ओडिशा में एक दिन के अंदर ही 16 हजार से अधिक शिक्षकों की हुई भर्ती, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

भुवनेश्वर ओडिशा सरकार ने एक ही दिन में 16000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है. राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में 16009 प्राइमरी और अपर प्रामरी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. जूनियर शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के सभी 30 जिलों में की गई है. मुख्यमंत्री मोहन माझी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में बीते कलिंगा स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सीएम मोहन माझी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'शिक्षण सबसे सम्मानजनक पेशा है और शिक्षक समाज के भविष्य को आकार देते हैं. प्राचीन काल में गुरुओं (शिक्षकों) की तुलना ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर जैसे भगवानों से की जाती थी.' सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन में काफी वृद्धि की है. उन्होंने कहा, 'दोगुनी गति से वादे पूरे किए जा रहे हैं! स्कूली शिक्षा परिदृश्य को मजबूत करने के लिए आज 16,000 से अधिक नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.' वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'एक्स' (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि चुनावी वादों को पूरा करने और 2036 तक विकसित ओडिशा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोहन माझी की सरकार चौबीसों घंटे काम कर रही है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह बड़े पैमाने पर भर्ती शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर शिक्षण परिणाम सुनिश्चित करने और ओडिशा के बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री मोहन मोदी की सरकार आकांक्षाओं को साकार करने, चुनावी वादों को पूरा करने और 2036 तक विकसित ओडिशा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है." हालांकि, विपक्षी बीजद ने शिक्षकों की भर्ती का श्रेय लेने के लिए भाजपा का मजाक उड़ाया. क्षेत्रीय पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "पिछली बीजेडी सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली थी. भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है, लेकिन वह सिर्फ नियुक्ति पत्र बांटकर श्रेय ले रही है." बीजू जनता दल के 'एक्स' पर एक प्रेस रिलीजी जारी कर कहा गया कि नई मोहन सरकार द्वारा केवल जूनियर शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. बीजेडी की पोस्ट में लिखा, 'हिरण हिरण का पीछा कर रहा है और कह रहा है कि हमने उसका शिकार किया है. नए दौर में ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल की स्थापना की गई. बीजेपी इसे संविदा नियुक्ति कहकर विरोध कर रही थी, अब उसमें वह नियुक्ति देकर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है.'   recent visitors 78

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED के छापे

लुधियाना आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। पंजाब से राज्यसभा सांसद अरोड़ा के गुरुग्राम और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रेड को लेकर आम आदमी पार्टी भड़ उठी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज फिर केंद्र सरकार ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि 61 वर्षीय सांसद के गुरुग्राम स्थित घर पर एक मनी लॉन्ड्रिंग केस के छापेमारी की गई है। यह एक जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला है। संजीव अरोड़ा के अलावा पंजाब में कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से केंद्र सरकार की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।’ सिसोदिया ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी छापेमारी को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया और कहा कि उनकी पार्टी के हौसले नहीं टूटने वाले हैं। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, 'एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे है। मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है। लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।' recent visitors 93

सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती के रजिस्ट्रेशन आज से होंगे शुरू, जाने एप्लीकेशन प्रॉसेस

नई दिल्ली स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए कल से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2024 तय की गई है। पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अभ्यर्थी के पास निर्धारित जगहों पर सफाई का एक वर्ष का कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना भी आवश्यक है। आयु सीमा इस भर्ती में भाग लेने के लिए 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यथी एप्लीकेशन फॉर्म ई-मित्र कियोस्क/ जन सुविधा केंद्र से भरा जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी खुद भी SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। recent visitors 91

नवरात्रि के दौरान जहां लोग देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते, लेकिन देश में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां महिषासुर की होती है पूजा

नई दिल्ली नवरात्रि के दौरान जहां अधिकांश लोग देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन देश में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां लोग नवरात्रि में महिषासुर की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी और क्या है इसके पीछे की वजह। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनौरा विकासखंड में एक अलग ही परंपरा देखने को मिलती है। यहां के लोग खुद को राक्षसराज महिषासुर का वंशज बताते हैं। समुदाय के लोग महिषासुर की पूजा करते हैं और इसे अपने पूर्वज के प्रति श्रद्धांजलि मानते हैं। इतना ही नहीं, वह इस परंपरा को बड़े गर्व के साथ निभाते हैं। समुदाय के लोगों का मानना है कि महिषासुर का वध केवल एक छल था, जिसमें देवी दुर्गा ने अन्य देवताओं के साथ मिलकर उनके पूर्वज की हत्या की। इस समुदाय के लोगों की जनजाति जशपुर के जरहापाठ, बुर्जुपाठ, हाडिकोन और दौनापठा जैसे स्थानों पर निवास करती है। इसके अलावा, बस्तर के कुछ हिस्सों में भी इस समुदाय के लोग महिषासुर को अपना पूर्वज मानते हैं। यह लोग नवरात्रि में दुर्गा पूजा में शामिल नहीं होते हैं। उनके अनुसार, देवी के प्रकोप से उनकी मृत्यु का डर रहता है। वह न केवल देवी की पूजा से दूरी बनाए रखते हैं, बल्कि अपने खेत, खलिहान में महिषासुर को अपना आराध्य देव मानकर उसकी पूजा करते हैं। उनके लिए महिषासुर राजा है, और उसकी मृत्यु पर खुशी मनाना उनके लिए असंभव है। यह समुदाय दीपावली के दिन भैंसासुर की भी पूजा करता है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि इस जनजाति के लोग नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार के रीति-रिवाज या परंपरा का पालन नहीं करते हैं। वे अपने पूर्वजों की स्मृति में गहरे शोक में डूबे रहते हैं, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण भावना है। इन लोगों को अपने पूर्वज महिषासुर को लेकर काफी गर्व है और वह उसे अपनी सांस्कृतिक पहचान के रूप में मानता है। इस समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ महिषासुर की प्रतिमा न लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। यह कदम उन्होंने इसलिए उठाया था ताकि वह अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रख सकें। इनका मानना है कि महिषासुर की पूजा उनके लिए सम्मान का प्रतीक है। जब नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की पूजा की जाती है, तो इस समय महिषासुर के वध की कथा का संदर्भ दिया जाता है, जो इस समुदाय के लिए अपमान का कारण बनता है। इसलिए, उन्होंने यह मांग की थी कि महिषासुर की प्रतिमा को पूजा में शामिल किया जाए ताकि उनकी धार्मिक आस्था का सम्मान हो सके। recent visitors 95

राशिफल सोमवार 07 अक्टूबर 2024

मेष: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आपसे जिम ज्वाइन करने या फिटनेस रूटीन अपनाने के बारे में बात की जा सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।   वृषभ: करियर में नई पहचान बना सकते हैं। मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ रहेगा। आज एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मिथुन: करियर में कोई बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में भी संतुलित रहें। संतान व जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग खराब मौसम का अनुभव कर रहे हैं उनमें सुधार दिखने की संभावना है। आज किसी बुजुर्ग से महत्वपूर्ण मामले में सलाह ले सकते हैं।  आज शहर से बाहर यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्क: मन परेशान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। सेहत के मोर्चे पर आपके फिट रहने के प्रयास सफल होंगे। आज किसी को ऑफिस में अचानक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  कोई मित्र या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज अच्छा करेंगे। सिंह: आज शाम तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज व्यापारी धन जुटाने में सफल रहेंगे।  आज कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। कन्या: आज आपको धन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी मुश्किल काम को करने से आप प्रसन्न होंगे। आपका पॉजिटिव एटीट्यूड घर को एक खुशहाल जगह बनाने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की आवश्यकता होगी। मित्रों से सद्भाव बनाए रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कुटुंब की किसी महिला से धन मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि। तुला: आज आपने जो सोचा है उसे लागू करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज लो प्रोफाइल रहना महत्वपूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आज आपको एक्सरसाइज करने का पूरा लाभ मिलेगा। आप आज कर्ज चुकाने की स्थिति में आ सकते हैं। संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। वृश्चिक: आज किसी सोशल प्रोग्राम में आपकी कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पास पैसा आएगा। अच्छी नेटवर्किंग आपको जगह दिलाएगी, लेकिन आपको अपने संपर्कों को फ्रेश करने की जरूरत होगी। धनु: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति से परेशान भी हो सकते हैं। पिता से धन मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। आप अपने पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करके अपनी उंगलियां जला सकते हैं। बार-बार यात्रा करने वालों को फिट रहने के लिए मौसम का ध्यान रखना होगा।  धन की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बढ़े हुए खर्च आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। मकर: किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिल सकती है। मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सतता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सेहत अच्छी रहेगी। कुंभ: मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आज आप फिट रहेंगे। आज आपके सामने खर्चे सामने आ सकते हैं। करियर में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मीन: आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में भी शांति बनाए रखने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज ऑफिस में गलतियों से बचने के लिए अपने दिमाग को तनावमु्क्त रखें। आज अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं। recent visitors 98

भारतीय वायुसेना ने चीन का जासूसी गुब्बारा राफेल से मार गिराया

नई दिल्ली भारतीय वायु सेना के राफेल फाइटर जेट्स ने पिछले साल आसमान में 15 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर उड़ रहे चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था. रक्षा सूत्रों ने बताया कि राफेल लड़ाकू जेट में उड़ान भरने वाले भारतीय वायु सेना के पायलटों ने कुछ महीने पहले पूर्वी क्षेत्र में एक चीनी जासूसी गुब्बारे को गिरा दिया था. IAF ने पिछले साल गुब्बारे को किया था शूट  भारतीय वायुसेना ने पिछले साल अमेरिकी वायुसेना द्वारा गिराए गए गुब्बारे की तुलना में एक छोटे गुब्बारे को मार गिराने में सफलता हासिल की थी. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने 15 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर उड़ रहे गुब्बारे को नीचे गिरा दिया था. 2023 की शुरुआत में, अमेरिकी वायु सेना F-22 ने दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था, जो कई दिनों से उत्तरी अमेरिका में घूम रहा था. उसके बाद एक हफ्ते के भीतर इस तरह के कम से कम दो अन्य मामले भी सामने आए थे. अंडमान-निकोबार के ऊपर उड़ रहा था गुब्बारा इसी तरह का एक गुब्बारा भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भी देखा गया था. ऐसा माना जाता है कि इन गुब्बारों का इस्तेमाल एक बड़े क्षेत्र पर नजर रखने के लिए किया जाता है. हालांकि, तीन से चार दिनों तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद इसे गिरा दिया गया. यह भी माना जाता है कि चीनी जासूसी गुब्बारों में एक प्रकार का स्टीयरिंग तंत्र होता है जिसका इस्तेमाल उनके हित के क्षेत्रों पर स्थिरता के लिए किया जा सकता है. सेना भविष्य में ऐसे खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रिया भी तैयार कर रही है. recent visitors 103

विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था, गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं, मचा विवाद

महू महू तहसील स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों के गरबा आयोजन में वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया, जिसमे जमकर मारपीट भी हुई। उसके बाद पथराव भी हुआ, जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार रविवार को विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम विश्विद्यालय मुख्य गेट के पास बने मैदान में हो रहा था। इस दौरान बजरंग दल को सूचना मिली कि गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी और पत्थर भी चलने लगे, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी में एसडीओपी दिलीप चौधरी, बडगोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र हिहाेर, महू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्यक्रम के लिए नहीं ली गई थी अनुमति इस मामले में कुलपति रामदास आत्राम का कहना है कि गरबा कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले में मैं और कुछ नही कहूंगा। recent visitors 91