MP: हाईवे पर अवैध वसूली पर बवाल, ड्राइवर का मोबाइल छीनकर भागा कांस्टेबल, चक्काजाम के बाद सस्पेंड

MP: Uproar over illegal extortion on highway; constable snatches driver’s mobile phone and flees—suspended following a road blockade. ग्वालियर । हाइवे पर जिस परिवहन उड़नदस्ते की नियम कायदों को रोकने की जिम्मेदारी थी वही उड़नदस्ता खुद ट्रकों से वसूली के विवाद में है। मामला बुधवार का है जब डबरा में सिंध नदी से पहले ही हाइवे पर उड़नदस्ते के परिवहन आरक्षक ने ट्रक को रोका। शिकायत है कि आरक्षक ने ट्रक काे वसूली के लिए रोका था और इसके बाद ड्राइवर और आरक्षक में विवाद भी हुआ। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल छीन लिए थे और आरक्षक जब ड्राइवर का मोबाइल लेकर निकल गया तो ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया। जाम लगने की खबर ग्वालियर के अधिकारियों से लेकर भोपाल तक पहुंच गई। अधिकारियों ने जानकारी ली और परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने परिवहन आरक्षक बालाजी गुर्जर को प्राथमिक तौर पर दोषी पाते हुए निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। मोबाइल छीना-झपटी के बाद चालकों ने लगाया जाम परिवहन आरक्षक की पहले भी शिकायतेंपरिवहन आरक्षक बालाजी गुर्जर की पहले भी कई शिकायतें अफसरों तक पहुंची हैं। उड़नदस्ते को किसी भी मार्ग पर चेकिंग का अधिकार है जिसको लेकर शिकायतें भी ट्रांसपोर्टर कर चुके हैं। मालवा कालेज तिराहा से शीतला माता मंदिर रोड पर जाने वाले मार्ग पर भी उड़नदस्ता की भूमिका पर सवाल खड़े हो चुके हैं। मामले की जांच कर रहे हैंडबरा में सिंध नदी से पहले उड़नदस्ता के आरक्षक की अवैध वसूली की शिकायत पर मुख्यालय स्तर कार्रवाई की गई है, ट्रक चालकों ने जाम भी लगाया और विवाद भी होना पता चला है। मामला दिखवा रहे हैं। विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ, ग्वालियर recent visitors 30

एमपी गजब : पत्नी सेवा पर जनसेवा पड़ी भारी थाना प्रभारी निलंबित

MP Amazing: Public service outweighs wife’s service; police station in-charge suspended मुरैना ! जिले के एक थाना प्रभारी को बिना अनुमति पत्नी को शॉपिंग करना भारी पड़ गया. दरहअल, जिस मॉल में थाना प्रभारी शॉपिंग कर रहे थे. उसी मॉल में पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए. जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो थाना प्रभारी ने डिसिप्लिन फॉलो करते हुए एसपी को सैल्यूट किया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूछ लिया कि वह किसके आदेश से यहां आए हैं. थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो एसपी साहब ने उन्हें निलंबित कर दिया. थाना छोड़ शॉपिंग करने मॉल पहुंचे टीआई recent visitors 330