बदलापुर यौन शोषण मामले में क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार किया

ठाणे बदलापुर यौन शोषण मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच अब दोनों आरोपियों को एसआईटी को सौंप देगी, जो इस पूरे मामले में जांच कर रही है। बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई है। बता दें कि एक सफाई कर्मचारी ने दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जानकारी के अनुसार अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से बदलापुर स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर गोली चला दी था। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी शिंदे के एनकाउंटर पर कोर्ट ने भी सवाल उठाया। महाराष्ट्र सरकार से कोर्ट ने कहा था, “हम यह कैसे मान लें कि चार अफसर एक आरोपी को संभाल नहीं पाए। हथकड़ी भी लगी थी, अगर सेल्फ डिफेंस जैसी स्थिति थी तो आरोपी के पैर पर गोली मारते हैं, सिर में नहीं।” इस एनकाउंटर की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। आयोग इस बात की जांच करेगा कि अक्षय शिंदे की मौत कैसे हुई थी और इसके अलावा आयोग इसके कारणों तथा परिणामों का विश्लेषण भी करेगा। आयोग यह जांच करेगा कि क्या कोई व्यक्ति, समूह या संगठन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना के लिए जिम्मेदार था। आयोग यह जांच करेगा कि पुलिस ने घटना के दौरान क्या उचित उठाए थे और इससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगा। इस मुठभेड़ को लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना की। सुप्रिया सुले ने कहा था कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में महायुति सरकार का रवैया भयावह है! पहले एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और अब मुख्य आरोपी की हिरासत में हत्या कर दी गई! यह न्याय प्रणाली की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। यह महाराष्ट्र के लोगों को न्याय से वंचित करता है जिसके वे हकदार हैं।   recent visitors 71

Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्र से शुरू, घंटे भर में 1.76 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स बुक

 नई दिल्‍ली  भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से फाइव डोर Thar Roxx को अगस्‍त महीने में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद तीन अक्‍टूबर से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी को इसके लिए पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया महिंद्रा को Thar Roxx के लिए देशभर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने तीन अक्‍टूबर से ही बुकिंग को शुरू किया था। सुबह 11 बजे से इसके लिए बुकिंग को खोला गया था। जिसके बाद सिर्फ एक घंटे में ही एसयूवी को 176218 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई है। recent visitors 96

हैवानियत की हदें पार..! नाबालिग के साथ किडनैपर ने रेप किया, फिर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

रीवा रीवा जिले की नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचा लिया है। लड़की को किडनैप करने के बाद राजस्थान के एक शख्स को बेंच दिया गया था। इस बीच लड़की के साथ लगातार रेप होता रहा। पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से रेस्क्यू किया। साल 2023 में तस्करी के दौरान लड़की की उम्र 15 साल थी, अब वह 16 साल की हो चुकी है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, बाकी के दो आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। किडनैपर ने सूरत ले जाकर की दरिंदगी साल 2023 में मिसिंग होने की कंप्लेन दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने टीम गठित करके जांच-पड़ताल शुरू करी, लेकिन किसी भी तरह की कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। मगर पुलिस लगातार जांच करती रही और आखिरकार लड़की को छुड़ाने में सफलता हाथ लगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में एक व्यक्ति पर शक हुआ, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि वह सबसे पहले लड़की को सूरत लेकर गया। इसके बाद वहां कुछ दिन रुका। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की का रेप भी किया। किडनैपर ने राजस्थानी युवक को बेचा सूरत में वह दो अन्य आरोपियों से मिला। दोनों उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के रहने वाले थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर राजस्थान के जालौर जिले के एक शख्स को नाबालिग लड़की 3 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद वो आदमी लड़की को अपने साथ ले गया और महीनों उसका रेप करता रहा। कोतवाली पुलिस स्टेशन के थाना इनचार्ज जेपी पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसके बारे में जानकारी दी। दो आरोपीयों की हुई गिरफ्तारी, धरपकड़ अभी जारी जेपी पटेल ने बताया कि हमारी टीम द्वारा लड़की को जालौर से रेस्क्यू किया गया। हालांकि इस बीच आरोपी और उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गए। फिर अभी मंगलवार को हमने दो अन्य आरोपियों को दमोह से पकड़ा है। इन दोनों के किसी काम से वहां आने की खूफिया जानकारी मिली थी। बाकी बचे दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए खोजबीन जारी है।   recent visitors 101

मोदी सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में MV Act में संशोधनों का प्रस्ताव पेश करेगी

नई दिल्ली सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रस्ताव दिया है। जिसमें मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) को दावों के समाधान के लिए 12 महीने की समय-सीमा देना और मोटरसाइकिलों को कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (अनुबंध गाड़ी) के तहत शामिल करके उनके व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति देना शामिल है। इसमें रैपिडो और उबर जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा उनके उपयोग की अनुमति देना भी शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज का मतलब यात्रियों को ले जाने के लिए किराए पर लिए गए वाहन हैं। जबकि मौजूदा कानून कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के तहत सभी वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति देता है। वहीं, प्रस्तावित संशोधन का मकसद मोटरसाइकिलों के संबंध में कानूनी स्पष्टता प्रदान करना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कुछ राज्यों द्वारा राइड-हेलिंग सर्विस के लिए दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के मद्देनजर किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय यात्री सुरक्षा को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोटरसाइकिलों को शामिल करने के लिए 'कैब एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस' को संशोधित कर रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले 67 प्रस्तावित संशोधनों में 'शैक्षणिक संस्थानों की बसों' की नई परिभाषा और हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को उनके सकल भार (ग्रॉस वेट) के आधार पर वर्गीकृत करने का प्रस्ताव शामिल है। पहली बार, तिपहिया वाहनों की परिभाषा भी सुझाई गई है। ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट के एक मामले के बाद किए गए हैं। एक प्रमुख संशोधन में 'शैक्षणिक संस्थान बस' को किसी भी वाहन के रूप में फिर से परिभाषित करने की कोशिश की गई है। जिसमें चालक को छोड़कर छह से ज्यादा व्यक्ति होते हैं, जो छात्रों और कर्मचारियों के परिवहन के लिए संस्थान द्वारा स्वामित्व में, लीज पर या किराए पर लिया जाता है। मंत्रालय ने ड्राइवरों और नियोक्ताओं की जवाबदेही बढ़ाने के लिए ऐसी बसों द्वारा किए गए ट्रैफिक उल्लंघन के लिए दंड को दोगुना करने का भी प्रस्ताव किया है।   सरकार सुप्रीम कोर्ट को दिए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए शीघ्र संसदीय मंजूरी के लिए दबाव बना रही है। जो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हल्के वाहन लाइसेंस वाला व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक के भार रहित परिवहन वाहन को चला सकता है। जिसे 'माल हल्के मोटर वाहन' के रूप में जाना जाता है। एक अन्य प्रस्तावित संशोधन राज्यों को कैब एग्रीगेटर्स, ऑटोमेटेड टेस्ट स्टेशनों (एटीएस) और 'मान्यता प्राप्त ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों' के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जिसके लिए आवेदन जमा करने के छह महीने के भीतर फैसला लेना आवश्यक होगा। अगर राज्य इस समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दी जाएगी। recent visitors 89

लव जिहाद बढ़ाने का आरोप, विरोध के बाद इंदौर में गरबा पंडाल हटाया

इंदौर  मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआ इलाके में होने वाला मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजक पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, जगह-जगह लगे पोस्टर भी हटवा दिए। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि बजरंग दल के राम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिये किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है। मूर्ति कलाकारों द्वारा माता की मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनाने की सूचना पर हिंदूवादियों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद हिंदूवादियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मूर्तिकार और मूर्ति को नौ दिनों के लिए स्थापित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार देर शाम की है। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि हिंदूवादी नेता लक्की रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर खजराना इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर द्वारा बुर्के वाली माताजी बनाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की तो बुर्के जैसी बात नहीं मिली। लेकिन मूर्तिकार को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली बजरंग दल के राम दांगी ने कहा- जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वो विधि-विधान से किस तरह से नौ दिन मां की पूजा-अर्चना करेंगे। चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने देर रात निरस्त कर दिया। यहां पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली गई थी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को ही बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है। recent visitors 67

जालंधर पुलिस के 42 अधिकारी सम्मानित, दिये नकद ईनाम, बेमिसाल प्रयासों के लिए हुए सम्मानित

जालंधर पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने वीरवार को 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन मेहनती अधिकारियों को बेमिसाल प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 के साथ सम्मानित किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों को जनताक सुरक्षा के प्रति अपनी अणथक वचनबद्धता के चलते नकद इनामों से भी नवाजा गया है। समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर जालंधर ने इन मेहनती अधिकारियों की तहे दिल से सराहना की। उन्होंने बताया कि कुल 42 पुलिस अधिकारियों को 7.5 लाख रुपये से अधिक के नकद इनामों के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी दिए गए हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों में सात इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर, 11 सहायक सब-इंस्पेक्टर, पांच हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने शहर में अमन-चैन को बनाए रखने के लिए अनथक प्रयासों और अडोल वचनबद्धता के लिए इन अधिकारियों की सराहना की। recent visitors 80

पठानकोट: चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए, हुई मौत, सोचा न था हो जाएगा ऐसा

पठानकोट पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए। एन.डी.आर.एफ. और पुलिस द्वारा दरिया में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान विनय महाजन निवासी बसंत कॉलोनी के रूप में हुई है और बेटे की तलाश अभी जारी है।   मौके पर मौजूद मौहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर के समय बाप-बेटा पूजा सामग्री प्रवाह करने के लिए चक्की दरिया के पास आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर न पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।    पुलिस द्वारा एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें विनय महाजन का शव बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि पूजा सामग्री प्रवाह करते समय उनका पैर फिलसने से यह हादसा हुआ लगता है। अभी भी एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा विनय महाजन के बेटे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है।  recent visitors 138