाया कि आज की महिलाएं व बालिकाएं कोमल जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हैl साथ ही माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनने पर जोर न देकर जो वो करना चाहे,उसी को बढ़ावा देकर उनके उत्साहवर्धन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष ममता ने बताया कि प्रोग्राम में जज के रूप में योगिता एवं नीता रहे। एकल डांस में अविवाहित में देवासी प्रथम, लक्षिका द्वितीय एवं  दीपिका तीसरे स्थान पर रही। युगल में अक्षय व चार्मी प्रथम साथ ही विवाहित में रूपल अग्रवाल प्रथम, अंकित हितेश अग्रवाल दुसरे स्थान एवं अनीता गोयल तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ फैंसी मैं अविवाहित में सुहानी फर्स्ट, एकता सेकेंड तथा आरती व भवया थर्ड पर रहे l विवाहित में अन्नपूर्णा ग्रुप फर्स्ट सोनाली ग्रुप सेकेंड और रिंकू ग्रुप थर्ड पर रहे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0