एम्स लगातार चौथे साल अव्वल नंबर-1, ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

नई दिल्ली दरअसल NIRF यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क के अंतर्गत भारत सरकार देश भर के हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स की परफॉरमेंस के आधार पर उनकी रैंक तय की जाती है. जिन मापदंडों पर संस्थानों को रैंक दी जाती है, वे हैं लर्निंग और रिसोर्स, रिसर्च और प्रोफेश्‍नल प्रैक्टिस, स्नातक परिणाम, आउटरीच तथा परसेप्‍शन. यहां देखें देश के टॉप 20 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट-  भारत के टॉप 20 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट रैंक  संस्थान का नाम   राज्य स्कोर 1. AIIMS, नई दिल्ली         दिल्ली 94.46 2.  पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़     चंडीगढ़   80.83 3.  क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर         तमिलनाडु 75.11 4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर       कर्नाटक  71.92 5. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुदुचेरी   पुदुचेरी 70.74 6. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ         उत्तर प्रदेश 70.07 7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी         उत्तर प्रदेश 69.54 8. अमृता विश्वविद्यापीठम, कोयम्बटूर         तमिलनाडु 68.81 9. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर       कर्नाटक  67.42 10. मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई       तमिलनाडु   64.12 11. डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ, पुणे         महाराष्ट्र 64.10 12. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई तमिलनाडु 63.72 13. श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम         केरल 63.68 14. AIIMS, ऋषिकेश         उत्तराखंड 63.16 15.  AIIMS, भुवनेश्वर      ओडिशा   62.97 16. AIIMS, जोधपुर         राजस्थान 62.57 17.  वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली     दिल्ली 62.36 18.  एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई        तमिलनाडु  62.00 19. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ   उत्तर प्रदेश 61.95 20. श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई      तमिलनाडु  61.62 इस साल 3 नई कैटेगरी शामिल की गई एनआईआरएफ रैंकिंग सूची 16 विभिन्न कैटेगरीज के लिए जारी की गई है. इस साल तीन नई कैटेगरी- राज्य विश्वविद्यालय (state universities), कौशल विश्वविद्यालय (skill universities) और ओपन विश्वविद्यालय (open universities) जोड़े गए हैं. अन्य कैटेगरीज में विश्वविद्यालय, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, कानून, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, कृषि और संबद्ध क्षेत्र, और इनोवेशन शामिल हैं. बता दें कि एनआईआरएफ रैंकिंग सूची अब एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध है. घोषणा समारोह भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांतो मजूमदार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. recent visitors 148

कोलकाता अस्पताल में देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की, बन गए बांग्लादेश जैसे हालात

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थिति आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के दृश्य बांग्लादेश में हाल ही में हुए उपद्रव से मेल खाते हैं। आपको बता दें कि इसी अस्पताल में पिछले सप्ताह एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर की रेप और हत्या की इस घटना के विरोध के बीच आधी रात को यह तोड़फोड़ हुई। पुलिस के अनुसार, लगभग 40 लोगों का समूह कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के रूप में अस्पताल परिसर में घुसा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उसने बताया कि इस घटना में एक पुलिस वाहन और मौके पर मौजूद कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा में कुछ पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ अस्पताल के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और उन्हें स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।’’ वायरल हो रहे वीडियो में आप भीड़ की संख्या साफ-साफ देख सकते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला रेसिडेंट डॉक्टर उस घटना की जानकारी दे रहा है। वीडियो के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा है कि हजारों की संख्या में भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। डॉक्टर ने साफ आरोप लगाया कि भीड़ का मकसद सबूतों को नष्ट करना है। आपको बता दें कि ‘रीक्लेम द नाइट’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू हुए। सोशल मीडिया के जरिए जोर पकड़ने वाला यह अभियान कोलकाता के कई ऐतिहासिक स्थलों सहित छोटे शहरों और बड़े शहरों के प्रमुख क्षेत्रों में फैल गया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने आयुक्त से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ‘‘आज की हिंसा के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जाए, उसे जवाबदेह ठहराया जाए और अगले 24 घंटों के भीतर उसे कानून के दायरे में लाया जाए, भले ही उसकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो।’’ उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज रात आरजी कर में गुंडागर्दी और बर्बरता की सभी सीमाएं लांघ दी गईं। मैंने जन प्रतिनिधि के रूप में अभी सीपी कोलकाता से बात की।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह तोड़फोड़ पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा भेजे गए तृणमूल के गुंडों ने की। अधिकारी ने एक्स पर लिखा, ‘‘ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास गैर-राजनीतिक विरोध रैली में तृणमूल के अपने गुंडों को भेजा है। वह सोचती हैं कि वह पूरी दुनिया में सबसे चतुर व्यक्ति हैं और लोग इस चालाक योजना को नहीं समझ पाएंगे कि प्रदर्शनकारियों के रूप में आने वाले उनके गुंडे भीड़ में शामिल होकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर बर्बरता करेंगे।’’ अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बदमाशों को सुरक्षित रास्ता दिया। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया। पुलिस कर्मी या तो भाग गए या दूसरी तरफ देखते रहे, ताकि ये बदमाश अस्पताल परिसर में घुस जाएं और उन क्षेत्रों को नष्ट कर दें जहां अहम सबूत हैं ताकि ये सबूत सीबीआई के हाथ न लगें।’’ recent visitors 81

डीआरडीओ ने शुरू किया काम, Pinaka-MK 3 लॉन्ग रेंज रॉकेट जल्द होगा तैयार…

नईदिल्ली कारगिल युद्ध में ऊंची चोटियों पर बैठे दुश्मनों के जिस रॉकेट सिस्टम ने छक्के छुड़ाए थे. अब उसका एडवांस वर्जन जल्द ही सेना को मिल जाएगा. डीआरडीओ ने पिनाका-एमके3 रॉकेट का फैब्रिकेशन वर्क शुरू कर दिया है. इस रॉकेट लॉन्चर की रेंज 120 किलोमीटर या उससे ज्यादा होगी. पिनाका-एमके3 एक लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट सिस्टम है. इसके दो वैरिएंट्स बनाए जाएंगे. पहला 120 किलोमीटर रेंज का और दूसरा 300 किलोमीटर रेंज का. इसमें संभवतः 300 मिलिमीटर कैलिबर के रॉकेट होगे. इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि चीन की सेना ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी सीमा के पास 300 किलोमीटर रेंज के रॉकेट लॉन्चर लगा रखे हैं. इस रॉकेट सिस्टम के पहले दो वर्जन पाकिस्तान और चीन सीमा पर तैनात हैं. इस रॉकेट सिस्टम की गति ही इसे सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है. इसकी स्पीड 5757.70 km प्रतिघंटा है. यानी एक सेकेंड में 1.61 km की गति से हमला करता है. पिछले साल ही भारतीय थल सेना की ताकत बढ़ाने के लिए 6400 पिनाका रॉकेट्स खरीदने की मंजूरी दी गई थी. दो तरह के वैरिएंट्स पहले से हैं सेना में तैनात यह रॉकेट सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है. किसी भी मौसम में चलाई जा सकती है. यह कम समय में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दुश्मन के इलाके को कब्रिस्तान में बदल देती है. पिछले साल इसके 24 टेस्ट किए गए थे. इसके प्रमुख तौर पर दो वैरिएंट्स मौजूद हैं. तीसरा निर्माणधीन है. पहला है – पिनाका एमके-1 (एनहैंस्ड) रॉकेट सिस्टम (Pinaka Mk-1 Enhanced Rocket System). भगवान शिव के धनुष के नाम पर दिया गया नाम दूसरा है पिनाका एरिया डिनायल म्यूनिशन (Pinaka Area Denial Munition – ADM) रॉकेट सिस्टम. इसका नाम भगवान शिव के धनुष 'पिनाक' के नाम पर रखा गया है. पिनाका रॉकेट सिस्टम 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागता है. यानी हर 4 सेकेंड में एक रॉकेट. 214 कैलिबर के इस लॉन्चर से एक के बाद एक 12 पिनाका रॉकेट दागे जा सकते हैं. 7 से 90 km तक की रेंज, 100 kg का वॉरहेड इसकी रेंज 7 km के नजदीकी टारगेट से लेकर 90 km दूर बैठे दुश्मन को नेस्तानाबूत कर सकता है. पहले वैरिएंट की रेंज 45 और दूसरे वैरिएंट की 90 km है. तीसरे निर्माणाधीन वैरिएंट की रेंज 120 से 300 किलोमीटर होगी. इस लॉन्चर की लंबाई 16 फीट 3 इंच से लेकर 23 फीट 7 इंच तक है. इसका व्यास 8.4 इंच है.  नए पिनाका में रेंज के साथ-साथ वॉरहेड लगाने की क्षमता भी बढ़ जाएगी. इस लॉन्चर से छोड़े जाने वाले पिनाका रॉकेट पर हाई एक्सप्लोसिव फ्रैगमेंटेशन, क्लस्टर बम, एंटी-पर्सनल, एंटी-टैंक और बारूदी सुरंग उड़ाने वाले हथियार लगा सकते हैं. यह रॉकेट 100 kg तक के वॉरहेड लगा सकते हैं. इस सिस्टम की शुरूआत 1986 में हुई थी.   कारगिल युद्ध में उड़ा दी थीं PAK आतंकियों की धज्जियां कारगिल युद्ध के दौरान इस मिसाइल को टट्रा ट्रक पर लोड करके ऊंचाई वाले इलाकों में भेजा गया था. वहां पर इस रॉकेट ने दुश्मन के ठिकानों की धज्जियां उड़ा दी थी. सभी पाकिस्तानी दुश्मनों को पहाड़ पर बनाए अपने बंकरों को छोड़कर भागना पड़ा या फिर मारे गए. क्योंकि ये रॉकेट इतनी गति से हमला करता है कि दुश्मन को संभलने का मौका ही नहीं मिलता.   पिनाका रेजीमेंट को सैन्य बलों की संचालन तैयारियां बढ़ाने को चीन और पाकिस्तान की सीमा के साथ तैनात किया जाएगा. बीईएमएल ऐसे वाहनों की आपूर्ति करेगी जिस पर रॉकेट लॉन्चर को रखा जाएगा. 6 पिनाका रेजीमेंट में ‘ऑटोमेटेड गन एमिंग एंड पोजिशनिंग सिस्टम’ के साथ 114 लॉन्चर, 45 कमान पोस्ट भी होंगे. रॉकेट रेजीमेंट का संचालन 2024 में शुरू करने की योजना है.   recent visitors 77

तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच किया नियुक्त, टेस्ट सीरीज से संभालेंगे कमान

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद ये मांग की थी कि वे अपने सपोर्ट स्टाफ में मोर्ने मोर्केल को चाहते हैं। दोनों ने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी के लिए साथ में काम किया था। मोर्ने मोर्केल का गेंदबाजी करियर दमदार रहा है और वे कोचिंग में भी अपनी छाप छोड़ते आ रहे हैं। मोर्ने मोर्केल का कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने क्रिकबज को दी है। मोर्ने मोर्केल बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। वे श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन एक टी20 लीग में व्यस्त रहने की वजह से वह श्रीलंका के दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को अस्थायी तौर पर श्रीलंका भेजा था। ऐसा होगा नया सपोर्ट स्टाफ राहुल द्रविड़ एंड कंपनी का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ समाप्त हो गया था। इसके बाद नए हेड कोच का ऐलान होना था और उन्हीं के तहत एक नया सपोर्ट स्टाफ बनाया जाना था। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि गौतम गंभीर हेड कोच होंगे। उन्होंने फील्डिंग कोच राहुल द्रविड़ वाला ही चुना था। टी दिलीप को बोर्ड ने बरकरार रखा। वहीं, तीन अन्य सदस्य गंभीर को दिए गए, जिनमें असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रायन टेन डोशेट थे और अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल होंगे। recent visitors 146

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने साफ इनकार कर दिया, अल्लामा इकबाल ने तोड़ा भारत, उनके बारे में नहीं पढ़ाएंगे

नई दिल्ली  है कि कवि अलाम्मा इकबाल के बारे में नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने इकबाल को भारत के विभाजन की बड़ी वजह भी करार दिया है। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने छात्रों से देश की एकता और अखंडता के साथ समझौता नहीं करने की अपील की है। बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि इकबाल के बारे में सभी को अपना विचार रखने का अधिकार है, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि DU देश की एकता और अखंडता के साथ समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीयू राष्ट्रपति महात्मा गांधी, भारत रत्न डॉक्टर बीआर आंबेडकर और विनायक दामोदर सावरकर के बारे में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'इकबाल भारत के विभाजन की शुरुआत करने वाले थे। वह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के सलाहकार थे।' कुलपति सिंह ने कहा, 'उन्होंने 1904 में गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर का छात्र रहते हुए सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा लिखा। उन्होंने तराना-ए-हिंद भी लिखा, लेकिन खुद ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया।' उन्होंने कहा, 'देश की सुरक्षा हर नागरिक का पहला कर्तव्य है।' सिंह का कहना है कि देशभक्ति की भावना तैयार करना विश्वविद्यालयों का काम है। उन्होंने कहा, 'शिक्षा और शोध के साथ-साथ विश्वविद्यालयों को ऐसे विचार भी तैयार करना चाहिए, जो राष्ट्र पर कभी संकट आने पर देश के लिए एकजुट खड़े हो सकें।' उन्होंने यह भी कहा कि कोई नहीं चाहता था कि भारत का बंटवारा हो, लेकिन किसी ने भी इसके खिलाफ विरोध नहीं किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, 'डॉक्टर बीआर आंबेडकर ने खुद भी बंटवारे के दर्द को झेला था। बंगाल के जिस इलाके से वह निर्वाचित हुए थे, वह पूर्वी पाकिस्तान में शामिल हो गया।' recent visitors 135

पीएम नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया, जाने भाषण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए विकसित भारत का खाका पेश किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्धियां गिनाईं तो चुनौतियों पर भी बात की। पड़ोस के देश बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुलकर बात की तो वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी वकालत की। उन्होंने इसे नई शब्दावली के साथ पेश करते हुए कहा कि देश को अब सेकुलर सिविल कोड की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कम्युनिल सिविल कोड रही, अब देश को सेकुलर सिविल कोड मिलना चाहिए। आइए जानते हैं, क्या रहीं पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें… 1. पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लालकिले से तिरंगा फहराते हुए कहा कि माताओं और बहनों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ देश में आक्रोश है। इसे सभी राज्यों को गंभीरता से लेना होगा। ऐसे मामलों में जल्दी से जांच हो और राक्षसी कृत्य करने वालों को कड़ी सजा हो। महिलाओं पर जब बलात्कार और अत्याचार की खबरें आती हैं तो वह छाई रहती है। लेकिन जब दोषियों को सजा होती है तो वह खबर कोने में पड़ी रहती है। ऐसी खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए ताकि अपराधियों में डर पैदा हो। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे तौर पर कोलकाता के रेप और मर्डर कांड की ओर था, जिसके खिलाफ देश भर में लोग आंदोलन कर रहे हैं। 2. बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए चिंता करना वाजिब है। मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्दी सामान्य होंगे। खासतौर पर 140 करोड़ भारतीयों की चिंता है कि वहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देश शांति से रहें और विकास की ओर बढ़ें। हम बांग्लादेश के विकास के लिए चिंतित हैं और कुछ भी सकारात्मक हो, इसके लिए हम साथ हैं। 3. क्या कोई कुछ सोच सकता है कि देश में संविधान का शासन है। इसके बाद भी कुछ ऐसे लोग निकल रहे हैं, जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं। ऐसे लोग स्वस्थ समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है और यह चिंता का विषय है। यदि किसी भ्रष्टाचारी का महिमामंडन होगा तो जो आज ऐसा नहीं करता है, वह भी ऐसे रास्ते पर जाने की सोचेगा। 4. हमें नकारात्मक लोगों से बचना होगा। कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते। विकृति तो विनाश और सर्वनाश का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं, जो हर बात में नकारात्मकता ही देखते हैं। हमें विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना होगा। 5. पीएम मोदी ने भाजपा के कोर एजेंडे में रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी वकालत की। उन्होंने इसे सेकुलर कोड कहते हुए कहा कि देश को इसकी जरूरत है। एक देश एक कानून हमारी आवश्यकता है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत दिनों तक सांप्रदायिक कोड रहा। अब सेकुलर कोड लाना चाहिए। 6. कभी आतंकवादी मारकर चले जाते थे। अब देश की सेना एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करती है। इससे देश के युवा गर्व से भर जाते हैं। सरकारी मशीनरी जब देश के सपने पूरे करने में जुट जाती है और नागरिक भी जनांदोलन के तौर पर जुड़ जाते हैं तो लक्ष्य हासिल होकर रहते हैं। 7. ऐसा माहौल बन गया था कि जो है, उसमें गुजारा कर लो। कहते थे कि अब कुछ होने वाला नहीं है। हमने उस माहौल को बदला है। कई लोग कहते थे कि भविष्य के लिए क्यों कुछ करें, हम आज का देखें। लेकिन देश का नागरिक ऐसा नहीं चाहता। वह सुधारों का इंतजार करता रहा। हमें जिम्मेदारी मिली तो फिर हमने सुधारों को जमीन पर उतारा। मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हम सुधारों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। 9. प्रधानमंत्री ने राजनीति में जातिवाद और परिवारवाद की मुक्ति का भी खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कम से कम एक लाख युवा राजनीति में आएं, जिनके परिवार से अब तक कोई पॉलिटिक्स में न रहा हो। ये लोग विधायक, सांसद, प्रधान, मेयर आदि बनें। ऐसे लोग आएंगे तो नए विचार सामने आएंगे और परिवारवाद का खात्मा होगा। 10. पीएम मोदी ने कहा कि देश हर तीन महीने में चुनाव से तंग आ चुका है। अब बारी आ चुकी है कि एक देश एक चुनाव की ओर बढ़ा जाए। recent visitors 95

स्वतंत्रता दिवस मनाने विद्यालय जा रहे नागौद में स्कूली बच्चों से भरा वlहन अनियंत्रित होकर पलट गया, 24 घायल

सतना मप्र के सतना जिले के नागौद में स्कूली बच्चों से भरा वlहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 24 बच्‍चे घायल हो गए। वाहन पलटने के बाद से अफरातफरी का माहौल हो गया। घायल हुएसभी बच्चों को एंबुलेंस की मदद से शासकीय सिविल हॉस्पिटल नागौद भेजा गयाा है। अस्पताल में पुलिस बल मौजूद है। घटना परस्मानिया पठार सड़क मार्ग की बताई गई है। जानकारी मुताबिक के आदर्शी के नजदीक स्थित निजी विद्यालय का स्‍कूली वाहन पलट गया। बच्चों को नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिले के नागौद के परसमनिया पठार क्षेत्र में स्कूली बस पलट जाने के बाद दो दर्जन घायलों में से दो बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं। सभी बच्चों को नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम कुशवाहा ने बताया कि नागौद के रहिकवारा स्थित बाल ज्ञान मंदिर आदर्शी की स्कूल बस गुरुवार की सुबह गुलौहा गांव के पास गुढ़ा चुनहाई पुलिया पर बेकाबू हो कर पलट गई।   बस के पलटने के बाद निकली बच्चों की चीख चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मदद कर बच्चों को निकाला। हादसे की सूचना जसो थाना पुलिस को भी दी गई। बच्चों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिभा यतेंद्र सिंह , एसडीएम एपी द्विवेदी, नागौद थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल जाना और इलाज की जानकारी ली। बारिश के बीच स्कूल बस स्लिप होकर पलट गई थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि आदर्शी स्कूल के 24 बच्चे अलग-अलग गांवों से बस एमपी 19 पी 1201 में सवार हो कर स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच सड़क पर दौड़ रही स्कूल बस गुलौहा गांव के पास स्लिप होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में से एक के चेहरे पर चोट आई है जबकि एक के कंधे में फ्रैक्चर की आशंका है। शेष बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का इलाज नागौद अस्पताल में चल रहा है। recent visitors 85