सवारियों से भरी उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए

सोलन हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत आते कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की एक बस सड़क में पलट गई। इस हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए हैं। यह 52 सीटर बस सवारियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बस शिमला से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस कंडाघाट के पास बंदी टनल के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क में ही पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीखोपुकार मच गई। वहीं हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंग गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि नैशनल हाईवे-5 पर दुर्घटना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं आ रहे हैं। पिछले 9 महीने में 140 दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है जब परवाणू से लेकर कैथली घाट के बीच वाहन दुर्घटना का मामला सामने न आ रहा हो। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तारी या फिर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं। recent visitors 75

भाजपा विधायक दल की बैठक कल मुख्यमंत्री निवास या हरियाणा निवास में होने की संभावना, शपथ ग्रहण हो सकती है जल्द

चंडीगढ़ हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब सरकार बनने की स्थिति साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी जहां हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के पद को लेकर पार्टी हाई कमान पहले से ही नायब सिंह सैनी का नाम घोषित कर चुकी है। इस प्रक्रिया में भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास या हरियाणा निवास में होने की संभावना है।इसी सिलसिले में चंडीगढ़ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी वीरवार को पहुंच सकते हैं आ नए चुने विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं।हरियाणा में वर्ष 2014 से 2019 तथा 2019 से 2024 तक कमान साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल के पास ही रही है। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने दशहरा के पर्व के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की बात कही है। इसी बीच अब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नामों को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में पार्टी के कईं दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सम्मुख मंत्रिमंडल का गठन किए जाने के समय भौगोलिक और जातीय सभी समीकरणों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। हालांकि अनिल विज, मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल सरीखे कुछ नाम ऐसे है, जिनका मंत्री बनना लगभग तय है।घरोंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम विधानसभा अध्यक्ष के इस पद के लिए चर्चा में हैं। मंत्री के लिए चर्चा में यह नाम मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा की नई बनने वाली सरकार में मंत्री बनने की चाह रखने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कुछ नामों के बारे में हम आपकों बताने जा रहे हैं। इन नामों में पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे अनिल विज का इस बार भी मंत्री बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। हालांकि वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन साथ ही वह यह भी कह चुके हैं कि वह किसी भी पद पर अपना दावा नहीं जताएंगे और पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इसके अलावा पूर्व बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मूलचंद शर्मा का इस बार भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके अलावा मनोहर पार्ट वन में राज्य मंत्री रहे कृष्णलाल पंवार, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, रामकुमार गौतम, महीपाल ढांडा, प्रमोद विज, कृष्ण गहलावत, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विनोद भयाना, घनश्याम दास अरोड़ा, श्रुति चौधरी के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है। यह बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा में चूंकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता इस बार विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए है तो इस सूरत में बीजेपी को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। ऐसे में पूर्व में डिप्टी स्पीकर रहे रणबीर गंगवा का अलावा घरोंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं।गंगवा मंत्री बनना चाहते हैं। विजयदशमी के दिन 12 अक्टूबर को झोट ग्रह की संभावना।देश के पी एम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह में से कोई बड़ी हस्ती भी शपथ ग्रहण में मौजूद रह सकती है। मुख्यमंत्री समेत हो सकते हैं 14 मंत्री 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अपने कद्दावर नेताओं के अलावा भारतीय जनता पार्टी तीसरी पारी की सरकार में किन-किन नेताओं को मंत्री पद से नवाजने का काम करती है, क्योंकि मंत्री बनाते समय भारतीय जनता पार्टी को चुनावी समीकरण के साथ भौगोलिक और जातीय दोनों समीकरणों को ध्यान में रखन होगा।   recent visitors 78

पाकिस्तान से सामने आए पोलियो के 4 नए मामले, चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से

इस्लामाबाद पाकिस्तान में पोलियो के कम से कम 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सामने आए चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाए गए 3.3 करोड़ टीके आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘‘इस साल अब तक बलूचिस्तान से 16, सिंध से 10, खैबर पख्तूनख्वा से चार और पंजाब तथा इस्लामाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 7 क्षेत्रों में से केवल दो यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान ही पोलियो मुक्त हैं। संक्रमण चार प्रांतों और देश की राजधानी सहित पांच क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।'' ‘डॉन' अखबार की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस साल सितंबर में एक राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के लगभग 3.3 करोड़ बच्चों को टीका लगाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अभियान के परिणामों का आकलन करने और जिन क्षेत्र में कमियों को सुधारना है उनकी पहचान के लिए व्यापक मूल्यांकन किया गया। एक समीक्षा बैठक में प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। इस बैठक में अभियान की सफलताओं और चुनौतियों के साथ-साथ भविष्य के टीकाकरण प्रयासों की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।'' पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी महामारी बना हुआ पोलियो उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर का अभियान देश के पोलियो उन्मूलन प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। कई चुनौतियों के बावजूद, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंच बनाने में सफलता मिली।'' इसके साथ ही, 28 अक्टूबर से दूसरा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया के ऐसे देश हैं, जहां पोलियो अब भी महामारी बना हुआ है।   recent visitors 61

लाड़ली बहना योजना लगातार चल रही, नहीं होगी बंद, शिवसेना नेता संजय राउत को सीएम मोहन यादव का जवाब

भोपाल महाराष्ट्र के शिवसेना नेता(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है। यादव ने कहा, संजय राउत जरा मध्य प्रदेश आकर देखें। जब से लाड़ली बहना योजना आरंभ हुई है, तब से लगाातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान की यह राशि भेजी जा रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में हार के भय से उद्धव की पार्टी बहनों को बरगलाना चाहती है, बहनें ही इसका उत्तर देंगी। दरअसल, राउत ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बहनों को अब इस योजना के पैसे नहीं मिल रहे हैं। हार के डर से शिवसेना लाड़ली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट) के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली बहनों के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। यादव ने कहा कि यह नारी सशक्तिकरण की योजना है, जिसे हम बंद करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी योजना के तहत बहनों के जीवन में बेहतरी हो। एक्स पर दिनभर छायी रही लाड़ली बहना शक्ति पोस्ट सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की पोस्ट दूसरे नंबर पर दिनभर ट्रेंड करती रही। लाड़ली बहना शक्ति नामक शीर्षक से जारी इस पोस्ट में हजारों लोगों ने शिवसेना नेता संजय ठाकरे के बयान की आलोचना भी की। भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने एक्स पर कहा कि जाको प्रभु तरुण दुख देही। ताकि मति पहले हर लेही। संजय राउत ने नवरात्र में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को अपमानित करने उनका मजाक बनाने का कार्य किया है। इस शक्ति से छेड़छाड़ का करारा जवाब महाराष्ट्र की स्त्री शक्ति देगी। चुनाव से पहले ही हार मान ली संजय राउत ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि संजय राउत का बयान चुनाव से पहले ही हार मानने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अभी घोषित हुए नहीं हैं और हरियाणा के परिणाम देखकर राउत ने अनुमान लगा लिया कि उनकी पार्टी का भी यही हाल होना है। अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के जीवन में इस योजना ने चमत्कारिक बदलाव लाए हैं, महाराष्ट्र में भी यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगी। recent visitors 123

ब्रिटेन में नीलाम होने जा रही नागा व्यक्ति की ‘खोपड़ी मामले में नागालैंड CM ने जयंशकर को लिखा पत्र, रोक लगाने की मांग

कोहिमा नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने यूनाइटेड किंगडम में एक नगा व्यक्ति की खोपड़ी की प्रस्तावित नीलामी को "मानवता का अपमान" और "औपनिवेशिक हिंसा का निरंतर स्वरूप" बताया है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है और इस मुद्दे में हस्तक्षेप की मांग की है। 19वीं सदी की सींग वाली नागा खोपड़ी को प्रतिष्ठित नीलामी घर 'द स्वान एट टेट्सवर्थ' द्वारा 9 अक्टूबर को नीलाम करने की योजना थी, जिसकी अनुमानित कीमत £3,500 से £4,500 (करीब 494634 रुपये) आंकी गई थी। हालांकि, इस नीलामी को लेकर उभरी आपत्तियों के बाद, मंगलवार शाम तक यह वस्तु नीलामी सूची से हटा दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री रियो ने यह कदम उस समय उठाया जब फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन (FNR) ने सोमवार को उन्हें इस मामले के बारे में लिखा था। इस फोरम में चर्च के नेता और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हैं। विदेश मंत्री को लिखे अपने पत्र में, रियो ने कहा कि यह नीलामी नागालैंड के सभी वर्गों द्वारा "नकारात्मक रूप से" देखी जा रही है, क्योंकि यह हमारे लोगों के लिए एक अत्यंत भावनात्मक और पवित्र मुद्दा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “आप सहमत होंगे कि किसी भी मृत व्यक्ति के अवशेष उनके लोगों और उनकी भूमि के होते हैं। इसके अलावा, मानव अवशेषों की नीलामी लोगों की भावनाओं को गहराई से ठेस पहुंचाती है, यह अमानवीकरण का कार्य है और इसे हमारे लोगों पर जारी औपनिवेशिक हिंसा के रूप में देखा जाता है।” रियो ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वह इस मुद्दे को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के समक्ष उठाए और नीलामी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने लिखा, "हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि हमारे लोगों के अधिकारों और भावनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।" यह मुद्दा नगा समुदाय के उस लंबे संघर्ष का हिस्सा है, जिसमें वे अपने पूर्वजों के अवशेषों को ब्रिटेन से वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड स्थित पिट्स रिवर म्यूजियम में नगा समुदाय के लगभग 6,500 वस्तुओं का संग्रह है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार और औपनिवेशिक शासन के दौरान एकत्र किया गया था। इन वस्तुओं में कई मानव अवशेष भी शामिल हैं, जिन्हें वहां एक सदी से भी अधिक समय से रखा गया है। 2020 में शुरू की गई इस प्रक्रिया में फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन (FNR) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। FNR ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि "नगा पूर्वजों के मानव अवशेषों की वापसी की प्राथमिकता अब पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।" recent visitors 71

इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई

इस्लामाबाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें क्षतिग्रस्त सार्वजनिक और निजी संपत्ति शामिल है। पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन इस्लामाबाद इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय द्वारा इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं-समर्थकों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हिंसक प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी दी गई है। इमरान की रिहाई की मांग पाक सरकार द्वारा संविधान संशोधन पेश किए जाने के बाद इमरान खान ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता की मांग करते हुए प्रदर्शन रैली का आह्वान किया। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए डी-चौक स्थल का चयन किया और इस दौरान इमरान की रिहाई की भी मांग की। पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान पुलिस रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये के 441 सेफ सिटी कैमरों को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 10 पुलिस वाहन, 31 मोटर साइकिल और 51 गैस मास्क भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। आर्थिक क्षति का आंकलन रिपोर्ट में पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा मंगलवार को दिया गया बयान भी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मंत्रालय की आर्थिक सलाहाकार शाखा ने प्रदर्शन से हुए आर्थिक क्षति का आंकलन किया है, जो आर्थिक गतिविधियों के थमने से 19 अरब पहुंच गया। recent visitors 90

अखाड़ों के लिए राजसी स्नान और छावनी प्रवेश नामों की मुख्यमंत्री जल्द ही औपचारिक घोषणा कर सकते हैं

प्रयागराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा कुंभ मेले में शाही स्नान का नाम परिवर्तित कर राजसी स्नान और पेशवाई का नाम छावनी प्रवेश करने की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया, ‘हाल ही में प्रयागराज में निरंजनी अखाड़ा में हुई बैठक में नाम परिवर्तन के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है और इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस संबंध में औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले महीने उज्जैन में महाकाल की सवारी को शाही सवारी के स्थान पर राजसी सवारी कहने की घोषणा की थी जिसके बाद अखाड़ा परिषद ने भी उर्दू शब्दों के स्थान पर हिंदी शब्दों के प्रयोग पर बल दिया। पुरी ने देश में विभिन्न स्थानों पर खाने-पीने की चीजों को अपवित्र किए जाने की घटनाओं को देखते हुए आस्था के सबसे बड़े समागम कुंभ मेले में दूसरे धर्म के लोगों द्वारा खान पान की दुकानें लगाने का विरोध किया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा, “हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें जूस में पेशाब मिलाने, खाने में थूक लगाने जैसी चीजें देखने में आई हैं। कुंभ मेले में सभी सनातनी हिंदू होंगे। ऐसे में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कोई उन्हें चीजें अपवित्र करके खिलाए।” उन्होंने कहा, “गैर सनातनियों को मेले में खानपान की दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। इसके लिए अखाड़ा परिषद दीपावली के बाद बैठक कर प्रस्ताव पारित करेगी जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा।” पुरी ने बताया कि इसी तरह, अखाड़ा परिषद की इच्छा है कि कुंभ मेले में तैनात होने वाले कर्मचारी और अधिकारी सनातनी हों जिससे मेले की शुचिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस बीच, मेले में ऐसे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाने का निर्णय किया गया है जो मांस मदिरा का सेवन ना करते हों। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ मेला) राजेश द्विवेदी ने कहा कि महाकुंभ एक धार्मिक पर्व है और जब पूरे मेला क्षेत्र में ही मांस मदिरा का सेवन और बिक्री निषिद्ध है, तो पुलिसकर्मियों से भी अपेक्षा है कि वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की पृष्ठभूमि जांच कर उनकी तैनाती की जाएगी।   recent visitors 69