प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा -नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है

जुलाना(हरियाणा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनेश फोगाट के पक्ष में बुधवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अन्याय के खिलाफ अपने वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। भगवान ने कहा है कि जब-जब अन्याय होगा, वो लड़ाई लड़ने के लिए आपके बीच उतरेंगे। यही भगवान आपके दिल में हैं, आप कब खड़े होंगे, इस अन्याय के खिलाफ? विनेश फोगाट का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब फोगाट अन्याय के खिलाफ खड़ी हुई तो बड़े-बड़े नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया। मोदी जी भी इनसे नहीं मिले। विनेश को सड़क पर घसीटा गया, लेकिन फिर भी ये झुकी और टूटी नहीं, बल्कि ये ओलंपिक में गई और हमारे लिए लड़ीं। देश की जनता इनके साथ खड़ी रही, देश सत्य को पहचानता है। कुरुक्षेत्र और अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी गई थी, उसमें और आज की लड़ाई में कोई फर्क नहीं है। ये लड़ाई भी अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि जब नेता मंच पर आते हैं, तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब काम का समय आता है, तो हमें देखते तक नहीं हैं। मंत्री के बेटे द्वारा किसान कुचले जाते हैं। सरकार और नेताओं को बनाने का काम जनता करती है। नेताओं को अब टोकने का समय आ गया है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में आपके लिए कोई काम नहीं किया है। जब ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो मुझे हंसी आती है, इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा कि देश के सारे उद्योग आपने अपने दो मित्रों को दे दिया। ऐसा कानून लाने जा रहे थे, जिससे इस देश का किसान पिस जाता और आपके दो मित्रों को कानून का फायदा मिल जाता, लेकिन जनता ने पहचाना और संघर्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्यमेव जयते सिर्फ कहने वाली बात नहीं है, बल्कि ये हमारे संविधान में गढ़ी हुई है। आपके पास वोट की शक्ति है, जिससे आप अपना भविष्य बदल सकते हैं। इस बात को गहराई से समझ लीजिए। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव हुआ था, उसका नतीजा सबने देखा कि क्या हुआ? आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि आज छोटे व्यापारी और खेती किसानी करने वालों के रोजगार खत्म हो चुके हैं। इस सरकार की नीतियां ही आपके खिलाफ हैं। भाजपा अग्निवीर लेकर आई, जिसमें 4 साल की नौकरी है और कोई पेंशन नहीं है। युवा 4 साल बाद बेरोजगार हो जाए और फिर नौकरी ढूंढें। इसी तरह हरियाणा के लोगों को फैमिली आईडी के झांसे में फंसाकर, सरकारी सुविधाओं से दूर किया जा रहा है। हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने मंच से पूछा कि सरकार बनाता कौन है? नेताओं को कौन बनाता है? क्या आपके बिना हम आगे बढ़ सकते हैं? उन्होंने लोगों से अपील की कि आप लड़ाई लड़ो, हम सब साथ में लड़ेंगे, एक नई सरकार लाओ भाजपा के एक-एक नेता को दिखाओ की ये असत्य, लूट, भ्रष्टाचार ये सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं अपनी बेटी को बास्केटबॉल कैंप के लिए हरियाणा लेकर आई थी। मुझे उसके कैंप से लौटने तक इंतजार करना था। जहां मैं इंतजार कर रही थी, वहां से कुछ दूरी पर एक दादा जी खेतों में कटाई कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी कटाई सिखाइए। उन्होंने मुझे थोड़ी कटाई सिखाई और फिर कहा कि आप थक गए होगे, घर चलो थोड़ा आराम कर लेना। मैं उनके घर गई तो उनके परिवार ने मुझे चाय पिलाई, पराठे खिलाए और ढेर सारी बातें की। इस बात को 8-10 साल बीत गए हैं। आज भी जब कभी वे घर आते हैं तो घी, गन्ना या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं। यही अपनापन तो हरियाणा की संस्कृति और संस्कार हैं। प्रियंका ने कहा मेरी बेटी हरियाणा के लिए खेलती थी। एक बार मैं उसके साथ बास्केटबाल कैंप के लिए पांडिचेरी गई। वहां एक रितिका नाम की बच्ची थी, जो हरियाणा से थी और बास्केटबाल टीम की कैप्टन थी। उसे मैच के दिन 102 डिग्री बुखार था, लेकिन वो मेहनत के साथ खेली। हरियाणा की हर लड़की के दिल में कुछ कर गुजरने की आग होती है। विनेश ने भी ऐसा संघर्ष किया और जब मेडल जीतकर आई तो सभी को गर्व हुआ, पीएम मोदी उनसे मिले। लेकिन, फिर सरकार, सिस्टम से भरोसा उठ गया, क्योंकि विनेश और उसके साथियों के साथ अन्याय हुआ। recent visitors 85

रोहतक में भाजपा कल करेगी घोषणा पत्र जारी, जेपी नड्डा जारी करेंगे संकल्प पत्र

हरियाणा हरियाणा के लिए भाजपा कल रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं कर सकती है। मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है। वहीं कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र दिल्ली से जारी करेगी। इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे।इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। इस फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा। recent visitors 73

प्रदेश भाजपा प्रभारी की हुई अचानक तबीयत खराब, डाक्टरों को करना पड़ा ऑपरेशन

रोहतक हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान अचानक आज पेट में दर्द शुरू हुआ था और उन्हें आनन फानन में दिल्ली बाईपास स्थिति हॉली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि उन्हें अपेंडिक्स का दर्द हुआ है जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है और डॉक्टर सतीश पुनिया पूरी तरह से ठीक है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।   recent visitors 74

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की गतिविधियों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी मे स्वच्छ भारत अभियान के प्रारम्भ से अब तक जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को परिलक्षित किया गया। मंत्री श्री चौहान ने कहा की इस पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों को एक जन भागीदारी का रूप देकर सतत किया जाए। कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि जिले मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में 500 स्वच्छता लक्षित इकाईयों का निर्धारण कर उनके आस पास सफाई कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। जनपद सीईओ श्रीमती माया बारिया ने प्रदर्शनी के उद्देश्य को उल्लेखित करते हुए जिले मे ठोस अपशिष्ट निवारण एवं प्रबंधन के लिए किये गये प्रयासो को बताया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 77

राजनाथ सिंह ने कहा – अब पूरी दुनिया में भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

यमुनानगर हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम 48 घंटों में सभी पार्टियां वोट पाने  के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  इसी कड़ी में  बुधवार को यमुनानगर के सढौरा विधानसभा के  भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में बिलासपुर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में वोट की अपील करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य नेता शामिल रहें। भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के लिए रक्षा मंत्री ने मांगा वोट बुधवार को बिलासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उमड़े जनसमूह को सढौरा से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव हुआ और चार महीने बाद अब विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यह सिलसिला देश में कहीं न कहीं चलता रहता है। जनता के हित के लिए इसी संसद में एक विधेयक एक देश एक चुनाव लेकर आए है। इनके साथ ही नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव साथ हो। हरियाणा का जवान कहीं न कहीं सेना में हर जगह मिलता है। अब पूरी दुनिया में भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे मत आइए। कांग्रेस ने वादे किए तो 55 वर्षों में देश विश्व में कद बढ़ा होता। पहले भारत की बात को दुनिया में गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज पूरी दुनिया भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल कहते है कि उनका हर कार्यकर्ता टाइगर और शेर है। लेकिन हमारा कार्यकर्ता सेवक बनकर कार्य करेगा। आज भारत दुनिया के सामने एक बड़ी ताकत बनकर खड़ा हो गया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर खड़ा है। अगर देश धनवान बनता है तो उससे राज्यों को लाभ मिलता है और सबका विकास होता है। जम्मू कश्मीर से कांग्रेस धारा 370 हटाने की बात करती है उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस की सरकार की हालत सबके सामने है। यहां बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। आपका भरपूर समर्थन चाहिए। कांग्रेस जम्मू कश्मीर में कह रही है की उनकी सरकार बनने पर धारा 370 हटाएंगे। यह सब झूठ फैला रहें है। अग्निवीर जवानों के लिए झूठ बोला जा रहा है। हमारी राज्य की सरकार ने उनके लिए नौकरियों के सभी दरवाजे खोल दिए है। चाहे अमरीका, चीन,ब्रिटेन सभी जगह यह व्यवस्था है। जो काम प्रधानमंत्री ने किया । दुश्मनों के घर में घुसकर एअर स्ट्राइक की। सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आज खुशहाल है। कांग्रेस ने किसानों ने कुछ नही किया। सेना का मनोबल नही टूटना चाहिए। यहां सेना के लेकर ही कांग्रेस सवाल उठाती है। चीन को लेकर यें न जाने क्या क्या बोला जाता है। गरीबी, रोजगार, महिलाओं की समस्याएं है इसकी चर्चा की जानी चाहिए। हम युवाओं को रोजगार देंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। हमारे सिख भाइयों के बारे में अमेरिका में जाकर गलत बोला जाता है। जबकि सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस बांटने का काम करती है।   recent visitors 92

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- खिलाड़ी करें पदक की तैयारी, आप की चिन्ता होगी हमारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने की तैयारी करें, आगे की चिन्ता हम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में पेरिस ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक-2024 के चैम्पियन खिलाड़ियों को सम्मान राशि एवं शासकीय सेवा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ओलम्पिक में भारतीय हॉकी का गौरव लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के गौरव विवेक सागर ने अपना अहम योगदान दिया और हमें गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ और 3 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रूपए, एक खिलाड़ी को तीन लाख रूपए और एक खिलाड़ी को दो लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि के चैक प्रदान किये। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती स्मिता भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की खिलाड़ी भावना इस बात से स्पष्ट होता है कि वे पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और पदक से वंचित खिलाड़ियों को अधिक उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी कारण से ओलम्पिक में जब हमारी बहन कुश्ती में पदक हासिल नहीं कर सकी तब भी प्रधानमंत्री श्री मोदी उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी असफलता पर सिफ खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति में असफलता पर वैज्ञानिकों के प्रयासों का अभिनंदन करते हैं। पदक विजेता खिलाड़ी बने करोड़पति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक प्रसाद सागर, पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी सुश्री रूबीना फ्रांसिस को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने ओलम्पिक प्रतिभागी श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी सुश्री प्राची यादव और सुश्री पूजा ओझा को 10-10 लाख रुपये, विश्व 6-रेड स्नूकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के विजेता श्री कमल चावला को 3 लाख और डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता श्री चेतन हेमंत सप्कल को 2 लाख रूपये का चैक भेंट कर सम्मानित किया। विक्रम अवॉर्डी को दिए गए नियुक्ति-पत्र कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। थ्रो-बॉल खिलाड़ी श्री चन्द्रकांत हरडे, वुशू खिलाड़ी सुश्री भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी सुश्री प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी सुश्री नैन्सी जैन, मलखम्ब खिलाड़ी श्री राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी सुश्री पूनम शर्मा को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति के पत्र दिये गये। पैरा-केनो खिलाड़ी सुश्री प्राची यादव और कराते खिलाड़ी सुश्री निधि नन्हेट को लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति पत्र, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुश्री पूजा पारखे, सुश्री रागिनी चौहान तथा योगा के श्री रोहित वाजपेई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी श्री जय मीणा और साहसिक खेल के श्री भगवान सिंह कुशवाह को ऊर्जा विभाग में, कबड्डी खिलाड़ी सुश्री कंचन ज्योति, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी श्री सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी श्री आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा, शूटिंग खिलाड़ी सुश्री चिंकी यादव को वन और सुश्री आध्या तिवारी को आयकर विभाग में नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी किस स्तर का खिलाड़ी बनेगा, यह नहीं कहा जा सकता परंतु यह सुनिश्चित है कि खेलों से जुड़ने वाला हर खिलाड़ी एक सभ्य, अनुशासित नागरिक जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी जी के स्वच्छता संदेश को मूर्त रूप देने का काम किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े पर केन्द्रित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।   recent visitors 69

JJP को लगा झटका, मतदान से 3 दिन पहले जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

पानीपत हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटका लगा है। वोटिंग से 3 दिन पहले पानीपत ग्रामीण से जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने पार्टी छोड़ बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है। बीजेपी में ग्रामीण सीट से दावेदारी कर रहे रघुनाथ कश्यप ने टिकट न मिलने पर 10 सितंबर को पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद वे जजपा में शामिल हो गए थे। शामिल होने के बाद जजपा ने उन्हें टिकट दिया था। टिकट मिलने के बाद वे जजपा के लिए वोट मांग रहे थे, लेकिन बुधवार को अचानक ही उन्होंने जजपा का भी दामन छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। रघुनाथ को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। इसके साथ ही पानीपत ग्रामीण सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महिपाल ढांडा को अपना समर्थन दे दिया है। recent visitors 73