विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलगुरु बने प्रो. अर्पण भारद्वाज, गर्वनर मंगुभाई पटेल ने की नियुक्ति

उज्जैन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदेश जारी कर प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर भारद्वाज शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन के प्रभारी प्राचार्य के पर हैं। आदेश में चार वर्ष के लिए उन्हें कुलपति बनाने की बात लिखी गई है। विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यभवन को प्राप्त आवेदन के बाद पिछले दिनों स्क्रुटनी कर 11 प्रोफेसर के नाम निकाले थे। इसके बाद चयनीत तीन प्रोफेसरों की राजभवन में 27 सितंबर साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें उज्जैन,रीवा, जबलपुर के प्रोफेसर शामिल हुए थे। इस प्रक्रिया के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज व अवधेश प्रताप सिंह रीवा के कैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल को राजभवन बुलाया गया था। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार व विकास पर चर्चा करने के बाद कुलगुरू का चयन कर प्रो.अर्पण भारद्वाज के आदेश जारी किए है। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से पद मिला है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा के क्षेत्र सर्वोच्च कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई दिशा और नई उंचाईयों की ओर ले जाएं। प्रो. भारद्वाज संभवत: 4 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरू का पद संभालेंगे। वर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे गुरूवार को बाहर है। बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय के दूसरे शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरू बने है। इसके पहले प्रो. टीआर थापक शासन द्वारा धारा-52 लगाने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से आकर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू का पद संभाल चुके है। माधव सांईस कॉलेज को दिलाया ए प्लस प्लस का दर्जा- प्रो.अर्पण भारद्वाज के प्राचार्य कार्यकाल के दौरान जुलाई 2022 में उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से सर्वोच्च 'ए-प्लस प्लसÓ ग्रेड प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। सम्पूर्ण राष्ट्र में ये ग्रेड सिर्फ 28 महाविद्यालय को प्राप्त है। प्रो. भारद्वाज ने प्राचार्य पद के पहले उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद का भी दायित्व निभाया है। इधर प्रो. भारद्वाज के कुलगुरू पद के लिए नाम के आदेश होने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय व विक्रम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई। शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रो. भारद्वाज को मोबाईल पर बधाई दी है। यह है आदेश विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद के लिए राजभवन से जारी हुए आदेश कहा गया है कि मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एतद् द्वारा प्रो. अर्पण भारद्वाज प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त करता हूं। इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होगी । recent visitors 141

नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियो ने दी शुभकामनाएं, सर्व कल्याण की कामना की

नई दिल्ली नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक विशेष संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने सर्व कल्याण की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो। देवी मां की यह स्तुति आप सबके लिए…” इस संदेश के साथ पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री की स्तुति भी साझा की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ जगज्जननी मां भगवती की उपासना के पावन महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि जगत में दुष्प्रवृत्तियों का विनाश हो, सद्प्रवृत्तियों का उन्नयन हो व चहुंओर खुशहाली और समृद्धि हो। जय मां शैलपुत्री!” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के शुभ पर्व पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। जय माता दी।” प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “आज के शुभ दिन से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है – शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की पूजा का महापर्व। देश-विदेश में फैले हुए माता के भक्तों को त्योहारों की इस श्रृंखला की बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश धन-धान्य से संपन्न हो; जन रोग-शोक-जरा-मरण से मुक्त रहे। मां का स्नेहाशीष सभी बच्चों पर बरसे। ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।”   recent visitors 72

मां वैष्णो का दरबार शारदीय नवरात्रों पर दुल्हन की तरह सजा, दर्शनार्थियों की सुविधा का रखा जा रहा विशेष ध्यान

कटरा शारदीय नवरात्रों की प्रतिपदा को जम्मू के कटरा स्थित मां वैष्णो देवी का भवन दुल्हन की तरह सज गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी की आराधना को जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। वहीं, मां वैष्णो देवी भवन परिसर में विशाल शत चंडी महायज्ञ का आयोजन भी किया गया है। माता के भवन परिसर में जगह-जगह बने विशाल पंडाल, स्वागत द्वार और देवी-देवताओं की मूर्तियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही हैं। देसी और विदेशी फलों-फूलों की महक से वातावरण महक रहा है। मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन पाने के लिए भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर तक लगभग 25,500 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया था और वे मां के दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं को बिना किसी देरी के आरएफआईडी यात्रा कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें यात्रा में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। कटरा में श्रद्धालुओं के लिए आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त करने के लिए कई पंजीकरण केंद्र खोले गए हैं, जिनमें रेलवे स्टेशन, मुख्य बस अड्डा, हेलीपैड और अन्य स्थान शामिल हैं। बिना आरएफआईडी कार्ड के किसी को भी वैष्णो देवी की यात्रा की अनुमति नहीं है। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारी मौजूद हैं, जो कार्ड की जांच के बाद श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दे रहे हैं। नए लाल और पीले रंग के आरएफआईडी कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि पुराने कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। ऑनलाइन यात्रा पर्ची लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कटरा रेलवे स्टेशन पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन एटीएम स्थापित किया गया है, जिससे वे बिना कतार में लगे यात्रा कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अर्ध कुवारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक लंगर की व्यवस्था की गई है, जहां उन्हें शुद्ध घी की खिचड़ी और अन्य पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। पानी की व्यवस्था के लिए आरोग्य युक्त जल केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, मां वैष्णो देवी भवन परिसर में विशाल शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 51 पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। यह यज्ञ देश और विश्व की सुख-शांति के लिए आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए हैं। कटरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 6 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अधिकारी तैनात रहेंगे। विशेष सुविधाओं की अग्रिम बुकिंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है, जिसमें हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, और रोपवे शामिल हैं। श्रद्धालुओं को अटका आरती में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा, जहां देश के नामी गायक भजन प्रस्तुत करेंगे।   recent visitors 64

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पदभार, नवरात्रि के पहले दिन नई पारी का किया शुभारंभ

भोपाल राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए। मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।   recent visitors 110

इंदौर में भिखारियों के ऐश ! दिनभर मांगते भीख, रात को होटल में करते आराम

इंदौर इंदौर में पुलिस ने भिखारियों के ऐसे गुट को पकड़ा है जो कि राजस्थान से यहां आया है. 22 लोगों का यह समूह दिनभर शहर में भीख मांगता है और रात को होटल में आराम फरामाता है. पुलिस ने 22 लोगों के इस समूह जसमें 11 बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें वापस राजस्थान भेज दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने इस समूह को लेकर बुधवार को जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मिली एक शिकायत के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि राजस्थान से 22 लोगों का एक ग्रुप भीख मांगने इंदौर आया है. सभी लोग एक होटल में ठहरे थे. उन्होंने कहा, ‘इस समूह में 11 नाबालिग बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं. ये लोग दिन भर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगते और रात में होटल में आकर सो जाते.’ अधिकारी ने बताया कि इस समूह के लोगों को समझा-बुझाकर राजस्थान में उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहर के सभी होटलों, लॉज और अन्य रुकने वाली जगहों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीख मांगने वाले लोगों को कतई न ठहरने दें. वरना उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इंदौर समेत देश के 10 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के लिए प्रायोगिक (पायलट) परियोजना शुरू की है/ इंदौर में प्रशासन ने भीख मांगने वालों पर प्रतिबंध लगा रखा है. इंदौर में पकड़ी गई थी लखपति महिला भिखारी इससे पहले इस साल फरवरी में जब इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का अभियान चला था तो एक ऐसी महिला भिखारी पकड़ में आई थी, जो अपने दोनों बच्चों समेत भीख मांगने का काम करती थी. वह उज्जैन रोड पर लवकुश चौराहे पर भीख मांगती थी. उसका कहना था कि उसने पौने दो महीने में चौराहे पर भीख मांगकर ढाई लाख रुपए कमाए थे और एक लाख रुपए उसने अपने सास-ससुर को भेजे थे. पूछताछ में महिला ने अपने पास कई संपत्ति होने का खुलासा भी किया था. उसने बताया था कि उसके पास एक जमीन, दो मंजिला घर, एक बाइक, 20 हजार रुपए का स्मार्टफोन भी है. इस महिला ने भी अपना घर राजस्थान में होना बताया था.   recent visitors 68

ICC महिला T20 विश्व कप 2024 का पूरा कार्यक्रम, प्रारूप, लाइव समय, स्ट्रीमिंग

ICC Women’s T20 World Cup 2024 full schedule, format, live timings, streaming ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में, दस टीमों को पाँच-पाँच टीमों के दो समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भोपाल ! ICC महिला T20 विश्व कप का 9वाँ संस्करण गुरुवार, 3 अक्टूबर, 2024 को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा। ICC महिला T20 विश्व कप 2024 पहले बांग्लादेश में होने वाला था, लेकिन देश में चल रही नागरिक अशांति को देखते हुए, ICC ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल को UAE में स्थानांतरित करने का फैसला किया। हालाँकि, बांग्लादेश को अभी भी टूर्नामेंट के लिए मेजबान टीम माना जाएगा। T20 World Cup 2024 ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में, ICC ने 10 योग्य टीमों को पाँच-पाँच टीमों के दो समूहों में विभाजित किया है। टीमें 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अपने ग्रुप की चार अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैचों के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन दो सेमीफाइनल के विजेता फिर 20 अक्टूबर को फाइनल मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। Read more : https://mysecretnews.com/ टूर्नामेंट के सभी 23 मैच शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे।“ICC महिला T20 विश्व कप 2024: ग्रुप A की टीमें और कार्यक्रम”ग्रुप A में, टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।ग्रुप A के पूरे कार्यक्रम ICC महिला T20 World Cup 2024 ग्रुप B की टीमें और कार्यक्रमग्रुप B में, मेजबान बांग्लादेश को वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।ग्रुप बी के पूरे कार्यक्रम ICC महिला T20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा कार्यक्रम और समयICC महिला T20 विश्व कप 2024 के नॉकआउट चरण में ग्रुप ए और बी की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में ग्रुप चरण के मैचों के बाद खेलेंगी, जबकि उन दो सेमीफाइनल के विजेता 20 अक्टूबर, 2024 को ग्रैंड फ़ाइनल में भिड़ेंगे।प्ले-ऑफ़ कार्यक्रम 2024 महिला T20 ICC विश्व कप की शुरुआत गुरुवार 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच से होगी। भारत में 2024 ICC महिला T20 World Cup 2024 का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?भारत में 2024 महिला T20 ICC विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार्ट स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।भारत में 2024 ICC महिला T20 World Cup 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।भारत 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच कब खेलेगा? recent visitors 232

ईडी के लपेटे में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया तलब, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में एचसीए अध्यक्ष चुने गए थे। जून 2021 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। उन्हें एपेक्स काउंसिल ने फंड की हेराफेरी के आरोप में एक्शन लिया था। यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ा है। कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है। इससे पहले नवंबर 2023 में मेडचल मलकाजगिरी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी आर मधुसूदन राव ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद में उप्पल पुलिस द्वारा दर्ज तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत दी थी। पुलिस ने अजहर और अन्य पर उप्पल में एचसीए स्टेडियम के लिए क्रिकेट बॉल, जिम उपकरण और अग्निशमन यंत्र खरीदते समय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। वकील कोंडा कृष्णा ने उस वक्त अजहरुद्दीन की ओर से कहा था कि पुलिस ने उन्हें केवल इसलिए आरोपी बनाया है, क्योंकि वह संबंधित समय में एचसीए के अध्यक्ष थे। उन्होंने बताया था कि 3.5 करोड़ रुपये के काम के लिए टेंडर आवंटित किया गया था, जिसका काम निर्धारित समय के भीतर काम पूरा नहीं कर सका। दूसरी ओर, सरकारी वकील बुची रेड्डी ने कहा था कि भुगतान किया गया, जबकि काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमने खातों का ऑडिट करवाया और यह एचसीए के पैसे के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला निकला। अजहरुद्दीन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील के रमाकांत रेड्डी ने तब कहा कि यह विडंबना है कि एचसीए के वही सीईओ, जिन्होंने जुलाई 2021 में ऑर्डर दिया था। उन्हीं ने शिकायत दर्ज कराई, जबकि वह निलंबन भी झेल चुके हैं। वकील का आरोप था कि CEO अपने निलंबन की वजह से अजहरुद्दीन को फंसा रहे हैं। नित्यानंद पाठक recent visitors 114