नगरीय क्षेत्रों का होगा नियोजित विकास: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान-भरतपुर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश के बड़ी आबादी वाले नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित एवं नियोजित विकास के लिए निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी कड़ी में शहरी विकास एवं आवासन विभाग ने रविवार को भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचनाएं भरतपुर विकास प्राधिकरण अध्यादेश-2024 (वर्ष 2024 का अध्यादेश संख्या-2) एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यादेश-2024 (वर्ष 2024 का अध्यादेश संख्या-3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अधिसूचना जारी होने पर कहा कि भरतपुर व बीकानेर प्रमुख शहरों के रूप में उभर रहे हैं। इससे इन शहरों में आबादी का दबाव बढ़ा है। इन नगरीय क्षेत्रों में प्राधिकरणों का गठन होने से यहां विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इससे आमजन के लिए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि 30 नवम्बर 2024 को मंत्रिमंडल की बैठक में भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी। बीकानेर विकास प्राधिकरण में नगर विकास न्यास बीकानेर के वर्तमान क्षेत्र के अलावा नापासर व देशनोक तथा आस-पास के 185 गांव एवं भरतपुर विकास प्राधिकरण में नगर विकास न्यास भरतपुर के वर्तमान क्षेत्र के साथ-साथ 209 गांव शामिल किए जाएंगे। recent visitors 163

मेधावी छात्राओं को 89 तथा दिव्यांगों को 24 स्कूटी का वितरण, राजस्थान-गृह राज्य मंत्री ने अंत्योदय सेवा शिविर में सौंपी चाबी

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित राज्य स्तरीय अंत्योदय सेवा शिविर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार को खैरथल—तिजारा जिले में किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने खैरथल-तिजारा जिले में प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के चार दिव्यांगों को स्कूटी, 20 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, पांच दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत पांच मेधावी छात्राओं को स्कूटी देकर वितरण की शुरुआत की। इसके साथ ही पांच लाभार्थियों को सोलर इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम, तीन दिव्यांगों को मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत स्वीकृति पत्र, एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अनुदान राशि का चेक, पीएम विश्वकर्म योजना के 6, पीएम स्वनिधि योजना के तीन लाभार्थी, पीएम आवास योजना के तीन लाभार्थी को चेक दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस साइबर सेल द्वारा बरामद 40 मोबाइल  वापस किए गए। जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान उन्होंने जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर उत्पादों की जानकारी भी ली। वहीं राजीविका की स्टॉल पर गृह राज्य मंत्री ने हाथ से बनाई जूतियों की प्रशंसा करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का लोकार्पण कर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 15 लाख करोड़ रुपए की हो चुकी है, जिसे अब 30 लाख करोड़ यानी दोगुनी करने पर तेजी से काम किया जा रहा है।  श्री बैढ़म ने अपील करते हुए कहा कि नए राजस्थान के नवनिर्माण में सभी अपना योगदान देवें। मंत्री बैढ़म ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। मंत्री बैढ़म ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ग्रोथ रेट में पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। बैढ़म ने जानकारी दी कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक प्रदेश में अपराधों में 7.5 फीसदी एवं महिला अपराधों में 10.5 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष में 15338 से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं, वहीं हाल ही में 83934 हजार पदों पर वैकेंसीज जारी की गई हैं। उन्होंने जिले में हुए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू व विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी। गोपालन मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन के बारे में बताते हुए कहा कि गत बजट घोषणा के 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, शेष पर भी तीव्र गति से काम जारी है, जो मार्च 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरे किये हैं। आगामी 4 सालों में भी जिले के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक तिजारा महंत श्री बालक नाथ योगी, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित अनेक जनप्रतिनिधि नागरिकगण दूर दराज से आए सैकड़ो अंत्योदय लाभार्थी शामिल हुए। recent visitors 60

पिता और बेटों संग भरतपुर पहुंचे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर के प्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनके पिता और दोनों बेटे भी मंदिर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और स्थानीय पुजारियों से आशीर्वाद लिया। जनता का उत्साह और स्वागत : मुख्यमंत्री के मंदिर दौरे की खबर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए प्रदेश के विकास और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर : पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों को संरक्षित किया जाए और उन्हें पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री के साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के साथ-साथ जनता के बीच विश्वास और संवाद का प्रतीक भी रहा। पूजा-अर्चना के इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। recent visitors 72

‘समृद्ध किसान तो विकसित होगा राजस्थान’, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसान सम्मेलन में

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा अन्नदाता किसान धरती माता का सच्चा सपूत है। जब किसान खुशहाल समृद्ध होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। हमारी सरकार किसान-पशुपालक के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमने आज किसान सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जब भी किसानों के हित की बात आएगी, राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री शर्मा राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर ‘निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली’ की थीम पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक किसान परिवार में जन्मा हूं। मैंने हल चलाया है और खेती का सारा काम किया है। मैं किसानों के दर्द को भली भांति समझता हूं। इसीलिए हमारी सरकार ने वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता— श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता है। उनके मन में किसानों का भला करने की अद्भुत इच्छाशक्ति और संकल्प है। प्रधानमंत्री ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है, जो ये दर्शाता है कि वे किसानों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं। श्री शर्मा ने किसानों को किसान दिवस (23 दिसम्बर) की बधाई देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही किसान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। ईआरसीपी-ताजेवाला से किसानों को मिलेगा पर्याप्त पानी — मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान की पीड़ा और आकांक्षाओं को समझते हुए पिछले एक साल में राज्य सरकार ने किसान हित में अनेक फैसले लिए हैं। हमने ईआरसीपी परियोजना का एमओयू कर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र में भी पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजेवाला से यमुना का पानी लाने के लिए लंबे समय से लंबित एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हमारी सरकार अनेक अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है। जिससे राज्य के किसानों की पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही धौलपुर लिफ्ट परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, भूजल के रीचार्ज के लिए प्रवासी राजस्थानी के सहयोग से भी एक नए कार्यक्रम ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ की शुरुआत की जा रही है। किसान के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ले रही लगातार निर्णय— श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में 58 हजार करोड़ रुपये निवेश के ढाई हजार से अधिक एमओयू किए हैं। हमारी सरकार द्वारा 30 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण, 8 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 26 हजार सोलर संयंत्रों की स्थापना, 31 स्थानों पर फूड पार्क के लिए भूमि आवंटन, 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन, गेहूं, मूंग, मूंगफली तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद, पीएम किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना जैसे निर्णय किए गए हैं। जिससे खुशहाल किसान, समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार जातियां बताई हैं, जो कि गरीब, किसान, युवा और महिला है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता बदलते समय के साथ खेती-किसानी में नवीन तकनीक को अपनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में श्रीअन्न को बढ़ावा देने की अभिनव पहल की गई है, श्रीअन्न के तहत आने वाली मोटे अनाज की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने में राजस्थान आगे है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राइजिंग —राजस्थान का सफल आयोजन हुआ है, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। अजमेर जिले में भी विकास को गति प्रदान करने के लिए 14000 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक-एक कर सभी संकल्पों को पूरा कर रही है। बजट घोषणाएं भी धरातल पर साकार हो रही हैं। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन और प्रदेश के आमजन एवं किसानों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों से ईआरसीपी योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण जल योजनाएं साकार होने जा रही है। किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान के किसानों का सम्मान बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की सौगात दी है। किसानों की पानी और बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए मजबूत फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याणकारी योजनाओं में किसानों को दिया आर्थिक संबल— कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण किया। वहीं, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 29 करोड़ रूपये से अधिक, 14 हजार 200 से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यों के लिए 96 करोड़ से अधिक की राशि व 8 हजार सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। शर्मा ने प्रदेश के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रूपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। साथ ही, कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का डीबीटी भी किया गया। उन्होंने केन्द्रीय प्रवर्तित ‘आत्मा’ योजना के तहत खेती में नवाचार कर रहे 10 प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। किसान कल्याणकारी नई योजनाओं का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, 1000 … Read more

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों का चेकअप, राजस्थान-आयुष मंत्रालय का प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू

जयपुर। भारत सरकार आयुष मंत्रालय और राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, प्रतापनगर जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री विजय पाल सिंह सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का शुक्रवार को "प्रकृति परीक्षण" गमोबाइल ऐप के जरिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा यह पहल आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर आमजन की प्रकृति का निर्धारण करने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। सचिवालय परिसर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रभारी वैद्य राजेश शर्मा ने बताया कि समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण नोडल अधिकारी डॉ. कामिनी कौशल के नेतृत्व में डॉ. मीना मीनू व उनकी टीम के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकृति परीक्षण एक समग्र सर्वेक्षण आधारित मोबाइल एप्लीकेशन है जो उपयोगकर्ता को प्रारंभिक आयुर्वेद सिद्धांत के आधार पर प्रकृति निश्चित करने में मदद करता है। डॉ. शर्मा ने प्रकृति परीक्षण के दौरान हर व्यक्ति के त्रि दोषों (वात ,पित्त और कफ) का पता लगाकर उसके अनुसार खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाकर स्वस्थ रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रकृति परीक्षण एप्लीकेशन के माध्यम से हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य से संबंधित नई जानकारियां समय- समय पर मिलती रहेंगी और इस महत्वपूर्ण पहल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का " स्वस्थ जन, स्वस्थ राष्ट्र" का सपना जल्द पूरा हो सकेगा। recent visitors 101

‘विकास के लक्ष्य पर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री’, राजस्थान-राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में 15 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ’रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के आयोजन में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 दिसम्बर को ही जोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में 1 लाख नियुक्तियां एवं भर्ती की सौगात दी जाएगी। युवाओं को 1 लाख सरकारी नियुक्ति और भर्ती की सौगात 12 दिसम्बर को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर मे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। साथ ही, श्री शर्मा 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र, लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना, स्पोर्टस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम एवं बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के सुअवसर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान श्री शर्मा 155 स्टार्टअप को फंडिंग, 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित करेंगे। किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की दूसरी किस्त शर्मा ने कहा कि 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही अन्य योजनाओं के तहत डीबीटी हस्तांतरण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के किसानों को कृषि में नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, उन्होंने पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण सहित कृषि कल्याण की अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महिला सम्मेलन में बनेगी 1 लाख लखपति दीदी मुख्यमंत्री ने 14 दिसम्बर को उदयपुर में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के तहत 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े श्रमिकों को राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री व सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। शर्मा ने 15 दिसम्बर को जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी, प्रदेशभर में अन्त्योदय सेवा शिविर के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने वाले विकास कार्यों, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, पार्किंग, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 79

27 फरवरी को होगी रीट की परीक्षा, राजस्थान-सरकार ने 56,720 पदों पर भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन

जयपुर. राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 27 फरवरी को कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वहीं राज्य सरकार ने 7 विभागों में 56,720 पदों पर भर्ती की घोषणा भी कर दी है। राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का लंबे समय से इंतजार चल रहा था। करीब 25 से 30 लाख युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। रीट के परिणाम के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इसके लिए रीट की पात्रता रखने वालों को आवेदन करना होगा। बोर्ड अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। हालांकि पदों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 16 तक ऑनलाइन आवेदन – रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी, दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों की संख्या अगर अधिक हुई तो परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए परीक्षा का आयोजन आगे की तिथियों में भी रखा जा सकता है। लेवल वन और टू के लिए 750 रुपए शुल्क – रीट लेवल वन के लिए शुल्क 550 रुपये, रीट लेवल टू के लिए शुल्क 550 रुपये और दोनों लेवल के लिए आवेदन करने पर शुल्क 750 रुपये रखा गया है। रीट का आयोजन दो साल बाद हो रहा है। पिछली बार रीट के प्रमाण पत्र की वैधता अवधि आजीवन कर दी गई थी लेकिन 6.69 लाख अभ्यर्थी रीट की पात्रता प्राप्त नहीं कर पाए थे। इस बार बीएड-डीएलएड विद्यार्थियों को मिलाकर 10 से 12 लाख आवेदन हो सकते हैं। भर्ती की जरूरी तारीखें — चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 52453 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से, अंतिम तिथि 19 अप्रैल रहेगी। प्रहरी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 803 पद हैं। आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी तक। अध्यापक भर्ती : राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती कराएगा। कुल 2129 पद हैं। आवेदन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक। चिकित्सा शिक्षा विभाग : असिस्टेंट प्रोफेसर के ब्रॉड स्पेशियलिटी व सुपर स्पेशियलिटी के 329 पदों पर भर्ती। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती : 14 पदों के लिए 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। ऊर्जा विभाग : विभिन्न संवर्गों में 487 पदों के लिए भर्ती। आवेदन संबंधित निर्देश अगले माह जारी होंगे। आरसीडीएफ : विभिन्न संवर्गों में 505 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन और संबंधित प्रक्रिया अगले माह शुरू होगी। recent visitors 120