राष्ट्रपति मुइज्जू, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

नई दिल्ली मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद रविवार को अपनी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुइज्जू के भारत आगमन पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किरीटी वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज्जू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं। वह मुंबई और बेंगलुरू भी जाएंगे। पांच माह में दूसरा भारत दौरा इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मुइज्जू का यह दूसरा भारत दौरा होगा। गौरतलब है कि पहले की परंपरा के अनुसार, मालदीव के लगभग हर राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में करते थे, लेकिन मुइज्जू ने पदभार संभालने के बाद पहले तुर्की और फिर चीन का दौरा करके इस चलन को बदल दिया। सत्ता में आने के बाद से मुइज्जू सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो भारत-मालदीव संबंधों के दृष्टिकोण से अपरंपरागत रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा राष्ट्रपति अभियान 'इंडिया आउट' की तर्ज पर चलाया। देश से भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का मुख्य चुनाव अभियान था। अपनाया सुलह का रुख हालांकि, हाल ही में भारत के साथ संबंधों में खटास आने के बाद मुइज्जू ने सुलह का रुख अपनाया है, जिससे कूटनीतिक विवाद पैदा हुआ है। उन्होंने वित्तीय सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया और नई दिल्ली को माले का सबसे करीबी सहयोगी बताया। इससे पहले हाल ही में न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान, मुइज्जू ने एएनआई को बताया था कि वह जल्द से जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की भी प्रशंसा की। recent visitors 114

महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की पांच बेटियों ने फेरा पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी, भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की

दुबई आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। ओपनिंग मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहा और एक समय पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ भरी पारी खेल पाकिस्तान को कोई बड़ा उलटफेर करने से रोका। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला लिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए, जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की पांच बेटियों ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अरुंधती रेड्डी अरुंधती रेड्डी ने अपने कोटे के चार ओवरों में 19 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। अरुंधती को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अरुंधती ने ओमेमा सोहैल, निदा दार, अलिया रियाज को आउट किया। बीच के ओवरों में अरुंधती ने पाकिस्तान बैटर्स को बांधकर रखा और यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाई। श्रेयंका पाटिल युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। श्रेयंका ने चार ओवर में एक मेडेन ओवर फेंका और 12 रन देकर दो विकेट निकाले। उन्होंने खतरनाक दिख रहीं मुनीबा अली को पवेलियन भेजा और साथ ही तुबा हसन को भी आउट किया। श्रेयंका ने पाकिस्तान की बैटर्स को हाथ खोलकर रन बनाने ही नहीं दिया। शेफाली वर्मा भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ऐसा लगा था कि तेज शुरुआत करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अपना नेट रनरेट भी बेहतर करने के बारे में सोचेगी। हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला। दुबई की पिच से बॉलर्स को काफी मदद मिल रही थी और बैटर्स के लिए जमकर खेलना मुश्किल हो रहा था। स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली ने इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर पारी को संभाला, उन्होंने अपना नैचुरल गेम पैर जमाने के बाद ही खेला। शेफाली 35 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बैट से तीन चौके निकले। शेफाली के करियर में यह पहला मौका है, जब उन्होंने 30 से ज्यादा गेंदें टी20 में खेली हैं और 100 से कम के स्ट्राइक रेट पर रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिगेज जेमिमा जब बैटिंग के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर 18 रन पर एक विकेट था और मंधाना पवेलियन लौट चुकी थीं। जेमिमा ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाए और शेफाली के साथ मिलकर भारत को चेज में ट्रैक पर वापल लेकर आईं। जेमिमा ने सिंगल्स और डबल्स लेकर भारत पर कभी भी बहुत ज्यादा दबाव बनने नहीं दिया। हरमनप्रीत कौर कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद पर 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले वह टीम इंडिया को जीत के दरवाजे पर पहुंचा चुकी थीं। 16वें ओवर में जेमिमा और ऋचा घोष लगातार दो गेंद पर आउट हो गईं और भारतीय टीम थोड़ा मुश्किल में नजर आने लगी थी। कप्तान हरमन ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर सूझबूझ से रन चुराए और एक बाउंड्री लगाकर भारत से दबाव भी हटाया। recent visitors 88

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे, पूछताछ शुरू, जांच में जुटी पुलिस

ऊना ऊना मुख्यालय के समीप पड़ते बसाल गांव में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा रेल ट्रैक के समीप प्रवासी लोगों की बस्तियों में जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रवासी बच्चों ने वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया है। बता दें कि शनिवार दोपहर करीब 1.15 बजे गांव बसाल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान 2 कोचों के शीशे टूट गए हैं, जबकि 2 पर पत्थरों के निशान पड़ गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ट्रेन के चालक ने रेलवे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है। रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। 13 अक्टूबर 2022 को दी थी वंदेभारत की सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर 2022 को ऊना दौरे पर यहां के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी मौके पर देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश लोकार्पित की गई थी। दो वर्ष में पथराव की दो घटनाएं ट्रेन के शुरू होने के छह दिन बाद 18 अक्तुवर 2022 को अजनोली गांव में फाटक पर गुजर रही वंदेभारत ट्रेन की ई-1 बोगी पर पथराव किया था। जिससे वंदेभारत ट्रेन के दो शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रेन पर पथराव करने वाले प्रवासी बच्चों को फाटक पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन बच्चे नाबालिग होने पर स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप पर रेलवे पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद रेलवे पुलिस ने पत्थरबाजों पर नजर रखने के लिए कदम उटाए थे। जिसमें नंगल डैम से अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुलिस के जवानों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इसके अलावा रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के अधिकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया था। रेलवे के उच्च अधिकारियों को किया सूचित रेलवे चौकी ऊना के कार्यवाहक प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि बसाल गांव में वंदेभारत पर पथराव की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीम ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 82

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर श्रीमती दुर्गाबाई का अभिवादन किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती दुर्गाबाई से लोक कला विशेषकर गोंड चित्रकारी में हो रहे नवाचारों और प्रदेश में नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के संबंध में चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दुर्गाबाई को चित्रकला के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।   recent visitors 86

महिला की डिलीवरी के समय स्वास्थ्य विभाग की एक नर्स भी मौजूद रही, मामले में जांच शुरू

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी का पर्दा लगाकर नर्मदा नदी के किनारे एक महिला की खुले में डिलीवरी करवाई जा रही है. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर स्थित मोरटक्का में महिला की डिलीवरी के समय स्वास्थ्य विभाग की एक नर्स भी मौजूद रही, लेकिन धूप होने की वजह से वो किनारे बैठ कर तमाशा देखती रहीं. दरअसल, मोरटक्का में नर्मदा नदी पर स्थित खेड़ी घाट पर हर रोज कई श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां फूल और पूजन सामग्री की कई दुकानें भी हैं. यहीं पर पूजा सामग्री बेचने वाली एक महिला को लेबर पेन हुआ. इसके बाद महिला को वहीं पर पड़े बेंच पर लिटा दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र को भी सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर एक नर्स पहुंची, लेकिन उसने महिला की डिलीवरी करने के बजाए उसे दर्द में कराहता छोड़कर धूप से बचने के लिए किनारे बैठ गई.   साड़ी का पर्दा लगाकर कराई डिलीवरी इसके बाद घाट पर मौजूद अन्य महिलाओं ने साड़ी का पर्दा लगाकर महिला का प्रसव करवाया. इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया, स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई थी, वहां से एक नर्स भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसने डिलीवरी करवाने में मदद नहीं की, जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने ही महिला की डिलीवरी करवाई. वहीं इस मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राम कृष्ण इंगला ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि नर्मदा के खेड़ी घाट पर एक महिला को लेबर पेन हो रहा है. सूचना मिलने पर सेंटर से तुरंत डिलिवरी सम्बंधित चीजें लेकर नर्स पहुंची, लेकिन तब तक महिला की डिलीवरी हो चुकी थी. इसके बाद असिस्टेंट ने बच्चे की नाल को अलग किया और सेंटर लाकर बच्चे और मां की जांच की. इसके अलावा बच्चे को टीका भी लगाया गया. उन्होंने वायरल वीडियो पर कहा यह वीडियो गलत है. नर्स अपना काम करने के बाद वहां जाकर बैठी थी. हालांकि, इस मामले में जांच की जाएगी. recent visitors 69

CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए जमकर बोला हमला, कहा-8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब

  हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि 8 अक्टूबर को हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं. मेरे पास सभी रिपोर्ट हैं. उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब और ये (कांग्रेस) कहेंगे ईवीएम है खराब. 8 तारीख को जनता जवाब देगी और ये आरोप लगाएंगे. ये ईवीएम को दोष देंगे. सीएम सैनी ने आगे कहा, ''कई सीटों पर हमारा मुकाबला था और इससे हम अछूते नहीं हैं. हम तीसरी बार हरियाणा में अपने कामों के बल पर सरकार बनाएंगे. डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के लोगों के हित में काम किए हैं. लोगों के जीवन को सरल और सुगम करने और लोगों को राहत देने का काम हमलोगों ने किया. नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ''कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया था, जिसने लोगों को प्रताड़ित किया था. गैस सिलेंडर भी चार दिन के अंदर मिलता था. हमारी सरकार ने योजनाबद्द तरीके से आम लोगों तक लाभ पहुंचाया है. उसका एक पॉजिटीव मैसेज हर समाज के अंदर है. हमने हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किया है और उसी के आधार पर मैं कह रहा हूं कि 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्णबहुमत की सरकार बनाएंगी.'' चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी को धन्यवाद- सीएम सैनी उन्होंने कहा, ''आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश का सामाजिक तानाबाना और भाईचारा कायम रखते हुए सभी ने एक सहज चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. इस चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का विशेष तौर पर मैं धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनकी वजह से लोकतंत्र के इस पर्व में हमसब शामिल हुए.'' उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और मीडिया को भी धन्यवाद किया. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में हमारा मार्गदर्शन किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. सभी तमाम नेताओं ने हरियाणा विधानसभा के इन चुनावों में हमारा साथ और मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि सबसे आखिर में मैं पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिनकी वजह से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ है. इन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है. बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. recent visitors 80

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद लैब टेस्ट में हुआ पास, एकदम शुद्ध मिला

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद एकदम शुद्ध मिला है। इस खबर के बाद महाकाल के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसने खाद्य सुरक्षा नियमों के 13 मानकों को पास कर लिया है। मंदिरों में अशुद्ध प्रसाद का मुद्दा तिरुपति प्रसाद विवाद के बाद सामने आया था। उज्जैन के मंडल आयुक्त संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद की भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की मान्यता प्राप्त कुछ प्रयोगशालाओं में 13 विभिन्न प्रकार की जांच की गईं, जिसमें यह प्रसाद शुद्ध पाया गया। उन्होंने जानकारी दी कि इसमें सबसे महंगी सामग्री शुद्ध घी है। इसमें राज्य सरकार के सहकारी संस्थान उज्जैन मिल्क यूनियन द्वारा बनाए गए घी का उपयोग होता है। लड्डू बनाने के लिए हर दिन 40 मीट्रिक टन घी का उपयोग होता है। recent visitors 100