महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा

महिला कांग्रेस से दिसम्बर तक जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं: अलका लांबा  आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है : अलका लांबा महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा नई दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है और उनका लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना है। श्रीमती लांबा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर एक पखवाड़ा पहले उनके संगठन ने महिला सदस्यता बनाने के अभियान की शुरुआत की थी और अब तक दो लाख से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ गई है। इससे उत्साहित होकर उन्होंने दिसंबर तक 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उंन्होने कहा, “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 15 सितंबर को अपने स्थापना दिवस पर देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। मुझे बताते हुए खुशी है कि मात्र 20 दिन में देश भर से लगभग दो लाख बहनों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिला देश की आधी आबादी को राजनीति की धारा में शामिल करने के लिए जारी रहेगा।” महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “नारी न्याय के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय देने का हमारा वादा है। देश के हर कोने से महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। इस साल के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ेंगे। इन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी हो इसलिए 15 अक्टूबर के बाद नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। साथ ही, सदस्यता शुल्क से आने वाले फंड को महिलाओं के लीडरशिप प्रोग्राम और उनके सशक्तिकरण पर खर्च किया जाएगा।” सुलांबा ने कहा, “देश की एक बेटी विनेश फोगाट दिल्ली की दहलीज पर न्याय मांगती रही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे मिलने तक का समय नहीं दिया। दिल्ली पुलिस को उसकी एफआईआर दर्ज करने से रोका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। विनेश फोगाट हिम्मत नहीं हारी इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उसका हाथ थामा, ताकि वह न्याय की लड़ाई लड़ती रहे।”     recent visitors 71

ईरानी सेना की कार्रवाई इजरायल के अपराधों के जवाब में दी गई सबसे छोटी सजा है- खामेनेई

तेहरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ ईरान की सैन्य कार्रवाई “पूरी तरह कानूनी और जायज” है। खामेनेई ने यह बात ईरान की राजधानी तेहरान में की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। यह बयान उनके कार्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा इजरायल पर किए गए हाल के मिसाइल हमले पर टिप्पणी कर रहे थे। खामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना की कार्रवाई इजरायल के अपराधों के जवाब में दी गई सबसे छोटी सजा है, जो इजरायल और अमेरिका ने पश्चिम एशिया में किए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इस मामले में “मजबूती, बहादुरी और दृढ़ता” से अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा, “हम न तो हिचकिचाएंगे, न लापरवाही करेंगे और न ही जल्दबाजी करेंगे।” खामेनेई ने कहा, “जो भी उचित, तर्कसंगत और सही होगा, उसे सही समय पर किया जाएगा, जैसा कि यह मिसाइल हमला किया गया और भविष्य में भी अगर जरूरी हुआ तो किया जाएगा।” मंगलवार को आईआरजीसी ने इजरायल के रणनीतिक केंद्रों पर लगभग 180 मिसाइलें दागी। ईरान ने कहा कि ये हमले इजरायल द्वारा हमास के प्रमुख इस्माइल हानियेह, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर अब्बास नीलफोरुशान की हत्याओं के जवाब में थे। साथ ही, इजरायल की आक्रमकता और अमेरिका के समर्थन से लेबनानियों और फिलिस्तीनियों के खिलाफ बढ़ते “दुष्ट कार्यों” का बदला भी था।     recent visitors 73

महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे

विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़ रुपये  विश्व बैंक के साथ समझौते के मुताबिक नेपाल को कार्बन बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे काठमांडू  विश्व बैंक के साथ हुए समझौते के मुताबिक नेपाल को इस महीने के भीतर कार्बन की बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। वन तथा पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार 2018 से 2024 तक तराई के 13 जिलों के जंगलों के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने के लिए नेपाल को यह राशि मिलने वाली है। तराई भूमि परिधि कार्यक्रम के तहत मधेश के सर्लाही जिले में बागमती नदी से लेकर सुदूरपश्चिम प्रदेश के भारतीय सीमा में रहे महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। वन मंत्रालय के प्रवक्ता बद्रीराज ढुंगाना के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक विश्व बैंक ने नेपाल को यह राशि भुगतान करने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि जब विश्व बैंक के साथ शुरुआत में इस संबंध में समझौता हुआ था, तो यह सहमति बनी थी कि पैसा वन मंत्रालय अंतर्गत रहे वन विकास कोष के माध्यम से आएगा। लेकिन वित्त मंत्रालय ने देश के कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए इस तरह के फंड को किसी मंत्रालय में लाने के बजाए केन्द्रीय रिजर्व फंड में सीधे जमा करने की शर्त रखी है। वित्त मंत्रालय ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि केन्द्रीय रिजर्व फंड में पैसा आने के बाद ही उसे वन विकास कोष में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। विश्व बैंक ने सरकार से इस मामले को स्पष्ट करने का अनुरोध करते हुए पत्राचार किया है। विश्व बैंक के नियमों में कार्बन ट्रेडिंग से प्राप्त आय का 80 प्रतिशत स्थानीय लाभार्थी जनजातीय/आदिवासी समुदायों पर खर्च करने का प्रावधान है। वन मंत्रालय के प्रवक्ता ढुंगाना ने बताया कि इसके लिए सरकार ने एक योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि 2018 में नेपाल की राष्ट्रीय रेड प्लस रणनीति, राष्ट्रीय वन आधार स्तर को विशेष रूप से कार्बन व्यापार के संबंध में मंजूरी दी गई थी। फिर 2019 से 2024 तक तराई क्षेत्र के 13 जिलों में कार्बन ट्रेडिंग के लाभों को साझा करने के लिए कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण कार्यक्रम तैयार किया गया है इस केंद्र के प्रमुख एवं संयुक्त सचिव नवराज पुडासैनी ने बताया कि कार्यक्रम 13 जिलों के 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लागू किया गया है। नेपाल के वन क्षेत्र से प्रति हेक्टेयर औसतन 167 टन कार्बन भंडारण किया गया है। संयुक्त सचिव पुडासैनी के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र के 13 जिलों में कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण कार्यक्रम चलाया गया है और 2028 तक कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्सर्जन को 34.2 मिलियन टन कम करने का लक्ष्य लिया गया है। पहले चरण में 2023 में मापे जाने पर 2.3 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा चुका है।   recent visitors 70

कोच बाली ने खिलाड़ियों के प्रयासों, मंधाना-पाटिल के शानदार कैच और वस्त्रकर के डाइविंग स्टॉप की तारीफ

नई दिल्ली महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज भारत के लिए अच्छा नहीं रहा और उन्हें  दुबई में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार झेलनी पड़ी। यह हार, एक चुनौतीपूर्ण ग्रुप में भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका था। यह हार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। फील्डिंग और बल्लेबाजी में टीम इंडिया का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा। हालांकि, फील्डिंग कोच मुनीष बाली ने टीम का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से सकारात्मक रहने और अपने अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। जेमिमा रोड्रिग्स को मैदान पर उनकी शानदार फील्डिंग के लिए पदक से सम्मानित किया गया, यह महिला और पुरुष दोनों टीमों में एक ट्रेंड बन चुका है। इस दौरान बाली ने कठिन परिस्थितियों में उनके और कई अन्य खिलाड़ियों के प्रयासों की प्रशंसा की। बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बाली ने कहा, “लड़कियों, किस्मत का साथ नहीं मिला। मुझे पता है कि यह वह शुरुआत नहीं थी जो हम चाहते थे, लेकिन हम वापसी करेंगे। जिस तरह से हमने फील्डिंग की, अगर हम छठे ओवर में वो दो गलतियां नहीं करते, तो हम मैच में वापस आ सकते हैं। शाबाश!” भारत की फील्डिंग की शुरुआत तब खराब रही जब विकेटकीपर ऋचा घोष ने छठे ओवर में न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स का आसान कैच छोड़ दिया। लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्रकर और श्रेयंका पाटिल ने कई महत्वपूर्ण रन बचाए। बाली ने इन खिलाड़ियों के प्रयासों, मंधाना-पाटिल के शानदार कैच और वस्त्रकर के डाइविंग स्टॉप की तारीफ की। इस हार के साथ, भारत को रविवार 6 अक्टूबर को होने वाले अपने अगले मैच से दबाव का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एशियाई चैंपियन श्रीलंका पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तान टीम से उनकी टक्कर है।   recent visitors 103

राशिफल रविवार 06 अक्टूबर 2024

मेष राशि कल का राशिफल मेष राशि के जातकों के लिएआज दिन कुछ टेंशन लेकर आने वाला है. आपको अपने कामों को पूरा करने में काफी मेहनत मशक्कत लगेगी. स्वास्थ्य भी आपका कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा, जो आपकी समस्या को बढ़ाएगा. आपको पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है, नही तो वह इसका फायदा उठा सकते है. ससुराल पक्ष से  आपको धन लाभ मिलने की संभावना है. आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह बहस बाजी हो सकती है. वृषभ राशि कल का राशिफल वृषभ राशि के जातकों को  अपने कामों में जोखिम थोड़ा सोच समझ कर उठना होगा. आपको कोई किसी से कोई वादा करने से पहले उसे पूरा करने के बारे में अवश्य सोचें, क्योंकि आपके पास धन को लेकर कुछ समस्याएं बनी रहेगी. कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है, जिससे आपको बचना होगा. आप जीवनसाथी के लिए कोई डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. मिथुन राशि कल का राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे. कोई बड़ा टेंडर भी आपको मिलने की संभावना है. आप अपना कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी. आपका कोई मित्र  आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. कर्क राशि कल का राशिफल कर्क राशि के जातकों को  अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है व अपने किसी नए घर को लेकर काम शुरू कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छा रहेगा. शेयर मार्केट में भी आपको मार्किट की चाल को देखकर निवेश करने की आवश्यकता है.  आपके परिवार में कोई  मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं डालना है. सिंह राशि कल का राशिफल सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन को समस्याओं भरा रहने वाला है. आपका कोई पुराना विवाद उभरने की संभावना है. आप अपनी पर्सनल बातें किसी मित्र से शेयर ना करें. आपको वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं.  आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी नई नौकरी का ऑफर भी आने की संभावना है. पिताजी को  आप कोई उपहार दे सकते हैं. आपको अधिक काम करने के कारण शारीरिक थकान व कमजोरी होने हो सकती है. कन्या राशि कल का राशिफल कन्या राशि के जातको के लिए दिन  आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपके किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आपको कार्य क्षेत्र में अपने पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख व  कान खुले रखें . तुला राशि कल का राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है. परिवार में आप अपनी संतान से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आपका कोई पुराना काम पूरा होने से आपको खुशी होगी.  आप अपने घर परिवार में कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे, जिसमें माता-पिता आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं.  आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन में उत्साह बना रहेगा. वृश्चिक राशि कल का राशिफल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए किसी बड़े परिवर्तन को करने के लिए रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा असर मिल सकता है.  आपको अपने घर परिवार के कुछ कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत मश्कत करनी होगी, नहीं तो आपको अपने बिजनेस में भी सफलता मिलेगी. आप किसी से धन उधार ले सकती है और चुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा. धनु राशि कल का राशिफल धनु राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बने रहेंगे. आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है. संतान आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी. आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओ को दूर करने की आवश्यकता है. आप बिजनेस में किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती है. मकर राशि कल का राशिफल मकर राशि के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है.  आपको अपने कामों में अच्छा लाभ न मिलने से मन में थोड़ी निराशा तो रहेगी. किसी नए काम को शुरुआत करने से बचें, कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाये. छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं. आपको संतान की पढ़ाई लिखाई पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि वह किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं. कुंभ राशि कल का राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है.  आप अपने घर की साज सज्जा पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कहीं शॉपिंग  पर भी जा सकते हैं. आपको  किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. विद्यार्थीयो के मन में यदि किसी बात को लेकर भय बना हुआ है, तो उसके लिए आप अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं. आपको  किसी से कोई वादा करने से बचना होगा और अपने खर्चों पर पूरा ध्यान दें. मीन राशि कल का राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवन साथी को  कार्य क्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है. कल आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती दौहराने  से बचना होगा, नहीं तो उसमे आपसे कोई गलती हो सकती है. recent visitors 100

ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर ओला को 2019 में ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर ओला को 2019 में ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था। न्यायाधीश एस आर कृष्ण कुमार और न्यायमूर्ति एम जी उमा की खंडपीठ ने 30 सितंबर के एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) की अपील पर अंतरिम आदेश पारित किया। अपने फैसले में, एकल न्यायाधीश की पीठ ने माना था कि एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) और उसके ड्राइवरों के बीच संबंध नियोक्ता-कर्मचारी का था। 5 लाख का मुआवजा देने का दिया था आदेश उन्होंने ओला और उसकी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को ड्राइवर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी लागत के रूप में 50,000 रुपये देने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश ने शिकायत पर कार्रवाई करने से ओला के इनकार को भी 'अनुचित' करार दिया था। ओला ने दावा किया था कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पीओएसएच अधिनियम) के तहत ड्राइवर उसका कर्मचारी नहीं हैं। इसके बाद, कंपनी ने एकल न्यायाधीश के फैसले को चुनौती देते हुए एक रिट अपील दायर की, जिसमें ओला को अपने ड्राइवरों से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान करने की आवश्यकता थी। recent visitors 99

यूपी में भाजपा विधायक ने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की

गाजियाबाद डासना देवी मंदिर की ओर रात को कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शनिवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है, भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है। महाभारत काल में इस मंदिर में पांडवों ने आकर पूजा की थी। बांग्लादेश सहित अन्य स्थानों पर जिस तरह हिंदुओं पर हमला किया गया है, उससे आवेश में आकर महंत ने यदि कोई विवादित बयान दिया है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं, पुलिस कार्रवाई करेगी। सनातन धर्म पर हमले की कोशिश देश कानून और संविधान से चलता है। शनिवार रात को न केवल देवी मंदिर बल्कि सनातन धर्म पर हमले की कोशिश की गई है। ऐसा करने वाले लोगों को पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। हमला करने वाले बाहर से आए थे। इससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदुओं में आक्रोश है। हिंदू संगठन इस मामले में जो निर्णय लेगा हम उनके साथ हैं। recent visitors 92