सागर वासियों को खुशखबरी नहीं बढ़ेगा जलकर, सम्मेलन में सहमति नहीं बनी, प्रस्ताव अगले सम्मेलन तक टला

Good news for Sagar residents, water tax will not increase, no consensus was reached in the conference, proposal postponed till next conference सागर । शनिवार को निगम परिषद का साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन निगम के सभागार में रखा गया। जिसमें विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत एमआईसी सदस्य, पार्षद और अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन में सबसे पहले बजट पेश किया गया, जिसको लेकर चर्चा हुई। शहर विकास के मुद्दों पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में जलकर की दरें 150 रुपए प्रतिमाह और अनुसूचित जनजाति के लिए 75 रुपए प्रतिमाह है। जिसको बढ़ाकर 263.37 रुपए प्रतिमाह करने और प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की गई। जिसमें निगम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पार्षदों ने जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले निगम जनता को नियमित पानी की सप्लाई करें। उसके बाद जलकर बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वहीं पक्ष के पार्षदों ने भी जलकर बढ़ाने पर आपत्ति ली। भाजपा के पार्षदों ने कहा कि शहर में अभी 10 से 12 दिन ही लोगों को पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में जलकर नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। पहले पानी की सप्लाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। नियमित पानी की सप्लाई की जाए, जिसके बाद जलकर बढ़ाने पर बात हो। चर्चा के बाद निगम अध्यक्ष ने जलकर बढ़ाने के प्रस्ताव को अगले नगर परिषद के सम्मेलन में रखने का निर्णय लिया है। सीवर परियोजना संचालन के लिए 100 रुपए प्रतिमाह पर बनी सहमतिसम्मेलन में सीवर परियोजना के संचालन के लिए उपभोक्ता शुल्क 200 रुपए प्रतिमाह और 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर हितग्राहियों से सीवर संचालक के लिए 100 रुपए प्रतिमाह उपभोक्ता शुल्क लेने पर सहमति जताई गई है। इसके अलावा कटरा बाजार में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन पर बात हुई। सिविल लाइन चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौराहा के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विरोध करने की तैयारी से पहुंचे थे कांग्रेस पार्षदनिगम सम्मेलन में जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव रखने का पहले ही निर्णय हो चुका था। जिसको लेकर कांग्रेस के पार्षद सम्मेलन में जलकर बढ़ाए जाने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में पहुंचे थे। उन्होंने विरोध के लिए तख्तियां बनवा रखी थी, जिनमें लिखा था जलकर में वृद्धि नहीं होगी-नहीं होगी। 30 दिन 24 घंटे पानी दो, फिर पानी का पैसा लो जैसे स्लोगन लिखे थे। हालांकि जलकर के प्रस्ताव को अगले सम्मेलन तक टाल दिया गया है। recent visitors 112

आज सागर में नजर आएंगे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: संविधान चौक का करेंगे लोकार्पण

Urban Administration Minister Kailash Vijayvargiya will be seen in Sagar today: will inaugurate Samvidhan Chowk सागर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज (शुक्रवार) सागर के दौरे पर आ रहे हैं। वे भोपाल से रवाना होकर सुबह 10 बजे सागर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वे सागर में आयोजित संभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में विकास योजनाओं समेत शहरी आवास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही शाम 4 बजे मंत्री विजयवर्गीय अम्बेडकर वार्ड स्थित संविधान चौक का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम ने अम्बेडकर वार्ड में चौराहे का सौंदर्यीकरण कर संविधान चौक बनाया है। कार्यक्रम में सांसद डॉ.लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी आदि मौजूद रहेंगे। recent visitors 125

औषधीय पादप बोर्ड का अभियान: लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए दिए जा रहे अश्वगंधा के पौधे

Medicinal Plant Board’s campaign: Ashwagandha plants are being given to make people healthy सागर । लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने व उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए अश्वगंधा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को अश्वगंधा के पौधे देकर उन्हें घर पर लगाने व उपयोग करने के संबंध में बताया जा रहा है। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय ने जनता के बीच अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और पूरे देश में इस औषधीय पौधे के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अश्वगंधा पर राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। इसमें मध्यप्रदेश के चार जिलों सागर सहित ग्वालियर, सीहोर व उज्जैन में आयुष विभाग के माध्यम से अश्वगंधा के पौधे बांटे जा रहे हैं। जिले में इस अभियान के तहत अब तक 50 हजार से अधिक पौधें बांटे जा चुके हैं। अभी और बांटे जा रहे हैं। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय सहित आयुष औषधालयों से अश्वगंधा के पौधे बांटे जा रहे हैं। चित्रकला सहित भाषण स्पर्धाएं कराई हैं। सेमिनार भी कराए गए हैं। साथ ही पौधे ले जाने वालों को इसके उपयोग व फायदे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को भी अश्वगंधा की खेती के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्हें खेती के फायदे बताए जा रहे हैं। इसके बाद किसान खुद भी विभाग के अफसरों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही पौधे ले जाकर खेती शुरू कर रहे हैं। अभियान में अश्वगंधा के औषधीय गुण एवं स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया है। साथ ही किसानों को आयुर्वेदिक मूल औषधीय सामग्री (जड़ी-बूटी) अश्वगंधा के उत्पाद, फसल विक्रय आदि के बारे में बताया गया है। अश्वगंधा कैंपेन राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड और राज्य औषधि पादप बोर्ड के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस कैंपेन के ज़रिए अश्वगंधा की खेती, चिकित्सीय उपयोगिता और रोज़गार के अवसरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मदद से अश्वगंधा पौधे का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अश्वगंधा एक प्राचीन चिकित्सा जड़ी-बूटी है। यह आयुर्वेद में सबसे शक्तिशाली मानी जाती है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करती है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अश्वगंधा अभियान से अश्वगंधा औषधीय फसल की कृषि को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। किसानों सहित आम लोगों को अश्वगंधा कृषि एवं इसके औषधीय गुण के बारे में जानकारी दी जा रही है। अभियान के बाद किसान खुद ही फोन लगाकर जानकारी ले रहे हैं। इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। साथ ही बड़े स्तर पर खेती करने की जानकारी ले रहे हैं। recent visitors 141

16 पेटी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार: बोलेरो गाड़ी में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, कर्रापुर में घेराबंदी कर पकड़ा

Three accused arrested with 16 boxes of liquor: They were taking it to sell in a Bolero car, caught after a siege in Karrapur सागर। बहेरिया थाना की कर्रापुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी है। गाड़ी से 16 पेटी अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीएलपी स्कूल के पास आम रोड कर्रापुर में एक बगैर नंबर की बोलेरो गाड़ी में तीन लोग सवार हैं। गाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने कर्रापुर में स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो को पकड़ लिया। बोलेरो से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बब्लू उर्फ महेन्द्र लोधी(निवासी ग्राम चकेरी विनायका), विनोद कुशवाहा (निवासी वार्ड क्रमांक 1 मकरोनिया) और राघवेन्द्र यादव (निवासी बासौदा विदिशा) होना बताया। गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 14 पेटी लाल मसाला और दो पेटी प्लेन की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने बोलेरो से 800 पाव कुल 144 लीटर कीमती करीब 80 हजार रुपए की शराब जब्त की। पुलिस शराब और गाड़ी जब्त कर आरोपियों को थाने लाई। जहां पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। मामले में आरोपी बब्लू उर्फ महेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उक्त अवैध शराब कर्रापुर दुकान से बेचने के लिए भेजी जा रही थी। मामले में पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अवैध शराब के संबंध में पड़ताल कर रही है। recent visitors 129

एमपी गजब: सागर में पुलिस के सिटी सर्विलांस कैमरों की बैटरी चोरी: तलाश में जुटी पुलिस

MP Gajab: Battery of police’s city surveillance cameras stolen in Sagar: Police engaged in search सागर । कैंट थाना क्षेत्र में लगे पुलिस की सर्विलांस कैमरों की बैटरी चोरी हो गई। कैमरे बंद हुए तो वारदात सामने आई। मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार, फरियादी त्रिलोक सिंह परिहार(54) ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि मैं प्रभारी सीसीटीवी जिला सागर में सउनि (रेडियो) के पद पर पदस्थ हूं। 25 नंबर गेट के सामने चितंरजन कॉलोनी के पास तिराहा पर पुलिस विभाग की ओडीसी लगी है जो 2 फरवरी की सुबह 10 बजे सिटी सर्विलांस कैमरों की डीएसआर बनाते समय डिंपल पेट्रोल पंप सीसीटीवी साइट के कैमरे 4.52 मिनट से बंद होना पाए गए। कंपनी प्रतिनिधि सौरभ यादव और बीएसएनएल टीम द्वारा दोपहर 15.59 बजे चेक करने पर ओडीसी का ताला और गेट टूटा हुआ पाया गया। जिसको खोलने पर देखा कि उसमें लगी 3 नग 12 वोल्ट 42 एएचसी की बैटरी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गया है। चोरी होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। recent visitors 170

इस धंधे ने BJP नेता को बनाया धनकुबेर, प्रॉपर्टी पर कब्जा कर गाड़ियां भी छीन लेता था पूर्व पार्षद

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयकर विभाग ने हाल ही में केशरवानी परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े राजेश और बृजेश केशरवानी ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। इसी धंधे से वह करोड़पति बने। उन्होंने लोगों को ब्याज पर खूब पैसा दिया, जिसे नहीं चुकाने पर उनकी गाड़ियां छीन ली और प्रॉपर्टी पर भी कब्जा कर लिया। आईटी के छापे में उनके पास से सात फार्च्यूनर, क्रिस्टा और इनोवा जैसी लग्जरी कारें मिली है। साथ ही चार किलो 700 ग्राम सोने के साथ करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। दअरसल, आयकर विभाग ने तीन दिन पहले सागर में तीन प्रमुख ठिकानों पर छापा मारा था। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और पूर्व पार्षद राजेश और बृजेश केशरवानी के ठिकानों की जांच की गई थी। इन छापेमारियों में विभाग को 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले, जिनमें 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के बेनामी होने की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग को छापेमारी में 150 करोड़ की टैक्स चोरी का भी पता चला है। हालांकि, टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जिसके बाद और बड़े खुलासे हो सकते है। Read More:– प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर एसपी समुदाय का होगा कब्जा , ये नाम आगे बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने रविवार सुबह सागर में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान एक टीम ने भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और उनके भाई कुलदीप राठौर के घर छापेमारी की। वहीं, दूसरी टीम ने पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी, उनके भाई बृजेश केशरवानी और सहयागी राकेश छावड़ा के घर छापा मारा था। तीन दिन की जांच के बाद आईटी की टीम को करोड़ों की संपत्ति और लेनदेन का पता चला है। किसके घर क्या मिला था? पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर से 140 करोड़ से ज्यादा के नकद लेनदेन के दस्तावेज मिले थे। साथ 7 बेनामी लग्जरी कारें और करीब 4.7 किलो सोना और गहने मिले था। सोने और गहनों के दस्तावेज दिखाने के कारण आईटी टीम ने इसे जब्त नहीं किया था।भाजपा पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपये नकद मिले थे। कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज के साथ करोड़ों के लेनदेन और टैक्स चोरी की बात भी सामने आई थी। इसके अलावा उनके घर में तीन मगरमच्छ भी पले हुए मिले थे। जिन्हें देखकर आयकर विभाग की टीम भी हैरान रह गई थी। recent visitors 293

नेशनल हाइवे पर मिला नर तेंदुए का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

सागर के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत नेशनल हाइवे-44 पर मंगलवार की रात्रि एक नर तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुए के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हाइवे पर तेंदुए के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जबलपुर वेटरनरी कॉलेज भिजवाया है। वन विभाग द्वारा तेंदुआ की मौत प्रारंभिक कारण अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बता रहा है। मामले में विभाग की टीम जांच कर रही है। ढाना फॉरेस्ट रेंज के ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाइवे-44 पर स्थित गुरु चौपड़ा के पास सड़क पर मृत अवस्था में तेंदुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू की। मृत नर तेंदुआ करीब 3 से 4 साल का था। मौका स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा होगा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी होगी। मृत अवस्था में मिले तेंदुए के मुंह, खोपड़ी सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। बता दें करीब छह साल पहले भी गुरु चौपड़ा के पास में नेशनल हाइवे पर एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। घटना स्थल के चारों ओर जंगल लगा हुआ है। बिजौरा, रानगिर बरकोटी, नाहरमऊ और केसली से सिलवानी के जंगल लगे हैं, जिनमें तेंदुआ का विचरण होना आम बात है। इस स्थान के पास नेशनल हाइवे पर तेज ढलान होने के चलते वाहन तीव्र गति से निकलते हैं। recent visitors 169