केजरीवाल का जनता की अदालत से BJP पर हमला, कहा- ‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है’

नई दिल्ली आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की "डबल इंजन सरकार" का नतीजा केवल "महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार" है। AAP की जनता की अदालत में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केजरीवाल ने कहा, "हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की अगुआई वाली डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है। डबल इंजन की अवधारणा पूरे देश में विफल हो गई है। जून में एक इंजन तब टूट गया था जब उन्हें सिर्फ़ 240 सीटें मिलीं थीं और अब दूसरा इंजन हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विफल हो जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि "डबल इंजन" महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार का पर्याय है। उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे दिल्ली चुनाव नजदीक आएंगे, वे एक बार फिर डबल इंजन वाली सरकार की मांग करेंगे। लेकिन आपको उनसे पूछना चाहिए कि क्या हरियाणा में डबल इंजन वाली सरकार ने कुछ हासिल किया? उन्होंने 10 साल तक शासन किया, फिर भी मैंने अपने अभियान के दौरान देखा कि लोग भाजपा नेताओं को अपने गांवों में प्रवेश तक नहीं करना चाहते हैं।" केजरीवाल ने UP में भाजपा के शासन की आलोचना करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में सात साल से उनकी डबल इंजन वाली सरकार है, फिर भी हाल के चुनावों में उन्हें केवल आधी सीटें ही मिलीं। मणिपुर में, उनके शासन में दो साल से राज्य जल रहा है। देश इस डबल इंजन वाली व्यवस्था से ऊब चुका है – यह केवल लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।" भाजपा के चुनावी वादों पर सीधा प्रहार करते हुए केजरीवाल ने मतदाताओं से पार्टी के दावों को चुनौती देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ''वे आपके घर आएंगे और जो कुछ मैंने किया, वही सब करने का वादा करेंगे। लेकिन अगर ऐसा है, तो हमें उनकी क्या ज़रूरत है? उन्होंने 22 राज्यों पर शासन किया है, फिर भी हमने दिल्ली में शिक्षा को बदल दिया है। उनसे पूछिए, उन्होंने किस राज्य में स्कूलों में सुधार किया है? गुजरात में, जहाँ भाजपा एक दशक से अधिक समय से सत्ता में है, एक भी स्कूल अच्छी स्थिति में नहीं है।" दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने इसकी तुलना 1990 के दशक में बॉम्बे की अराजकता से की। उन्होंने कहा, "दिल्ली में अपराध आसमान छू रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। आम आदमी के लिए इस शहर में सुरक्षित रहना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।" महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए केजरीवाल ने आप सरकार के तहत बस मार्शलों की फिर से नियुक्ति को याद किया। उन्होंने कहा, "बस मार्शलों की नियुक्ति के बाद से कई महिलाओं ने महसूस किया है कि वे सार्वजनिक परिवहन में अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। अगर कोई दुर्व्यवहार करता है, तो महिलाएं अब अपनी आवाज उठा सकती हैं और मार्शल तुरंत हस्तक्षेप करते हैं, अपराधी को पकड़ते हैं और उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं।"   recent visitors 78

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया, डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया। इसमें डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दूसरों को परीक्षा में फेल होने या उन्हें हॉस्टल से बाहर निकालने की धमकी देते थे। इसके अलावा अन्य जूनियर को एक विशेष राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए मजबूर करने, यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार, धन की जबरन वसूली, छात्रों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने और शारीरिक हिंसा के आरोप हैं। निकाले गए लोगों में आशीष पांडेय नाम का शख्स भी है जो पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का करीबी है। संदीप घोष को भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल कॉलेज ने शनिवार को एक स्पेशल काउंसिल मीटिंग की। यह मीटिंग उस रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें छात्रों को दोषी पाया गया था। इसके बाद इन सभी को अगली नोटिस तक निष्कासित करने का फैसला किया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के पर्याप्त सबूत पाए गए थे, उन्हें आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया गया है। इनमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं। यह लोग छात्रों को यूनिवर्सिटी को एग्जाम में फेल होने की धमकी देते थे। हॉस्टल से बाहर निकालने आदि की धमकी देते थे। गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद, जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने ऐसी शिकायतें की थीं। इसमें कहा गया था कि कैंपस में धमकी देने का कल्चर है। इसके बाद 10 सितंबर को अधिकारियों ने 51 डॉक्टरों, हाउस स्टाफ और इंटर्न्स को नोटिस सौंपी थी। इन्हें जांच कमेटी के सामने भी बुलाया गया था। जांच कमेटी द्वारा सुनवाई और जांच के बाद कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई। recent visitors 77

मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को मरी गोली, इमाम को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया, इलाके में सनसनी

मेरठ यूपी के मेरठ की एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी गई। इसके बाद वह तमंचा वहीं फेंककर फरार हो गया। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि‍ बताया जा रहा है। इमाम को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शनिवार की रात मंदबुद्धि युवक अपनी याददाश्त का उपचार कराने इमाम के पास आया था। इमाम ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी और उपचार से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी में कासमी मस्जिद में इमाम हैं। इमाम के पास शनिवार रात को स्थानीय निवासी मंदबुद्धि युवक सरताज अपना उपचार करने आया था। सरताज ने बताया कि उसकी याददाश्त कमजोर है और कुछ भी याद नहीं रहता है। इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी। रविवार की सुबह नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे। इसी दौरान आरोपी सरताज तमंचा लेकर आया और मौलाना के सिर पर फायर कर दिया। गोली कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। recent visitors 76

तिरुपति मंदिर को लेकर नया विवाद, भक्त ने प्रसाद में कीड़ा मिलने का किया दावा, टीटीडी का इनकार

आंध्र प्रदेश क्या आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसाद में कीड़े पाए गए? रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बीते बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है जब मंदिर में दोपहर का भोजन परोसा जा रहा था। एक भक्त ने दावा किया कि उसे अपने दही चावल में कनखजूरा मिला। हालांकि, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने भक्त के इस दावे को खारिज कर दिया है। मंदिर के दर्शन के लिए वारंगल से तिरुपति आने वाले चंदू ने कहा, 'जब मैंने कर्मचारियों के सामने यह मुद्दा उठाया तो उनकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली रही। उनका कहना था कि ऐसा कभी-कभी हो जाता है।' इसके बाद उसने प्रसाद का फोटो और वीडियो लेकर मंदिर के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने पहले इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बाद में उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। चंदू ने बताया, 'मंदिर के अधिकारियों ने मुझसे कहा कि प्रसाद परोसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले पत्ते से कीड़ा आया होगा।' मगर, शिकायतकर्ता का कहना है कि यह लापरवाही अस्वीकार्य है। अगर बच्चे या दूसरे लोग दूषित भोजन खाते हैं तो इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा? दूसरी ओर, टीटीडी ने इन आरोपों से इनकार किया और ऐसे दावे को निराधार व झूठा बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंदिर में रोजाना हजारों लोगों के लिए ताजा प्रसाद बनाया जाता है। मगर, इसमें कोई कीड़ा मिला। बयान में कहा गया, 'टीटीडी श्रीवारी दर्शन के लिए आने वाले हजारों भक्तों के लिए गर्म अन्न प्रसादम तैयार करता है। यह अपुष्ट दावा है कि कनखजूरा बिना ध्यान दिए भोजन में गिर सकता है।' 'भगवान वेंकटेश्वर में आस्था को भटकाने का प्रयास' टीटीडी की ओर से कहा गया कि प्रसाद को लेकर टिप्पणी भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर में उनकी आस्था से भटकाने का प्रयास हो सकती है। साथ ही, संस्था को बदनाम करने का यह एक जरिया है। तिरुपति के प्रसाद में कीड़ा मिलने का दावा ऐसे समय किया गया है जब लड्डू में चर्बी की मिलावट को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की सहायता से विशेष जांच दल (SIT) लड्डू में मिलवाट के दावों की जांच कर रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस महीने की शुरुआत में बड़ा आरोप लगाया था। उन्होने कहा कि राज्य में वाईएस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू तैयार करने में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। 'तिरुपति के लड्डूओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार' मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने ‘लड्डू प्रसादम’ की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। तिरुमला की पहाड़ियों पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ओर से स्थापित वकुलामठ केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नायडू ने कहा कि लड्डू प्रसादम बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करने के अलावा, अगर जरूरत पड़ी तो टीटीडी तिरुमला में पूरी प्रक्रिया पर सुझाव लेने के लिए IIT तिरुपति से भी परामर्श ले सकता है। नायडू ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रबंधक टीटीडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रसाद बनाने में केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। recent visitors 82

महिला टी20 विश्व कप 2024: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज  महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है। भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने दूसरे मुकाबले में उतरी हैं। भारतीय टीम हारकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने पहला मैच जीता है। भारत को न्यूजीलैंड से करारी हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने जीता टॉस भारत के खिलाफ वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में पाकिस्तान की टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसी हो सकती हैं संभावित प्लेइंग इलेवन भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल/यास्तिका भाटिया, आशा शोभना और रेनुका ठाकुर पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: मुबीना अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, आलिया रियाज़, सैयदा अरूब शाह, नशरा संधू और सादिया इकबाल   recent visitors 66

भारत में मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन

गूगल पे से मिलेगा अब गोल्ड लोन भारत में अडानी समूह के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन भारत में मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन नई दिल्ली  टेक कंपनी गूगल पे बड़ी तेजी के साथ भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। गूगल ने एआई स्किल हाउस लॉन्च किया है। जो कई तरह की सेवाओं को उपलब्ध कराएगी। 3 अक्टूबर को गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में गूगल पे के माध्यम से गोल्ड लोन उपलब्ध कराने की सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल पे ने पार्टनरशिप की है। गूगल पे ने लोन लिमिट को 5 लाख रूपये तक बढ़ा दिया है। गूगल इवेंट का यह दसवां साल है। भारत में यह आठ भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध करा रही है। गूगल और अडानी समूह में पार्टनरशिप गूगल ने भारत में अदानी समूह के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत गुजरात के खावड़ा में 61.4 मेगावाट का सोलर विंड हाइब्रिड प्लांट,राजस्थान में 6 मेगावाट का सोलर प्लांट, कर्नाटक में 59.4 मेगावाट का विंड प्लांट लगाने का अनुबंध किया है। गूगल 2026 तक भारतीय ग्रिड में 186 मेगावाट की न्यू क्लीन एनर्जी, जेनरेशन कैपेसिटी से जुड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। एआई में गूगल का धमाका गूगल ने एआई स्किल हाउस लॉन्च किया है। जो भारतीय युवाओं के लिए नौकरी के लिए विभिन्न किस्म के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आ रहा है। यूट्यूब, गूगल, क्लाउड स्किल्ड प्रोग्राम फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कोर्स अंग्रेजी तथा 7 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में गूगल कम कर रहा है। गूगल ऑनलाइन पेमेंट भारत में गूगल अपनी ऑनलाइन पेमेंट सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर हाथ पैर मार रहा है। यूपीआई सर्कल के जरिए वह भारतीय उपभोक्ताओं तक सीधा जुड़ने का प्रयास कर रहा है। 2030 तक 33 लाख करोड़ का लक्ष्य गूगल इंडिया के एमडी का कहना है, वह एआई के माध्यम से वर्ष 2030 तक भारत में 33 लाख करोड रुपए के आर्थिक लेनदेन के लक्ष्य के लिए काम कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की सेवाओं का विस्तार अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में करने की योजना गूगल ने तैयार की है। गूगल भारत में सबसे बड़ा प्लेयर बनने के लिए भारत की छोटी कंपनियों के साथ भागीदारी सिस्टम को विकसित कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका गूगल के यूपीआई की होगी। इस पेमेंट माध्यम से वह भारत के हर घर में घुसने की कोशिश कर रहा है।     recent visitors 127

सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?”

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा, ‘मैं किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं दूंगा’ सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है  सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” रायचूर  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने  एक बार फिर दोहराया कि वह किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा या जेडी(एस) से कोई डर नहीं है।” सीएम ने रायचूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले के संबंध में झूठे आरोपों पर इस्तीफा देने की मांग क्यों की जा रही है? ये आरोप निराधार हैं और हम इन आरोपों का जवाब देंगे और लोगों के सामने सच्चाई पेश करेंगे। सीएम सिद्दारमैया ने आगे कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो मुझे डरना चाहिए। क्या किसी ने कहा है कि मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “आपको किसने बताया कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने पर बहस चल रही है? अगर मंत्री बैठकें करते हैं, तो आप चीजों की कल्पना नहीं कर सकते। अगर मंत्री सतीश जारकीहोली हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते हैं, तो आप कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। ये बैठकें पहले भी हुई हैं और अभी भी चल रही हैं।” जेडी(एस) विधायक जीटी देवेगौड़ा द्वारा उनका समर्थन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा, “जीटी देवेगौड़ा जेडी(एस) पार्टी की कोर कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। इसके अलावा वे मुडा आयोग के सदस्य भी हैं; इसलिए उन्होंने सच कहा है, इसमें गलत क्या है?” सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं मुडा घोटाले में जीटी देवेगौड़ा की संलिप्तता के बारे में नहीं जानता, क्योंकि मैं मुडा का सदस्य नहीं हूं। मैंने मुडा द्वारा आयोजित किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जीटी देवेगौड़ा ने भाजपा और जेडी(एस) द्वारा बेंगलुरु-मैसूर पदयात्रा का विरोध किया था।” विपक्ष के नेता आर अशोक की इस चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कि अगर सीएम सिद्दारमैया अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो वह भी अपना इस्तीफा दे देंगे, कर्नाटक मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले विपक्ष के नेता आर अशोक को अपने पद से इस्तीफा देने दें। पहले उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने दीजिए। उन्होंने सरकारी जमीन हासिल की है और दावा किया है कि कोर्ट ने उनके पक्ष मंा फैसला सुनाया है। हमारे वरिष्ठ मंत्रियों ने उस घोटाले को उजागर किया है। अगर अशोक इस मुद्दे पर इस्तीफा देना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देने दीजिए।”   recent visitors 73