कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में नगर निगम अध्यक्ष का तख्ता पलट करने की तैयारी में जुटी भाजपा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara, the stronghold of Kamal Nath. छिंदवाड़ा (Chhindwara News)। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू बाबू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कभी कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में बड़ा उलटफेर होने वाला है। नियमों के मुताबिक 48 पार्षद और एक वोट महापौर का है। ऐसे में 25 पार्षद के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष के लाभ पर विश्वास प्रस्ताव पारित हो सकता है। 48 पार्षदों के सदन में बहुमत का आंकड़ा 25पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ में भाजपा अंतिम किला फतह करने की तैयारी में है। भाजपा अब नगर निगम में सभापति का पद अपने कब्जे में लेना चाह रही है। इसी को लेकर बीती देर रात एक होटल में भाजपा के सभी पदाधिकारी और भाजपा समर्थित पार्षदों के बीच मंत्रणा हुई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबलइस दौरान जहां भाजपा के नाराज पार्षदों को समझाइश दी गई, वहीं सभापति पद के लिए तय नाम (जो कि अभी तय नहीं हुआ है) का समर्थन करने के लिए कहा गया। इससे पहले सभी भाजपा समर्थित पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत किया गया। बता दें कि सदन में संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबल हैं। 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा किया था2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा किया था। यहां उसके पार्षदों की संख्या भी अधिक रही, लिहाजा बिना किसी अड़चन के कांग्रेस के धर्मेंद्र सोनू बाबू को नगर निगम अध्यक्ष चुन लिया गया था। बदले राजनीतिक परिवेश में जहां महापौर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष मेंकुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। ऐसे में अंकगणित मौजूदा सभापति के प्रतिकूल हो चुका है। इसलिए भाजपा जल्द ही उनके विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। गुरुवार की देररात इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भाजपा-समर्थक पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में 32 पार्षद शामिल हुए। ये है सदन का अंकगणितछिंदवाड़ा में कुल 48 पार्षद हैं और एक वोट महापौर का है। मौजूदा परिस्थिति में 32 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपनी सहमति दे दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नाराज चल रहे सात पार्षदों को भी समझाइश देकर मना लिया गया है कि नया निगम अध्यक्ष सभी की सहमति से बनाया जाएगा। दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था2022 में हुए नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के 26, भाजपा के 18 और चार निर्दलीय पार्षद जीते थे। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा तो दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय महापौर विक्रम अहाके सहित कुछ अन्य पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। recent visitors 200

सागर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बुंदेलखंड में होगी निवेश की अमृत वर्षा

CM Mohan Yadav reached Sagar Regional Industry Conclave

CM Mohan Yadav reached Sagar Regional Industry Conclave, there will be nectar of investment in Bundelkhand सागर। सागर संभागीय मुख्यालय पर शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने किया। मंत्री, विधायक समेत अनेक गणमान्यजन सीएम के साथ मंच पर मौजूद हैं। आयोजन पीटीसी ग्राउंड में किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देश और विदेश के 4500 से अधिक उद्यमियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से 60 से अधिक उद्योगपति भी शामिल हैं। इस एकदिवसीय आयोजन में खनिज, पर्यटन, नवकरणीय उर्जा, पेट्रोल केमिकल्स, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, डेरी और फर्नीचर निर्माण, टेक्सटाइल, आईटी, डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश होने की संभावना है। आयोजन के अंत में ओडीओपी पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्यमियों से चर्चा कर बुंदेलखंड में निवेश करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। शुभारंभ सत्र में देश के प्रमुख उद्योगपति राज्य में निवेश के प्रति अपने विचार रखेंगे। इससे पहले अगस्त में ग्वालियर, जुलाई में जबलपुर और फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुके हैं।इस कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी विभिन्न् कंपनियों के डेलिगेट्स से राउंड टेबल पर बुंदेलखंड में विकास की संभावना और उद्योगों को लेकर चर्चा करेंगे। वन-टू-वन संवाद भी होगा। होंगे सेक्टोरल-सत्रकॉन्क्लेव में विभिन्न सेक्टोरल-सत्र आयोजित किये जायेंगे। इसमें पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक एवं संबधित सेक्टर को लेकर बीना रिफाइनरी से संबंधित विषय पर मुख्य फोकस होगा। इसके अलावा कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी क्षेत्र, एमएसएमई एवं स्टार्टअप, कुटीर उद्योग को लेकर सेक्टोरल सत्र होगा, जिसमें मुख्य फोकस-बीड़ी उद्योग पर होगा। रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल पर दो राउंड-टेबल सत्र होंगे। एक ज़िला-एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित कार्यशाला और स्थानीय समस्याओं के आईटी आधारित समाधान के लिए हैकाथॉन का आयोजन भी शामिल हैं। कुटीर उद्योग पर फोकसकॉन्क्लेव का मुख्य फोकस स्थानीय कुटीर उद्योग होगा। बीड़ी उद्योग पर आधारित पृथक सेशन में विस्तृत कार्य-योजना पर चर्चा की जायेगी। ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ में सागर संभाग के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तरीय गुणवत्ता, विपणन एवं प्र-संस्करण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। पीटीसी मैदान पर पंडाल तैयारकॉन्क्लेव के लिए पीटीसी ग्राउंड में विशाल व भव्य पंडाल बनाया गया है। इसमें छह हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इनमें निवेशकों के अलावा विभागीय अफसर सहित उद्योगपति शामिल हैं। इनके भोजन की व्यवस्था पीटीसी मैदान पर ही की गई है। भोजन की जिम्मेदारी पर्यटन निगम को दी गई है। इस काम को पर्यटन निगम के अफसर ही देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ उद्योगपतियों को भी बुंदेली व्यंजन परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन सौ लोगों के साथ भोज करेंगे। भोजन में कढ़ी, बरा, सीरा, सफेद तिल के बिजौरा सहित कोदो, ज्वार व कुटकी व जवार की रोटियां परोसी जाएंगी। शहर के सभी होटल बुककाॅन्क्लेव को लेकर शहर के सभी होटल बुक हैं। अतिथियों की संख्या ज्यादा होने से कुछ कमरों में अतिरिक्त गद्दे लगवाए जा रहे हैं। अभी भी अतिथि आ रहे हैं। हालांकि कांक्लेव में आने वाले ज्यादातर मेहमानों का आना अभी भी बाकी है। होटल्स के अलावा शासकीय रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस सहित अन्य भवनों में भी मेहमानों की व्यवस्था की गई है। रीजनल कॉन्क्लेव के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। आयोजन स्थल के आसपास दिन में यातायात को डायवर्ट किया गया है। वाहन पार्किंग के लिए पीटीसी ग्राउंड के पास सेना के मैदान सहित अन्य जगह वाहनों की व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। recent visitors 196

Haryana News: नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के युवाओं के रास्ते बंद कर दिए , राहुल गांधी

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi recent visitors 151

MP NEWS : सिंधिया बोले- ‘चप्पा-चप्पा बीजेपी’, कांग्रेस बोली, ‘ये पब्लिक है सब जानती है…’

Union Minister Scindia said - 'BJP, no matter what', Congress said, 'This is public, it knows everything…'

Union Minister Scindia said – ‘BJP, no matter what’, Congress said, ‘This is public, it knows everything…’ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को “चप्पा-चप्पा बीजेपी” का नारा दिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक बार फिर सदस्यता अभियान को लेकर सवाल खड़े करते हुए सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स के कर्मचारियों के जरिए जबरन बीजेपी का सदस्य बनाने का आरोप लगाया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया हौंसला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ रहे सदस्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है. उन्होंने नारा दिया है कि चप्पा चप्पा बीजेपी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी लिखा है कि 22 दिनों में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं. इस तरह मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काफी कम दिनों में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाली पार्टी बन गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल आंकड़ों पर चल रही है, मगर आंकड़े कैसे बढ़ाए जा रहे हैं, यह मध्य प्रदेश की जनता को अच्छी तरह पता है. उन्होंने कहा कि आउट सोर्स के कर्मचारियों को सदस्यता अभियान में लगा दिया गया है. सिंघार ने आरोप लगाया कि पीडीएस की दुकान पर राशन लेने आने वाले और सरकारी कर्मचारियों को भी बीजेपी का सदस्य बनाया जा रहा है. डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने इस साल डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी घूम रहे हैं. अभी तक एक करोड़ 14,429 सदस्य बना लिए गए हैं. पहले चरण में एक करोड़ का आंकड़ा पार हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्साहित है. recent visitors 171

नाराजगी के बीच पहली बार एक मंच पर दिखे भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कुमारी सैलजा

Bhupendra Singh Hooda-Kumari Selja seen on stage for the first time amidst resentment

Bhupendra Singh Hooda-Kumari Selja seen on stage for the first time amidst resentment हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करनाल के असंध में रैली को संबोधित किया. इस दौरान भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा भी साथ नजर आए. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नाराजगी के बीच पहली बार एक मंच पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा नजर आए. राहुल गांधी बारी बारी से दोनों को वक्त देते दिखे. करनाल में रैली के मंच से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का परचम इतना ऊंचा लहरा दिया है कि इनके सामने कोई और नेता टिक नहीं पा रहा है. कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों पर बीजेपी का कुशासन थोपा गया है. बीजेपी ने लोगों को धोखा देकर यहां राज किया. आज बदला लेने का समय आ गया है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोग सिर्फ कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं. लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस के 10-10 सालों के कार्यकाल को तौल लिया है. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को पीछे ले जाने का काम किया है. ये सिर्फ बातें बड़ी बड़ी करते हैं. हुड्डा ने किसानों की MSP को लेकर भी सैनी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है. कांग्रेस आ रही है और बीजेपी जा रही है. हरियाणा में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया है. recent visitors 175

जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी ने बताया RSS का प्लान

Rahul Gandhi told RSS's plan on caste

Rahul Gandhi told RSS’s plan on caste census हरियाणा के असंध में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा कि हरियाणा के युवा अमेरिका क्यों जा रहे हैं? जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी को घेरा कांग्रेस नेत राहुल गांधी ने अपने भाषण में जातिजग जनगणा पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “इलेक्शन कमीशन में बीजेपी के लोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं में बीजेपी के लोग. यहां आपको गरीब और दूसरी जाति के लोग नहीं मिलेंगे. इसलिए हम जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं.” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी वाले संविधान पर हमला कर रहे हैं. हिंदुस्तान में किसकी कितनी आबादी है, हम उसे चेक करने के लिए कहते हैं. आरएसएस कहती है कि जाति जनगणना करना चाहिए, लेकिन अंदर से मना कर देती है. गरीब पिछड़ा आपको कहीं बड़े पोस्ट पर नहीं मिलेगा.” ‘अमेरिका जाने के लिए जमीन बेचे’ कांग्रेस सांसद ने कहा, “जब मैं अमेरिका गया था, तो मैंने देखा कि एक कमरे में 15-20 लोग सो रहे थे. एक युवा ने मुझे बताया कि उनमें से कई ने अमेरिका आने के लिए 30-50 लाख रुपये का कर्ज लिया या अपनी जमीन बेची. जब मैंने उन्हें बताया कि वे उसी पैसे से हरियाणा में बिजनेस शुरू कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा करना संभव नहीं है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जब मैं करनाल गया, तो मैंने एक बच्चे को कंप्यूटर पर चिल्लाते हुए अपने पिता से वीडियो कॉल के दौरान (अमेरिका से) वापस आने के लिए कहते देखा…हरियाणा सरकार ने राज्य और उसके युवाओं को खत्म कर दिया है.” रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ये लड़ाई हरियाणा नहीं, हिंदुस्तान को बचाने की है. देश की सारी संस्थाओं को आरएसएस के हवाले कर दिया गया है, जिस पर पूरा कंट्रोल नागपुर का है. उसमें हिंदुस्तान के 90 फीसदी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है.” recent visitors 178

मैहर के मां शारदा मंदिर में इस वर्ष नवरात्रि के लिए नई व्‍यवस्‍था

New arrangements for Navratri this year in Maa Sharda Temple of Maihar

मैहर ! 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि मेले के दौरान भक्तों को मातारानी के दर्शन के लिए वीआईपी व्यवस्था नहीं मिल सकेगी। नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां शारदा मंदिर के गर्भगृह के अंदर से वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वीआईपी सुविधा की मांग न करें मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एसडीएम और प्रशासक मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। इस दौरान प्रशासक ने बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे मां शारदा देवी के दर्शन और व्यवस्था के लिए वीआईपी सुविधा की मांग न करें। मांस-मछली की बिक्री पर पाबंदी एक अन्य आदेश में नवरात्रि मेले के मद्देनजर एसडीएम मैहर विकास सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के तहत दण्डनीय होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश शासन पर्यटन विभाग द्वारा घोषित धार्मिक नगरी मैहर में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आते हैं। recent visitors 311