पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान कादिर ने बाबर आजम के कप्तानी छोड़ते ही संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली पाकिस्तान के 31 साल के लेग स्पिनर उस्मान कादिर ने गुरुवार, 3 अक्टूबर से क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उस्मान ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए की। उस्मान कादिर पाकिस्तान के लीजेंड्री स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 25 टी20 और 1 वनडे मुकाबला खेला है। 25 टी20 में उन्होंने कुल 31 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी मैच 7 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ रहा था। हाल ही में हुए घरेलू टर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप में वह डाल्फिन्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उस्मान कादिर ने अपने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, "आज, मैं पाकिस्तान क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं, और इस अविश्वसनीय यात्रा पर विचार करते हुए, मैं अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है, और मैं अपने कोचों और साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं, जो हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं।" उन्होंने आगे लिखा, “अविस्मरणीय जीत से लेकर हमारे द्वारा सामना की गई चुनौतियों तक, प्रत्येक क्षण ने मेरे करियर को आकार दिया है और मेरे जीवन को समृद्ध किया है। मैं उन उत्साही प्रशंसकों का बहुत आभारी हूं, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं; आपका अटूट समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” अंत में अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "इस नए अध्याय में कदम रखते हुए, मैं अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा, क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और उनके द्वारा मुझे सिखाए गए सबक को अपनाऊंगा। मैं अपने साथ पाकिस्तान क्रिकेट की भावना और साथ में बनाई गई हमारी प्यारी यादें लेकर चलता हूं। हर चीज के लिए शुक्रिया।" हाल ही में उस्मान ने राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के लिए पूर्व पीसीबी तकनीकी निदेशक मोहम्मद हफीज को दोषी ठहराया। एक स्थानीय यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, उस्मान ने दावा किया कि पूर्व टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी ने घरेलू क्रिकेट में उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जनवरी में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए चयन का आश्वासन दिया था। उन्होंने हफीज पर उनके चयन के खिलाफ वकालत करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस हस्तक्षेप ने उनके करियर को प्रभावित किया है। recent visitors 68

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 1001 चौके पूरे किए

मुंबई भारत के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और ब्रायन लारा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टेस्ट में 1000 चौकों का आंकड़ा पार कर लिया। वह वनडे में पहले ही ऐसा कर चुके हैं और अब सबसे लंबे प्रारूप में ऐसा कर विराट ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने चेन्नई और कानपुर में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। वनडे क्रिकेट में कुल 1302 चौके लगाने वाले विराट ने मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन क्रीज पर रहते हुए टेस्ट क्रिकेट में 1001 चौके पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ कोहली सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग आदि की तरह वनडे और टेस्ट में 1000 से अधिक चौकों के साथ बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि, विराट ऐसा करने वाले एकमात्र सक्रिय बल्लेबाज हैं। सूची के अन्य सभी बल्लेबाज पहले ही खेल से संन्यास ले चुके हैं। सचिन, संगकारा, पोंटिंग के अलावा महेला जयवर्धने, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा इस लिस्ट में शामिल हैं। खिलाड़ी टेस्ट में चौके वनडे में चौके सचिन तेंदुलकर 2058 2016 कुमार संगकारा 1491 1385 रिकी पोंटिंग 1509 1231 विराट कोहली 1001 1302 महेला जयवर्धने 1387 1119 क्रिस गेल 1046 1128 वीरेंद्र सहवाग 1233 1132 ब्रायन लारा 1559 1042 कानपुर टेस्ट के खत्म होने के बाद कोहली ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना एक साइन किया हुआ बल्ला उपहार में दिया था। शाकिब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तब तक घरेलू सीरीज नहीं खेलेंगे जब तक बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार उन्हें देश में सुरक्षा मुहैया नहीं कराती है। कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम की सात विकेट से जीत के साथ कोहली को बांग्लादेश टीम की तरफ जाते और अपना बल्ला बांग्लादेश के महानतम क्रिकेटर को सौंपते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों खूब हंसी मजाक भी करते दिखे। recent visitors 121

श्रीलंकाई खिलाड़ी पर ICC ने लगाया एक साल का बैन

 नईदिल्ली श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के चलते एक साल का बैन लगाया है। इस दौरान वह 6 महीने के लिए सस्पेंड रहेंगे। जयविक्रमा पर यह प्रतिबंध आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार करने के बाद लगाया गया है। जयविक्रमा ने संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। क्या है अनुच्छेद 2.4.7? ACU द्वारा की जा रही किसी भी जांच में बाधा डालना या देरी करना, जिसमें किसी भी दस्तावेज या अन्य जानकारी को छिपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना शामिल है, जो उस जांच के लिए प्रासंगिक हो सकता है और/या जो सबूत हो सकता है या भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण के सबूत की खोज का कारण बन सकता है। जयविक्रमा ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पांच टेस्ट, पांच वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन 15 मैचों में उन्होंने कुल 32 विकेट चयकाए हैं। बता दें, जयविक्रमा पर लगे आरोप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लंका प्रीमियर लीग से संबंधित हैं। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ समझौते में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 1.7.4.1 और 1.8.1 के अनुसार काम किया। प्रवीण जयविक्रमा ने श्रीलंका के लिए डेब्यू 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में किया था। जयविक्रमा ने 2021 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 11 विकेट लेकर क्रिकेटर जगत को चौंका दिया Le। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े बनाए, लेकिन अपना फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए और सिर्फ पांच टेस्ट मैचों में ही खेल पाए। प्रवीण ने 2021 और 2022 में जाफना किंग्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में और हाल ही में 2023 में दांबुला सिक्सर्स के लिए भी हिस्सा लिया। recent visitors 77

बुरहानपुर में नगर के 6 जोन में नवीन जल प्रदाय परियोजना से जल प्रदाय जारी

बुरहानपुर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा विश्व बैंक के सहयोग से बुरहानपुर में जलावर्द्धन परियोजना का कार्य किया जा रहा है जो कि पूर्णता की ओर है। नगरवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए ताप्ती नदी पर इंटेक-वैल लगाया गया है। वहीं जल को शुद्ध करने के लिए 50 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र भी स्थापित किया गया है। शोधित जल उपलब्ध होने से जल-जनित बीमारियों का जोखिम भी कम रहेगा। जल के संग्रहण के लिए 8 ओवर हैड टेंक बनाए गए है साथ ही मौजूदा 4 ओवर टैंक का इस्तेमाल भी जल संग्रहण के लिए किया जायेगा। हर घर जल पहुँचाने के लिए 296 किलोमीटर की वितरण पाइप लाइन बिछाई बिछा दी गई है। नल कनेक्शन देने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। अब तक कुल 35 हजार से अधिक नल कनेक्शन दे दिए गए है। बुरहानपुर जलावर्धन योजना अंतर्गत जोन क्रमांक 5 शिवाजी नगर, जोन क्रमांक 6 मरीचिका गार्डन एवं जोन 10 इंदिरा कॉलोनी में जलावर्धन योजना द्वारा न्यू वॉटर सप्लाई सिस्टम से नई पाइपलाइन में प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा है और नगर निगम द्वारा पुरानी जल प्रदाय व्यवस्था को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। वहीं जोन क्रमांक 1 सुभाष स्कूल, ,जोन क्रमांक 2 किला व जोन क्रमांक 3 में भी जलावर्धन योजना अंतर्गत प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा है एवं ओल्ड सिस्टम को बंद करने की प्रक्रिया भी जारी है। परियोजना में शेष 4 जोन जिनमें जोन क्रमांक 4 लालबाग, जोन क्रमांक 8Aट्रांसपोर्ट नगर ,जोन क्रमांक 8B सिंधीपुरा, जोन क्रमांक 9 आजाद नगर में भी लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र जल आवर्धन योजना अंतर्गत वाटर सप्लाई द्वारा कवर किया जा चुका है एवं शेष कमिश्निंग का कार्य प्रगतिरत है।   recent visitors 73

भोपाल में व्यापारी को लाखों क्विंटल गेहूं का लालच, फिर ऐंठे 40 लाख रुपए, मामला दर्ज

भोपाल राजधानी के दो जालसाजों ने छिंदवाड़ा के अनाज व्यापारी को सस्ते दाम पर 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिलवाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को 2021 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से गेहूं दिलवाने का वादा किया था, लेकिन एडवांस रकम मिलते ही उन्होंने व्यापारी का फोन उठाना बंद कर दिया और फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अरुण कुमार साहू छिंदवाड़ा में रहते हैं और अनाज के थोक व्यापारी हैं। मई 2020 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात अरुण मालवीय व तरुण मालवीय से हुई थी। उनका आशिमा मॉल के तीसरे तल पर मालवीय कार्पोरेशन के नाम से कार्यालय था। अरुण व तरुण ने व्यापारी अरुण साहू को झांसा दिया कि वह भारतीय खाद्य निगम से उन्हें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं सस्ते दाम में दिलवा देंगे। एफसीआई के अधिकारियों से उनकी अच्छी जान-पहचान है। इतना ही नहीं, उन्होंने व्यापारी को एफसीआइ का फर्जी लेटर भी दिखा दिया की इस तिथि को गेहूं मिल जाएंगे। व्यापारी उनकी बातों में फंस गया और उसने जालसाजों को 30 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से अदा किये। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब व्यापारी को गेहूं नहीं मिला तो उन्होंने तकाजा करना शुरू कर दिया। पहले तो आरोपी बहाना बनाकर टाल-मटौल करते रहे, बाद में उन लोगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। व्यापारी अरुण ने 2022 में इसकी शिकायत मिसरोद थाना में की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। recent visitors 60

सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा

 इंदौर  सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी बसों के आवागमन की जानकारी भी मिल सकेगी। दरअसल हाल ही में एआईसीटीएसएल सीईओ दिव्यांक सिंह ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान बस स्टैंड पर कई सुविधाएं शुरू करने और मौजूद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड प्रभारी राहुल श्रुति भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीईओ सिंह ने सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई करने के लिए कहा है। स्टैंड परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को स्टैंड परिसर के बाहर ही बसों के आवागमन, समय आदि जानकारी मिल सके। पार्किंग के लिए देना होगा शुल्क वर्तमान में स्टैंड परिसर में तलघर में पार्किंग बनी हुई है। यह पूरी तरह से मुफ्त है। इसके चलते वाहन चोर गिरोह बाइक चोरी कर यहां खड़ी कर जाते हैं। स्टैंड प्रबंधन अब तक 20 से अधिक लावारिस वाहन पुलिस को सौंप चुका है। वहीं आसपास के लोग भी अपने वाहन यहां पार्क कर जाते हैं। इसलिए पार्किंग को सशुल्क किया जाएगा। नायता मुंडला में भी बना है नया बस स्टैंड इंदौर के नायता मुंडला में नया बस स्टैंड आईएसबीटी बनाया गया है। यहां से भी पिछले महीने से बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी इस स्टैंड से लंबी दूरी की बसों को चलाया जा रहा है। recent visitors 58

पिता को मुखाग्नि देने से पहले मां से पैसे की मांग करने लगा कलयुगी बेटा

शहडोल शहड़ोल जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि मां ने उसे डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए थे. जब बेटे ने मां की बात नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस से अपने बेटे की शिकायत की है. शहडोल जिले के ब्यौहारी के रहने वाले रामस्वरूप बर्मन (65) और पार्वती के एक बेटे और दो बेटियां हैं. इकलौते बेटे मनोज बर्मन विवाहित हैं. शादी के बाद से ही रुपयों को लेकर उसकी पिता के साथ अनबन रहती थी. आए दिन मनोज पैसों की मांगकर झगड़ा करता रहता था. रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह ब्यौहारी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था.   पिता की मौत से पहले मांगे थे डेढ़ लाख रुपये पिता की मौत से एक दिन पहले भी वह अपने पिता के घर आया था और डेढ़ लाख रुपये की, लेकिन मां ने रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे मना कर दिया. जिससे नाराज होकर वह रात में वहां से चला गया. अगली सुबह पहले से ही बीमार चल रहे मनोज के पिता का निधन हो गया. मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा, लेकिन उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो. पिता की लाश घर में होने बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यह तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो, वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा. पत्नी ने ही किया पति का अंतिम संस्कार मनोज ने मां की बात नहीं मानी और उल्टे अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया. मृतक की पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया और पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी बेटी सुषमा और सुमन के साथ ब्यौहारी थाना गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पुलिस को भी समझ नहीं आया कि वह क्या करे तो उसने महिला को NCR काट कर दे दिया. पुलिस ने स्वयं को इस मामले में हस्तक्षेप करने योग्य नहीं पाया. recent visitors 57