सिंध में दिल दहलाने वाली वारदात, इतनी सी बात पर लड़की ने परिवार के 13 लोगों की कर दी हत्या

कराची पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों के खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इसकी वजह भी सामने आई है। दरअसल लड़की के परिवार वाले उसकी पसंद के मुताबिक शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। अब खुलासा हुआ है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया, "खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी।" उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या है मामला 19 अगस्त को घर में खाना खाने के बाद बीमार पड़ने के बाद परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी। अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान चार अन्य की भी मौत हो गई। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गंबाट डीएसपी मलहीर खान ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई थी और माना जा रहा था कि उनकी मौत का कारण कोई रहस्यमय बीमारी या फूड पॉइजनिंग है। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस ने खैरपुर एसएसपी समीउल्लाह सूमरो के निर्देश पर विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने दो शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल की और उस पर काम किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह का जहरीला पदार्थ इतनी मौतों का कारण बना। खोज में वे इस नतीजे पर पहुंचे कि पीड़ितों द्वारा खाए गए भोजन में जहर मिलाया गया था। प्रेमी ने दिया था जहर डीएसपी ने कहा कि उन्होंने एक ही जगह रहने वाले संयुक्त परिवार के जिंदा बचे सदस्यों में से एक शाइस्ता ब्रोही से पूछताछ शुरू की। कई बार कड़ी पूछताछ के दौरान वह आखिरकार टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने परिवार को दिए जाने वाले खाने में जहर मिलाया था। उसने कहा कि यह तरल पदार्थ उसे उसके प्रेमी आमिर बख्श ब्रोही ने दिया था। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता आमिर बख्श से प्यार करती थी लेकिन उसका परिवार प्रस्ताव के लिए सहमत नहीं था। उसने कहा कि एक दिन आमिर ने उसे एक तरल पदार्थ दिया और उसे भोजन में मिलाने के लिए कहा। उसने उसे आश्वासन दिया कि यह खाने के बाद उसका परिवार शादी के प्रस्ताव पर सहमत हो जाएगा और फिर वे शादी कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर शाइस्ता द्वारा कथित तौर पर अपलोड किए गए एक वीडियो क्लिप में भी उसे ऐसा बयान देते हुए दिखाया गया है। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता और आमिर बख्श के खिलाफ बराडी जटोई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। recent visitors 79

सेंट लूसिया किंग्स पहली बार सीपीएल जीता, आखिरी 20 गेंद में 65 रन कूटे

नई दिल्ली सेंट लूसिया किंग्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की चैंपियन बन गई। फाइनल में किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। 139 रन के लक्ष्य को सेंट लूसिया किंग्स ने 11 गेंद रहते 4 विकेट पर हासिल कर लिया। किंग्स की तरफ से रोस्टन चेज ने 22 गेंद में नाबाद 39 और एरोन जोंस ने 31 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेंट लूसिया किंग्स के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दो महीने पहले ही स्प्रिंटर जूलियन अल्फ्रेड ने सेंट लूसिया के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद डैरेन सैमी कोचिंग वाली किंग्स टीम ने अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। इस मैच में 139 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय सेंट लूसिया किंग्स के 51 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। विकेट धीमा होने के साथ ही उसमें दोहरा उछाल था। किंग्स के बल्लेबाज किस कदर संघर्ष कर रहे थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो 9 ओवर यानी 54 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। रोस्टन चेज और एरोन जोंस एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। कोच डैरेन सैमी ने जोंस को तो रिटायर्ड आउट करने तक का फैसला कर लिया था। फिर 15वें ओवर में सैमी ने चेज और जोंस को संदेश भेजा। उस समय किंग्स को जीत के लिए 5 ओवर में 65 रन की दरकार थी। इसके बाद तो खेल का कायापलट ही हो गया। जोंस और चेज ने गयाना वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। चौके और छक्कों की बरसात हुई।    मोईन अली ने किंग्स की पारी का 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में चेज और जोंस ने तीन छक्के और 2 चौके मारकर खेल ही पलट दिया। इस ओवर में कुल 27 रन आए और 20 गेंद में ही किंग्स ने 65 बना डाले और इस तरह अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। मैच की अगर बात करें तो गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए थे। किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान फाफ डुप्लेसी 21, जॉनसन चार्ल्स 7 रन बनाकर आउट हो गया था। recent visitors 93

बीरभूम की कोयला खदान में फिर हुआ हादसा, 7 मजदूरों की मौत

बीरभूम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक कोयला खदान में धमाका होने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिस कोयला खदान में यह ब्लास्ट हुआ वह बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है. कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह खदान में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं. सूत्रों का दावा है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ. जैसे ही धमाका हुआ तो मौके पर मौजूद जी.एम.पी.एल. के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग निकले. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. इसके अलावा स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौके पर हैं. फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है. पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है.   recent visitors 70

श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को किया नियुक्त

कोलंबो पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे।” मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं। उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया। 1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं। वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं। जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं।   recent visitors 105

मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूकने के बाद मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्कस हैरिस ने घरेलू सत्र से पहले क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “इस साल मेरे लिए यही अंतर है कि पिछले साल की तरह इस साल मेरे सिर पर टेस्ट में चयन होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मैं कहां खड़ा हूं और मैं जिस स्थिति में हूं, मेरी उम्र क्या है, मुझे पता है कि अगर मुझे फिर से मौका मिलना है तो मुझे हर हाल में दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसा लगता है कि वे छह बल्लेबाजों के बारे में काफी हद तक तय कर चुके हैं। लेकिन वे वास्तव में निश्चित नहीं हैं कि क्रम क्या होगा।” 32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को कभी डेविड वार्नर के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि पिछली गर्मियों में चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ प्रयोग किया और तब हैरिस दरकिनार कर दिए गए। हैरिस और उनके प्रतिद्वंद्वियों कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मैथ्यू रेनशॉ के स्थान पर स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा गया। टेस्ट टीम में सिलेक्शन से चूकने की निराशा पर हैरिस ने स्वीकार किया कि उनके लिए अपने टेस्ट भविष्य की अनिश्चितता से बचना मुश्किल था, लेकिन इसके साथ आने वाली मानसिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं। पिता बनने से हैरिस को एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। 2023-24 सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले अपने बेटे मैक्स का स्वागत करते हुए, हैरिस ने घर पर पर्सनल लाइफ के साथ क्रिकेट को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा “जब आपके पास एक छोटा बच्चा होता है, तो चीजें इस क्रम में बदल जाती हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है और क्या नहीं। वह अब एक साल का हो गया है, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान हो रहा है, लेकिन मैं एक पिता होने के लिए और अधिक अभ्यस्त हो रहा हूं।”   recent visitors 92

प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा

यूपी : देवरिया में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए छेड़छाड़ के दो आरोपी मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा देवरिया/प्रतापगढ़/मुजफ्फरनगर देवरिया में दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पूरे मामले को लेकर एसएसपी देवरिया दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, “4 अक्टूबर को तरकुलवा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना घटित हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ थाना तरकुलवा में मुकदमा दर्ज कराया गया था और तलाश की जा रही थी।” उन्होंने आगे कहा कि विवेचना के क्रम में इन अभियुक्तों की पहचान की गई। इनके कहीं जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद हमारी टीमें सक्रिय हुईं, जब इनकी घेराबंदी की गई, तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी है। इनको गिरफ्तार करके सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से थाना तरकुलवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान रितिक यादव और धीरज पटेल के रूप में हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार के कानून व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि मुठभेड़ में घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दरअसल, 4 अक्टूबर को तरकुलवा थानाक्षेत्र के नारायणपुर कस्बे में बाइक सवार चार युवकों ने दिनदहाड़े दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों के बारे में कुछ इनपुट मिला जिसके आधार पर ही पुलिस ने घेराबंदी की। अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा भी प्राप्त हुआ है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। यह दो बदमाश बाइक पर सवार थे। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे और पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन भी खराब हुआ और इन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया है। घायल बदमाश शातिर लुटेरा बताया जा रहा है और उसकी पहचान जुनैद निवासी मेरठ के तौर पर हुई है। इस बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीओ जानसठ मुजफ्फरनगर यतेंद्र नागर ने बताया, “एसएसपी के आदेश के क्रम में शाम 5 बजे से चेकिंग अभियान था। उसी के क्रम में संभलहेड़ा नहर से जाने वाली नहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी। दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए और उनको जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने खुद को घिरा पाकर नहर पटरी से अंदर जंगल की तरफ अपनी मोटरसाइकिल दौड़ाई। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद उन्होंने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस द्वारा डिफेंस में की गई फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है जिसको तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया है।” उन्होंने आगे बताया, “गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जुनैद है जो इस्लाम नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ का रहने वाला है और इस पर 16 मुकदमे अभी तक ज्ञात हुए हैं। पूछताछ पर यह भी बात प्रकाश में आई है कि इसके द्वारा थाना बहसूमा से आज ही यह मोटरसाइकिल चोरी की गई है जो इससे बरामद की गई है। थाना मीरापुर पर एक मोबाइल स्नेचिंग मामले में भी यह आरोपी है। इसकी तलाशी में वह मोबाइल बरामद किया गया है। इसके अलावा इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। अन्य थाना से भी इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।” घायल बदमाश जुनैद के खिलाफ लूट चोरी के मुकदमे कई थानों में दर्ज होने बताए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा  प्रतापगढ़ में लीलापुर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की खेतों में बेहोश स्थिति में मिली, जिसके गले में दुपट्टे से फंदा लगाया गया था और उसकी नाक से खून बह रहा था। माना जा रहा है कि दबंगों द्वारा इस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। 16 साल की लड़की का हाथ रस्सी से बांधने के बाद उसके गले में दुपट्टा कसकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। एसपी अनिल कुमार ने इस मामले में जल्द खुलासे का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, यह लड़की खेत में बेहोशी की हालत में जब ग्रामीणों को मिली तो उसको तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। लड़की की नाक से खून निकल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर रात में ही एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर और जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने कहा, “यह मामला थाना लीलापुर गांव है। सूचना के अनुसार बच्ची के गले में दुप्पटे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद लड़की … Read more

विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम योगी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को त्योहारों के दृष्टिगत मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन मंय कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी, लेकिन सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी स्वीकार नहीं है, जो कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो, यह प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।       recent visitors 76