रेलवे में 14 हजार से पदों के लिए RRB ने दोबारा शुरू की भर्ती, इस तारीख से आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

नई दिल्ली  रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे टेक्निशयन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 14000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा. जो योग्य उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 16 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले रेलवे टेक्निशियन ग्रेड I सिंगल और टेक्निकल ग्रेड III भर्ती 2024 की एप्लीकेशन विंडो 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक खोली गई थी. ओपन लाइन (17 श्रेणियों) के लिए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 9144 थी, जिसे क्षेत्रीय रेलवे/उत्पादन इकाइयों से अतिरिक्त मांग प्राप्त होने के बाद आरआरबी द्वारा बढ़ाकर 14298 कर दिया गया था. आरआरबी ने फिर से ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोलकर युवाओं को रेलवे में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मौका दिया है. भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.   RRB Railway Technician Vacancy: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: 1092 पद टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन: 8052 पद टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड PUs: 5154 पद कुल खाली पदों की संख्या: 14298 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / इंस्ट्रूमेंटेशन में साइंस बैचलर डिग्री होनी चाहिए या बीएससी या बीई / बी.टेक / 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा मांगा गया है. टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन और टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड PUs: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें- आयु सीमा: 01/07/2024 तक उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 36 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 02/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400/- और एससी/एसटी/पीएच/महिलाओं को 250/- शुल्क वापसी की जाएगी. परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें.   recent visitors 91

नवरात्रि पर योगी का नया फरमान, व्रत रखने वाले बंदियों को विशेष फलाहार की व्यवस्था

लखनऊ उत्तर प्रदेश की जेलों में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिया था. उसके बाद प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों के लिए नौ दिनों के व्रत के दौरान विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा.   इस बार शारदीय नवरात्र पर यूपी सरकार ने जेल में बंद क़ैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. जेल में बंद क़ैदी अपने धार्मिक रीतियों का पालन करते हुए नवरात्र में व्रत रखते हैं. इसलिए सरकार पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उनके व्रत को देखते हुए जलपान,फलाहार और भोजन की व्यवस्था करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिए थे. उसके बाद कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस संबंध में महानिदेशक कारागार प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए. इसके अनुपालन के लिए इसके लिए हर जेल को उपयुक्त और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी. बंदियों की संख्या और खाद्य सामग्री की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है. गौरतलब है कि यूपी के जेलों में रोज़ा इफ़्तार पहले भी होता रहा है पर ये पहली बार है जब जेल में नवरात्र के लिए व्रत के भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गयी है. कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य होगा.   recent visitors 84

भारत में अगले दो वर्षों में टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ेगी 22 प्रतिशत नौकरियां

नई दिल्ली भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की मांग में बीते 12 महीनों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अगले 24 महीनों में यह मांग 22 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल टैलेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर एनएलीबी सर्विसेज के मुताबिक, आर्थिक मंदी के बाद यह आईटी टैलेंट इकोसिस्टम में 39 प्रतिशत के सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र के नेतृत्व वाली भर्ती अगले तीन वर्षों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियां में एआई और मशीन लर्निंग जैसे फील्ड उभरने के साथ टेक्नोलॉजी भूमिकाएं तेजी सी बढ़ रही हैं। यही वजह है कि स्किल्ड टैलेंट की मांग बढ़ी है। एनएलबी सर्विसेज के सीई सचिन अलुग का कहना है, ''बीते कुछ वर्षों में आईटी सेक्टर में सुस्त पड़े हायरिंग एनवायरमेंट के बावजूद टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ भूमिकाओं की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस मांग में बढ़ोतरी की वजह इंडस्ट्री 4.0 पर ध्यान केंद्रित किया जाना है, जिसमें लोकल मैन्युफैक्चरिंग, एआई अपनाने और कोरोना महामारी के बाद डिजिटल परिवर्तन शामिल है।" इस साल आईटी सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट, सेल्सफोर्स डेवलपर्स, साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर्स, क्लाउड इंजीनियर्स, डेटा एनालिस्ट और मशीन लर्निंग इंजीनियर्स जैसी नौकरियों की अधिक मांग है। वर्ष 2025 में भारत में सीनियर टेक भूमिकाएं जैसे चीफ एआई ऑफिसर, क्वांटम कम्प्यूटिंग ऑफिसर, डेटा एथिक्स ऑफिसर और साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में आईटी का विस्तार केवल बड़े हब जैसे बेंगलुरू, गुरुग्राम और हैदराबाद तक सीमित नहीं रह जाएगा। चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और कोयंबटूर जैसे शहरों में मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक और ई-कॉमर्स जैसी इंडस्ट्री में जीसीसी बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर स्किल्ड टैलेंट को लेकर मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करना एक बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए देश की कंपनियां डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपने कर्मचारियों को बेहतर कौशल प्रदान करने के लिए निवेश कर रही हैं। recent visitors 93

हैती में विस्थापन 70 मिलियन से अधिक-संयुक्त राष्ट्र

हैती में 7,00,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए: संयुक्त राष्ट्र हैती में अब 7,00,000 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए, जून के बाद से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई : संयुक्त राष्ट्र हैती में विस्थापन 70 मिलियन से अधिक-संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र  हैती में अब 7,00,000 से ज्यादा लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जो जून के बाद से 22 प्रतिशत की वृद्धि है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के नए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि विस्थापित हुए लोगों में आधे से अधिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय मामलों के समन्वय का कार्यालय हाल के महीनों में बढ़ते विस्थापन से बहुत चिंतित है, क्योंकि सामूहिक हिंसा बढ़ने से देश में मानवीय संकट गहरा गया है। डुजारिक ने कहा कि विस्थापितों में से लगभग तीन-चौथाई अन्य प्रांतों में आश्रय चाहते हैं, अकेले ग्रांड सूड क्षेत्र में कुल विस्थापित आबादी का लगभग आधा हिस्सा रहता है। राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में, जहां सुरक्षा स्थिति अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है, विस्थापित लोगों में से एक चौथाई भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं, जहां बुनियादी सेवाओं तक पहुंच बहुत सीमित है।  हैती में स्कूल वर्ष शुरू हुआ और संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी साझेदार राष्ट्रीय स्कूल वापसी अभियान का समर्थन करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। व्याप्त असुरक्षा के कारण पिछले वर्ष लगभग 14 लाख छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा में गंभीर व्यवधान का सामना करना पड़ा है। डुजारिक ने कहा कि स्थानीय संगठनों के साथ साझेदारी में, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष विभिन्न प्रकार के समर्थन की पेशकश कर रहा है, जिसमें नकद हस्तांतरण प्रदान करना शामिल है जिससे परिवार स्कूल से संबंधित लागतों को कवर कर सकें, विस्थापित बच्चों को मेजबान स्कूलों में एकीकृत करने में मदद करना, स्कूल किट वितरित करना और स्कूलों को सुनिश्चित करना शामिल है, उनका पुनर्वास किया गया है और उनके पास पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इन प्रतिक्रिया प्रयासों में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हैती में बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर का केवल 30 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। डुजारिक ने कहा कि कुल मिलाकर, इस वर्ष हैती के लिए मानवीय प्रतिक्रिया योजना केवल 39 प्रतिशत वित्तपोषित है, जिसमें देश के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक 67.4 करोड़ डॉलर में से 26.4 करोड़ डॉलर शामिल है।   recent visitors 80

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक, PM संबोधित करेंगे

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि सम्मेलन का तीसरा संस्करण चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन हरित बदलाव, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, और प्रतिरोध क्षमता बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। पीएमओ ने कहा कि भारत के साथ ही दुनिया भर के विद्वान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है।     recent visitors 93

आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने पुलिस नई पहल की शुरुआत करने जा रही

इंदौर आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। इसमें गूगल, डॉक्टर और काउंसलर की सहायता ली जाएगी। आयुक्त राकेश गुप्ता ने पिछले तीन वर्षों के आंकड़े निकलवाए हैं। इनके आधार पर इंटेलिजेंस से आत्महत्या करने वालों की उम्र, स्थान, कारण का विश्लेषण करवाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक, इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र है। देशभर के छात्र-छात्राएं कालेज और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने आते हैं। कई बार पढ़ाई और स्वजन के दबाव में भी बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं। पिछली घटनाओं में देखा गया कि कई लोगों ने आत्महत्या के पूर्व गूगल सर्च इंजन से जानकारी जुटाई थी। लिहाजा गूगल से करार किया जाएगा। जब भी कोई व्यक्ति तनाव, आत्महत्या की मंशा व्यक्त करने, स्वयं को नुकसान पहुंचाने और उससे जुड़े फोटो-वीडियो सर्च करेगा, गूगल तुरंत पुलिस को खबर करेगा। साइबर एक्सपर्ट मोबाइल नंबर और फोन के आधार पर उस व्यक्ति तक पहुंच सकेंगे। एडी. सीपी के मुताबिक, पुलिस मनोचिकित्सकों और काउंसलर से भी संपर्क में रहेगी। डॉक्टर से ऐसे लोगों का ब्योरा साझा करेगी, जो लगातार अवसाद में चल रहे हैं, उनके अंदर बार-बार आत्महत्या का भाव आता है। ऐसे लोगों को स्वजन और काउंसलर की मदद से समझाया जाएगा। अकेला छोड़ने पर हुईं घटनाएं एडी. सीपी अमित सिंह के मुताबिक, पिछली कुछ घटनाओं में देखा गया कि अवसाद का उपचार कर रहे कुछ लोगों ने अकेला छोड़ते ही आत्महत्या कर ली। एक युवती का उपचार कर रहे डॉक्टर ने दवाओं के साथ-साथ अकेला न छोड़ने के बारे में भी लिखा था। खरगोन के एक एएसआई ने भी अकेले में आत्महत्या कर ली थी। जबकि वह आत्महत्या के एक मामले की जांच करने गया था। ऐसे में डॉक्टर से अवसाद के मरीजों का डेटा लेकर काउंसलिंग की जाएगी। मेटा से मिलता है साइबर सेल को अलर्ट मेटा (फेसबुक) से पुलिस को अलर्ट मिलता है। जब भी कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के बारे में मैसेज, फोटो और वीडियो साझा करता है तो मेटा साइबर सेल को अलर्ट कर देता है। पुलिस अब गूगल की सहायता लेकर घटनाएं रोकेगी। recent visitors 73

शेयर बाजार में कल से बेहतर हालात, खुलते ही 300 अंकों की गिरावट, इन स्टॉक्स पर नजर रखने से बनेगी बात

मुंबई   शेयर बाजार (Stock Market) में कल बड़ी गिरावट आई थी और आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 'Black Friday' नजर आ रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार को 1769 अंक फिसला था और आज भी ये 200 अंक से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी 80 अंक की कमी के साथ कारोबार शुरू किया. गौरतलब है ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है और इसका असर दुनियाभर के बाजारों के साथ ही भारतीय शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है. BPCL से लेकर Bajaj Finance जैसी कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए. खुलते ही 300 अंक फिसला सेंसेक्स शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार फिर से लाल निशान पर शुरू हुआ. अपने पिछले बंद 82,497.10 की तुलना में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट लेते हुए BSE Sensex 82,244.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 389.58 अंक फिसलकर 82,107.06 के लेवल पर आ गया. NSE Nifty ने भी कमजोर शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,250.10 की तुलना में गिरकर 25,281.90 पर कारोबार शुरू किया और अचानक 111 अंक से ज्यादा टूटकर 25,138.70 के लेवल पर पहुंच गया.   गुरुवार को ये थे बाजार के हालात बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. ईरान और इजरायल के बीच जंग (Iran-Israel War) के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर साफ देखने को मिला था. BSE Sensex ने 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया था. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. इन शेयरों में खुलते ही बड़ी गिरावट शुक्रवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत के बीच जिन बड़ी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. उनमें BPCL Share 4.12% की गिरावट के साथ 334.25 रुपये पर आ गया. Bajaj Finance Share 3.02% टूटकर 7209 रुपये पर, जबकि Trent Share 2.72% गिरकर 7280 रुपये पर आ गया. इसके अलावा Asian Paint और HeroMoto Corp Share 2-2 फीसदी से ज्यादा फिसला.   मिडकैप-स्मालकैप में ये शेयर बिखरे बात करें BSE मिडकैप की तो इसमें शामिल M&M Finance Share 4.73% की गिरावट के साथ 306.90 रुपये पर आ गया. Phoenix Share 5.38% फिसलकर 1565.60 रुपये पर, जबकि RVNL Share 3.14% गिरकर 493 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Prestige Share 3% फिसलकर 1702.35 रुपये पर आ गया था. recent visitors 99