हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, तीसरी बार ‘कमल’ खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है: योगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के कई विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सशक्त हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। राज्य में तीसरी बार 'कमल' खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है। हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, एक बार फिर 'कमल' चुनेगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नींव को निरंतर मजबूत किया है। इसलिए, शाहबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन समृद्धि का 'कमल' खिलाकर भाजपा को सेवा का अवसर देने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ को फैलाने का काम किया। जो राहुल गांधी जी 'खटाखट-खटाखट' कहने आते थे, आज वह मैदान छोड़कर पहले ही 'सफा-चट' हो चुके हैं ,  लेकिन हरियाणा की जनता उसके झूठ को नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को दिल्ली की संसद में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा पर रोक थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी मैंने कहा,जिनको घंटे और शंख से परेशानी होती है, वो अपने कान बंद कर लें…कांवड़ यात्रा में डीजे भी बजेगा, घंटा-घड़ियाल भी बजेगा।  उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 500 वर्षो में नहीं हो पाया वह काम उत्तर प्रदेश की सरकार ने सिर्फ दो साल में करके दिखाया है। उन्होंने किस सनातनी को अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुशी नहीं है लेकिन कांग्रेस दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए। मंदिर निर्माण सहित धारा 370 हटाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आतंकवाद बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस के 60 से 65 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अराजकता व बेईमानी का राज रहा तथा भारत का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा। कांग्रेस के लिए देश प्राथमिकता कभी नहीं रहा।उन्होंने कहा कि देश पर जब भी संकट आता है, तब कांग्रेस व राहुल गांधी नजर नहीं आते। जब कोविड के समय में संकट आया तो 140 करोड़ की जनता को छोडक़र राहुल गांधी इटली में अपनी नानी के पास चले गए। उन्होंने कहा कि भारत देश के विकास में भाजपा ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। देश के हर कोने को बड़े सडक़ मार्गो के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। जिससे देश में उद्योग व व्यापार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में अपने संकल्प पत्र को एक कलम से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को जिताना चाहिए, ताकि राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकें।   recent visitors 98

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ी लगातार तीसरी सेंचुरी, ठोका दावा

नई दिल्ली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को एक बैकअप ओपनर की तलाश है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मुख्य ओपनर हैं, लेकिन टीम में कोई बैकअप ओपनर इस समय नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का दौरा कठिन है और ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी तो किसी ना किसी को एक या दो मैच में आराम दिया जा सकता है। ऐसे में बैकअप ओपनर की जरूरत होगी। इसके अलावा चोट की स्थिति में भी ओपनर चाहिए। यही कारण है कि अभिमन्यु ईश्वरन इस स्पॉट को फिल कर सकते हैं। वे बैकअप ओपनर के इस समय बड़े दावेदार बन गए हैं, क्योंकि लगातार तीन शतक वे इस सीजन जड़ चुके हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे और तीसरे मैच में शतक जड़ने वाले अभिमन्यु ईश्वरन ने ईरानी कप 2024 में भी दमदार शतक जड़ा है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 117 गेंदों में शतक पूरा किया है। इस शैली से बल्लेबाजी करना अपने आप में बड़ी बात है। अभिमन्यू ईश्वरन पहले भी कुछ मौकों पर बैकअप ओपनर के तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अब लगातार तीन शतक ठोककर और दमदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के साथ वे बैकअप ओपनर की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ भी रेस में चल रहे हैं। अभिमन्यू ईश्वरन ने ना सिर्फ दलीप ट्रॉफी में दो शतक जड़े, बल्कि इससे पहले फरवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी के आखिरी मैच में दोहरा शतक भी जड़ा था। उससे पहले मैच में बंगाल के लिए केरल के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के उनके आंकड़ों की बात करें तो वे 97 मैचों की 166 पारियों में 7315 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 233 रन है। औसत 48.44 का है। 25 शतक और 29 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। अभिमन्यू ईश्वरन को पिछले कुछ समय में दो बार रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में मौका मिला, लेकिन वे डेब्यू करने से अभी दूर हैं। recent visitors 78

इंग्लैंड की T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, 3 नए चेहरों को मिला मौका, कप्तान जोस बटलर की वापसी

नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम अक्टूबर के आखिर में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस टूर पर इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलेगी, जिसमें पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। इसी लंबी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान जोस बटलर की वापसी हो गई है, लेकिन तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण जोस बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन वे अब अगली सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोस बटलर की अनुपस्थिति में टी20 सीरीज में फिल साल्ट ने कप्तानी की थी, जबकि वनडे सीरीज में हैरी ब्रूक कप्तान थे। टी20 सीरीज बराबर रही थी, जबकि वनडे सीरीज 3-2 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। वहीं, अगर इंग्लैंड की इस नई टीम की बात करें तो अनकैप्ड लेग स्पिनर जाफर चौहान को मौका मिला है, जो 23 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन लिस्ट ए डेब्यू अभी नहीं किया है। जॉन टर्नर और डैन मूसली भी इंग्लैंड की टीम में फिर से चुने गए हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। इंग्लैंड ने 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है, जिसमें पाकिस्तान में आयोजित होने वाली टेस्ट टीम के भी दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कैरेबियाई दौरे पर व्हाइट-बॉल टीम के लिए इन दो खिलाड़ियों का चयन रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट के लिए चयन के बाद तय किया जाएगा, जो गुरुवार 24 अक्टूबर से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हाल ही में टीम में शामिल किए गए अधिकांश खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। जोफ्रा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जैकब बेथेल, विल जैक्स और सैम करन सहित अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे, जबकि ब्रूक और बेन डकेट अन्य दो स्थानों को हासिल करने की दौड़ में हो सकते हैं।   वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ली और जॉन टर्नर। recent visitors 122

सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास के शीर्ष नेता रावी मुश्ताहा को किया ढेर

इजरायल इजरायली सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया। यह हमला उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर पर किया गया था, जिसे हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली सेना के मुताबिक, मुश्ताहा और कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह हमले के दौरान वहीं शरण लिए हुए थे। इजरायली सेना के बयान के अनुसार, "मुश्ताहा हमास के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमास की बल तैनाती से जुड़े फैसलों पर उनका सीधा प्रभाव था।" समेह अल-सिराज हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालते थे, जबकि समी औदेह एक महत्वपूर्ण कमांडर थे। मुश्ताहा को हमास के शीर्ष नेता यह्या सिनवार का करीबी माना जाता था, जिसे 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। सिनवार के फिलहाल गाजा में कहीं छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। गाजा पर जारी इजरायली हमले उधऱ इजरायल के गाजा पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में दक्षिणी गाजा में भीषण हवाई हमले किए गए, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह हमले तब किए गए जब इजरायल पर ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई थीं। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायल ने गाजा में लगातार हमले तेज कर दिए हैं। लेबनान में भी बमबारी इजरायल की बमबारी सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं है। लेबनान पर भी इजरायली हवाई हमले जारी हैं। ताजा हमलों में बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह हमला लेबनान की सरकार के मुख्यालय के पास हुआ, जिसे अब तक का सबसे करीबी इजरायली हमला माना जा रहा है। recent visitors 124

अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की, मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली अडानी समूह से जुड़ी एक बड़ी डील की खबर है। अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की है। यह डील क्लीन एनर्जी को लेकर है। इस समझौते के जरिए अडानी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सोलर-विंड हाइब्रिड परियोजना से क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा। इस नई परियोजना के 2025 की तीसरी तिमाही तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। गूगल ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की, जबकि अडानी समूह ने बयान में इसके बारे में डिटेल जानकारी दी। अडानी समूह ने क्या कहा? अडानी समूह के बयान में कहा, ‘‘ इस साझेदारी के जरिए अडानी गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी। इस नई परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।’’ यह इनोवेशन डील भारत में ‘क्लाउड’ सेवाओं तथा परिचालन को स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित कर गूगल के चौबीसों घंटे कार्बन-मुक्त ऊर्जा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही इस प्रकार भारत में गूगल की सतत वृद्धि में योगदान देगा। अडानी ग्रुप के शेयरों के हाल आपको बता दें कि आज गुरुवार को शेयर बाजार 1500 अंक तक गिर गया है। इस दौरान अडानी समूह के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर कारोबार के इंट्रा डे में करीबन 5% तक गिरकर 1869.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 3% तक की गिरावट है और यह शेयर इंट्रा डे में 3102.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी पावर के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और यह शेयर 633.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और कंपनी के शेयर 1039 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट और अडानी विल्मर तक के शेयरों में 3% तक की गिरावट देखी गई है। recent visitors 86

साईं बाबा की मूर्तियां हटाने के मामले में ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया

वाराणसी (उप्र) वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी। श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।   recent visitors 142

जेमिनी AI हिंदी सहित 8 अन्य भारतीय भाषाओं में लॉन्च, देखें कैसे करेगा काम

 नई दिल्ली  अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट का आगाज हो गया। यह इस इवेंट का 10वां साल है। इस इवेंट में गूगल जेमिनी एआई के नए फीचर्स से परदा उठा सकती है। साथ ही, मेक इन इंडिया इनिशिएटिव का एलान भी हो सकता है। साथ ही, अमेरिकी टेक कंपनी यह भी बताएगी कि वह भारत में इंटरनेट एक्सेस, डिजिटल साक्षरता और टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन सॉल्यूशन को बढ़ाने की दिशा में क्या नया कर रही है। Gemini AI में भारत के लिए नया क्या? गूगल ने भारत में जेमिनी लाइव को लॉन्च कर दिया है। यह अंग्रेजी में पहले से ही उपलब्ध थी। अब गूगल ने इसे भारत में हिंदी के साथ-साथ 8 अन्य भाषाओं में भी पेश कर दिया है। आप इस सुविधा का फायदा आज से ही उठा सकते हैं। जेमिनी लाइव के माध्यम से कोई भी इंसान जेमिनी लाइव से रियल टाइम में सवाल-जवाब कर सकता है। Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा देशभर में Google Pay यूजर्स के लिए अब से गोल्ड लोन उपलब्ध होगा। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने हीं दी है। गूगल पे ने अपनी लोन लिमिट को भी 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है। Google ने भारत में AI के लिए वाइट पेपर जारी किया वाइट पेपर का टाइटल "AI अपॉर्च्यूनिटी एजेंडा फॉर इंडिया" है। इसका उद्देश्य "तीन की-प्रायोरिटीज पर फोकस करके सरकार के भारत AI मिशन को पूरा करने में मदद करना है। तीन प्रायोरिटीज है- 'इनोवेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, AI-रेडी वर्कफोर्स बिल्डिंग, इन्क्लूसिव एडॉपटेशन और एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देना।' गूगल इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर रोमा दत्ता चौबे ने गूगल फॉर इंडिया 2024 के 10th एडीशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा – उन दिनों को याद करें जब ट्रेन टिकट बुक करने का मतलब था घंटों लाइन में लगना या बिलों का पेमेंट करना दिन भर का काम था। पिछले 20 सालों में भारत गूगल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा है। यूपीआई ने पेमेंट में क्रांति ला दी है, और ऑर्डर दस मिनट से कम समय में डिलीवर किए जा रहे हैं। क्या है Gemini Live? Gemini Live एक मॉडर्न आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस वर्जन है. मोबाइल यूजर्स इसके साथ एक व्यक्ति की तरह बातचीत कर सकेंगे. इसे ऐप में नीचे दाईं ओर से यूज कर पाएंगे.  यूजर्स को ऐप में होल्ड और एंड बटन दिया गया है, जो काफी काम के साबित होंगे. Google से ले सकेंगे लोन अब Google App पर अब 5 लाख रुपये का नॉर्मल लोन ले सकेंगे और 50 लाख रुपये तक गोल्ड लोन ले सकेंगे. इसके अलावा Google ने Apollo हॉस्पीटल के साथ पार्टनशिप की है. यहां वह 800 से ज्यादा health knowledge panels बनाएगी, जिसकी मदद से वह यूजर्स को हिंदी और इंग्लिश में जानकारी देगी. AI को लेकर बड़ी प्लानिंग, Noam Shazeer को किया शामिल Google Gemini एक पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम है. इसकी शुरुआत गूगल ने बीते साल की थी. इसको लेकर कंपनी काफी प्लानिंग कर रही है, जिससे लिए उसने हाल ही में Noam Shazeer को कंपनी में शामिल किया है. OpenAI और Microsof से मुकाबला Google के Gemini AI का मुकाबला OpenAI के ChatGPT और Microsoft के copilot से है. AI इंडस्ट्री में ChatGPT काफी पॉपुलर है. इसका पेड वर्जन भी मौजूद है, जिसे ChatGPT Plus का नाम दिया है. इसके अलावा हाल ही में Microsoft ने अपने  copilot का recent visitors 148