भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पति ही हत्यारा निकला

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पति ही हत्यारा निकला है। दरअसल मामला देहात थाना अंतर्गत ग्राम सिमराव का है,जहां पर 25 सितंबर को फरियादी उदयभान सिंह तोमर निवासी ग्राम सिमराव ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सोनी राजावत बिना बताए कहीं चली गई हैं। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले को लिया गया मृतका के परिजनों से बात की गई लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले आए दिन लड़की के साथ दहेज के लिए मारपीट और गाली गलौज करते हैं यह मृतका के मायके पक्ष वालों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था। तभी पुलिस को संदेह हुआ और मृतक महिला के घर वालों से पूछताछ की गई। जिसमें महिला का शव कुंवारी नदी के किनारे कछार में कीचड़ में मिला। वहीं गले का मंगलसूत्र जो था वह भी झाड़ से छुपा दिया गया था। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।   recent visitors 97

शेयर बाजार में आए भूचाल से सहमे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24700 के करीब

मुंबई शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। Adani Group Stocks: शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल बता दें शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 887अंक लुढ़क कर 80787 पर आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 24716 पर आ गया है। यह 298 अंक टूट चुका है। इससे पहले आज सुबह शेयर मार्केट में पांच दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया था। सेंसेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 81926 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 69 अंक ऊपर 25084 पर खुलने में कामयाब रहा था। recent visitors 103

इंदौर में त्योहारी सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी, 33 हजार के चालान कटे

इंदौर इंदौर में त्योहारी सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। फुटपाथ पर लगी दुकानें और शाम को 7 बजे के बाद खरीदारी करने के लिए उमड़ती भीड़ से शहर के कई प्रमुख मार्ग जाम हो रहे हैं। इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने टीमें बनाई हैं। दोनों के निर्देश पर इंदौर में यातायात सुगम बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। फुटपाथ खाली करवाए गए इसी क्रम में रविवार को देर रात जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों के द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें झोन क्रमांक 02 में आने वाले मच्छी बाजार, कड़ावघाट इंदौर के (दोनों तरफ) सड़क एवं फुटपाथों पर पार्किंग वाहनों एवं अस्थायी रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 33 हजार रुपए अर्थदण्ड की वसूली की गई। कार्यवाही के दौरान लोगों को समझाइश दी गई की गाड़ियां अपने परिसर में पार्क करें तथा फुटपाथ खाली रखें। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम राकेश परमार, जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी राजेंद्र यादव सहित निगम की टीम उपस्थित रही। स्वच्छता के लिए भी समझाइश दी इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम द्वारा बापट चौराहे से ज्ञानसिंग परिहार मार्ग तक यातायात व्यवस्था के लिए भी कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर निगम और पुलिस के अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वच्छता नहीं रखने वाले कुछ दुकानदारों पर भी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। करीब 35 दुकानदारों को चेतावनी दी गई और क्षेत्र में यातायात सुगमता के लिए नो पार्किंग जोन व रोड किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्रवाई में संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान, एसीपी यातायात, एएसआई ट्रैफिक पुलिस स्टाफ, जोनल अधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।  recent visitors 80

खुदरा बाजार में 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंची टमाटर की कीमत, सेब की थोक कीमत 40 से 80 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली  सब्जी मंडियों में इन दोनों टमाटर के भाव आसमान को छू रहे हैं। हालत यह है कि टमाटर के मुकाबले सेब सस्ता है। जबकि ऐसा कई सालों में एक या दो बार ही होता है। इसकी वजह से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। जिससे कारोबारी से लेकर आम आदमी तक परेशान हैं। सप्लाई कम होना है कारण? गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी, आजादपुर सब्जी मंडी बल्कि दिल्ली के सभी सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर की सप्लाई कम होने से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा ने कहा इसी समय पिछले साल टमाटर की रोजाना 35 से 40 गाड़ियां आती थी। लेकिन बेंगलुरु और सोलापुर से इस समय मंडी में 15 से 20 गाड़ियां ही आ रही हैं। मंडी में इस समय टमाटर का थोक दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो है। जबकि खुदरा मंडी में टमाटर का दाम 110 रुपये से पार हो गया है। वहीं, फल मंडी के कारोबारी ने बताया कि सेब की थोक कीमत 40 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो है। लहसुन के घट गए रेट नवरात्र की वजह से इन दिनों सब्जी मंडी में लहसुन की कीमत घट गई है। पहले लहसुन की कीमत थोक मंडी में 300 रुपये प्रति किलो थी। जो अब घटकर 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, प्याज की कीमत नवरात्र में कम नहीं हुई है। खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो है। recent visitors 169

मुसलमानों को मुसलमानों द्वारा किए गए अपराधों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए

मलप्पुरम वामपंथी विधायक के टी जलील की की गई इस टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया कि मलप्पुरम जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी में शामिल ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से हैं। इस पर आईयूएमएल और असंतुष्ट विधायक पी वी अनवर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ऐसे अपराधों में शामिल सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए समुदाय के नेताओं के हस्तक्षेप का भी आह्वान किया। उनका यह बयान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम के बारे में हाल ही में की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राज्य में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है। 'फेसबुक' पोस्ट में जलील ने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी समुदाय से हों, समुदाय के सदस्यों द्वारा कड़ा विरोध व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ईसाइयों को ईसाई समुदाय में हो रहे गलत कामों का विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए और मुसलमानों को मुसलमानों द्वारा किए गए अपराधों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए।' थावनूर के विधायक ने कहा कि हिंदुओं को अपने समुदाय के भीतर गलत प्रथाओं पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा इस तरह के हस्तक्षेप को अन्य धर्मों द्वारा उन्हें नीचा दिखाने के प्रयास के रूप में गलत समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'करिपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (मलप्पुरम) के आसपास सोने की तस्करी के मामलों में पकड़े गए अधिकांश लोग मुस्लिम समुदाय से हैं।' जलील ने पूछा, 'इस मुद्दे पर ध्यान दिए बिना, मलप्पुरम के प्रति प्रेम का उपदेश देने वाले लोग मुस्लिम समुदाय में कौन सा सुधार और प्रगति लाना चाहते हैं?' जलील के पोस्ट के तुरंत बाद आईयूएमएल ने उनकी कड़ी आलोचना की और इसे 'बेहद अपमानजनक' बताया। आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी एम ए सलाम ने पूछा, 'उन्होंने जो कहा वह यह था कि मुस्लिम समुदाय के लोग तस्करी कर रहे हैं। उन्हें यह जानकारी कहां से मिली? वह किस आधार पर ऐसा कह रहे हैं?' असंतुष्ट विधायक अनवर ने भी जलील की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि थावनूर के विधायक ने वास्तव में ऐसी टिप्पणी की है तो यह उनके सार्वजनिक जीवन की 'सबसे बुरी बात' है। recent visitors 98

पाकिस्तान : चीनियों की एक बार फिर से टारगेट किलिंग, 3 की मौत

 कराची पाकिस्तान में कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आने से 3 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हैं। मृतकों में चीन के 2 श्रमिक भी शामिल हैं। चीनी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे काफिले पर देर रात करीब 11 बजे हमला हुआ, जिसमें 2 चीनी नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। उसने बताया कि इस हमले में पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं। घायलों में पुलिस अधिकारी भी शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। हमले के वीडियो में कारों से आग की लपटें और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में सैन्यकर्मी तैनात थे और इस इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी राहत हुसैन ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे हवाई अड्डे की इमारतें हिल गईं। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अजफर महेसर ने बताया, 'शुरुआती जानकारी मिली है कि एक तेल टैंकर में आग लग गई जो कई दूसरे वाहनों में फैल गई। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। हम यह निर्धारित कर रहे हैं कि क्या इसमें आतंकवाद का कोई तत्व शामिल था। फिलहाल ऐसी आशंका को हम खारिज नहीं कर सकते हैं।' 'विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया विस्फोट' प्रांतीय गृह मंत्री जिया उल हसन ने स्थानीय टीवी चैनल जियो को बताया कि विस्फोट विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया था। मालूम हो कि पाकिस्तान में हजारों चीनी कर्मचारी हैं। इनमें से अधिकतर कर्मचारी चीन की अरबों डॉलर की उस ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के लिए काम कर रहे हैं, जो दक्षिण और मध्य एशिया को चीनी राजधानी से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। चीन के बयान में विस्फोट को आतंकवादी हमला बताया गया है। साथ ही, कहा गया कि चीन इसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहा है। चीन ने इस हमले की गहन जांच किए जाने की मांग की है, ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने को कहा है। पाकिस्तानी में चीनियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। दोनों देशों के निर्दोष पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ कराची में यह टारगेट किलिंग ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तान सरकार ने चीनियों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों के लिए 45 अरब रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का फैसला किया। नकदी की कमी से जूझ रहे देश में चीन के वाणिज्यिक हितों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बाड़ लगाने का प्रबंधन करने की उसकी क्षमता को मजबूत करना इसक मकसद है। 45 अरब रुपये में से 35.4 अरब रुपये सेना को और 9.5 अरब रुपये नौसेना को विभिन्न उद्देश्यों के लिए दिए जाएंगे। चीन ने पाकिस्तान में पहले से काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त कंपनी की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा है। recent visitors 68

रायबरेली में बालू के ढेर से ढक गया था ट्रैक, चालक ने पटरी न देख रोकी ट्रेन

 रायबरेली रायबरेली में  रात लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पड़े बालू के ढेर को देखकर लोको पायलट ने पैसेंजर ट्रेन रोक दी. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए ले जाए जा रहे बालू लदे ट्रक से बालू गिरने के कारण रेलवे ट्रैक पूरी तरह ढंक गया था. पूरा मामला रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. यहां से रायबरेली रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी. ट्रैक से बालू हटाने के बाद रवाना हुई ट्रेन पुलिस ने बताया कि रविवार को रघुराज सिंह स्टेशन के पास लोको पायलट ने रेल की पटरियों पर बालू का ढेर देखा. जिसके बाद उसने एक ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया. एसएचओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि बालू को ट्रैक से हटा दिया गया और मार्ग पर रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया. भदौरिया ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर बालू का एक छोटा सा ढेर डाल दिया गया था, जिसके कारण रायबरेली से आने वाली शटल ट्रेन को रोक दिया गया. डंपर चालक ट्रैक पर बालू डालकर हुआ फरार मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें रात में डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार शाम को बालू ढोने वाले एक डंपर चालक ने बालू को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और भाग गया. अगर लोको पायलट की नजर समय पर नहीं पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ट्रेन को पलटाने की कोशिश की कई खबरें आ चुकी हैं. इससे पहले कानपुर में भी ट्रेन को पलटाने की साजिश वाली खबरआई थी. जहां ट्रैक पर सिलेंडर मिला था. इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इसके बाद झांसी में टूटी पटरियों पर केरल एक्सप्रेस दौड़ गई थी. ड्राइवर की नजर जब ट्रैक पर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगा दी थी. जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी.   recent visitors 97