गणेश झांकी के सामने मिले मांस के टुकड़े, हिंदू संगठन के ज्ञापन के बाद केस दर्ज

Pieces of meat found in front of Ganesh tableau, case registered after memorandum of Hindu organization

Pieces of meat found in front of Ganesh tableau, case registered after memorandum of Hindu organization राजगढ़ ! जिले के सबसे संवेदनशील शहर सारंगपुर शहर के बागकुआ क्षेत्र में स्थित गणेश झाकी पांडाल के सामने से मांस के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर हिंदू संगठन ने ज्ञापन प्रेषित किया, जिसके चंद घंटों के पश्चात ही अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया, लेकिन वहीं पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी वीडियो फुटेज वा अन्य किसी माध्यम से यह घटना रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। हिंदू संगठन के शुक्रवार को सारंगपुर तहसीलदार और थाना प्रभारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए। ज्ञापन के मुताबिक रात 7:45 से 8:15 के बीच की बताई जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि समिति सदस्यों के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा कि स्थापना बागकुआ टंकी हेड पंप चौराहा सारंगपुर में की गई है और समिति सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन गणेश जी कि पूजा अर्चना पूर्ण अनुशासन के साथ की जाती है और उसके बाद प्रसादी का वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रात्री 07:45 से 08:15 के बीच करीब दो अज्ञात युवक एक पालिथीन में कुछ मांस के टुकड़ अपने साथ लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कसाई वाड़ा रोड़ से आए और गणेश पंडाल के सामने अपने वाहन कि गति धीमी करते हुए चलते हुए वाहन से ही मांस के टुकड़े गणेश पंडाल के सामने फेंककर अपने वाहन को तेज गती से सिविल अस्पताल रोड की ओर ले जाते है। साथ ही ज्ञापन में बताया गया किअ ज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गणेश पांडाल के सामने मांस फेंकने के कारण से सर्व हिन्दू समाज एंव समिति के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और आये दिन ऐसे ही कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसे गलत एवं समाज में तनाव पैदा करने वाले कार्य किये जाते है, जिससे कि सामाजिक तनाव बढ़ता है। समाज के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों में दुविधा उत्पन्न होती है। आपसे निवेदन है कि उक्त मामले कि जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाये, जिससे कि अन्य आसामाजिक तत्वों के द्वारा भविष्य में नगर में अभद्रता फैलाने से पूर्व वह एक बार को जरूर सोंचे। उक्त मामले को लेकर हमने सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा से बात कि तो उनका कहना है कि बागकुआ क्षेत्र में झांकी पंडाल के सामने मांस के टुकड़े जरूर मिले है, लेकिन वहां कई जगह सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से ये पुष्टि नहीं हो पा रही है कि इसे कौन और कैसे डालकर गया है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 180

प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बजरंग बली से सभी की भलाई का मांगा आशीर्वाद

Arvind Kejriwal reached the famous Hanuman temple

Arvind Kejriwal reached the famous Hanuman temple, sought blessings from Bajrang Bali for everyone’s well-being. नई दिल्ली ! आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद यानी शनिवार को मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह व अन्य लोग मौजूद थे. हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की और सभी की भलाई के लिए बजरंग बली से आशीर्वाद मांगा. शुक्रवार को दिल्ली के सीएम को जमानत मिलने के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया, आप सांसद राघव चड्ढा, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज व अन्य नेताओं ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था. पार्टी के नेताओं ने कहा था कि वह जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. अब हरियाणा के मतदाता बीजेपी को उसके पाप की सजा विधानसभा चुनाव देंगे. बीजेपी के साजिश कामयाब नहीं होंगे बता दें कि 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी का सीएम पर आरोप है कि उन्होंने कथित शराब घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई. इसके उलट आम आमदी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी और केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरती है. यही वजह है कि आम आमदी पार्टी और उसके नेताओं को जांच एजेंसियों के जरिए फर्जी केस फंसाकर जेल भेजा गया. ताकि पार्टी की छवि खराब हो सके, लेकिन आम आमदी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी वालों के साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे. recent visitors 225

कोलकाता रेप कांडः ममता बनर्जी का इमोश्नल दांव! मैं हूं साथ, CM पद की नहीं पड़ी

Kolkata Rape Case: Mamata Banerjee's emotional bet! I am with you, I am not interested in the post of CM.

Kolkata Rape Case: Mamata Banerjee’s emotional bet! I am with you, I am not interested in the post of CM. कोलकाता ! सीएम ममता बनर्जी स्वास्थ्य विभाग के बाहर धरना मंच पर पहुंचीं, जहां जूनियर डॉक्टर “वी वांट जस्टिस” के नारों के बीच आंदोलन कर रहे हैं।ममता बनर्जी धरना स्थल पर पहुंचीमै आपका दर्द समझती हूं , मै आपके साथ हूंमुझे अपने पद की चिंता नही हैछात्र जीवन में मैने भी बहुत आंदोलन किया है recent visitors 216

अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाला ,भागलपुर से गिरफ्तार हुआ मकसूद अंसारी

Maqsood Ansari arrested from Bhagalpur for threatening to blow up Ayodhya Ram temple

Maqsood Ansari arrested from Bhagalpur for threatening to blow up Ayodhya Ram temple पटना ! अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का कनेक्शन भागलपुर से भी जुड़ गया है. इंस्पेक्टर रजनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में अयोध्या से पहुंची पुलिस टीम ने बरारी थानाक्षेत्र के बड़ी खंजरपुर स्थित मस्जिद गली से आमिर के सहयोगी मोहम्मद मकसूद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से पुलिस टीम चार मोबाइल भी बरामद किया है जिसमें उसकी तरफ से फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप पर अयोध्या धाम मंदिर उड़ाने की धमकी दी गई थी. यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भी मारने की धमकी दी थी. बरामद मोबाइल से आमिर से जुड़ी जानकारी और अयोध्या धाम मंदिर को उड़ाने से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं. वहीं, शुक्रवार की देर रात यूपी पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश लेकर चली गई. भागलपुर की पुलिस के सहयोग से हुई गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार अयोध्या से आई पुलिस टीम तकनीकी निगरानी में मकसूद को बांका जिले के अमरपुर सुल्तानपुर के पास से गिरफ्तार किया है, लेकिन अयोध्या से पहुंची पुलिस टीम के अधिकारियों का दावा है कि मकसूद को बड़ी खंजरपुर के मस्जिद गली वाले उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर इंस्पेक्टर अभय शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सहयोग के लिए लगाया गया तब उसकी गिरफ्तारी में सफलता मिली. पुलिस टीम बरारी थाने की पुलिस के सहयोग से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने का प्रयास करती रही, लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य जांच कराते हुए उसे वहां के न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है. कई चौंकाने वाली मिली जानकारी अयोध्या से आई पुलिस टीम मकसूद अंसारी लेकर देर रात अयोध्या के लिए रवाना हो गई है. मकसूद आमिर से कई बार बात कर चुका है. तकनीकी जांच में इसके साक्ष्य मिले हैं. बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर निवासी मरहूम हाजी जौहर अंसारी के पुत्र मकसूद जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन से जुड़े आमिर के संपर्क में था उससे जुड़े देश विरोधी पोस्ट भी शेयर किया करता था. साइबर ठगी में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है. संगठन के नाम पर भी लाखों रुपये इकट्ठा करने और नए लड़कों की संगठन में भर्ती को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है. यूपी एसटीएफ भी पहुंची थी साथ यूपी से एसटीएफ की टीम भी सादे लिबास में इनोवा गाड़ी से पहुंची थी जो वहां से आई स्पेशल टीम के साथ ही थी फिर मकसूद को लेकर रवाना हो गई. recent visitors 246

किसानों को खुशखबरी, MSP पर होगी सोयाबीन की खरीदारी, क्या बोली कांग्रेस?

Good news for farmers, soybean will be purchased at MSP

Good news for farmers, soybean will be purchased at MSP, what did Congress say? भोपाल ! मध्य प्रदेश में किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है. मोहन यादव की सरकार ने 25 साल बाद सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला लिया है. सोयाबीन की खरीदारी 25 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी. आदेश मिलने के बाद खरीदी केंद्रों पर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जा सकता है. मध्य प्रदेश की सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य इस बार 4, 892 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का काम मार्कफेड एजेंसी के मातहत होगा. सरकार की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि किसानों ने अभी आधी लड़ाई जीती है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आधी लड़ाई के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि किसानों को अभी सोयाबीन का समर्थन मूल्य और अधिक दिलाना है. कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लगातार जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन में किसानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. सोयाबीन का समर्थन मूल्य सरकार ने किया ऐलान पटवारी का कहना है कि 6 हजार प्रति क्विंटल सोयाबीन के दाम पर ही समझौता हो सकता है. उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान कई बार किसानों से आय दोगुनी करने का वादा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सोयाबीन का 6 हजार समर्थन मूल्य होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. बता दें कि सोयाबीन किसानों के मुद्दे को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया है. समर्थन मूल्य का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के सामने भी उठाया था. कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई बताकर लगातार मोहन यादव सरकार को घेर रही थी. recent visitors 168

खुली पहली ‘प्रभारी मंत्री की खिड़की’, अब आमजन आसानी से कर सकेंगे शिकायत

First 'Incharge Minister's Window' opened, now common people will be able to complain easily

First ‘Incharge Minister’s Window’ opened, now common people will be able to complain easily रतलाम ! प्रदेश में जनता की समस्या सुनने और उसका समाधान करने के लिए सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई जैसी योजनाएं चल रही थी. वहीं अब ‘प्रभारी मंत्री की खिड़की’ भी इसी प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए खोली जा रही है. प्रदेश के रतलाम में सबसे पहले प्रभारी मंत्री की खिड़की खुली है. रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने निर्देश दिए थे कि जिले में एक ऐसी जन शिकायत, जन समस्या निवारण संबंधी खिड़की होनी चाहिए, जिसमें आम लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके. इसी को देखते हुए ‘प्रभारी मंत्री की खिड़की’ नाम से जन शिकायत के समाधान के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है. यह समस्या निवारण केंद्र प्रतिदिन सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक चालू रहेगा. कलेक्टर राजेश बाथम के मुताबिक, प्रभारी मंत्री की खिड़की नाम से जो शिकायत निवारण केंद्र शुरू किया गया है, उसमें सभी विभागों से जुड़ी समस्या या शिकायत आम लोग कर सकते हैं. कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है. इसमें शिकायतें भी आना शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय में प्रतिदिन लोगों के आवेदन को स्कैन कर प्रभारी मंत्री को ईमेल किया जाएगा. वहीं संबंधित विभाग को भी कार्रवाई के लिए आवेदन की प्रति भेजी जाएगी. प्रभारी मंत्री की खिड़की खुलने के बाद आवेदन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. शुक्रवार दोपहर तक पांच आवेदन इस विंडो पर आ चुके हैं. इस तरह की और भी कई योजनाएंजन समस्या का निवारण करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है. इसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई प्रमुख रूप से शामिल है. इसके अलावा आमतौर पर प्रतिदिन ही प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आम लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है. recent visitors 196

मध्य प्रदेश: सोयाबीन पॉलिटिक्स के बीच में पिस्ता किसान , किसानों की आप बीती

Madhya Pradesh: Pistachio farmers in the midst of soybean politics, AAP of farmers

Madhya Pradesh: Pistachio farmers in the midst of soybean politics, AAP of farmers MP Soyabean MSP Rate: मध्य प्रदेश में सोयाबीन को किसानों का सोना कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ने की वजह से यह घाटे की फसल साबित हो रही थी. इस बार सरकार ने समर्थन मूल्य को निर्धारित करते हुए किसानों को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है. मध्य प्रदेश में किसानों को लेकर लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत होती आई है. कांग्रेस का कहना है कि सोयाबीन के दाम को लेकर 6000 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य लागू होना चाहिए, जबकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर सोयाबीन खरीदने की एमएसपी लागू होने की बात कही है. इस राजनीति के बीच किसानों से माइ सीक्रेट न्यूज़ टीम ने बातचीत की तो उन्होंने अपनी अलग ही कहानी बयां कर दी. किसान जानकी पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा 4892 रुपये प्रति क्विंटल का जो भाव तय किया है, वह उचित है. अभी वर्तमान में सोयाबीन की फसल 3500 रुपये से 4000 रुपये प्रति क्विंटलल तक बिक रही थी. उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य उचित है. किसानों को इससे नुकसान नहीं होगा. सोयाबीन 6000 रुपये तक पहुंचाना आवश्यकअन्य किसान ने कहा कि सोयाबीन के दाम वर्तमान में 6000 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए. किसान का कहना है कि साल 2012 से अभी तक सोयाबीन के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि बाजार में सभी वस्तुओं के दाम लगभग दो गुना तक पहुंच गए हैं. ऐसी स्थिति में सोयाबीन के दाम 6000 रुपये होना चाहिए. हालांकि अर्जुन का कहना है कि वह सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य का भी स्वागत करता है. एक बीघा में आता है 9000 रुपये का खर्चकिसान विजय पटेल का कहना है कि एक बीघा जमीन पर सोयाबीन की फसल लेने में लगभग 9000 रुपये का खर्च आता है, जबकि मौसम साथ दे तो ढाई से तीन क्विंटल सोयाबीन की पैदावार हो जाती है. छोटे किसान को सोयाबीन से काफी उम्मीद रहती है. वर्तमान में कई मंडियों में 3500 रुपये क्विंटल सोयाबीन बिक रही थी, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था. recent visitors 135